Oxygen - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिना उपयोग लिए खराब हो गया ऑक्सीजन प्लांट
कोटा। जेके लोन अस्पताल में पीएम केयर फंड से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट पूरी क्षमता से शुरू भी नहीं हुआ था। इससे पूर्व ही प्लांट खराब हो गया है। ऐसे में प्लांट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार इसको कोविड की दूसरी लहर के बाद अस्पताल में स्थापित किया गया था। इसकी प्रतिदिन 200 सिलेंडर की क्षमता बताई थी। इसका संचालन ठीक से हुआ भी नहीं कि इसमें खराबी आ गई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इसको ठीक करवाने के लिए इंजीनियर बुलाया है। खास बात यह है कि ये प्लांट पहली बार खराब नहीं हुआ है। इससे पहले भी खराब हो चुका है। उस समय अस्पताल प्रशासन ने इसको ठीक करवा दिया था। अब फिर से इसमें खराबी आ गई है। ऐसे में हर कोई इस पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि आॅक्सीजन प्लांट इमरजेंसी सेवाओं में शामिल है। इसकी क्वालिटी उच्च स्तर की होनी चाहिए। क्योंकि, इमरजेंसी में इसकी काफी जरुरत होती है। इस दौरान खराब हो जाए तो मरीजों के जीवन पर संकट आ सकता है।  फिर यह तो नया प्लांट है। इसमें खराबी आने की कम ही संभावना रहती है। इसके बावजूद भी खराब हो रहा है।

वेंटिलेटर का भी आया था मामला
पीएम केयर फंड से खराब उपकरणों का ये पहला मामला नहीं है। इससे  पूर्व भी मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजन शिकायत कर चुके हैं। कोविड की दूसरी लहर में तो एक मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा तक कर दिया था। अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। अच्छी बात यह है कि अभी कोविड के मरीज नहीं है। साथ ही ऑक्सीजन की मांग भी न के बराबर है। ऑक्सीजन की मांग होती तो बड़ी परेशानी हो सकती थी। फिर भी कुछ माह में ही लाखों रुपए की लागत से तैयार प्लांट खराब होना चिंता की बात है।

जेके लोन में पांच प्लांट
जेके लोन अस्पताल में 5 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होने हैं। इसमें तीन आॅक्सीजन प्लांट पहले ही तैयार हो चुके है। जबकि, दो लगाएं जाएंगे। इनमें से एक ऑक्सीजन प्लांट अभी खराब पड़ा है। इसको अस्पताल प्रशसन द्वारा ठीक करवाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दो नए प्लांट तैयार हो रहे हैं जो इनडोर भवन में स्थापित किए जाएंगे। इनके स्थापित होने से अस्पताल में आॅक्सीजन की कमी नहीं रहेगी। ऑक्सीजन के लिए अस्पताल आत्मनिर्भर हो जाएगा।

इनका कहना है
ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया है। ये पीएम केयर फंड से स्थापित किया गया था। इसको ठीक करने के लिए इंजीनियर आ गया है। जल्द ठीक कर दिया जाएगा। - डॉ. एचएल मीना, अधीक्षक, जेके लोन अस्पताल,

ऑक्सीजन निर्भरता में चार दशक आगे पहुंचा कोटा
कोटा । कोविड से हर वर्ग प्रभावित हुआ है, लेकिन इससे लाभ हुआ है। इससे सबसे अधिक लाभ चिकित्सा क्षेत्र में हुआ है। इसमें ऑक्सीजन की निर्भरता की स्थिति तो ऐसी है कि कोटा चार दशक आगे पहुंच गया है। न्यू मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में 24 आॅक्सीजन प्लांट लगाएं जाने थे। इसमें से 15 ओवर हैंड हो चुके है। जबकि, 6 भी प्रक्रियाधीन है। साथ ही 3 नए आॅक्सीजन प्लांट और भी स्थापित किये जाने है। खास बात ये है कि ये प्लांट इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके बनने से ऑक्सीजन कभी आपूर्ति प्रभावित नही होगी। क्योंकि, इन प्लांटों से 3100 सिलेंडर प्रतिदिन का उत्पादन हो जाएगा। जबकि, यहां के अस्पतालों में प्रतिदिन एक हजार से भी कम सिलेंडर की खपत हो रही है। यानि, कोटा के पांच अस्पताल खपत से चार गुना उत्पादन करना शुरू कर देंगे। ऐसे में चिकित्सा विभाग की चिंता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।

एमबीएस में सर्वाधिक प्लांट
न्यू मेडिकल कॉलेज, एमबीएस, जेके लोन, सुपर स्पेशलिटी और रामपुरा सेटेलाइट में कुल 24 प्लांट स्थापित किये जाने है। इनमें सर्वाधिक एमबीएस में 8 स्थापित किये गए है। इसके बाद सुपर स्पेशलिटी में 6, जेके लोन 5,  मेडिकल कॉलेज 4 और रामपुरा सेटेलाइट में एक शामिल है। इनमें अधिकांश अस्पतालों में स्थापित हो चुके है। कुछ में स्थापित होना प्रस्तावित है। यहां भी तेज गति से कार्य संचालित है।

पहली बार लगे आॅक्सीजन प्लांट
आॅक्सीजन प्लांट लगाने का काम पिछले साल शुरू किया गया था। इनमें कुछ अस्पतालों में तो पहली बार प्लांट स्थापित किये है। जेके लोन और रामपुरा जिला अस्पताल में आॅक्सीजन प्लांट नही थे, कोविड के उपरांत यहां प्लांट स्थापित कर दिए गए है। ऐसे में ये भी आॅक्सीजन में आत्मनिर्भर हो गए है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशिलिटी और एमबीएस में प्लांटों की संख्या चार गुना तक बढ़ा दी गई है। ऐसा पिछले सालों में ही हुआ है। हालांकि, इससे पूर्व कभी आॅक्सीजन की जरूरत नही पड़ी थी। क्योंकि, कोविड में इसकी अधिक उपयोगिता रही थी।

कहां कितने प्लांट
कुल 24
एमबीएस 8
जेकेलोन 5
एसएसबी 6
मेडिकल कॉलेज 4
रामपुरा अस्पताल 1

इनका कहना है।
ये सही है कि चिकित्सा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित हुई है। इनमें आॅक्सीजन भी प्रमुख है।
- डॉ विजय सरदाना, प्राचार्य, न्यू मेडिकल कॉलेज,

राजस्थान कोरोना की तीसरी लहर का मुकाबला करने में सक्षम: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है किराज्य सरकार ने कोरोना महामारी की चुनौती को अवसर में बदलते हुए प्रदेश में व्यापक स्तर पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की हैं। राजधानी से लेकर गांव-ढाणी तक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आती है तो हम उसका मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं। गहलोत रविवार को राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित संस्थानों में एनआईसीयू, पीआईसीयू, आईसीयू, ऑक्सीजन जनरेशन एवं लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम में गहलोत ने करीब 231.66 करोड़ रुपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण और लगभग 50.61 करोड़ रुपए लागत के कार्यों का शिलान्यास किया।

बीमारी में नहीं करनी पड़ेगी भारी-भरकम खर्च की चिंता
गहलोत ने कहा कि नि:शुल्क जांच एवं दवा योजना के बाद इस कार्यकाल में हमारी सरकार ने निरोगी राजस्थान और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य जीवन बीमा जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की है। इनका उद्देश्य है कि लोग स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। यदि बीमार हों तब भी उन्हें भारी-भरकम खर्च की चिंता नहीं करनी पड़े। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत उन्हें पांच लाख रुपए तक का कैशलेस उपचार मिल रहा है।

ऑक्सीजन प्लांट का कार्य प्राथमिकता पर: शर्मा
नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि यूडीएच विभाग के माध्यम से क्वारंटीन सुविधाएं विकसित करने, मास्क वितरण, इंदिरा रसोई के जरिये भोजन उपलब्ध कराने, जरुरतमंदों को सहायता राशि दी गई है। अब ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने के कार्य को तेजी से हो रहे हैं। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि दूसरी लहर में पूरा देश ऑक्सीजन के संकट से जूझा था, लेकिन राज्य सरकार ने प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन वरिष्ठ मंत्रियों की टीम को दिल्ली भेजा। ऑक्सीजन आपूर्ति की लगातार गहन मॉनिटरिंग हुई। अब हम ऑक्सीजन प्लांट्स के कार्य को प्राथमिकता से पूरा कर रहे हैं।

जीनोम सिक्वेसिंग से नए वैरिएंट की होगी पहचान
कार्यक्रम में गहलोत ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। यूके, रूस सहित दुनिया के कई मुल्कों में कोरोना से हालात फिर गंभीर हो गए हैं। कई राज्यों में भी केस बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सजगता और सतर्कता बेहद जरूरी है। राज्य सरकार ने पहली और दूसरी लहर में बेहतरीन प्रबंधन कर लोगों का जीवन बचाया है। अब संभावित तीसरी लहर से मुकाबले के लिए टेस्टिंग सुविधाओं को बढ़ाने, वैरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सिक्वेसिंग सुविधा शुरू करने, ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने और आईसीयू बैड्स बढ़ाने सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है।

इनका लोकार्पण और शिलान्यास हुआ
कार्यक्रम में 349 आईसीयू बैड, 178 एनआईसीयू बैड, 10 पीआईसीयू बैड, 160 आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट, 2 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट और दानदाताओं के माध्यम से निर्मित 23 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया गया। पीपाड़, भोपालगढ़ और नोहर में विधायक कोष से तैयार ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण किया गया। साथ ही 404 एनआईसीयू बैड और 469 पीआईसीयू बैड्स की सुविधा विकसित  करने के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से प्रदेश के बाल संरक्षण गृहों, सुधार गृहों, शिशु गृहों, बालिका गृह आदि के लिए कोविड केयर किट वितरण का शुभारंभ किया।

मोदी ने ऑक्सीजन संयंत्रों का किया उद्घाटन
ऋषिकेश। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए भारत ने बहुत कम समय में तैयारियां की। यह देश की क्षमता को दिखाती है। उन्होंने देश में कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि देश सौ करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लेगा। अखिल भरतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे थे। वहां से उन्होंने देश में विभिन्न स्थलों पर स्थापित 35 ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन किया। यह संयंत्र प्रधानमंत्री केयर योजना के तहत स्थापित किए गए है।

प्रधानमत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए इतने कम समय में भारत ने जो तैयारियां की। वह देश के क्षमता को दिखाता है। भारत ने टीकाकरण के लिए कोविन प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है।

राहुल गांधी ने कोरोना पर जारी किया श्वेत पत्र, कहा- मकसद उंगली उठाना नहीं, सुझाव देना है
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कोविड ने गहरा दर्द दिया है और इसके कारण देश ने लाखों लोगों को खोया है लेकिन सरकार अभी भी संभल नहीं रही है, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने श्वेत पत्र जारी कर सरकार को संभावित तीसरी लहर का असर नियंत्रित करने के सुझाव दिए हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी पार्टी ने यह श्वेत पत्र विस्तृत रूप से तैयार किया है। उनका कहना है कि इस श्वेत पत्र के जरिए उनका मकसद सरकार पर अंगुली उठाना नहीं बल्कि सरकार ने पहली और दूसरी लहर को मात देने के दौरान जो गलतियां की है, संभावित तीसरी लहर में उन गलतियों को सुधारने और सही कदम उठाने का सुझाव दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि आने वाले समय में इन गलतियों को ठीक करना होगा। पूरा देश जानता है कि दूसरी लहर से पहले हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने दूसरी लहर आने की बात की थी। उस समय जो एक्शन सरकार को लेने चाहिए थे और सरकार का जो व्यवहार होना चाहिए था, वो नहीं रहा और उसकी वजह से पूरे देश को दूसरी लहर का दर्द सहना पड़ा। कांग्रेस नेता ने कहा कि तीसरी लहर की बात की जा रही है, लेकिन हम अभी भी दूसरी लहर से पहले की स्थिति में ही खड़े हैं। जब पूरा देश जानता है कि तीसरी लहर आने वाली है और सरकार को उससे निपटने की पूरी तैयारी करनी चाहिए। अस्पताल बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां आदि की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। मतलब यह कि जो तैयारी दूसरी लहर में नहीं हो सकी, वह तीसरी लहर आने से पहले करनी चाहिए।

कांग्रेस के व्हाइट पेपर को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि इसमें तीसरी लहर की तैयारी, दूसरी लहर में रही कमी, आर्थिक रूप से मदद दी जाए, ताकि जब थर्ड वेव आए तो आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। राहुल ने कहा कि सरकार को मुआवजे की व्यवस्था दी जानी चाहिए, जिनके परिवार में कोरोना से मौत हुई है उन्हें मदद दी जाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले कि सिर्फ वैक्सीनेशन ही एक उपाय है। बीते दिन वैक्सीनेशन में अच्छा काम हुआ, लेकिन ऐसा सिर्फ एक दिन के लिए ही नहीं बल्कि हर रोज़ होना चाहिए ताकि सभी को टीका लग सके। राहुल गांधी ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में राज्यों को बीजेपी-कांग्रेस में ना बांटें, हर किसी को टीका लगना जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा व्हाइट पेपर सिर्फ गलतियों को उजागर करने वाला है, अगर सरकार इस इनपुट को लेती है तो सरकार को फायदा होगी। जब मनमोहन सिंह ने सलाह दी तो सरकार के मंत्री ने मज़ाक उड़ाया, लेकिन दो महीने बाद सरकार को वही करना पड़ा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ भारत में ही प्राइवेट अस्पतालों में पैसे देने पड़ रहे हैं, बाकी देशों में हर जगह मुफ्त में टीका लग रहा है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी पहले भी मार्केटिंग में घुसे हुए थे, जिसका नतीजा देश ने भुगता है। कोरोना की दूसरी लहर में प्रधानमंत्री का फोकस ऑक्सीजन पर नहीं बल्कि बंगाल पर था। लोगों की जान प्रधानमंत्री के आंसुओं से नहीं बल्कि ऑक्सीजन से बचाई जा सकती थी। पीएम मोदी के आंसू उन परिवारों के आंसू नहीं मिटा पाएंगे, जिन्होंने किसी अपने को खोया है। राहुल गांधी ने कहा कि श्वेत पत्र का लक्ष्य एक प्रकार से रास्ता दिखाना है। हमने इसमें चार बिंदु निकाले हैं। तीसरी लहर से  लड़ना है तो हिंदुस्तान के हर शहर में अस्पताल और गांव में जो सहयोग की जरुरत है, वह सब तैयार हो। लोगों की ऑक्सीजन की जरुरत आसानी से पूरी हो और बिना कारण किसी की भी मृत्यु नहीं हो। दूसरी लहर में लाखों लोग बेवजह मरे हैं। तीसरी लहर में फिर से ऐसा ना हो।

उन्होंने आगे कहा कि कोविड सिर्फ बायोलॉजिकल बीमारी नहीं है बल्कि यह आर्थिक एवं सामाजिक बीमारी भी है इसलिए सरकार को गरीबों, छोटे कारोबारी आदि को आर्थिक सहायता देनी चाहिए। हमने एक न्याय की अवधारणा दी है। अगर नाम प्रधानमंत्री जी को अच्छा ना लगें तो उसका नाम बदल दें लेकिन असली अवधारणा गरीबों की जेब में, गरीबों के घर में सीधे निधि पहुंचाएं। राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के कारण पीड़ित लोगो को अर्थिक मदद मिलनी चाहिए और इसके लिए एक कोविड सहायता निधि बनाई जानी चाहिए। इस निधि से उन परिवारों के घर में सीधे पैसे पहुंचे, जिनके कमाऊ सदस्य की कोरोना से मृत्यु हो गई है। उनको मुआवजा दिया जाए और उनको पैसा सीधे इस निधि से मिले।

प्रियंका का PM मोदी पर हमला, कहा- कोरोना संकट में देश बचाने की जिम्मेदारी थी, वे अपना चेहरा चमकाते रहे
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि जब कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले की तैयारी की जानी थी, तब प्रधानमंत्री महामारी पर जीत हासिल करने की घोषणा कर खुद का चेहरा चमकाने में व्यस्त रहे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने जिम्मेदार कौन अभियान के तहत शनिवार को फेसबुक पोस्ट में मोदी का नाम लिए बिना कहा कि जिनके ऊपर देश बचाने की जिम्मेदारी थी, वे सिर्फ अपना चेहरा चमकाते रहे। साल की शुरुआत से ही मोदी अपने बड़बोले और प्रचार के अंदाज में बार-बार राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर कोरोना की जंग जीतने की घोषणा कर अपना चेहरा चमका रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कोरोना की दूसरी लहर का मुकाबला करने का वक्त था लेकिन मोदी सरकार ने तब कोरोना के लिए निर्धारित बेडों की संख्या कम की और लगातार ऑक्सीजन बेड, आईसीयू एवं वेंटीलेटर बेड घटाए जा रहे थे।

मोदी सरकार पर स्वास्थ्य बजट में कटौती का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी 2014 में सत्ता में आए तो सबसे पहले उन्होंने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की। पिछले वर्ष स्वास्थ्य मामलों की संसदीय समिति ने कोरोना की भयावहता का जिक्र करते हुए अस्पताल के बेडों, ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विशेष फोकस करने की बात कही, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रियंका ने कहा कि गत वर्ष सितंबर में भारत में 2 लाख 47 हज़ार 972 ऑक्सीजन बेड थे, जो इस साल 28 जनवरी तक 36 फीसदी कम कर 1,57,344 रह गए। इसी दौरान आईसीयू बेड 66,638 से 46 प्रतिशत घटाकर 36,008 और वेंटिलेटर बेड 33,024 से घटाकर 23,618 किए गए। उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत में कोरोना के लगभग 66 लाख मामले सामने आए और लोग अस्पतालों तथा अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाते और सोशल मीडिया पर एक-एक बेड की गुहार लगाते रहे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अपने पहले कार्यकाल में मोदी ने हर जिले की मेडिकल सुविधा को अपग्रेड करने की घोषणा की थी लेकिन 2021 तक देश के 718 जिलों में से मात्र 75 जिलों में इस पर काम शुरू हुआ। इसी तरह से 2014 में 15 एम्स बनाने की घोषणा की, लेकिन आज तक एक भी सक्रिय अस्पताल के रूप में काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 से संसद की स्थाई समिति ने एम्स अस्पतालों में शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों की कमी की बात सरकार के सामने रखी लेकिन एक भी एम्स पूरी क्षमता के साथ अब तक सक्रिय नहीं हुआ।