punjabi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दलेर मेहंदी ने राग भैरवी पर आधारित बलूची भांगड़ा लांन्च किया
मुंबई। अपनी दमदार आवाज और एनर्जीटिक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए प्रसिद्ध लीजेंडरी पॉप आइकन दलेर मेहंदी ने अपना लेटेस्ट सिंगल आंखियां ते जा लडियां रिलीज़ किया है। अंखियां ते जा लडियां की शानदार धुन को दलेर मेहंदी, शेर अली मेहर अली खान और इजाज़ शेर अली ने अपनी बेहतरीन आवाज़ दी है।

यह शानदार गीत को खुद दलेर मेहंदी ने कंपोज़ किया है, जिनका आर्टिस्टिक विज़न गीतों में जान डाल डाल देता है। वीडियो का बेहतरीन कॉन्सेप्ट, जबदस्त स्टाइलिंग और इनोवेटिव आईडिया तरण मेहंदी की देन हैं, जिनका आर्टिस्टिक विज़न हर फ्रेम में नज़र आता है। तरण मेहंदी और सुमित भारद्वाज का डायरेक्शन एक साथ इस वीडियो इसे देखने और सुनने में इतना मनमोहक बना देता है कि अंखियां ते जा लड़यिां मोर्डेन म्यूजिक का एक जबरदस्त मास्टरपीस बन गया है। इस वीडियो की कोरियोग्राफी दिल्ली के युवा 23 वर्षीय कुंवर सिंह ने की है, जो फॉकिंग देसी से जुड़े हैं।

दलेर मेहंदी ने कहा कि, मेरी एक बहुत ही तीव्र इच्छा है कि मैं अपने पीछे अच्छे शब्दों और खूबसूरत संगीत की एक ऐसी विरासत छोड़ जाऊं जो बुजुर्गों की गायकी को सामने लाए। ऐसे ही एक जोड़ी ने मुझे एक युवा संगीत श्रोता, सीखने वाले के रूप में मेरे करियर के शुरुआत वर्षों में प्रभावित किया, वो थे क़व्वाली की जोड़ी शेर अली खान और मेहर अली खान। जब मैं दलेर मेहंदी बना, तो मेरे संगीत करियर ने मुझे उन हस्तियों तक पहुंचाया, जिन्हें सुनकर मैं बड़ा हुआ था। और वो जिन्हें सुनने की मैं एक बार तड़पता था, वो मेरे दोस्त बन गए। उन्हें रिकॉर्ड करना मेरी इच्छा थी। फिर एक ऐसे ही दिन आया जब मैंने अंखियां ते जा लडियां की रचना की, मैंने उन्हें फोन करके पूछा कि क्या वे गाना चाहेंगे। मेरी राहत और खुशी की बात है कि उन्होंने तुरंत हां कर दी और गाना अमर हो गया। मैं टेक्नोलॉजी का बहुत बड़ा धन्यवाद करता हूं, यहां बैठकर, उनके वोकल भेजने और फिर सब कुछ एक साथ जोडऩे पर, यह सपना साकार होता हुआ दिख रहा था।

तरन मेहंदी ने कहा, दलेर जी जैसे दिग्गज कलाकार को डायरेक्ट करना एक ऐसा सम्मान है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। संगीत जगत में उनका स्टारडम बहुत ही जबरदस्त है, और उनके साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं रहा है। 'अंखियां ते जा लडियां' के पहले ही सुर से मैंने एक कलात्मक कहानी की कल्पना की थी जो उनके द्वारा बनाए गए ध्वनि के हिसाब से होनी चाहिए थी। इसमें बुजुर्ग शेर अली मेहर अली साहब की शास्त्रीय गायकी दलेर जी की शानदार रचना है। गीत भावुक है, एक प्रियतम की तड़प को दर्शाता है, लेकिन ताल बेहद आकर्षक है। कोरियोग्राफरों ने सचमुच मेरे दिमाग की कल्पनाओं को रूप दिया। मुझे बालोची भांगड़ा धमाल को उसके असली रूप में दिखाने पर गर्व और खुशी है। मेरे को-डायरेक्टर सुमित भारद्वाज ने मेरे विचारों और दृष्टि का समर्थन किया। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि हमारे सामूहिक प्रयासों ने ठीक वैसे ही रूप लिया जैसा मैंने सपना देखा था। सभी की क्रिएटिव एनर्जी का एक साथ आना अपने आप में एक जीत थी।शेर अली और मेहर अली, जिनसे मुझे दलेर जी ने मिलवाया था, उन कलाकारों की सूची में लंबे समय से थे जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। यह लगभग संयोग की बात लगती है कि मुझे ऐसे तीन दिग्गजों के साथ एक संगीत वीडियो बनाने का दुर्लभ अवसर मिला। मैं इस प्रोजेक्ट में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अत्यंत आभारी हूं; उनकी अटूट समर्पण और प्रतिभा ने आंखियां ते जा लडियां को एक ट्रू मास्टरपीस बना दिया है।

पंजाबी सिंगर को दी मारने की धमकी, फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
जयपुर। चित्रकूट इलाके में सिंगर मन्नू(मनोज) पंजाबी से ई-मेल के जरिए धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले कुलवीर सिंह चौहान श्योहारा बिजनौर यूपी को स्थानीय पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि वैशाली नगर निवासी मनोज पंजाबी ने 22 जून को रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने चार घंटे में दस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ई-मेल में आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराल की फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तो लोकेशन यूपी आई टीम यूपी पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

बिग बॉस के बाद एक बार फिर सलमान के साथ नजर आएगी पलक तिवारी, पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट देंगी दिखाई
मुंबई। फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रखने  के बाद एक बार फिर यह मूवी स्क्रिन पर आने से पहले सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। दरअसल इस बार चर्चा पलक तिवारी को लेकर है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म भाईजान में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी काम करती नजर आ सकती हैं।

दरअसल इससे पहले सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भाईजान' को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का टाइटल 'कभी ईद कभी दिवाली' से बदलकर 'भाईजान' रखा है। हमारे खास सूत्रों की माने तो सलमान की इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की एंट्री पक्की हो गई है। इस फिल्म में पलक पंजाबी सिंगर और अभिनेता जस्सी गिल के अपोजिट दिखाई देंगी। सलमान ने खुद ही पलक को इस फिल्म के लिए कास्ट किया है। फिल्म में पलक और जस्सी का एक गाना भी होगा।

फरहाद समजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान, शहनाज गिल, पलक तिवारी और जस्सी गिल के अलावा वेंकटेश, पूजा हेगड़े, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी लीड रोल में दिखाई देंगे। पलक तिवारी ने सलमान खान और आयुष शर्मा स्टारर 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसके अलावा पलक को सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में भी स्टेज शेयर करते हुए देखा गया था।

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
मानसा। कम उम्र में देश-विदेश में गायकी में नाम कमाने वाले मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आज उनके पैतृक गांव मूसा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। भीषण गर्मी में अपने हरमन प्यारे गायक, भाई और चहेते को अंतिम विदाई देने पहुंचे लाखों प्रशसंकों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी। उनके खेत में ही नौजवान गायक का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर खेतों से लेकर पूरे गांव में पैर रखने तक को जगह नहीं थी। चाहे कोई जानने वाला हो या अंजान हरेक की आंखें नम थीं। पंजाब के कोने-कोने से लोग अपने भाई और गायक के अंतिम दर्शन करने आये। खेतों से लेकर पेड़ों पर उनके चाहने वाले दिखाई दे रहे थे। उनके पिता ने बदहवास हालत में अपने अपने इकलौतेे पुत्र का अंतिम संस्कार किया।

देश-विदेश और बालीवुड और टालीवुड से जुड़ी हस्तियों ने मूसेवाला की हत्या पर गहरा दुख जताते हुये कहा है कि पंजाब में जिस तरह पिछले कुछ सालों में गैंगवार,नशा और अपराध बढ़ा और उसने कलाकारों, खिलाड़ियो और आम लोगों की जानें ली हैं। इससे पंजाब के भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे हैं। विदेश में बैठे गैंगस्टर अपने गुर्गों से हत्यायें करा रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारों को इसका खात्मा करने के लिये ठोस कदम उठाने चाहिये ।

इस अवसर पर सामाजिक,राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र के लोग भी पहुंचे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने हाल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर मानसा हलके से राजनीति में हाथ आजमाया लेकिन प्रदेश में लहर आम आदमी पार्टी के पक्ष में होने के कारण वह आप के डॉ विजय इंदर सिंगला से चुनाव हार गये। बाद में भ्रष्टाचार के मामले में यही डॉ सिंगला स्वास्थ्य मंत्री पद से हटाये गये और अब वह मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

उल्लेखनिय है कि मूसेवाला (27) की उनके गांव के समीप हमलावरों ने विदेशी हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी थी। उनकी लंबे समय से रेकी की जा रही थी। उनकी सुरक्षा के कारण हमलावर उनकी हत्या को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। पंजाब की भगवंत मान सरकार के 424 वीआईपी की सुरक्षा में कटौती के अगले दिन वह अपनी बीमार मौसी को देखने पास के गांव खारा बरनाला जा रहे थे। उस दिन वह अपने दो गनमैन और बुलेटप्रूफ गाड़ी छोड़कर अकेले थार जीप से अपने दो दोस्तों के साथ निकल पड़े और पांच किलोमीटर दूर जवाहरके गांव में उनका पीछा कर रहे हत्यारों ने उनकी गाड़ी को दोनों तरफ से घेर उनकी हत्या को अंजाम दिया। हत्या की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई और उसके साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट करके ली।