tourists monument - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का बढ़ेगा समय
जयपुर। ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर आते हैं। कई बार ऐसा देखने में आता है कि देसी और विदेशी सैलानी एक पर्यटन स्थल देखकर दूसरे पर्यटन स्थल तक देरी से पहुंचते हैं। इससे वे स्मारकों को देख नहीं पाते। ऐसे में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधीन आने वाले जंतर-मंतर स्मारक और हवामहल स्मारक में पर्यटकों के लिए विजिट का समय बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार 5 जून से हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक प्रात: 9 से सायं 7 बजे तक पर्यटकों के अवलोकनार्थ खुलेंगे। गौरतलब है कि अभी हवामहल स्मारक में सुबह 9 से शाम 6 और जंतर-मंतर स्मारक में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है।

जयपुर आए तो बिना देखे ना जाएं
जानकारी के अनुसार कई पर्यटक ऐसे होते हैं, जो टाइट शेड्यूल लेकर घूमने निकते हैं। पर्यटन स्थल को निहारते हुए समय कब बीत जाता है, उन्हें पता नहीं चलता। ऐसे में दूसरे स्मारक बंद हो जाते हैं। इससे पर्यटकों को निराश होकर जाना पड़ता है। अब दोनों स्मारकों का समय बढ़ाने से पर्यटकों को निराश होकर नहीं लौटेंगे।

नाइट टूरिज्म की तैयारी
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक के अवलोकन का समय बढ़ाया गया है। सैलानियों का रेस्पॉन्स अच्छा रहा तो आगे इन्हें नाइट टूरिज्म के लिए भी खोला जा सकता है। इसके साथ ही कल्चरल एक्टिविटीज भी शुरू की जा सकती है। इसके लिए कवायद की जा रही है।

अभी ये खुले हैं नाइट टूरिज्म के लिए
पर्यटकों के अवलोकनार्थ आमेर महल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, विद्याधर का बाग, सिसोदिया रानी का बाग दिन के अलावा नाइट टूरिज्म के तहत पर्यटकों के अवनोकनार्थ खोले जाते हैं। ताकि जो पर्यटक दिन में इनकी विजिट नहीं कर पाते, वे रात्रिकालीन पर्यटन के दौरान इन्हें देख सकें।

हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक का समय बढ़ाया जा रहा है। दोनों स्मारक अब 5 जून से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक पर्यटकों के अवनोकनार्थ खुलेंगे।
- खड़गावत, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग