bakery - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार: 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर मौके पर नष्ट, खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई
जयपुर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल, जयपुर प्रथम द्वारा मदीना डेयरी एंड बेकर्स, बालाजी की कोठी, चौकड़ी तोपखाना, हजूरी घाट गेट, जयपुर पर निरीक्षण की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर रखे गए लगभग 650 किलोग्राम पनीर के संबंध में खाद्य कारोबारकर्ता एवं फर्म मालिक मुस्तफा खान से जांच-पड़ताल की गई। पूछताछ में फर्म मालिक द्वारा पनीर को 200 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से रामगढ़, अलवर से मंगवाना बताया गया। साथ ही यह भी स्वीकार किया गया कि उक्त पनीर तेल, मिल्क पाउडर आदि से तैयार किया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मौके से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया तथा जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शेष लगभग 650 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

इस संबंध में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के क्रम में संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा एवं नमूना जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे संदिग्ध एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जनस्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

बेकरी में लगी भीषण आग ,3 मंजिला इमारत जलकर खाक
कोटा । गुमानपुरा थाना क्षेत्र स्थित कोटडी - गुमानपुरा रोड पर संतोष बेकरी में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी कि 3 मंजिला इमारत पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। उसमें बेकरी के अलावा बिजली विभाग का आॅफिस और कई अन्य दुकानें भी थी । नगर निगम की करीब एक दर्जन से अधिक दमकल ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार कोटडी - गुमानपुरा रोड पर  संतोष बेकरी में सुबह एक कर्मचारी था।  जैसे ही वह आया और दुकान पर काम करने लगा वैसे ही दुकान में रखे डीप फ्रीजर का कंप्रेसर फटा और उसका आॅयल बहने लगा जिससे आग लग गई । आग ने इतनी जल्दी खेलना शुरू किया  कि कुछ ही देर में पूरी दुकान और दुकान के आसपास  ऊपर की इमारत में बने निजी बिजली कंपनी के आॅफिस तक को अपनी चपेट में ले लिया । आग लगने के कारण दुकान में से पटाखों की तरह धमाके हो रहे थे।  जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए । इधर सूचना मिलते ही नगर निगम कोटा दक्षिण के सब्जी मंडी, श्रीनाथपुरम अग्निशमन केंद्रों से दमकलओं का पहुंचना शुरू हो गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजौरा ने बताया कि एक के बाद एक करीब 1 दर्जन से अधिक दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया।  इससे पहले गुमानपुरा क्षेत्र की बिजली को बंद करवाया गया और आसपास लगी लोगों की भीड़ को हटाया गया।  आग से संतोष बेकरी के अलावा ऊपर की मंजिल में संचालित बिजली कंपनी का कस्टमर केयर आॅफिस, आसपास अन्य कार्यालय व दुकानें भी जलकर खाक हो गई । उन्होंने बताया कि आग काफी भीषण थी जिस पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी । मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग की चपेट में दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी आ गई। वह भी जल गई ।  घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे और मौके पर लगी भीड़ को तितर-बितर करवाया । साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से गुमानपुरा की अन्य दुकानों को भी बंद करवा दिया गया ।  अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । आग से नुकसान तो काफी अधिक हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है ।