neetu kapoor - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की पुरानी फोटो की शेयर, बर्थ एनिवर्सरी नीतू कपूर ने कहा आज आप 72 के होते
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हो गयी। ऋषि कपूर की आज 72वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें याद करके इमोशनल हो गईं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर के जन्मदिन की एक पुरानी फोटो शेयर की। फोटो में ऋषि कपूर कैंडल्स पर फूंक मारते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा, आपकी याद में। आज आप होते तो 72 साल के हो गए होते। इसके अलावा नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में ऋषि कपूर के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

वहीं ऋषि कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता के लिए एक प्यारा सा नोट लिखकर उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापाज् काश आप यहां होते तो अपनी दोनों नाती-पोती के साथ अपना खास दिन मनाते। आपकी 'बांदरी' सैम (समायरा,रिद्धिमा की बेटी) बड़ी हो गई है और छोटी राहा सबसे प्यारी है। वह बिल्कुल आपकी तरह लगती है पापा। हमें जो यादें साझा करने को मिलीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। हम आपको बहुत याद करते हैं और आपके लिए हमारा प्यार हर गुजरते दिन के साथ और भी गहरा होता जा रहा है।

पधारो म्हारे देस: जयपुर की सरज़मीं पर जुगजुग जियो का आशीर्वाद लेने पहुंचे नीतू कपूर और अनिल कपूर
जयपुर। चर्चित फिल्म 'जुगजुग जियो' के रिलीज़ होने में लम्बे समय से चल रहा इंतज़ार अब कुछ ही दिनों में थमने को है। इसके लिए पूरी स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के कामों में जोरों-शोरों से लगी है। इसी बीच फिल्म के अहम् किरदार नीतू कपूर और अनिल कपूर शनिवार को इसका प्रमोशन करने पिंक सिटी, जयपुर पहुंचे, जहां वे होटल में फैंस के साथ रूबरू हुए और खूब धमाल किया। ध्यान देने वाली बात है कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पहली बार जयपुर की सरज़मीं पर पहुंची।

यह फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यही कारण है कि फिल्म को प्रमोट करने के सिलसिले ने भी अब ज़ोर पकड़ लिया है। फिल्म का ट्रेलर अपने लॉन्च के समय से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है, ऐसे में जयपुर के फैंस की खुशियों को दोगुना करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज सितारे नीतू कपूर और अनिल कपूर ने उनमें उत्साह की लहर दौड़ा दी।

जयपुर के लिए अपनी पंच लाइन 'झकास' बोलते हुए अनिल कपूर ने कहा, "नीतू जी के साथ मुझे फिल्म को प्रमोट करने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। रंगीले राजस्थान का गुलाबी शहर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। ऐसे में यहाँ के लोगों में एक अलग ही स्तर की फूर्ति और अपनापन नज़र आता है, जो इसे राजस्थान का ज़िंदादिल शहर बनाने के लिए काफी है।"

वहीं नीतू कपूर ने कहा, "राजस्थान की कला और संस्कृति व्यक्तिगत तौर पर मेरे दिल के बेहद करीब है। यहाँ के लज़ीज़ दाल-बाटी, चूरमा का स्वाद जरूर लेना चाहूँगी। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के बहाने ही सही, यहाँ की जीवनशैली को एक नज़र देख पाना बहुत ही सुकून भरा रहा। उम्मीद करती हूँ कि फैंस जुगजुग जियो को पसंद करेंगे।"

जैसे कि आजकल की शादियाँ बेहद संवेदनशील होती जा रही हैं, इस विषय पर अपने विचार रखते हुए और नई पीढ़ी को संदेश देते हुए नीतू कपूर कहती हैं, "रियल लाइफ की यदि बात करें, तो डाइवोर्स बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, इसका कारण मैं व्यक्तिगत रूप से यह देखती हूँ कि आजकल लोगों में सब्र और सहनशक्ति बहुत कम हो गई है। एक रिश्ते को आजीवन बनाए रखने के लिए इन दोनों का ही होना बहुत जरुरी है।"

पारिवारिक मनोरंजन फिल्म जुगजुग जियो के स्टार कास्ट में दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के अलावा बॉलीवुड के चहेते वरुण धवन, कियारा आडवाणी, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। यह फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। कोरोना महामारी के बाद करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की यह पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के रिलीज़ होने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है, जिसके रिलीज़ होने का दर्शक और फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

नाच पंजाबन चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई। सोशल मिडिया पर नाच पंजाबन चैलेंज का खुमार चढ़ा हुआ है ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने वरुण धवन के 'नाच पंजाबन चैलेंज को पूरा कर लिया है। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म जुग जुग जियो का गाना नाच पंजाबन रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे वरुण धवन का चैलेंज नाच पंजाबन पूरा करते हुए दिख रहे हैं।

चैलेंज का वीडियो अनन्या पांडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में अनन्या को विजय देवरकोंडा के साथ नाच पंजाबन हुक स्टेप करते हुए देख जा सकता है। वीडियो में अनन्या पीले कलर की शर्ट ड्रेस में, वहीं विजय व्हाइट शर्ट, ब्लैक पेंट के साथ व्हाइट कलर के ब्लेजर पहने हुए डांस करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि, अनन्या और विजय ने इस चैलेंज को टॉक शो कॉफी विद करण के सेट पर पूरा किया है। दोनो की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद  किया जा रहा है।