vietnam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजनाथ सिंह ने की वियतनाम के राष्ट्रपति से मुलाकात, हिन्द-प्रशांत में स्थिरता और नौवहन की स्वतंत्रता की जताई प्रतिबद्धता
नई दिल्ली। भारत और वियतनाम ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को वियतनाम की राजधानी हनोई में उप प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने वर्चुअल माध्यम से वियतनाम के वायु सेना अधिकारी महाविद्यालय में भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। भारत एवं वियतनाम ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्री ने न्हा त्रांग स्थित दूरसंचार विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रयोगशाला की स्थापना की घोषणा की।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी की समीक्षा की और समुद्री सुरक्षा, रक्षा उद्योग, प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय स्थिरता में सहयोग को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा, संरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग सहयोग, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना, साइबर सुरक्षा तथा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने नियमित संवाद, संयुक्त अभ्यासों और विनिमय कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों की रक्षा सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।

रक्षा मंत्री ने वियतनाम के साथ भारत की उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के ढांचे के अंतर्गत वियतनाम के रक्षा आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि पहलों के समर्थन में भारत के संकल्प को पुनः व्यक्त किया।जनरल फान वान जियांग ने भारत के निरंतर समर्थन की सराहना की और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता तथा बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वियतनाम-कोरिया दौरा: द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का होगा विस्तार, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने तथा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए। रक्षा मंत्रालय ने आज बताया कि राजनाथ सिंह 18 से 19 मई तक वियतनाम की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जिसके बाद वह 19 से 21 मई तक दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे। राजनाथ सिंह ने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले सोशल मीडिया में एक पोस्ट में दोनों एशियाई देशों की यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त किया ताकि द्विपक्षीय सहभागिता के दायरे का और विस्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्य ध्यान रणनीतिक सैन्य सहयोग को गहरा करने, रक्षा औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करने तथा समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने पर होगा, जिससे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को प्रोत्साहन मिलेगा।

रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है, जिसे पांच से सात मई तक वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान उन्नत व्यापक रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित किया गया था। राजनाथ सिंह वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी के लिए 2030 तक के संयुक्त दृष्टि वक्तव्य पर रक्षा मंत्री की 2022 की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे। यह दृष्टि वक्तव्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए स्पष्ट दिशा निर्धारित करता है। दोनों लोकतांत्रिक देशों की क्षेत्र में शांति और समृद्धि में समान रुचि है।

राजनाथ सिंह की यह यात्रा 19 मई को वियतनाम के पूर्व राष्ट्रपति हो ची मिन्ह की 136वीं जयंती के अवसर के साथ भी मेल खाती है। रक्षा मंत्री हो ची मिन्ह समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और सम्मान प्रकट करेंगे। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री आह्न ग्यू-बैक के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मंत्रीगण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे और द्विपक्षीय सहभागिता को और मजबूत करने के लिए नई पहलों पर विचार करेंगे। वे साझा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

रक्षा मंत्री रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के मंत्री ली योंग-चोल से भी मुलाकात करेंगे और भारत-कोरिया व्यापार गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। कोरियाई युद्ध में भारत का योगदान इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक है, जो वैश्विक शांति और स्थिरता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से परिभाषित होता है। भारत द्वारा इस युद्ध का समर्थन करने का निर्णय भारतीय सेना की 60 पैराशूट फील्ड एम्बुलेंस इकाई को तैनात करके युद्ध में मानवीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया था। तीन वर्षों से अधिक समय तक सेवा देते हुए इस इकाई ने दो लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया और लगभग 2,500 शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएं संपन्न कीं, साथ ही अनेक नागरिकों का भी उपचार किया। भारत का दूसरा प्रमुख योगदान तटस्थ राष्ट्र प्रत्यावर्तन आयोग की अध्यक्षता था, जो संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रस्ताव था और जिसे बहुमत से स्वीकार किया गया। इसके अनुसार भारत की संरक्षक सेना, भारतीय सेना की 5,230 सैनिकों वाली टुकड़ी ने युद्धोत्तर चरण में लगभग 2,000 युद्धबंदियों की शांतिपूर्ण वापसी सुनिश्चित की।

शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए 21 मई को देशभक्त एवं पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री क्वोन ओह-यूल के साथ भारतीय युद्ध स्मारक का संयुक्त उद्घाटन प्रस्तावित है। भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति' और कोरिया की 'हिंद-प्रशांत रणनीति' के बीच स्वाभाविक सामंजस्य तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा मूल्यों ने दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय खोला है।

भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति: भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़, परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और वियतनाम ने अपनी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का निर्णय लिया है और दोनों देश एक-दूसरे के विजन तथा लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। पीएम मोदी ने भारत यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रपति तो लम के साथ बुधवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता में परस्पर संबंधों के पहलुओं पर व्यापक बातचीत की । इसके बाद पीएम मोदी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि तो लम ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत बोध गया से की है। उन्होंने कहा," यह हमारे दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपरा को दर्शाता है। उनकी इस यात्रा और सार्थक चर्चाओं से, हम अपनी सद्भावना को कई ठोस परिणामों में बदल रहे हैं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक दशक से समग्र रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरान संबंधों में व्यापक प्रगति हुई है । दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन संबंध मजबूत हुए हैं। इस मजबूत नींव पर आगे बढते हुए " आज हम अपने संबंधों को और अधिक मजबूत समग्र रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जा रहे हैं। अब हम अपनी साझेदारी को और ऊँचे लक्ष्यों की ओर अग्रसर करेंगे। संस्कृति, संपर्क, क्षमता निर्माण के साथ-साथ, सुरक्षा, सततता और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला हर क्षेत्र में हमारा सहयोग नए स्तर पर पहुँचेगा।" उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में अपनी प्रतिभा, सुशासन और आर्थिक सुधार के बल पर, भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं। अब हमारी प्रगाढ़ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, हम एक-दूसरे के तेज विकास के सहायक बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में परस्पर सहयोग पर सहमति व्यक्त की है और यह बुद्ध की शिक्षाओं की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा ," जैसा कि बुद्ध की शिक्षाओं की भावना है कि यदि आप किसी और के लिए दीप जलाते हैं, तो वह आपके अपने मार्ग को भी प्रकाशमान करता है। इसी भावना के साथ, हम एक-दूसरे के विजन और लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। हम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, और साथ जीतेंगे।"

भारत और अल्जीरिया ने रक्षा सहयोग का दायरा बढाने तथा इसे और प्रगाढ बनाने पर सहमति जतायी है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि भारत-अल्जीरिया संयुक्त आयोग की मंगलवार को यहां हुई पहली बैठक में यह सहमति बनी। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग और रक्षा उद्योगों के क्षेत्र में पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों ने भारत-अल्जीरिया रक्षा सहयोग के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए उत्तरदायी कार्यप्रणाली नियमों पर हस्ताक्षर किए, यह संयुक्त आयोग की बैठकों के लिए मार्गदर्शक प्रारूप के रूप में कार्य करेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव (अंतर्राष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और अल्जीरिया की नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल कायद नूर एड्डिन ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में तीनों सेनाओं, मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ, रक्षा उत्पादन विभाग, डीआरडीओ, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा और विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।

भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा संबंध 2024 में रक्षा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद से निरंतर आगे बढ रहे हैं और दोनों पक्षों की उच्च स्तरीय यात्राओं से संबंध और मजबूत हो रहे हैं। अल्जीरिया के नौसेना प्रमुख की यह यात्रा भारत-अल्जीरिया रक्षा संबंधों में एक महत्वपूर्ण पहल है और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करने की दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। बैठक से पहले मेजर जनरल कायद नूर एड्डिन ने यहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अल्जीरिया का प्रतिनिधिमंडल इस यात्रा के दौरान रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों से भी वार्तालाप करेगा।

वियतनाम राष्ट्रपति टो लैम का तीन दिवसीय भारत दौरा: पीएम और राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, रणनीतिक संबंधों की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
नई दिल्ली। वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर मंगलवार को भारत पहुंचेंगे। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लैम भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में नयी ऊर्जा भरना और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नये रास्तों को तलाशना है। राष्ट्रपति टो लैम आज गया (बिहार) पहुंचेंगे। अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश अपनी 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के एक दशक पूरे कर रहे हैं।

उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित एक उच्च स्तरीय दल भी आ रहा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक जुड़ाव को बताता है। गया के बाद वह आज देर शाम नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वियतनामी नेता का छह मई को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जायेगा। उनके प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक चर्चा करने का कार्यक्रम है, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को भी शामिल किया जायेगा।

अपनी यात्रा के दौरान वियतनामी राष्ट्रपति भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भारत के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी उनसे भेंट करने की संभावना है। राष्ट्रपति टो लैम बोधगया और मुंबई की यात्रा भी करेंगे। भारत और वियतनाम के बीच दीर्घकालिक ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं। इनकी जड़ें उपनिवेशवाद विरोधी साझा संघर्षों में निहित हैं। 1972 से दशकों के कूटनीतिक जुड़ाव ने इन रिश्तों को और मजबूती प्रदान की है। प्रधानमंत्री मोदी की 2016 में वियतनाम यात्रा के दौरान इन संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर ले जाया गया था और यह रिश्ता 'शांति, समृद्धि और जनता के लिए 2020 के साझा विजन' से संबंधित है। वियतनाम भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' में प्रमुख भागीदार है। वर्तमान में यह भारत का 15वां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और आसियान देशों में चौथा सबसे बड़ा भागीदार है।

पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ है। 2025-2026 में दोनों देशों के बीच व्यापार लगभग 16 अरब अमेरिकी डॉलर (1,524.8 अरब रुपये) रहा है, जिसमें ऊर्जा, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है। नियमित विचार-विमर्श, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण की पहल के माध्यम से रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी गहरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टो लैम को वियतनाम के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत और वियतनाम के बीच समय की कसौटी पर खरी उतरी यह दोस्ती लगातार और अधिक मजबूत होती रहेगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति एवं समृद्धि के लिए 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को और गहरा करने की दिशा में मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भारत का बड़ा फैसला: चीन, वियतनाम के एक-एक उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
नई दिल्ली। भारत ने चीन और वियतनाम के एक-एक उत्पादों पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने इस संबंध में बुधवार को अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं। पहली अधिसूचना में कहा गया है कि वियतनाम से बड़ी मात्रा में सामान्य से कम मूल्य पर कैल्शियम कार्बोनेट फिलर मास्टरबैच का भारत को निर्यात किया जाता है। इस कारण भारतीय उद्योगों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का फैसला किया गया है।

कैल्शियम कार्बोनेट फिलर मास्टरबैच का उपयोग प्लास्टिक उद्योग में किया जाता है। मूल रूप से वियतनाम में उत्पादित या वियतनाम से निर्यात किये गये इस उत्पाद पर 75 डॉलर प्रति टन तक का शुल्क लगाया गया है। वियतनाम की जिन सात कंपनियों के नाम अधिसूचना में हैं उनके लिए 31.58 डॉलर से 39.25 डॉलर तक का डंपिंग प्रतिरोधी शुल्क लगाया गया है। अन्य सभी मामलों में 75 डॉलर प्रति टन का शुल्क देय होगा।

वहीं, रेफ्रीजरेटरों और कारों के कूलिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली और चीन से आयातित गैस 1,1,1,2-टेट्राफ्लोरोएथेन या आर-134ए पर भी डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की घोषणा की गई है। इस मामले में चीन की छह कंपनियों में बने उत्पादों पर 4,583 डॉलर प्रति टन तक का शुल्क लगाया गया है। चीन की अन्य कंपनियों में बने उत्पादों और चीन के बाहर बने लेकिन चीन से निर्यात किये गये उत्पादों पर 5,251 डॉलर प्रति टन का डंपिंग रोधी शुल्क लगेगा।

वियतनाम में तूफान बुआलोई से 19 लोगों की मौत : 13 लोग अभी भी लापता, नहीं हो पाया संपर्क
हनोई। वियतनाम में तूफान बुआलोई और उसके बाद आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जबकि 88 अन्य घायल हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 13 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि आठ अन्य से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। एक लाख से अधिक मकान या तो क्षतिग्रस्त हो गए या उनकी छतें उड़ गईं, जिनमें सबसे अधिक नुकसान मध्य हा तिन्ह प्रांत में हुआ जहां 78,800 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए।

वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने स्थानीय अधिकारियों एवं विभागों को प्रभावित लोगों की सहायता करने तथा तूफान के बाद की समस्या को कम करने के लिए तत्काल उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने 5 अक्टूबर से पहले क्षतिग्रस्त शैक्षणिक एवं चिकित्सा सुविधाओं की मरम्मत का आदेश दिया। राष्ट्रीय जल-मौसम विज्ञान पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक अचानक बाढ़ एवं भूस्खलन जारी रहने का अनुमान है।

वियतनाम में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि, अस्पतालों को तैयार रहने का निर्देश
हनोई। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के अस्पतालों को कोविड-19 मामलों में संभावित वृद्धि को देखते हुए अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड, चिकित्सा आपूर्ति और संक्रमण नियंत्रण उपायों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। वियतनाम न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाओं में बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं और पुरानी या गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

वर्ष 2024 की शुरुआत से वियतनाम ने 27 प्रांतों और शहरों में 148 कोविड-19 मामलों की पुष्टि की है। हालाँकि कोरोना के कारण इस दौरान किसी की मौत या बड़े पैमाने इसका प्रकोप नहीं फैला है, लेकिन पिछले 3 सप्ताह में स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ने का पता चला है। मंत्रालय ने क्षेत्रीय रुझानों का भी हवाला देते हुए बताया गया कि थाईलैंड में एक जनवरी से 10 मई के बीच 53,600 से अधिक मामले सामने आए है।इस महामारी से 16 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं, जो मुख्य रूप से एक्सबीबी1.16 ओमिक्रॉन के कारण फैली हैं।
अस्पतालों को विशेष रूप से संक्रमण की रोकथाम के प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें श्वसन परेशानी को रोकने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसका उद्देश्य चिकित्सा जांच और उपचार क्षेत्रों में वायरस के फैलने की आशंकाओं को कम करना है, जिससे रोगियों और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों दोनों की सुरक्षा हो सके।

मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं, पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों और बुजुर्गों सहित उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए मजबूत उपायों को लागू करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को भी रेखांकित किया है, जिन्हें वायरस से गंभीर परिणामों के लिए अधिक संवेदनशील माना जाता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में हाल ही में सार्वजनिक छुट्टियों के बाद कोविड के हल्के संक्रमण में वृद्धि देखी गयी है, जिसमें यात्रा और बड़ी सभाएँ बढ़ीं हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैश्विक स्थिति की निरंतर निगरानी करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए समय-समय पर और प्रभावी प्रतिक्रिया रणनीतियों को लागू करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

वियतनाम में यागी तूफान से 197 लोगों की मौत, 128 लापता
हनोई। वियतनाम में तूफान यागी के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 197 हो गई और 128 लोग अब भी लापता हैं।

कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस साल एशिया में आए सबसे शक्तिशाली तूफान यागी ने शनिवार को वियतनाम के उत्तरी तट पर दस्तक दी और पश्चिम की ओर बढ़ गया, जिससे राजधानी हनोई में बहुत तेज आंधी आयी और भारी बारिश हुई।

तूफान ने क्षेत्र की सबसे बड़ी रेड नदी के किनारे के अन्य प्रांतों को भी प्रभावित किया। तूफान के कारण सोमवार को एक पुल ढह गया।

Yagi Storm: वियतनाम में कहर जारी, 141 लोगों की मौत, 59 लापता
हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में तूफान यागी तथा उसके कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से 141 लोगों की मौत हो गई जबकि 59 लोग लापता हैं। यह जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में से 29 काओ बांग प्रांत से, 45 लाओ चाए प्रांत से और 37 येन बाई प्रांत से हैं।

वियतनाम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुयेन क्वांग प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण क्वेट थांग कम्यून से गुजरने वाली लो नदी का बांध टूट गया है।

राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने आज सुबह बताया कि राजधानी हनोई में रेड नदी पर बाढ़ का स्तर तीन स्तरों में से चेतावनी स्तर 2 को पार कर लिया है और इसके उच्चतम स्तर तक पहुंचने का अनुमान है।

केंद्र ने थाओ नदी पर अत्यधिक उच्च जल स्तर और कई अन्य नदियों का पानी तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी की। केंद्र ने उत्तर की नदियों में अत्यधिक बाढ़ का पानी होने की चेतावनी दी है।

केंद्र ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र में नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा अधिक है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन होने का अनुमान है।

वियतनाम में यागी तूफ़ान का कहर, 65 लोगों की ली जान, 39 लापता
हनोई। वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र में प्रबल तूफान यागी और उसके बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 65 हो गई, जबकि 39 अन्य लोग लापता हैं। देश के कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि तूफान के कारण 752 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से क्वांग निन्ह प्रांत में 536 और हाई फोंग शहर में  81 घायल शामिल हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, लाओ काई और येन बाई प्रांतों में थाओ नदी का जल स्तर मंगलवार सुबह 1968 और 2008 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से एक मीटर अधिक हो गया। राजधानी हनोई में बुई और काऊ नदियों का पानी उच्चतम चेतावनी स्तर 3 पर पहुंच गया है। वियतनाम समाचार एजेंसी ने बताया कि हनोई में रेड नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण सोमवार रात से शहर के कई आंतरिक इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन चुकी है।

वियतनामी प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने पांच तूफान प्रभावित प्रांतों की सहायता के लिए 2024 के केंद्रीय बजट रिजर्व से 100 अरब वियतनामी डोंग (लगभग 40 लाख अमेरिकी डॉलर) आवंटित करने का निर्णय लिया है।

अमेरिका ने वियतनाम को 3-0 से दी शिकस्त
ऑकलैंड। चार बार की चैंपियन अमेरिका ने शनिवार को फीफा महिला विश्व कप मुकाबले में वियतनाम के 3-0 से पराजित कर अपने अभियान की शुरुआत की। ग्रुप ई के मुकाबले में अमेरिका की जीत में सोफिया स्मिथ ने दो और लिंडसे होरन ने एक गोल किया। अमेरिकी टीम की फॉरवर्ड सोफिया स्मिथ उन छह खिलाड़ियों में शामिल थीं, जिन्होंने इस मैच के साथ राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया। सोफिया ने पहले हाफ में ही दो गोल ठोक अमेरिका को 2-0 से आगे कर दिया।
सोफिया ने 14वें मिनट में पहला गोल दाग अमेरिका को बढ़त दिलाई और फिर पहले हाफ के इंजुरी टाइम में दूसरा गोल दाग दिया। अमेरिका के लिए तीसरा गोल लिंडसे होरन ने 77वें मिनट में किया। इस गोल में भी सोफिया ने असिस्ट किया। स्मिथ ने मैच के बाद कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है।

जापान ने जाम्बिया को 5-0 से रौंदा
पूर्व चैंपियन जापान ने महिला विश्व कप के ग्रुप सी मुकाबले में जाम्बिया को 5-0 से हरा दिया। हिनाता मियाजावा ने जापान के लिए दो गोल (43वें और 62वें मिनट) किए, जबकि साथी फारवर्ड मीना तनाका ने दूसरे हाफ के 55वें मिनट में गोल किया।  जाम्बिया की गोलकीपर कैथरीन मुसोंडा को दो पीले कार्ड के कारण आउट किए जाने के बाद विंगर जून एंडो ने 71वें मिनट में चौथा और स्थानापन्न रीको उईकी ने स्टॉपेज टाइम में पेनल्टी से पांचवां गोल किया। 2011 विश्व कप में चैंपियन और 2015 में उपविजेता रही जापान 3-5-1 के आक्रामक फॉर्मेशन के साथ उतरी और पूरे मैच के दौरान एक मजबूत टीम की तरह खेली। हालांकि जाम्बियाई गोल कीपर मुसोंडा ने मैच के दौरान कई शानदार बचाव किए वरना टीम की हार का अंतर और अधिक हो सकता था।