bareilly - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरेली से नोएडा की पहली फ्लाइट 1 जुलाई से: दो साल बाद दिल्ली हवाई सेवा भी होगी बहाल, शेड्यूल जारी
बरेली। बरेली से (जेवर) ग्रेटर नोएडा के लिये पहली जुलाई से हवाई सेवा शुरूआत होगी। इसके अलावा पिछले दो वर्षों से बंद चल रही बरेली- दिल्ली हवाई सेवा भी दो जुलाई से शुरू हो जाएगी। एक जुलाई से बरेली- नोएडा बीच इंडिगो एयर लाइंस उड़ान शुरू करेगा। जाएगी। हवाई सेवा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होगी। दो जुलाई से बरेली-दिल्ली बीच भी दोबारा हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-नोएडा बीच उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार में होगी। नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से 12:05 बजे रवाना होगी। कुल 50 मिनट सफर होगा। उन्होंने बताया बरेली- दिल्ली बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार में उड़ान रहेगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री निलंबित, शामली से संबद्ध
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को सरकार ने अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार देर रात निलंबित कर दिया है। उन्हें जिलाधिकारी शामली कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है, जबकि जांच अधिकारी कमिश्नर बरेली भूपेंद्र एस चौधरी बनाए गए हैं। उत्तर-प्रदेश शासन नियुक्ति अनुभाग 7 से जारी आदेश में कहा गया है कि अलंकार अग्निहोत्री ने प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता की है, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया था। अपने तीखे और भावनात्मक वक्तव्य में उन्होंने न केवल तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए, बल्कि ब्राह्मण समाज  कथित अपमान, प्रयागराज माघ मेला घटना और यूजीसी रेगुलेशंस 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला।

अपने इस्तीफे के साथ उन्होंने एक बेहद आक्रामक, भावनात्मक और चेतावनी भरा बयान जारी करते हुए कहा कि जब वे स्वयं पद छोड़ रहे हैं, तो यह उनके (ब्राह्मण) समाज के जनप्रतिनिधियों के लिए भी आत्ममंथन का समय है। उन्होंने खुले शब्दों में आह्वान किया कि ब्राह्मण समाज के जितने भी जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार या राज्य सरकार में हैं, यदि उनमें थोड़ी भी शर्म और रीढ़ बची है, तो वे तुरंत अपने-अपने पदों से इस्तीफा दें और समाज के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि समाज रहेगा, तभी पद रहेगा, समाज के बिना कोई भी व्यक्ति चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं रहेगा।

अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय सामान्य वर्ग केंद्र और राज्य सरकार से खुद को अलग मानने लगा है और हालात ऐसे बन चुके हैं कि दोनों ही जगह सरकार एक तरह से अल्पमत में दिखाई दे रही है, जिससे देश में अत्यंत भयावह परिस्थितियां उत्पन्न हो चुकी हैं।

दूल्हे का बदला मूड, मंडप छोड़कर भागा, दुल्हन ने पीछा कर दबोचा
बरेली। पिछले करीब ढाई साल से एक- दूसरे से प्रेम कर रहे युवक और युवती ने विधिवत शादी करने का फैसला लिया। मंदिर में मंडप सजाया गया मगर अचानक दूल्हा के मूड बदला और वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तब दुल्हन उसको पकड़ने निकल पड़ी। बस में बैठकर जाने की तैयारी में था तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई।

मामला बरेली जिला से संबंधित है,जहां सजे हुए मंडप परिसर से चुपचाप भागे दूल्हे को दुल्हन ने जबरन धर दबोचा और मंदिर में शादी रचाई। दो घंटे से ज्यादा से ड्रामा चला इसे तमाम लोग देख रहे थे लेकिन साहसी दुल्हन सात फेरे लेने तक संघर्ष करने में पीछे नहीं रही।

रविवार को आपसी सहमति से लड़की वालों ने भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजाया गया। सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन खुद सजी बैठी थी, दूल्हा का इंतजार हो रहा था। काफी देर तक दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा तब दुल्हन ने उसको फोन लगाया और जानकारी ली तब पता चला कि वह भागने की तैयारी में है। सजी सजाई दुल्हन मंडप से उठकर दूल्हा को पकडऩे गई। बस में बैठकर भाग रहे शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर भमोरा में दुल्हन ने धर दबोचा।

दूल्हा ने कहा कि वह अपनी मां को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा। लेकिन दुल्हन नहीं मानी और और भूतेश्वर नाथ मंदिर मंदिर परिसर में सजे मंडप ले जाकर सात फेरे लिए। करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों मंदिर में जाकर एक-दूजे के हुए।

बरेली में कांवड़ियों पर हुआ पथराव, इंस्पेक्टर भी घायल
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के हाफिजगंज में कांवड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहे बाइक सवार कुछ युवकों को पकडऩे के दौरान बवाल हो गया। बाइक के पीछे दौड़ रहे कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम हुई घटना में हाफिजगंज पुलिस थाने के निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह और दरोगा हितेश तोमर समेत दो कांवड़ियें घायल हो गए। पुलिस ने गांव प्रेमपुर-मुरारपुर के सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर गांव हरहरपुर मटकली के प्रधान के पति इकरार अहमद समेत 13 लोगों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम यह विवाद शुरू हुआ था। तीन घण्टे तक बवाल चला। करीब रात दस बजे जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि देर शाम गांव बकैनिया, हरहरपुर, मटकली, सहित आसपास के कई गांवों के लगभग एक हजार से ज्यादा कांवड़ियों का जत्था हरहरपुर जाने वाले मार्ग से गुजर रहा था। तभी दूसरे समुदाय के दो युवकों की बाइक कांवड़ियें से टकरा गई। इसमें गांव प्रेमपुर के कांवड़िया बुद्धसेन गंगवार और योगेंद्र गंगवार घायल हो गए।

कांवड़ियों ने भाग रहे बाइक सवारों को पकडने का प्रयास किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने टक्कर मारने वालों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हाफिजगंज से हरहरपुर मटकली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। रात आठ बजे तक जाम नहीं खुला तो जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज मौके पर पहुंचे। विधायक डॉ. एमपी आर्य आदि ने कांवड़ियों को समझाया रात करीब 10 बजे आरोपियों पर मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद वे शिवालय रवाना हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि कांवड़ियों के जत्थे में शामिल प्रेमपुर के युवक ने तहरीर दी है। उसकी तहरीर पर थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने अपनी ओर से भी एक मुकदमा लिखा है। जिसमें बीच बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस वारदात की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

बरेली : कैंटर और एम्बुलेंस में भिड़ंत, 7 की मौत
बरेली। यूपी के बरेली में एक एम्बुलेंस और छोटे ट्रक (कैंटर) की टक्कर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं। पुलिस के अनुसार बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में झुमका चौराहे पर मंगलवार सुबह एम्बुलेंस और कैंटर की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई, जिससे एम्बुलेंस में सवार चालक और इसमें सवार मरीज सहित सात लोगों की मौत हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भयंकर थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गये।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये हैं।