itc - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 173 अंक की बढ़त के साथ 83,450 पर बंद
मुंबई। आईटी और बैंकिंग सेक्टरों में घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी और बीईएल के शेयर दो प्रतिशत से अधिक चढ़े। एलएंडटी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्टस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और सनफार्मा के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान में रहे।

क्वालिटी वाल्स का शेयर पांच प्रतिशत के करीब टूटा। इटरनल, टाटा स्टील और ट्रेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत से बीच गिरे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में दिखी तेजी, सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, Nifty 25850 के ऊपर बंद
मुंबई। सोमवार, 9 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक दिखी। बाजार कभी उपर तो कभी नीचे देखने को मिला इससे निवेशकों में भी डर का माहौल बना रहा लेकिन बाजार बंद होते होते 485 अंक की बंढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि आज कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक की बढ़त के साथ 84,065.75 पर और निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ।

इसके साथ ही बता दें कि आज एसबीआई, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट में और इटर्नल (Zomato) में बढ़त देखी गई। तो वहीं दूसरी तरफ, सबसे अधिक गिरावट पावर ग्रिड के शेयरों में देखने को मिली। इसके बाद ITC, NTPC, ICICI Bank और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

नए साल के दूसरे दिन शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 573 अंक उछला, आईटीसी का शेयर दो दिन में 13 फीसदी टूटा
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 573.41 अंक (0.67 प्रतिशत) की बढ़त में 85,762.01 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज शुरू से ही तेजी रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 182 अंक यानी 0.70 प्रतिशत ऊपर 26,328.55 अंक पर पहुंच गया।

चौतरफा लिवाली के बीच 01 फरवरी से पान मसाला, सिगरेट-बीड़ी तथा अन्य तंबाकू उत्पादों पर उपकर और कर बढ़ाने की अधिसूचना के बाद एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। इसका शेयर आज पौने चार प्रतिशत टूट गया। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक भी बढ़त में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.94 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.72 प्रतिशत चढ़ा।

एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। रियलिटी, धातु, ऑटो, वित्त, बैंङ्क्षकग और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियों में लिवाली ज्यादा रही। एनटीपीसी का शेयर चार प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। ट्रेंट में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी रही। बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी, भारतीय स्टेट बैंक, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत की बीच चढ़े। इंफोसिस, टीसीएस, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एलएंडटी, टाटा स्टील और अडानी पोर्टस के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए।

पान मसाला और सिगरेट-बीड़ी पर 01 फरवरी से उपकर, कर और सीमा शुल्क बढ़ाने संबंधी अधिसूचनाओं के बाद एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का शेयर दो दिन में 13 फीसदी से अधिक टूटकर 23 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। आईटीसी देश की सबसे बड़ी सिगरेट कंपनी है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी ने सिगरेट कारोबार से 8,723 करोड़ रुपये की कमाई की थी जो उसके कुल राजस्व का लगभग 46 प्रतिशत था।

वहीं, इस कारोबार में उसे 5,241 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ प्राप्त हुआ जो कर पूर्व कुल मुनाफे का 76.5 प्रतिशत है। कंपनी का शेयर 31 दिसंबर को 403 रुपये पर बंद हुआ था। उसी दिन देर रात सरकार ने सिगरेट-बीड़ी पर कर बढ़ाने संबंधी अधिसूचनाएं जारी कीं। अगले दिन 01 जनवरी को आईटीसी का शेयर 9.69 प्रतिशत टूट गया। शुक्रवार 02 जनवरी को इसमें 3.79 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 350.15 रुपये पर बंद हुआ। इस प्रकार दो दिन में यह 13.15 प्रतिशत टूट चुका है। बीच कारोबार में एक समय कंपनी का शेयर 345.35 रुपये तक उतर गया था जो 02 फरवरी 2023 के बाद का निचला स्तर है।

155 करोड़ रुपए की फर्जी बिलिंग कर उठाया 28 करोड़ का आईटीसी
अजमेर।केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (CGST) अजमेर संभाग ने एक बार फिर अजमेर व किशनगढ़ में 55 बोगस फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसमें अजमेर की एक फर्म शामिल है। शुरूआती जांच में उजागर हुआ है कि इन फर्मों ने 155 करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी कर विभाग से गलत तरीके से 28 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) ले लिया। बताया जा रहा है कि इन बोगस फर्मों का देश के कई राज्यों में नेटवर्क फैला है। कार्रवाई बीते तीन दिन से चल रही थी।

विभाग के प्रधान आयुक्त सीपी गोयल के निर्देश पर अजमेर संभाग की उपायुक्त सुनीता वर्मा के नेतृत्व में पांच टीमों ने शनिवार को अजमेर व किशनगढ़ के विभिन्न इलाकों में बोगस फर्मों पर दबिश दी। सोमवार सायं तक यह कार्रवाई चली। प्राथमिक जांच में पता चला कि इनके संचालकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभाग में पंजीयन कराया था। ये सभी फर्में फर्जी थीं।

अधिकतर जगह दुकानें मिली

निरीक्षण में सामने आया कि इन फर्मों के नाम व पते फर्जी थे। टीमों को अधिकतर पतों पर मोबाइल, परचून, जनरल स्टोर सहित अन्य की दुकानें मिलीं तो कहीं पर किसी और के नाम से फर्म संचालित मिलीं। हैरत की बात यह भी है कि जब किशनगढ़ में एक फर्जी फर्म के पते पर कार्रवाई की गई तो यहां जिला उद्योग उप केंद्र कार्यालय मिला। जो यहां सालों से संचालित है।

एक महीने से थी नजर बॉक्स लगाएं

सूत्रों ने बताया कि विभाग के आलाअफसर ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से इन फर्जी फर्मों पर करीब एक महीने से नजर बनाए हुए थे और इनके डेटा को एनालिसस कर रहे थे। इसकी जानकारी विभाग के किसी कार्मिकों को नहीं थी। जिस दिन कार्रवाई शुरू हुई उसी दिन टीमों को बताया गया कि उन्हें कहां कहां कार्रवाई करनी है यानि कार्रवाई से पूर्व इस मामले को पूरी तरह से गुप्त रखा गया।

ये फर्जी फर्में शामिल

सूत्रों ने बताया कि बोगस फर्मों में मार्बल व ग्रेनाइट के साथ आयरन वेस्ट व स्क्रैप, लेड बैट्री, प्लास्टिक, सेल, सीमेंट के साथ वर्क्स कांट्रेक्ट सर्विस, गुड्Þस व रोड ट्रांसपोर्ट सर्विस की रजिस्टर्ड इकाइयां शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार अजमेर में आयरन वेस्ट व स्क्रैप की फर्जी फर्म की देश के कई राज्यों में ब्रांचों का पता चला है।

कई राज्यों से जुड़े हैं तार, मुख्यालय भेजा प्रकरण

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन बोगस फर्मों के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्टÑ, केरल व तमिलनाडू तक जुड़े हुए हैं। चूंकि मामला देश के कई राज्यों से जुड़ा हुआ है, इसीलिए इस प्रकरण की उच्च जांच के लिए इसे जयपुर विभागीय मुख्यालय भेज दिया गया है। जांच के बाद बड़े घोटाले के खुलासा की संभावना है।

21 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बॉक्स लगाएं

उल्लेखनीय है कि विभाग की टीम ने 9 मई को किशनगढ़ में 101 बोगस फर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। जांच में सामने आया था कि फर्मों ने साढ़े 3 सौ करोड़ रुपए के फर्जी बिल जारी करते हुए विभाग से 60 करोड़ से भी अधिक का आईटीसी उठा लिया था। इन फर्मों के तार भी देश के कई राज्यों में फैले थे। इस मामले की जांच भी मुख्यालय स्तर पर जारी है।