shahbaz - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: मनोज तिवारी और शाहबाज ने बंगाल को पहुंचाया सम्मानजनक स्कोर पर
बेंगलुरु। अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी (नाबाद 84) और शाहबाज अहमद (नाबाद 72) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच छठे विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी ने बंगाल को मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी सेमीफाइनल के दूसरे दिन नाजुक स्थिति से उबारकर स्टंप्स तक पांच विकेट पर 197 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। बंगाल अभी पहली पारी में 144 रन से पीछे है।इससे पहले  मध्य प्रदेश ने छह विकेट पर 271 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 341 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज हिमांशु मंत्री 134 से आगे खेलते हुए 165 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने 327 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौके और एक छक्का लगाया। पुनीत दाते  ने 37 गेंदों में 33 रन बनाए। बंगाल की तरफ से मुकेश कुमार ने चार और शाहबाज अहमद ने तीन विकेट लिए।  कुमार कार्तिकेय और पुनीत दाते ने दो-दो विकेट लेकर बंगाल को झकझोरा और उसका स्कोर पांच विकेट पर 54 रन कर दिया।  इस नाजुक स्थिति में मनोज और शाहबाज ने अविजित शतकीय साझेदारी कर बंगाल को संकट से बाहर निकाला। स्टंप्स के समय मनोज 182 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 84 और शाहबाज 149 गेंदों में नौ चौकों के सहारे 72 रन बनाकर क्रीज पर थे।  बंगाल की पहली पारी में बढ़त हासिल करने की तमाम उम्मीदें इन दो बल्लेबाजों के मजबूत कंधों पर टिकी हुई हैं।

शहबाज शरीफ और पाक विदेश मंत्रालय का बयान बेतुका : भारत
नई दिल्ली। भारत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उसके विदेश मंत्रालय के बयान को बेतुका बताया है और कहा है कि वह भारत के बारे में दुष्प्रचार करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यकों की हिफाजत, सुरक्षा और बेहतरी ध्यान दे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस प्रकरण में प्रधानमंत्री शरीफ के ट्वीट और पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के बयान पर एक सवाल के जवाब में कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत दुनिया में किसी से छुपी नहीं है। बागची ने कहा, हमने पाकिस्तान के बयानों और टिप्पणियों को देखा है। अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का लगातार उल्लंघन करने वाले उस देश की किसी दूसरे देश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार पर टिप्पणी करने वाला बेतुकेपन का किसी पर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है।

दुनिया पाकिस्तान द्वारा हिंदुओं, सिखों, ईसाइयों और अहमदियाओं सहित अल्पसंख्यकों का लगातार उत्पीडऩ किए जाने की का गवाह रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के विपरीत भारत सरकार सभी धर्मों का बराबर सम्मान करती है। बागची ने कहा कि भारत सरकार सभी धर्मों को सर्वोच्च सम्मान देती है। इसके विपरीत है जहां कट्टरपंथियों की शान में कसीदे पढ़े जाते हैं और उनके सम्मान में स्मारक बनाए जाते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह दुष्प्रचार करने के लिए छाती पीटने और भारत में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश करने के बजाय अपने यहां अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा, हिफाजत और उनकी बेहतरी  पर ध्यान केंद्रित करे।इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय  ने एक बयान में  पैगंबर मुहम्मद के बारे में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा कथित रूप से 'पूरी तरह से अस्वीकार्य अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की और उसे खारिज किया। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बयान में कहा कि भाजपा पदाधिकारियों के उस बयान से पाकिस्तान, भारत और दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। उसने कहा कि इन व्यक्तियों के खिलाफ भाजपा की देर से की गयी और चलताऊ अनुशासनात्मक कार्रवाई से  मुस्लिम दुनिया का  दर्द और पीड़ा कम नहीं होगी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने ट्विटर पर कहा कि मैं हमारे प्यारे पैगंबर के बारे में भारत की भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। मैं बार-बार कह चुका हूं है कि (प्रधानमंत्री) मोदी के नेतृत्व में भारत धार्मिक स्वतंत्रता को रौंद रहा है और मुसलमानों को सता रहा है। दुनिया को ध्यान देना चाहिए और भारत को कड़ी फटकार लगानी चाहिए।

पर्दे के पीछे भारत-पाकिस्तान बातचीत शुरू कश्मीर पर शहबाज
इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान संबंधों में गतिरोध को दूर करने के लिए पर्दे के पीछे से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि पीएम मोदी शहबाज सरकार को कश्मीर पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच संबंध वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं और अगस्त 2019 में भारत ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। इसके बाद परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों देश के संबंध और खराब हो गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, तब से, राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं, द्विपक्षीय व्यापार निलंबित कर दिया गया है और कोई सीधी वार्ता नहीं हुई है। वैसे, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार के कार्यभार संभालने से पहले ही, दोनों देश एक-दूसरे से बिना किसी शोरगुल के बात कर रहे हैं। इन्हीं संपर्कों के कारण फरवरी 2021 में युद्धविराम समझौते का नवीनीकरण हुआ और तब से संघर्ष विराम जारी है और इसके उल्लंघन की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन इस प्रक्रिया से दोनों देशों के बीच वार्ता की बहाली के मामले में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

दोनों देशों के समकक्ष लोग एक-दूसरे के संपर्क में
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में आधिकारिक सूत्र के हवाले से कहा गया है, इसे बैक चैनल कहें, ट्रैक-2 या पर्दे के पीछे की बातचीत, मैं केवल इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि दोनों देशों के समकक्ष लोग एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, सूत्र ने कहा कि उनके पास उन संपर्कों का सटीक विवरण नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक कुछ ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक चचार्ओं को बनाए रखना ह्यबैक चैनलों का उद्देश्य है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता और दोनों पक्षों की ओर से बातचीत को फिर से शुरू करने के लिए कड़ी शर्तों को देखते हुए तत्काल सफलता की संभावना कम है। हालांकि दोनों देशों के बीच व्यापार शुरू हो सकता है। इससे पहले पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा था कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर पर पहले बात करनी होगी।

कश्मीर के मुद्दे पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं पीएम मोदी
शहबाज शरीफ ने कहा था कि भारत को कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के अपने फैसले को पलटना होगा ताकि दोनों ही देश बातचीत को फिर से शुरू कर सकें। पाकिस्तानी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत बातचीत को फिर से शुरू करने का इच्छुक तो है लेकिन शहबाज शरीफ को कश्मीर के मुद्दे पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं है। खबर में दावा किया गया है कि पश्चिमी देश जैसे अमेरिका और ब्रिटेन तनाव को कम करने और दोनों पड़ोसी देशों के बीच फिर से बातचीत शुरू करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।