caught thief - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सर्राफा व्यापारी की तिजोरी से सवा करोड़ का सोना, आभूषण ले भागा : एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
कोटा। स्वर्ण रजत मार्केट के सर्राफा व्यापारी के कारखाने से रविवार को 761 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कपिल सोनी ने महावीर नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका महावीर नगर क्षेत्र में ज्वैलरी का कारखाना है। उन्होंने एजेंट के माध्यम से कोलकाता निवासी इमरान मलिक(19) को शनिवार को काम पर रखा था। उसने रविवार को भी शाम तक काम किया। रविवार को उसने मैनेजर के कमरे में रैकी की और वहां से चाबी चुराई। उसके बाद तिजोरी का ताला खोलकर करीब 761 ग्राम सोना चोरी कर लिया। जिसमें कुछ ज्वैलरी बनी हुई थी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।

पहले दिन रैकी, दूसरे दिन वारदात को अंजाम
सोनी ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे काम खत्म होने के बाद अन्य कारीगर जा चुके थे। मैनेजर भी खाना खाने गया। उस समय इमरान ने उनके पास से तिजोरी की चाबी चोरी की ओर तिजोरी से जेवरात चोरी कर ले गया। सोनी ने बताया कि वह दो घंटे तक वापस नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद तिजोरी देखी तो वह खुली हुई थी। जिसमें से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग देखी तो उसमें कारीगर रैकी करता हुआ, मैनेजर के कमरे से चाबी चोरी कर तिजोरी से जेवर चुराकर छुपाकर ले जाता दिख रहा है।

दिनदहाड़े डकैती मामले में एक साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। चौमूं थाना पुलिस ने मंगलवार को दिनदहाड़े डकैती के मामले में एक साल से फरार दो मुल्जिमों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब तक इनके कब्जे से 60 लाख रुपए कीमत का एक किलोग्राम सोना और करोड़ों रुपए के दस्तावेज जब्त किए थे।

गिरफ्तार आरोपित मुकेश सोनी माउंट रोड ब्रह्मपुरी और विजय कुमार मीणा बड़ी चौपड़ माणक चौक का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 29 सितम्बर 2023 को दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि चार बदमाश दिनदहाडे लक्ष्मी विहार भोजवाला रोड चौमूं स्थित एक मकान में घुसकर पीड़ित को बंधक बनाकर लूटपाट कर भाग गए हैं। इस संबंध में पीड़ित श्रवण कुमार ने रिपोर्ट दी। टीम ने जांच कर आरोपी लोकेश, कुलदीप, अशोक कुमार सैनी और केशव सोनी समेत कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

ग्रामीणों ने चोर पकड़ा, ई-मित्र खुलवाकर आधार कार्ड से पहचान की और पीटा
उदयपुर। भींडर थाना क्षेत्र में संदिग्धावस्था में घूम रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। स्वयं का नाम और पता अलग-अलग बताने पर ग्रामीणों को शंका हुई। ऐसे में रात को ही ईमित्र की दुकान खुलवाकर उसके फिंगर प्रिंट लिए और वास्तविक नाम सामने आने के बाद उसे बंधक बना लिया। इसके बाद जो आया वह अपने हाथ साफ करता गया। ग्रामीणों ने जमकर पीटा। लातों-घूसों और थप्पड़ों की मार से उसके चेहरे से खून निकलने लगा। भींडर के सालेड़ा गांव में रविवार रात करीब 11.30 बजे तीन संदिग्ध युवक ग्रामीणों को नजर आए। वे चामुंडा मंदिर की तरफ चले गए।

कार और युवकों को  देखकर पकड़ने की कोशिश

ग्रामीणों ने कार और युवकों को देखकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। कार में बैठे युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने बताया दो युवकों के पास धारदार हथियार भी थे। युवकों को पकड़ने के लिए लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे कार के शीशे फूट गए। एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। करीब एक घंटे तक युवक से स्थानीय लोग पीटकर पूछताछ करते रहे, जो गांव में आने का कोई जवाब नहीं दे पाया। आधी रात को ईमित्र की दुकान खुलवाई। युवक के फिंगरप्रिंट लगवाकर उसके बारे में जानकारी निकाली गई। युवक के आधार कार्ड से उसके चितौड़गढ़ जिले का होना सामने आया। इसके बाद गांव के युवकों ने उसकी और पिटाई की। पूछताछ में युवक ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ कार में घरों में चोरी करने आए थे। लगातार पिटाई के बाद उसने दो साथियों के नाम भी ग्रामीणों को बताए।