mahendra singh dhoni - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान की इस कंपनी ने ''कैप्टन कूल'' को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया ने दुनिया भर में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान और युवाओं के पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी को देश में अपने एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, धोनी निरंतरता, संयम और उच्च क्षमता वाले प्रदर्शन के प्रतीक हैं। उनके पैनासोनिक परिवार से जुडऩे से देशभर में उपभोक्ताओं के बीच ब्रांड की पहचान और जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा।

महेंद्र सिंह धोनी के कंपनी के साथ जुडऩे पर पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तदाशी चिबा ने कहा, यह साझेदारी साझा मूल्यों का प्रतिबिंब है। पिछले 100 से अधिक वर्षों से पैनासोनिक वैश्विक स्तर पर विश्वसनीयता, नवाचार और सार्थक योगदान का प्रतीक रहा है और हम इन्हीं मूल्यों को भारत में और मजबूत कर रहे हैं। धोनी का शांत नेतृत्व और भरोसेमंद प्रदर्शन इस भावना को दर्शाता है। हम मिलकर भारत में पैनासोनिक की यात्रा का एक यादगार अध्याय लिखने की उम्मीद करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, हममें से कई लोगों के लिए जब हम बड़े हो रहे थे तो पैनासोनिक सिर्फ एक जापानी ब्रांड नहीं था, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा था। यह परिचित, भरोसेमंद और भारतीय भावना से जुड़ा हुआ लगता था, क्योंकि यह हमारे घरों और यादों में मौजूद था। मेरे लिए यह साझेदारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह साझा मूल्यों को दर्शाती है। विश्वास, विश्वसनीयता, समाज के प्रति योगदान और लगातार बेहतर बनने की इच्छा। मैं ऐसे ब्रांड से जुड़कर गर्व महसूस करता हूं जो नवाचार को अपनाता है और साथ ही विश्वास की अपनी बुनियादी सोच को बनाये रखता है।

पैनासोनिक हीटिग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग के निदेशक हीरोकाजू कामोड़ा ने कहा कि, यह साझेदारी पैनासोनिक की कूलिंग श्रेणी की दीर्घकालिक विकास रणनीति के अनुरूप है, क्योंकि कंपनी एसी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है और वित्त वर्ष 2027 तक बिक्री को दोगुना करने की दिशा में काम कर रही है, जो एक मजबूत ब्रांड मौजूदगी, स्थानीय नवाचार और बाजार में गहरी पैठ से प्रेरित है।

Ranchi में महेन्द्र सिंह धोनी ने किया मतदान
रांची। लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के मतदान जारी है। इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने रांची में मतदान केन्द्र पर मतदान करने पहुंचे।

महेन्द्र सिंह धोनी ने जवाहर विद्या मंदिर स्कूल, रांची में जाकर मतदान किया। मतदान केन्द्र पर धोनी के पहुंचते ही भारी संख्या में भीड़ हो गई।

धोनी से संन्यास की खबरों पर बोले कोच माइकल हसी - अभी कुछ साल और आईपीएल खेल सकते हैं धोनी
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी कुछ और साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेल सकते हैं।

हसी ने अराउंड द विकेट कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुझे भी इस संबंध में पक्की जानकारी नहीं है क्योंकि इस संबंध में जानकारी केवल उनके पास ही हो सकती है। हालांकि हम यह उम्मीद कर रहे हैं कि वह आगे भी खेलें।

उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह कैंप में भी बहुत जल्दी आ जाते हैं और अभ्यास के दौरान भी गेंदों को काफी अच्छे से हिट कर रहे हैं। पिछले सीजन के बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी और वह टूर्नामेंट के शुरुआत से ही इस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि वह अभी कुछ और साल खेल सकते हैं लेकिन हमें इस संबंध में उनके फैसले का इंतजार करना होगा और उन्हें इस तरह का संशय बनाए रखना भी पसंद है, इसलिए मैं फिलहाल इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रशंसक चाहते हैं कि वह ऊपर बल्लेबाजी करने आएं। लेकिन घुटने की सर्जरी के चलते हम उन्हें बैक एंड में बल्लेबाजी कराने के लिए मजबूर हैं। हालांकि उस स्थान पर भी इस तरह की बल्लेबाजी के लिए हमारे पास एमएस से बढिय़ा विकल्प नहीं है।

कोच ने कहा कि इस सत्र की शुरुआत से पहले होने वाली कप्तानों की मीटिंग से ठीक पहले एमएस ने उस मीङ्क्षटग में ना जाने का फैसला कर हमें चौंका दिया। उन्होंने कहा कि यहां से ऋतुराज टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि उसके बाद से भी चीजे काफी अच्छे से मैनेज हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से पहले मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ऋतुराज के साथ काफी काम कर रहे थे। वह पिछले कुछ वर्षों से उन्हें ग्रूम कर रहे थे। एमएस भी नए कप्तान को मेंटोर करना चाह रहे थे।

उन्होंने कहा कि वह बेहद शांत स्वभाव के हैं। उन्हें खेल की अच्छी समझ है। हालांकि एमएस की विरासत को आगे बढ़ाना किसी के लिए भी एक बड़ी चुनौती साबित होती लेकिन उन्हें अब तक अपना काम बहुत बढिय़ा ढंग से किया है। मुझे लगता है कि वह समय के साथ और बेहतर होते चले जाएंगे। सबसे सकारात्मक पहलू तो यही है कि इससे उनकी बल्लेबाजी प्रभावित नहीं हुई है। उन्होंने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है।

धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है जान्हवी कपूर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही दिखाना चाहती है।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है।

जान्हवी कपूर ने कहा, हम सभी धोनी के फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं यह कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है। हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को यह फिल्म दिखाना चाहते हैं।

राजकुमार राव ने कहा, पूरी दुनिय धोनी की फैन है।धोनी बहुत बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वह टीम को लीड करते हैं, वह तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अदंर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।

फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। शरन शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, 31 मई को रिलीज होगी।

हार के बावजूद ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, बतौर कप्तान चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 के चेन्नई सुपरकिंग और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई भले ही 7 विकेट से मैच हार गई हो लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मुकाबले में बतौर कप्तान इतिहास रच दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग के लिए बतौर कप्तान खेलते हुए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में बतौर कप्तान 10 मैचों में 563 रन बनाए है। जिनमें चार अर्धशतक और एक शतक शामिल है। इससे पहले बतौर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खेलते हुए 2013 में 18 मैचों में 461 रन बनाए थे।

महेन्द्र सिंह धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, गायकवाड़ बने नए कप्तान
इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन कल से शुरू होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला सीएसके और आरसीबी के बीच होने वाला है। सीजन की शुरूआत के एक दिन पहले चेन्नई की ओर से घोषणा की गई और नया कप्तान गायकवाड़ को बनाया गया है। फोटो सेशन के दौरान चेन्नई की ओर से गायकवाड़ आए। महेन्द्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी निराश है।

पांच बार किया खिताब पर कब्जा
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में आईपीएल के 16 सीजन में 5 बार इस खिताब पर कब्जा किया है। बीच में 2 साल के लिए इस टीम को आईपीएल से बैन कर दिया गया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई 12 बार फाइनल मुकाबला खेल चूकी है।

OFFICIAL STATEMENT: MS Dhoni hands over captaincy to Ruturaj Gaikwad. #WhistlePodu #Yellove

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2024

गावस्कर के घर पर आज भी रखी है धोनी के साइन वाली शर्ट
रांची। सत्तर और अस्सी के दशक में अपनी बल्लेबाजी से खूंखार गेंदबाजों के माथे पर सिलवटें लाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टीवी कमेंटेटर सुनील गावस्कर के घर पर महेन्द्र ङ्क्षसह धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी गर्व के साथ रखी हुयी है।

यह खुलासा खुद गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम आईपीएलआनस्टार के दौरान किया। उन्होंने धोनी के प्रति अपनी प्रशंसा का इजहार किया और प्रतिष्ठित क्रिकेटर द्वारा हस्ताक्षरित शर्ट के मालिक होने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होने धोनी के पुराने प्रशंसक  के तौर पर एमएसडी से मिलने और हस्ताक्षरित स्मृति चिन्ह को एक बेशकीमती संपत्ति के रूप में संजोने के यादगार अनुभव को याद किया।

मैदान के अंदर और बाहर धोनी के अनुकरणीय आचरण पर गावस्कर ने खेल में रोल मॉडल के महत्व पर जोर दिया और धोनी की शालीनता और ईमानदारी की सराहना की।

आईपीएल 2024 से पहले स्टार स्पोर्ट्स से विशेष रूप से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि वह हमेशा महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक रहे हैं और उन्हें अपनी शर्ट पर गर्व है जिस पर पिछले साल के आईपीएल में उनके हस्ताक्षर थे। उन्होंने कहा कि जब से मैंने एमएसडी को पहली बार खेलते देखा है, तब से मैं उनका प्रशंसक हूं और एक प्रशंसक क्या चाहता है। प्रशंसक अपने नायक से मिलना चाहता है और उसके साथ बातचीत करना चाहता है, उसका ऑटोग्राफ लेने की कोशिश करना चाहता है। मैं उनके क्रिकेट, उनके रवैये की प्रशंसा करता हूं। जब आप एक रोल मॉडल होते हैं तो आपके ऊपर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करने और एक अच्छा रोल मॉडल बनने की जिम्मेदारी होती है। और वह एक बहुत अच्छे रोल मॉडल हैं और जिस तरह से वह खुद को शालीनता के साथ संचालित करते हैं।

पिछले साल आईपीएल के एक मैच के दौरान गावस्कर ने धोनी के पास जाकर उनसे टी शर्ट पर साइन करने को कहा था जिसके बाद माही ने साइन किया था। गावस्कर ने बताया कि मेरी शर्ट आज भी गर्व से मेरे घर में रखी हुई है।

आखिरी बार चेन्नई के लिए खेल सकते हैं धोनी
नई दिल्ली। क्रिकेट प्रशंसकों को साल 2024 में कई बड़े टूनार्मेंट देखने को मिलेंगे। अंडर-19 विश्व कप, पुरुष टी-20 विश्व कप और महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल होना है। इसके अलावा हर साल होने वाला आईपीएल भी रोमांच पैदा करेगा। पुरुष टी-20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन होना है। क्रिकेट का यह महाकुंभ रोमांचक मैचों और ब्लॉकबस्टर मनोरंजन का एक और दौर शुरू करने के लिए तैयार है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है और सभी 10 फ्रेंचाइजियां आईपीएल 2024 में कुछ अच्छे भाग्य और सनसनीखेज प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होंगी। हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो आईपीएल के दौरान सुर्खियों में हो सकती हैं।

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी इस बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 42 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने पांच बार टीम को चैंपियन बनाया है। वह 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बावजूद वह आईपीएल में लगातार बेहतरीन कप्तानी और बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल के दौरान वह जिस भी मैदान पर जाते थे फैंस उनको ही सपोर्ट करते थे। विपक्षी टीम के प्रशंसक भी धोनी की जर्सी पहनकर मैदान पर आते थे। तब सबको लगा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन है, लेकिन माही अब फिर से खेलते नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार वह संन्यास ले लेंगे और किसी अन्य भूमिका में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़ेंगे।

ऋषभ पंत की वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से वब फिट होने के लगातार मेहनत कर रहे हैं। पंत की अनुपस्थिति में पिछली बार डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी।

आईपीएल फाइनल : रिकॉर्ड पांचवें खिताब से एक कदम दूर धोनी
अहमदाबाद। आईपीएल का यह सीजन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं के लिये पहचाना जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इस सीजन को इशांत शर्मा, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे भूले-बिसरे गेंदबाजों की धमाकेदार वापसी के लिये याद किया जाये। संभव है कि यह सीजन अपने सांस रोक देने वाले रोमांचक मैचों और अभूतपूर्व रिकॉर्डों के लिये जाना जाये, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना इस बात की है कि आईपीएल 2023 को धोनी के आखिरी क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में याद किया जायेगा। लिहाजा जब महेंद्र सिंह धोनी रविवार को आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपनी पीत-जर्सी संभवत: आखिरी बार पहनकर उतरेंगे, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

धोनी चेन्नई के कप्तान के रूप में कुल 10 आईपीएल फाइनल खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल फाइनल 2008 में शेन वॉर्न की राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। पीढ़ी दर पीढ़ी टीमें और कप्तान बदलते गये, लेकिन धोनी ने अपनी चमक से आईपीएल के अंतिम चरण को रोशन रखा। फ्रेंचाइजी के लिये दो साल प्रतिबंधित होने के बावजूद चेन्नई सर्वाधिक आईपीएल जीतने के मामले में सिर्फ मुंबई इंडियन्स (पांच) से ही पीछे है। धोनी की चाह होगी कि वह रविवार को एक और आईपीएल फाइनल जीतकर मुंबई के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लें।

गुजरात के घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर हालांकि यह आसान नहीं होगा। सलामी बल्लेबाज गिल पिछले चार मैचों में तीन शतक जड़कर शानदार फॉर्म में हैं, और नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर उनकी फॉर्म अलग ही परवान चढ़ जाती है। गिल इस मैदान पर 11 टी20 मैचों में 70.00 की औसत और 157.50 के स्ट्राइक रेट से 630 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। मुंबई के विरुद्ध दूसरे क्वालिफायर में उनकी 60 गेंदों पर खेली गयी 129 रन की विस्फोटक पारी ने चेन्नई को जरूर चौकन्ना कर दिया होगा।

चेन्नई के लिये हमेशा हाजिर रहूंगा : धोनी
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही आईपीएल में अपने भविष्य पर अंतिम फैसला न लिया हो, लेकिन उन्होंने कहा है कि वह इस फ्रेंचाइजी के लिये हमेशा उपलब्ध रहेंगे। धोनी ने मंगलवार को पहले क्वालीफायर में गुजरात पर 15 रन की जीत के बाद कहा, मैंने अभी (आईपीएल में अपना भविष्य) सोचा नहीं है। मेरे पास फैसला लेने के लिये आठ-नौ महीने हैं। छोटी नीलामी दिसंबर के आस-पास होगी। मेरे पास फैसला लेने के लिये बहुत समय है।

उन्होंने कहा, मैं हमेशा चेन्नई के लिये हाजिर रहूंगा। अब मैं मैदान पर या कहीं बाहर बैठा मिलूंगा, यह अभी नहीं मालूम। सच कहूं तो यह काफी मुश्किल हो जाता है। मैं पिछले चार माह से घर से बाहर हूं। मैं 31 जनवरी को घर से निकला, दो या तीन मार्च से अभ्यास शुरू कर दिया। बहुत मुश्किल हो जाती है, लेकिन मेरे पास सोचने के लिये समय है। चेन्नई ने गुजरात को हराकर 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनायी। यह आईपीएल में धोनी का आखिरी साल इसलिये भी माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने घुटने की चोट से जूझते हुए पूरा सीजन खेला है और चेन्नई के आखिरी लीग मैच के बाद वह घुटने पर पट्टी बांधे हुए भी नजर आये थे।

जब धोनी से पूछा गया कि क्या इतने बार फाइनल खेलने के बाद वह इसके आदि हो गये हैं, तो उन्होंने कहा, आईपीएल ऐसा कहने के लिये बहुत बड़ा है। यह नहीं भूलना चाहिये कि एक समय पर आठ शीर्ष टीमें हुआ करती थीं, और अब (10 टीमें होने के बाद) यह और मुश्किल हो गया है। मैं यह नहीं कहूंगा कि यह बस फाइनल ही है। उन्होंने कहा, यह दो महीने से ज्यादा की मेहनत है जो हमें यहां तक लेकर आयी है। टीम के खिलाड़यिों ने अपना कौशल दिखाया है। मेरा मानना है कि हर किसी ने मेहनत की है। मध्यक्रम को भले ही पर्याप्त मौके न मिले हों, लेकिन सभी को थोड़ा-बहुत योगदान देने का एक-एक अवसर जरूर मिला है और उन्होंने योगदान दिया भी है।

चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा। यह स्कोर गुजरात के लिये बहुत बड़ा साबित हुआ और वह 157 रन पर ऑलआउट हो गयी। स्कोर की रक्षा करते हुए धोनी ने अपने स्पिनरों और फील्डरों का बेहतरीन उपयोग किया, जिससे बने दबाव से गुजरात नहीं उभर सकी। धोनी ने कहा, आप विकेट देखते हैं, परिस्थितियां देखते हैं और उसी के हिसाब से फील्ड बदलते रहते हैं। मैं बतौर कप्तान कभी-कभी आपको बहुत परेशान कर सकता हूं क्योंकि मैं फील्डर को बार-बार एक या दो फीट इधर-उधर करता रहता हूं। सोचिये आप फील्डिंग कर रहे हों और हर दूसरी या तीसरी गेंद पर मैं आपसे कहूं, दो फुट दाईं तरफ हो जाओ, तीन फुट दाईं तरफ हो जाओ। आप थोड़ा झुंझला सकते हैं। मैं हमेशा कहता हूं कि मैं अपने ऊपर विश्वास रखता हूं, विकेट देखता हूं और ज्यादातर मेरी योजना काम करती है। मैं फील्डर से बस यही कहता हूं कि मेरे ऊपर नजर रखो। अगर कैच छूट भी गया तो कोई बात नहीं, बस मेरे ऊपर नजर रखो।

धोनी से ऑटोग्राफ मिलना भावुक क्षण था : गावस्कर
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपनी कमीज पर दस्तखत करवाने के बाद कहा कि यह पल भावुक करने वाला था क्योंकि धोनी ने देश के क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है। बतौर कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट पर अमिट छाप छोडऩे वाले 41 वर्षीय धोनी इस साल संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार को चेन्नई में इस आईपीएल का आखिरी घरेलू मुकाबला खेला, उसके बाद उन्होंने चेपौक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ काफी समय बिताया। घुुटने की चोट से जूझ रहे धोनी बैंडेज बांधे हुए मैदान में घूमते रहे और एक रैकेट की मदद से बतौर यादगार टेनिस की गेंदें दर्शक दीर्घा में पहुंचाईं।

इसी दौरान गावस्कर दौड़कर धोनी के पास पहुंचे और उनसे अपनी कमीज पर ऑटोग्राफ लिया। खेल के एक दिग्गज को दूसरे दिग्गज के सामने प्रशंसक बनता देख क्रिकेट प्रेमी फूले नहीं समाये। गावस्कर ने इस अद्भूत नजारे के बारे में स्टार स्पोर्टस पर कहा, ''जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी चेपौक का चक्कर लगाने वाले हैं तो मैंने एक विशेष याद संजोने का फैसला किया। इसलिये मैं धोनी के पास दौड़कर गया और उनका ऑटोग्राफ लिया। यह चेपौक में उनका आखिरी घरेलू मैच था। जाहिर है, अगर चेन्नई प्लेऑफ में पहुंचती है तो वह यहां एक और मैच खेलेंगे, लेकिन मैंने उस लम्हे को विशेष बनाने का फैसला किया। मैं खुशकिस्मत था कि कैमरा यूनिट में एक व्यक्ति के पास मार्कर पेन था। मैं उस व्यक्ति का भी शुक्रगुजार हूं।"

गावस्कर ने ऑटोग्राफ देने के लिये धोनी की तारीफ की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह मरने से पहले एक बार कपिल देव को 1983 विश्व कप की ट्रॉफी उठाते हुए और धोनी को 2011 विश्व कप का विजयी छक्का लगाते हुए जरूर देखना चाहते। गावस्कर ने कहा, ''मैं माही के पास गया और उन्हें मेरी कमीज ऑटोग्राफ देने के लिये कहा। उनका ऑटोग्राफ देना बहुत अच्छा था। यह मेरे लिये बहुत भावुक पल था क्योंकि इस इंसान ने भारतीय क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान दिया है।" उन्होंने कहा, ''कपिल देव का 1983 में विश्व कप ट्रॉफी उठाना और महेंद्र सिंह धोनी का 2011 विश्व कप फाइनल में छक्का लगाना, यह वे दो पल हैं जो मैं मरने से पहले एक बार अनुभव करना चाहूंगा।"

जियो-सिनेमा पर 2.2 करोड़ दर्शकों ने देखे धोनी के छक्के
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार रात बल्लेबाजी के लिये उतरे तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गयी, जो अब तक एक बार में दर्ज की गयी दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड है। एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से मात दी। चेन्नई को तीन ओवर में 54 रन की जरूरत थी लेकिन धोनी के क्रीज पर होने के कारण दर्शक अंतिम गेंद तक सांस थामे मैच के उतार चढ़ाव को देखते रहे।

धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखाते हुए 17 गेंद पर 32 रन बनाये। उन्होंने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर मैच को रोमांचक बनाया, हालांकि चेन्नई को जब आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी तब राजस्थान के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने केवल एक रन दिया और चेन्नई तीन रन से हार गयी।  दर्शकों की संख्या के मामले में आईपीएल 2023 के डिजिटल स्ट्रीङ्मिंग साझेदार जियो-सिनेमा ने पिछले सप्ताहांत पर शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताहांत पर दर्शकों की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान दर्शकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो  रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गये। जियो-सिनेमा पर प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।