nominations - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कर्नाटक में नई सरकार की कवायद: सोनिया-राहुल से मिले सिद्दारमैया और शिवकुमार, कैबिनेट फेरबदल पर मंथन
नई दिल्ली। कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उनके इस्तीफे के बाद राज्य में अगली सरकार के गठन को लेकर गहन चर्चा हुई। सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ, राजधानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले। सूत्रों के अनुसार, बैठक में नई सरकार के गठन पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल, राज्यसभा नामांकन और विधान परिषद में नियुक्तियां शामिल थीं।

दोनों नेताओं के शुक्रवार अपराह्न बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, निवर्तमान सिद्दारमैया मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों को शिवकुमार के नेतृत्व वाली प्रस्तावित सरकार में जगह नहीं मिल सकती है। क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए चार उप मुख्यमंत्रियों की नियुक्ति की संभावना पर भी चर्चा हुई। इस बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने आज सिद्दारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।

लोकभवन से जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। पद छोड़ने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्दारमैया ने कांग्रेस नेतृत्व और कर्नाटक की जनता को दो बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्दलीय विधायकों के समर्थन से कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है और उन्होंने विश्वास जताया कि अगले मुख्यमंत्री की नियुक्ति में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा।

Telangana Election: विधानसभा चुनावों के लिए 2,327 नामांकन दाखिल
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक 2327 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच करेंगे जबकि 15 नवंबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 30 नवंबर को एक साथ मतदान होंगे तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

गौरतलब है कि इस चुनाव में तेलुगू देशम पार्टी और वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) ने मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। वाईएसआरटीपी ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का समर्थन किया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कोठागुडेम से चुनाव लड़ रही है, जबकि मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 118 सीटों पर नामांकन दाखिल किया, और एक सीट भाकपा को दी है, जबकि भाजपा उम्मीदवारों ने 111 सीटों पर नामांकन दाखिल किया और आठ सीटें जनसेना को दी है। राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सभी 119 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पिछले चुनावों की तुलना में कांग्रेस को इसबार बगावत का खतरा कम हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कामारेड्डी में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं जबकि भाजपा नेता एटाला राजेंद्र गजवेल में चुनाव लड़ रहे हैं। रेवंत रेड्डी ने कामारेड्डी में अंतिम समय में अपना नामांकन दाखिल किया है।

राज्यसभा चुनाव का 'रण': राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामंकन
जयपुर। राजस्थान में दस जून को राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक एवं प्रमोद तिवारी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस के इन तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आदि मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि विधायकों की संख्या बल के आधार कांग्रेस की दो और एक सीट भाजपा की पक्की मानी जा रही हैं और चौथी सीट पर अब सांसद सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय के रुप में अपना नामांकन भरने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि निर्दलीय एवं कुछ क्षेत्रीय दल पहले से ही सरकार के समर्थन में खड़े हैं और वह इस चुनाव में तीन सीट हासिल करेगी।

भाजपा उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी एवं समर्थित सुभाष चंद्रा ने भरा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन
राजस्थान में दस जून को होने वाले राज्यसभा की चार सीटों के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार घनश्याम तिवाड़ी एवं भाजपा समर्थित एवं निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। तिवाड़ी के नामांकन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई विधायकों ने प्रस्तावक के रुप में हस्ताक्षर किए। सांसद डॉ. चंद्रा के नामांकन पत्र दाखिल करत के समय राठौड़, विधायक नरपत सिंह राजवी, वासुदेव देवनानी और चंद्रकांता मेघवाल मौजूद रहे।

नामांकन के बाद डा चंद्रा ने मीडिया से कहा कि वह हरियाणा से राज्यसभा सांसद है लेकिन इस बार उन्होंने ही भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया कि वह अपनी जन्म भूमि राजस्थान के लिए काम करना चाहते है उसके बाद उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके डा पूनियां ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों प्रत्याशी बाहर के उतारे है जबकि भाजपा ने फतेहपुर के मूल निवास सुभाषचंद्रा को समर्थन किया है।

उल्लेखनीय है कि रविवार को राज्यसभा चुनाव के  लिए भाजपा ने तिवाड़ी को अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन आज डॉ. चंद्रा  ने भी भाजपा के समर्थन से निर्दलीय के रुप में अपना नामांकन पत्र भर देने  से अब चौथी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई हैं। विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के आधार पर दो कांग्रेस एवं एक सीट पर भाजपा की जीत  पक्की मानी जा रही है जबकि चौथी सीट के लिए दोनों ही पार्टियों के पास  पर्याप्त बहुमत नहीं होने से इस पर मुकाबला रोचक होने की संभावना हैं।

भाजपा दूसरा उम्मीदवार खड़ा कर करना चाह रही है माहौल खराब-गहलोत
वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्यसभा चुनाव में उसके पास वोट नहीं होने के बावजूद तीसरे उम्मीदवार को खड़ा करके वह माहौल खराब करना चाह रही हैं। गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मीडिया से आज यह बात कही। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के तीनों प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने 15 वर्ष पहलेे भी यह खेल खेला था। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा के खुद के विधायक प्रत्याशी के समर्थन में हस्ताक्षर करते है और फार्म निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में भरा जाता है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने ऐसे ही उम्मीदवार खड़ा किया था और इस बार  सुभाष चंद्रा को खड़ा कर दिया। ये भड़काने का काम करेंगे, वोट के लिए लालच देंगे आने वाले समय में इनकी हालत और खराब होने वाली है। उन्होंने कहा कि ये होर्स ट्रेडिंग करना चाहते है जो अच्छी परंपरा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग राजस्थान में इस तरह की परंपरा क्यों डाल रहे है, क्योंकि माहौल खराब करना चाह रहे है। उन्होंने कहा कि 34 दिन तक कांग्रेस पार्टी के विधायक और समर्थित विधायक जब साथ रहे तब भी विधायकों के होटल के बाहर जाते ही दस करोड़ की प्रथम किस्त का ऑफर था, तब भी कोई नहीं डिगा और अब भी कोई नहीं बिकने वाला है। उस समय भी बीटीपी एवं सीपीएम तथा निर्दलीयों और बीएसपी के साथियों ने साथ दिया था। इसी कारण सरकार बच गई थी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा का यह फैसला उसे महंगा पड़ेगा।

हमारे तीनों राज्यसभा के उम्मीदवार जीतकर जायेगे, 125 विधायको का समर्थन है: पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 सीट पर जीत का दावा किया है। पायलट ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास जीत हासिल करने के लिए विधायकों की संख्या से भी अधिक विधायक है। भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी जरूर खड़ा किया है लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल पाएगी। निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावों को में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं है सभी भाजपा के विधायकों ने उनके प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बहुत सोच समझकर तीनों प्रत्याशी राज्यसभा के लिए चुने हैं। सरकार के  समर्थित और पार्टी विधायकों के दम पर हम तीनों सीट जीतेंगे।