goal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोई भी नागरिक न्याय से वंचित नहीं हो यह हमारा पहला लक्ष्य : गवई
जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि देश का कोई भी नागरिक न्याय से वंचित नहीं हो, यह हमारा पहला लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में विधिक सेवा प्राधिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज प्रदेश की विधिक सेवा में एक नया आयाम जुड़ा है और इसका फायदा आम जनता को मिलेगा। जस्टिस गवई राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नव निर्मित भवन के शुभारंभ के बाद जेल सुधार को लेकर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का नया भवन हेरिटेज के साथ-साथ हाईटेक भी है। महात्मा ज्योतिबा फुले ने महिला शिक्षा देने के लिए स्कूल खोली। उनके सम्मान में देश के बच्चों के लिए शॉर्ट फिल्म की प्रतियोगिता तैयार की गई।

जेल में रखकर नहीं हो सकता बदलाव
सेमिनार को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज संदीप मेहता ने कहा कि जेल में रखकर किसी को सही नहीं किया जा सकता। पैरोल की सुविधा से कैदी अपने परिवार से मिल सकता है। आपात पैरोल में भी कई बार देरी हो जाती है। प्रदेश में ई-प्रिजन सॉफ्टवेयर में काम किया जा रहा है। जेल में जाति आधारित कार्य वितरण को भी समाप्त किया गया है। उन्होंने जेल नियमों में बदलाव की आवश्यकता जताते हुए कहा कि खुली जेलों की संख्या बढाने से कई समस्याएं खत्म हो जाएगी और इसमें नियमित जेलों के मुकाबले खर्चा भी काफी कम होता है। जस्टिस मेहता ने कैदियों को श्रम के बदले प्रतिदिन 112 रुपए देने के सिस्टम को सही करने की दिशा में भी राज्य सरकार को ध्यान देने को कहा है। कार्यक्रम में 6 से 18 साल के विशेष योग्यजन बच्चों को दो साल के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप देने की शुरुआत की गई। रालसा के नए लोगों का भी अनावरण किया गया। इसके अलावा अधिकार मित्रों को बैजेज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व जज जसराज चौपड़ा की ओर से विधिक कार्यों के लिए दी गई बडी धनराशि देने पर उनका सम्मान भी किया गया।  कार्यक्रम में सीजे एमएम श्रीवास्तव सहित हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे।

एम्बाप्पे के गोल से जीता पीएसजी
जर्मनी। किलियन एम्बाप्पे के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग-1 में ब्रेस्ट को 2-1 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ पीएसजी ने लीग में शीर्ष स्थान पर 11 अंकों की बढ़त ले ली है। उससे पीछे मार्सेली है। एम्बाप्पे ने खेल के 90वें मिनट में लियोनल मेसी के पास पर गोलकीपर मार्को बिजोट को छकाकर विजयी गोल किया।

चैंपियंस लीग में बायर्न म्यूनिख के हाथों मिली हार से बाहर होने के बाद पीएसजी का यह पहला मैच था। एम्बाप्पे भाग्यशाली रहे कि उन्हें 85वें मिनट में मैदान से बाहर नहीं जाना पड़ा। उन्होंने हैरिस बाल्केब्ला के पेट में किक मारी, इस दौरान हैरिस जमीन पर गिरते हुए एम्बाप्पे के पैरों में उलझ गए थे। इसी दौरान उन्होंने हैरिस के किक जड़ दी, लेकिन रेफरी ने दोनों को पीला कार्ड दिखाया। ब्रेस्ट के मिडफील्डर पियरे रीस मेलोउ ने मैच के बाद कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं कि ब्रेस्ट इस घटना के कारण मैच हारा, लेकिन वह यह जानना चाह रहे हैं कि क्या सभी खिलाड़ियों को इस घटना पर समान तरह से लिया जाता। वह जानना चाहते हैं कि किक और किस तरह की होती है। 37वें मिनट में कार्लोस सोलर ने पीएसजी को बढ़त दिलाई लेकिन 44वें मिनट में फ्रैंक होनोरात ने ब्रेस्ट को बराबरी दिला दी।

आखिरी मिनट के गोल से जीता ऑस्ट्रेलिया
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मिनट में ब्लेक गोवर्स के गोल की बदौलत हॉकी टेस्ट शृंखला के पहले रोमांचक मुकाबले में भारत को 5-4 से मात दी। भारत के लिये आकाशदीप सिंह (10वां, 27वां, 59वां मिनट) ने 3 गोल किये, जबकि एक गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह (31वां मिनट) ने किया।

ऑस्ट्रेलिया के गोल लैचलेन शार्प (5वां मिनट), नेथन एफऱौम्स (21वां मिनट), क्रेग टॉम (41वां मिनट) और गोवर्स (57वां, 60वां मिनट) ने जमाये। मैच समाप्त होने से 2 मिनट पहले तक भारत 4-3 से पिछड़ा हुआ था। आकाशदीप ने 59वें मिनट में फील्ड गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया, लेकिन इसी दौरान दो पेनल्टी देना हरमनप्रीत की टीम को भारी पड़ा।

गोवर्स पहली पेनल्टी को गोल में तब्दील करने से चूक गये, लेकिन दूसरी बार उन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर अपना 118वां गोल स्कोर किया और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की हॉकी टेस्ट शृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जायेगा।

लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना : अंतिम
जयपुर। यह कहावत धीरे-धीरे सही साबित हो रही है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है । पुरुष प्रधान भारत देश में महिलाएं रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है । भारत में महिलाओं का इतिहास काफी गतिशील रहा है वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष , राज्यपाल एवं प्रशासनिक पदाधिकारी आदि जैसे शीर्ष पदों पर आसीन होने के साथ-साथ अब अंतरराष्टÑीय स्तर पर खेलों में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रही है ।  मंगलवार को ही भारत  की 17 वर्षीय अंतिम पंघाल ने बुल्गारिया ( सोफिया) में अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनने का गौरव हासिल किया है। प्रतियोगिता के 34 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय महिला ने गोल्ड मेडल जीता है । इससे पहले 6 पहलवान फाइनल में पहुंची परंतु वह स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रही।    अंतिम ने 53 किलोग्राम वर्ग के अपने सभी मैच एक तरफा जीते । फाइनल में उसने जहां कजाकिस्तान की एटलिन शागयेवा को 8-0 से मात दी वहीं आरंभिक चरण में उसने यूरोपीय चैंपियन ओलिविया एंड्रिच को तकनीकी तकनीकी श्रेष्ठता से 11-0 से धूल चटाई ।

महिला वर्ल्ड कप हॉकी: पिछड़ने के बाद वंदना के गोल से की बराबरी, भारत ने इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका
एम्सतेलवीन। टोक्यो ओलिंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने एम्सतेलवीन में चल रहे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया। इंग्लैंड ने मैच के नौवें मिनट में इसाबेला पीटर के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में गोल कर मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया।

भारत को पहले मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर : भारत ने मैच में अच्छी शुरुआत की और पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ली गोल करने में नाकाम रही। इसके त्जवाब में इंग्लैंड ने आक्रमण जारी रखे। इंग्लैंड ने खेल के 9वें मिनट में गोल बना 1-0 की बढ़त हासिल की।

वंदना ने दागा बराबरी का गोल  : दूसरे क्वार्टर के ज्यादातर हिस्से में इंग्लैंड ने अपनी बढ़त बनाई रखी। 28वें मिनट में भारत को मैच का चौथा पेनल्टी कॉर्नर मिला। वंदना कटारिया ने रीबाउंड पर गोल कर टीम को बराबरी दिलाई। तीसरे और चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कई हमले हुए लेकिन किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

भारत कल चीन से भिड़ेगा : भारतीय टीम पूल बी में अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को चीन के खिलाफ मैच में उतरेगी।

फीफा विश्व कप: क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बनी कोस्टारिका
दोहा। कोस्टारिका इस साल के विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आखिरी टीम बन गई। जोएल कैंपबेल के शानदार गोल की बदौलत कोस्टारिका ने बुधवार को प्लेआॅफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को 1-0 से पराजित कर कतर विश्व कप के लिए आखिरी सीट बुक कर ली। इसके साथ ही विश्व कप की सभी 32 टीमें तय हो गई हैं।

फॉरवर्ड कैंपबेल ने खेल के तीसरे मिनट में ही गोल कर कोस्टारिका को बढ़त दिला दी थी। न्यूजीलैंड के लिए 16वें मिनट में बराबरी का बेहतरीन मौका मिला लेकिन रैफरी ने वुड के प्रयास को खारिज कर दिया। न्यूजीलैंड को फिर के झटका लगा, जब नौ मिनट पहले ही मैदान पर उतरे कोस्टा ब्रेवरस को 69वें मिनट में लाल कार्ड दिखा बाहर भेज दिया गया। इसके बाद कोस्टारिका की मजबूत रक्षापंक्ति ने न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया।

ग्रुप ई में खेलेगी कोस्टारिका
नवंबर में कतर में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में कोस्टारिका अब ग्रुप ई में जर्मनी, स्पेन और जापान के साथ होगा। कतर विश्व कप में हालांकि कोई ग्रुप आफ डेथ नहीं दिखता लेकिन दो पूर्व चैंपियनों जर्मनी और स्पेन की मौजूदगी में ग्रुप ई को ही सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है।

लगातार तीसरा विश्व कप
इस जीत के साथ कोस्टारिका ने लगातार तीसरे विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। कोस्टारिका का यह छठा विश्व कप है। विश्व कप में कोस्टारिका का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में रहा, जब टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।

सबसे कठिन ग्रुप में मिली जगह
छठी बार विश्व कप में पहुंची कोस्टारिका को सबसे कठिन ग्रुप ई में जगह मिली है। इस साल के विश्व कप में कोई स्पष्ट ग्रुप आॅफ डेथ नहीं है। लेकिन ग्रुप ई को सबसे कठिन ग्रुप माना जा रहा है। इस ग्रुप में जर्मनी और स्पेन दो पूर्व विश्व चैंपियन हैं। जर्मनी ने चार बार (2014, 1990, 1974, 1954) विश्व कप जीता है, जबकि स्पेन 2010 में विश्व चैंपियन बना। ग्रुप में सबसे मजबूत एशियाई टीमों में से एक जापान भी शामिल है। ग्रुप जी एक अन्य प्रतिस्पर्धी ग्रुप है, जिसमें ब्राजील, कैमरून, सर्बिया और स्विटजरलैंड हैं।

विश्व कप के ग्रुप

ग्रुप ए

कतर

इक्वाडोर

सेनेगल

नीदरलैंड्स

ग्रुप बी

इंग्लैंड

ईरान

अमेरिका

वेल्स

ग्रुप सी

अर्जेन्टीना

सऊदी अरब

मैक्सिको

पोलैंड

ग्रुप डी

फ्रांस

आस्ट्रेलिया,

डेनमार्क

ट्युनिशिया

ग्रुप ई

स्पेन

कोस्टारिका

जर्मनी

जापान

ग्रुप एफ

बेल्जियम

कनाडा

मोरक्को

क्रोएशिया

ग्रुप जी

ब्राजील

सर्बिया

स्विटजरलैंड

कैमरून

ग्रुप एच

पुर्तगाल

घाना

उरुग्वे

कोरिया रिपब्लिक

UPSC के फाइनल रिजल्ट में गुदड़ी के लालों ने रचा इतिहास
गंगापुर सिटी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट सोमवार को जारी किया। 685 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। इसमें गंगापुर सिटी क्षेत्र से वंदना मीणा, सिद्धार्थ बरवाल, गगन मीणा, अभिषेक मीणा, अंशुल नागर भी शामिल है। इन अभ्यर्थियों ने रोजाना 7-8 घंटे और परीक्षा के दिनों में 15-16 घंटे तक पढ़ाई की और सफलता हासिल की। इनकी सफलता पर दैनिक नवज्योति ने इनसे बातचीत की

वंदना मीणा को मिली 331वीं रैंक : एक छोटे से गांव टोकसी की बेटी ने यूपीएससी एक्जाम के्रक कर साबित कर दिया कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं। कल तक गांव की एक साधारण सी लड़की आज गांव के युवाओं की हीरो हो गई है। बात कर रहे हैं वंदना मीणा की जिसने आईएएस एक्जाम में 331वीं रैंक हासिल कर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन कर दिया। पढ़ाई में शुरू से ही प्रतिभाशाली रही वंदना ने अपना ग्रेजुएशन 2018 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के आचार्य नरेंद्र जैन कॉलेज से किया। उन्होंने मैथ्स में आॅनर्स के साथ ग्रेजुएट किया। वंदना के पिता पृथ्वीराज मीणा दिल्ली पुलिस में हैं और मां संपति देवी गृहिणी हैं। वंदना के अनुसार सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उसने परीक्षा के दिनों में 15 से 16 घंटे तक पढ़ाई की। साल के बाकी दिनों में करीब 10 घंटे रोजाना पढ़ाई करना उसका रूटीन रहा है।

सिद्धार्थ बोले- मैं कर्मयोगी हूं, भारतीय लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2021 के जारी हुए परिणामों में सिद्धार्थ बरवाल ने एसटी वर्ग में 18वीं रैंक हासिल की है। सिद्धार्थ के पिता बीएल मीणा अभी एक पखवाड़े पहले तक गंगापुर में मंडी सचिव थे, उनका हाल ही में जयपुर स्थानांतरण हुआ है। वहीं माता नीलम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। सिद्धार्थ का कहना है कि मैं कर्मयोगी हूं। कर्म पर विश्वास करता हूं। 2021 में आईआईटी कानपुर पास आउट होने के बाद आईपीएस में सफलता हासिल करने का लक्ष्य बनाया।

अंशुल नागर को भी मिली सफलता : बामनवास के गांव कोयला के निवासी अंशुल नागर का भी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ है। अंशुल के पिता डॉ. बीएल नागर फिलहाल निवाई में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं। अंशुल ने अपनी स्कूली शिक्षा एम्मानुएल मिशन स्कूल से की जबकि उच्च माध्यमिक परीक्षा केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन जयपुर से प्राप्त की।
तनुश्री को पहले प्रयास में मिली सफलता:बामनवास का एक छोटा सा गांव है नाहरसिंह पुरा। इसी गांव की एक बेटी तनुश्री मीणा ने सफलता की नई इबारत लिख दी। तनुश्री का पहले ही प्रयास में आईएएस में चयन हो गया है। तनुश्री के पिता पुरुषोत्तम मीणा बीएसएनएल में अधिशासी अभियंता हैं और मां नारंगी देवी गृहिणी हैं। तनुश्री की पूरी शिक्षा जयपुर में ही हुई और उसने पहले ही प्रयास में आईएएस क्रेक किया।

रोज 7-8 घंटे की पढ़ाई से मिली सफलता: सिविल सेवा परीक्षा में गगन सिंह मीणा का चयन आईएएस में हुआ है। गगन के पिता चरण सिंह मीणा किसान है और मां बच्ची देवी गृहिणी है। गगन के एक भाई है जो रेलवे में ईसीआरसी विभाग में कार्यरत है। गगन प्रतिदिन 7-8 घंटे नियमित पढ़ाई करते और उनका सपना आईएएस बनना था। हाल ही जारी की गई मेरिट में गगन को 592वीं मैरिट मिली है।
अभिषेक को मिली 670 वीं रैंक: इसी तरह इसी गांव मीणा बड़ौदा के अभिषेक मीणा का चयन यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है। अभिषेक के पिता देशराज मीणा जलदाय विभाग में एसई है जबकि मांग सुशीला देवी गृहिणी है। अभिषेक बताते है कि उन्होंने जयपुर से बी-टेक कर दिगी से आईएस की तैयारी शुरू की और आईएएस बनना उनका सपना था। आईएएस की सूची में अभिषेक को 670वीं रैंक मिली है।