jewelers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर के सर्राफा बाजार में पहले दिन खरीदारी सुस्त, ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट
जयपुर। जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील का असर सर्राफा बाजार में दिखाई देने लगा है। हालांकि पहले दिन कारोबार में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन बाजार में खरीदारी का माहौल कमजोर रहा और ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर के किशनपोल बाजार, एमआई रोड और वैशाली नगर स्थित प्रमुख ज्वैलरी शोरूमों पर फिलहाल ग्राहकों की आवाजाही सामान्य से कम रही। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हुए कहा कि देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए अन्य प्रभावी उपाय भी आवश्यक हैं।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय का सबसे अधिक असर कारीगरों और बड़े मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर पड़ेगा, जिससे रोजगार प्रभावित हो सकता है। फिलहाल बाजार पहले से ही ठंडा चल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले एक माह से सोने का आयात अघोषित रूप से लगभग बंद जैसी स्थिति में है। भारत में सामान्य तौर पर हर महीने करीब 60 टन सोने का आयात होता है, ऐसे में मांग घटने का असर पूरे व्यापारिक तंत्र पर पड़ सकता है। ज्वैलरी एक्सपोर्टर नीरज लुणावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की इस अपील का आने वाले समय में ज्वैलर्स पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ज्वैलरी कारोबार पहले से ही कमजोर ग्राहक मांग और धीमी बिक्री की चुनौती से जूझ रहा है। ऐसे में इस अपील से बाजार पर और दबाव बढ़ सकता है।

डीपी ज्वैलर्स का मैनेजर करता था सोने के जेवरात में हेराफेरी
कोटा। शहर के डीपी ज्वैलर्स के मैनेजर द्वारा सोने के जेवरात में हेराफेरी और गहने गलाने के दौरान एक से दो ग्राम सोना हड़पने का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। रविवार को पुलिस ने शोरूम के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। ग्राहकों के पुराने जेवरातों को गलाने के दौरान एक से दो ग्राम सोना हर सप्ताह निकलवाने वाला डीपी ज्वैलर्स का मैनेजर चिराग पालीवाल शोरूम पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पहले ओहदा व वेतन बढ़ाने का लालच देता था और कुछ दिनों बाद उन्हें नौकरी से निकाल देता था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एक कर्मचारी राहुल के पिता अनिल सोनी पुत्र बनवारीलाल ने किशोरपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी चिराग और अन्य दो कर्मचारियों के खिलाफ  धारा 308(2) 3(5)  बीएनएस में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस ने फरियादी के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर शोरूम से सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर की रिकॉडिंग मांगी है। मामले में डीपी ज्वैलर्स का प्रबंधक चिराग पालीवाल शोरूम से नदारद चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामले में मध्यप्रदेश से एक टीम जांच के लिए कोटा आई हुई, जो अपने स्तर पर जांच कर रही है। मामले में नवज्योति ने मैनेजर चिराग पालीवाल से जानकारी चाही तो वह शोरूम से नदारद हो गए। उनका दो घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद फोन करने पर उन्होंने रिसीव नहीं किया।

वेतन और पद बढ़ाने का दिया लालच
पीड़ित के पिता अनिल सोनी ने बताया कि डीपी ज्वैलर्स पर उसका पुत्र राहुल दो साल पहले सैल्समैन की नौकरी कर रहा था। मैनेजर ने उसे कुछ दिनों बाद ही काउंटर पर लगा दिया और उसका वेतन भी बढ़ा दिया।  बाद मेंं पता चला कि मैनेजर चिराग जब गोल्ड को गलाने वाला कर्मचारी छुट्टी पर रहता था तो सप्ताह में एक से दो ग्राम सोना ग्राहकों के पुराने जेवरात से राहुल से निकलवाता था और बाद में मौका पाकर उससे ले लेता था।  करीब सप्ताह में 15 से 16 हजार का सोना उसके पुत्र से निकलवाता था। राहुल को लालच दिया था कि वह उसके कहने के अनुसार करता रहे तो उसका वेतन 25 से 26 हजार हो जाएगा और उसका पद भी बढेÞगा।

घटनास्थल का किया मुआयना
एसआई रेवतीलाल ने बताया कि फरियादी अनिल सोनी की रिपोर्ट पर शनिवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पीड़ित पिता-पुत्र के बयान दर्ज किए गए हैं तथा रविवार को घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। डीपी ज्वैलर्स के प्रबंधन को सीसीटीवी फुटैज व डीवीआर पुलिस को देने के लिए नोटिस दिया है। मामले में इंवेस्टीगेशन की जा रही है।

हॉलमार्क की जानकारी नहीं देकर फायदा उठा रहे कई ज्वैलर्स
कोटा। केन्द्र सरकार की ओर से गोल्ड ज्वैलरी को बेचने के सम्बंध में जारी किए नए नियमों की कोटा में कई ज्वैलर्स द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रतिबंध के बावजूद यहां के कुछ ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) वाली गोल्ड ज्वैलरी बेच रहे हैं। जिसमें शहर के प्रमुख धूलीलाल ज्वैलर्स व पारस ज्वैलर्स भी शामिल हैं। ज्वैलर्स ने अपना पुराना ज्वैलरी स्टॉक निकालकर जमकर मुनाफा कमाया। अब ग्राहकों का कहना है कि इन ज्वैलर्स ने ज्वैलरी के नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं दी और अपने फायदे के लिए पुरानी ज्वैलरी उनको बेच दी। यदि नियमों की जानकारी होती तो वह हॉलमार्क वाली ज्वैलरी की ही खरीदारी करते।

यह था आदेश
ज्वैलरी कारोबार में ज्वैलरी में नकली व असली का फर्क करना मुश्किल काम होता है। इससे ग्राहकों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए केन्द्र सरकार ने एक अपै्रल से गोल्ड ज्वैलरी को खरीदने के नियम में बदलाव किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 1 अप्रैल से बाजार में बिना हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) वाली गोल्ड ज्वैलरी और आर्टिकल्स को नहीं बेचा जा सकेगा। नए नियम के मुताबिक अब 6 अंकों वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके बिना अब ज्वैलरी नहीं बिकेगी। साथ ही चार अंकों वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

आखातीज के सावों का उठाया फायदा
22 अप्रैल को आखातीज का अबूझा सावा था। इस दिन काफी शादियां थी। इस दौरान कोटा सर्राफा बाजार में लाखों रुपए के आभूषणों की बिक्री हुई थी। जानकारी के अनुसार इस दौरान भी इन ज्वैलर्स ने बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी को बेचकर अपना पुराना स्टॉक निकालने का काम किया। शादी में जरूरत होने के कारण अधिकांश ग्राहकों ने हॉलमार्क पर ध्यान भी नहीं दिया। इसी का फायदा ज्वैलरों ने उठाया और प्रतिबंध के बावजूद बिना हॉलमार्क ज्वैलरी की बिक्री कर दी।

ज्वैलर्स ने इस तरह निकाली गली
केन्द्र सरकार की ओर से नया नियम लागू होने के बाद धूलीलाल व पारस ज्वैलर्स  बिना हॉलमार्क या चार डिजिट की ज्वैलरी बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।  यह ज्वैलर्स ग्राहकों की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर अपनी पुरानी ज्वैलरी को ही उनको बेच रहे हैं। अधिकांश ग्राहकों को नए नियम के बारे में जानकारी भी नहीं हैं और न ही ज्वैलर्स अपने फायदे के लिए ग्राहकों को नए नियम की जानकारी दे रहे हैं।

यह होता है हॉलमार्क
हॉलमार्क सोने की शुद्धता का एक पैमाना है। यह इस बात की गारंटी देता है कि आप जो सोना खरीद रहे हैं वह असली है। इसे भारतीय मानक ब्यूरों प्रमाणित करता है। इसके तहत सोने, चांदी और उनसे बनी ज्वैलरी पर कुछ निशान लगाए जाते हैं जिससे इनकी शुद्धता के बारे पता लगाया जा सकता है। हॉलमार्किंग के तहत सोने या चांदी की लैब टेस्टिंग के बाद उस पर निशान लगाए जाते हैं। इस पर कैरेट और शुद्धता के अनुसार हॉलमार्किंग सेंटर के निशान होते हैं। जैसे 22के916 यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाला 22 कैरेट सोना और 18के750 यानी 75 फीसदी शुद्धता वाला 18 कैरेट सोना होता है। हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर ज्वलैरी की शुद्धता की पहचान होती है। यह एक 6 नंबर का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसके जरिए ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी के बारे में सारी जानकारी मिल जाती है। यह नंबर हर ज्वैलरी पर लगाया जाता है।

हम धूलीलाल ज्वैलर्स से कई सालों से ज्वैलरी खरीद रहे हैं। आखातीज पर परिवार में शादी होने के कारण इसी माह लाखों रुपए के जेवरात बनाए थे। इस दौरान ज्वैलर्स ने हॉलमार्क ज्वैलरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। यह नियम काफी अच्छा है। यदि पता होता तो वह छह अंकों वाली हॉलमार्क ज्वैलरी की खरीद करते।
-सुरेन्द्र सिंह, निवासी गांव झालीपुरा ग्राहक

विश्वास के आधार पर ही ज्वैलर्स से लाखों की ज्वैलरी की खरीदारी करते हैं। वह काफी समय से पारस ज्वैलर्स से सोने-चांदी के जेवरात खरीद रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही दो तोला सोने की ज्वैलरी खरीदी थी। इस दौरान उन्होंने हॉलमार्क की जानकारी नहीं दी। बाद में पता चला कि अब तो नए नियम बन गए हैं। ज्वैलर्स को हमें जानकारी देनी चाहिए थी।
-लक्ष्मी चंद, निवासी गांव जाखडोंद ग्राहक

केन्द्र सरकार के नए नियम के अनुसार ज्वैलरी बेच रहे हैं। आदेश आने के बाद 31 मार्च से पहले ही बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का निस्तारण कर दिया था। हो सकता है कि किसी ग्राहक को पुरानी ज्वैलरी बेच दी हो। नियमों के बारे में अब ग्राहक को जानकारी दे देंगे।
-सुरेन्द्र सोनी, धूलीलाल ज्वैलर्स

सरकार के नियमों के अनुसार ही ज्वैलरी बेच रहे हैं। अब नई ज्वैलरी पर  छह अंकों वाला हॉलमार्क लगवाया जा रहा है। हमारे पास किसी ग्राहक ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अब ग्राहक को हॉलमार्क ज्वैलरी के सम्बंध में पूरी जानकारी दी जाएगी।
-हेमंत जैन,  पारस ज्वैलर्स

जोधपुर में दर्जनों ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में आयकर विभाग ने कुछ कारोबारियों के करीब दो दर्जन ठिकानों पर छापा मारकर सर्वे शुरु किया गया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग की टीमें सुबह हैण्डीक्राफ्ट, ज्वैलर्स आदि कारोबारियों के लगभग दो दर्जन ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान इन ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही हैं। विभाग आय से अधिक संपत्ति एवं फर्जीवाड़े आदि की जांच कर रही है और जांच पड़ताल के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। इस कार्यवाही में विभाग टीमों में लगभग सौ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि फाइनेंस, प्रोपर्टी डीलर, हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी एवं कुछ ज्वेलर्स जिनके यहां विभिन्न ठिकानों पर यह सर्वे की कार्यवाही की जा रही हैं। अभी जांच चल रही है और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कारोबारियों के पास अघोषित आय के बारे में कोई पता चल सकेगा।

ज्वैलर्स को लूटने वाले 4 शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे
पुष्कर। ढाई माह पूर्व ग्राम कड़ैल के ज्वैलर्स के साथ हुई डकैती की खुलासा मंगलवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने 6 में से 4 आरोपियों को चोरी की पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया वहीं उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की। गिरफ्त में आए शातिरों ने अजमेर, नागौर, पाली के अलावा गुजरात में कई जगह चोरी, लूट, तोड़फोट समेत अनेक वारदातों को अंंजाम दिया। बहरहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को बापर्दा रखा है तथा जल्द ही शिनाख्त परेड कराई जाएगी।

थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि गत 14 मार्च की रात्रि को ग्राम कड़ैल निवासी ज्वैलर्स कन्हैयालाल सोनी व उसका पुत्र करण सोनी थांवला स्थित दुकान बंद कर बाइक पर घर लौट रहा थे तो तिलोरा चौराहे से आगे सैनी फार्म हाउस के पास दो बाइक पर सवार आए 6 बदमाशों ने उसका रास्ता रोकते हुए रिवाल्वर दिखा कर बैग छीनकर फरार हो गए थे। बैग में 79 ग्राम सोने के आभूषण व 300 ग्राम वजनी चांदी का कड़ा, 40 हजार रुपए नगद व दुकान के कागजात आदि थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बदामाशों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कर खोजबीन की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने एएसपी वैभव शर्मा के सुपरविजन तथा थानाधिकारी महावीर शर्मा व जिला स्पेशल टीम प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ढाई माह अजमेर, नागौर, पाली समेत विभिन्न जिलों में अपना नेटवर्क बिछाया तथा अजमेर, पुष्कर, मेड़ता, नागौर, डेगाना के संदिग्ध आरोपियों की जानकारी जुटाई। इस बीच मंगलवार को स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल आशीष गहलोत व देवेंद्र सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि व्यवसायी के साथ हुई डकैती में शामिल 4 संदिग्ध चोरी की बोलेरो कैंपर में बाड़ी घाटी के पास तिलोरा नाका बाइपास मोड़ पर साथियों को इंतजार कर रहे है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी शर्मा मय लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी किशोर राम पुत्र शिंभूराम बावरी, निवासी ईटावड़ा जिला नागौर हाल गांधीनगर गुजरात, मेघराज उर्फ एमडी पुत्र भंवरलाल जाट, निवासी खींवसर (नागौर), रेवत राम पुत्र बुधाराम ग्राम लांबिया (पाली) एवं नोरत पुत्र हनुमानराम ईटावड़ा (नागौर) को धर-दबोच लिया। उनके कब्जें से एक अवैध देशी पिस्टल मय कारतूस व चोरी की बोलेरो जीप बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ  में चारों बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी के साथ की गई डकैती की वारदात कबूल किया। इस पर पुलिस ने उन्हें बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से लूटे गए माल, घटना में प्रयुक्त बाईक, रिवाल्वर, बरामद पिस्टल आदि के बारें में कड़ी पूछताछ कर रही है।

वारदात से पहले की थी रैकी

आरोपियों ने ज्वैलर्स को लूटने से पहले लंबे समय तक रैकी की थी। बताया गया कि आरोपी ज्वैलर्स की दुकान के बाहर जाकर खड़े हो जाते तथा उसके आने-जाने वाले रूट पर लगातार पीछा करते थे। खास बात यह है कि रैकी के बाद शातिर आरोपी रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से बचकर वारदात को अंजाम दिया।

यहां कबूली वारदातें

पकड़े गए आरोपियों ने प्रारंंभिक पूछताछ में पाली जिले के आसरलाई गांव में स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट, खींवसर में शादी समारोह से एक बोलेरों कैंपर, मेड़ता से दो मोटरसाइकिल, रेण में शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर शराब की पेटिया चोरी, मेड़ता बाइपास मार्ग स्थित एक मकान से एलईडी, कंबल, गेंहू, चने की बोरियां व गैस की टंकी चोरी, खजवाना से बाहर गालू रोड़ पर दो मकानों में चोरी, हरसौर में एक दुकान से गुटखा, बीडी चोरी, गुजरात से 21 डंपर चोरी करने समेत कुल आठ अपराधिक वारदातें कबूल की है।