jammu kashmir news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

धर्म पूछा और मार दी गोली! कुलगाम हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत, तलाशी अभियान शुरू
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम ज़िले में बाहरी मज़दूरों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। शुक्रवार शाम श्रीनगर के एक अस्पताल में घायल दूसरे मज़दूर की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह घटना दक्षिण कश्मीर में हुए एक आतंकी हमले के नौ दिन बाद हुई है, जिसमें अनंतनाग ज़िले में अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। 22 जुलाई को एक आतंकवादी ने इस पुलिसकर्मी की बहुत करीब से गोली मारी थी।

आज शाम की हुयी इस घटना में आतंकवादियों ने कुलगाम के कीलम में छत्तीसगढ़ के दो बाहरी मज़दूरों को निशाना बनाया और उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भेजा गया है। कश्मीर में बाहरी लोगों पर लगभग दो साल में यह पहला हमला है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2024 को बिहार के बांका ज़िले के रहने वाले 30 वर्षीय अशोक चौहान की शोपियां ज़िले के वाची इलाके में अज्ञात उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से बात की और सुरक्षा बलों को अभियान तेज़ करने और आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया। सिन्हा ने 'एक्स' पर कहा, "मैंने कुलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद डीजीपी नलिन प्रभात और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से बात की, जिसमें छत्तीसगढ़ के एक मज़दूर की मौत हो गई। मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूँ। मैंने हमारे सुरक्षा बलों को अपने अभियान तेज़ करने और आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए अभियान शुरू किया है।"

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के एक अन्य घायल मज़दूर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने आगे कहा, "पीड़ित परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायल के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूँ। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पूरा देश परिवारों के साथ खड़ा है।" जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने इस हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "वे अपने परिवार का पेट पालने के लिए घर से दूर जाकर कड़ी मेहनत करते हैं। हिंसा की ऐसी बेमतलब की घटनाओं में उन्हें निशाना बनाना अकल्पनीय रूप से क्रूर है।"

इंटेलिजेंस रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा, विदेशी नागरिक समेत कश्मीर में सक्रिय हैं 131 आतंकवादी, तलाशी अभियान शुरू
जम्मू कश्मीर। भारत का स्वर्ग कहे जाने वाला जम्मू कश्मीर अब धीरे धीरे आतंकवादियों का गढ़ बनता जा रहा है, यहां आए दिन कोई ना कोई आतंकी गतिविधियां सामने आती रहती है। इसी बीच इंटेलिजेंस ने अपनी रिपोर्ट में चौकानेे वाला खुलासा करते हुए कहा है कि, जम्मू कश्मीर में विदेशी नागरिक समेत करीब 131 आतंकवादी शामिल है, जिससे इस बात का पता चलता है कि जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि, 131 एक्टिव आतंकवादियों की सूची में से करीब 122 की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में हुई और बाकी स्थानिय नागरिक है।

बता दें कि, ये आंकड़ा साल की शुरूआत से बहुत ज्यादा है, क्योंकि साल की शुरूआत में ये संख्या सिर्फ और सिर्फ 59 थी। सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर जानकारी देते हुए बताया है कि, इस बढ़ोतरी का कारण एलओसी के पार आतंकवादियों की घुसपैठ करने की लगातार होने वाली कोशिशे हैं। इसके आगे सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि, साल की शुरूआत से लेकर अब तक अलग अलग मुठभेड़ में उन्होंने करीब 45 आतंकवादियों को मार​ गिराया है, लेकिन इस घुसपैठ के कारण अब इलाके की सुरक्षा के लिए ये सब एक चिंता का विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय सेना हर हमले के लिए हमेशा तैयार रहती है और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब भी देती है।

बता दें कि, ये रिपोर्ट उस समय सामने आई है जबकि केंद्र शासित प्रदेश, मिलिट्री और पैरामिलिट्री आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और उनको लॉजिस्टिक सपोर्ट देने से मना करने की कोशि कर रहा है।

जम्मू कश्मीर में SIA की बड़ी कार्रवाई: ‘कश्मीर टाइम्स’ ऑफिस में मिला हथियारों का जखीरा, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, यहां एसआईए ने कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया, ​जिसमें सुरक्षाबलों को हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। सूत्रों के अनुसार, स्टेट इंवेस्टिगेशन एजेंसी को छापेमारी में 14 AK-47 कारतूस, हैंड ग्रेनेड के पिन और अन्य संदिग्ध सामग्री बराम हुई है।

एसआईए की जांच ने जानकारी देते हुए बताया है कि, ये कार्रवाई पहले से चल रही एक संवेदनशील जांच के तहत की गई हैं। फिलहाल, एसआईए को मिली संदिग्ध सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा चुका है, जहां पर उनकी जांच चल रही है। फिलहाल, इस मामले में एसआईए की टीम की तरफ से जांच जारी है।

इससे पहले, आज सुबह जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान से आया गुब्बारा मिला है जिसमें कुछ नंबर लिखे हुई मिले है, जिनको भी डीकोड़ करने का काम चल रहा है।

कोई दिक्कत नहीं, सेना है ना : रामबन में लोगों को विश्वास, सेना ने संभाला राहत कार्य
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने तथा भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बाधित होने से सेना ने त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया शुरू की है इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर सेना की आठ टुकड़ियों को तैयार रखा गया है। इस बीच चुनौतियों के बावजूद, लोगों का जोश देखते ही बनता है। एक फंसे हुए यात्री ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं, सेना है ना। सब कुछ ठीक हो जाएगा। सेना ने संकट के समय में जम्मू और कश्मीर के नागरिकों के साथ खड़े होने, सुरक्षा, सहायता और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और यातायात अधीक्षक सहित नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल कर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना ने जमीनी आकलन कर तत्काल राहत अभियान शुरू किया।

लोगों के लिए भोजन-रहने की व्यवस्था
फंसे हुए नागरिकों की सहायता के लिए बनिहाल, कराचियाल, डिगदौल, मैत्रा और चंद्रकोट से त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तुरंत तैनात किया गया है। सैनिकों ने प्रभावित लोगों को चाय, गर्म भोजन, अस्थाई आश्रय और बुनियादी चिकित्सा देखभाल प्रदान की है। इसके साथ ही जेसीबी और भारी उपकरणों से बाधित एनएच-44 पर सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि बहाली में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

भारत में मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं : फारूक
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि भारत के मुसलमान अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और केंद्र सरकार से सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करने का आग्रह किया। अब्दुल्ला ने श्रीनगर में संवाददाताओं से कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मुसलमान असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मैं भारत सरकार से इसे रोकने का आग्रह करता हूं। देश के 24 करोड़ मुसलमानों को समुंदर में नहीं फेंका जा सकता है। उन्हें मुसलमानों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। यही हमारा संविधान है। उमराह करने के बाद श्रीनगर लौटते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि वह पवित्र तीर्थयात्रा के दौरान मुस्लिमों की भलाई और उन्हें शैतानों से बचाने के लिए इबादत किया। उन्होंने कहा कि मैंने देश में विभिन्न धर्मों के बीच फैलाई जा रही नफरत को समाप्त करने और लोगों को फिर से भाईचारा और शांति प्रदान करने के लिए भी इबादत की।

नेकां अध्यक्ष ने देश के धार्मिक स्थलों पर किए जा रहे सर्वेक्षणों को समस्याजनक बताया और कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि नफरत फैलाने वाले अपने उद्देश्यों में सफल न हों। अब्दुल्ला ने कहा कि मैं भारत सरकार से देश में इस तरह के कृत्यों (सर्वेक्षणों) को रोकने के लिए कहूंगा। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में धर्म और लोगों की भाषा में कोई अंतर नहीं है। कश्मीरी पंडितों पर एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में पंडितों की वापसी के बारे में फैसला उन्हें खुद करना है।

अवंतीपोरा में रात भर चली मुठभेड़: सुरक्षा बलों ने किए जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर
श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अवंतीपोरा में रात भर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सोमवार शाम को अवंतीपोरा के राजपोरा इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई ।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, जैसे ही तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया जिसके बाद मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने मृतकों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में की है।पुलिस महानिरीक्षक ने ट्वीट किया,''आतंकवादी शाहिद अरिपाल की एक महिला सुश्री शकीला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी / चपरासी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था। कश्मीर में पिछले 24 घंटों में यह दूसरी मुठभेड़ है। सोमवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा में एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो स्थानीय आतंकवादियों को मार गिराया।