software - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विमानों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी : ए 320 परिवार के विमानों में अनिवार्य मॉडिफिकेशन का आदेश, दुनिया में उड़ानें प्रभावित
नई दिल्ली। भारत सहित दुनिया में ऐयरबस के ए320 परिवार के विमानों के लिए अनिवार्य हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपडेट के आदेश जारी किये गये, जिससे उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के जारी आदेश में कहा गया है कि ए319, ए320 और ए321 विमानों के विभिन्न टाइप के विमानों पर अनिवार्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर मॉडिफिकेशन किये जाने हैं और बिना मॉडिफिकेशन के कोई भी व्यक्ति विमान को ऑपरेट नहीं करेगा। आदेश में उन टाइप का उल्लेख किया गया है, जो इस मॉडिफिकेशन के दायरे में आते हैं। एयर इंडिया के बेड़े में ए320 परिवार के 104 विमान हैं। इंडिगो के पास 35 और एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास 40 विमान ए320 परिवार के हैं। इस प्रकार देश में इस समय ए320 परिवार के कुल 179 विमान परिचालन में हैं।

डीजीसीए ने विमान के कंट्रोल से संबंधित घटना के बाद यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के निर्देश के बाद यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद देश में बड़ी संख्या में ए320 विमानों के परिचालन से बाहर हो जाने से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने कहा कि ईएएसए और एयरबस के निर्देश के आलोक में उसके इंजीनियर 24 घंटे काम कर रहे हैं और 40 प्रतिशत प्रभावित विमानों में संबंधित मॉडिफिकेशन कर दिये गये हैं। उसने विश्वास जताया है कि इस कारण कोई भी उड़ान रद्द नहीं करनी पड़ेगी, हालांकि कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। उसने यात्रियों को अपनी उड़ान स्थिति के बारे में वेबसाइट या कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने की सलाह दी है।

एयर इंडिया समूह की किफायती विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया है कि उसके अधिकतर विमान इस  निर्देश से प्रभावित नहीं हुए हैं, लेकिन दुनिया में एयरलाइंसों पर प्रभाव पड़ा है और उड़ानों में देरी हो रही है या उड़ानें रद्द हो रही हैं। उसने भी यात्रियों को उड़ान स्थिति जानने के लिए वेबसाइट, चैटबॉट या मोबाइल ऐप पर जाने की सलाह दी है, और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। ईएएसए ने जेटब्लू की उड़ान 1230 में 30 अक्टूबर को हुई घटना के बाद यह आदेश दिया है। कानकुन से नेवार्क जा रहे विमान में उड़ान के दौरान विमान अचानक काबू से बाहर हो गया जिससे 15 यात्री घायल हो गये। पायलट ने बताया कि विमान के कंट्रोल उस तरह से काम नहीं कर रहे थे जैसे करने चाहिये।

भारतीय वकीलों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज लॉन्च हो रहा है अत्याधुनिक 'LawSetu' सॉफ्टवेयर
दौसा। भारतीय वकीलों और कानूनी विशेषज्ञों के लिए आज का दिन एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। 'LawSetu' एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, जो वकीलों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अनुसार कानूनी नोटिस ड्राफ्ट करने में करेगा मदद, आज लॉन्च हो रहा है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से वकील अब मिनटों में ही उच्च गुणवत्ता वाले कानूनी दस्तावेज तैयार कर सकेंगे।

क्या है 'LawSetu' की खासियत?
'LawSetu' सॉफ्टवेयर को खास तौर पर वकीलों और अधिवक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह सॉफ्टवेयर न केवल कानूनी नोटिस तैयार करने में मदद करता है बल्कि भारतीय दंड संहिता (IPC) से भारतीय न्याय संहिता (BNS) में हुए परिवर्तनों को भी विस्तार से समझाता है। यह सॉफ्टवेयर सभी 23 कोर्ट और ट्रिब्यूनल्स को सपोर्ट करता है और 200 से अधिक प्रकार के मामलों के लिए विशेष ड्राफ्टिंग सुविधा प्रदान करता है।

अद्वितीय सुविधाएँ और उपयोग में आसान

कानूनी नोटिस ड्राफ्टिंग: मिनटों में तैयार करें कानूनी नोटिस।

IPC से BNS कन्वर्टर: पुराने IPC सेक्शन को नए BNS सेक्शन में बदलें।

उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस: सभी उम्र के वकीलों के लिए इस्तेमाल में आसान।

कानूनी विशेषज्ञता: उच्चतम स्तर की सटीकता और प्रोफेशनल भाषा।

वकीलों के कीमती समय की बचत

इस सॉफ्टवेयर के जरिए वकील अब घंटों का काम मिनटों में कर सकेंगे। इसके लॉन्च के साथ, भारत के वकील अब कानूनी कार्यों को और भी प्रभावी तरीके से कर पाएंगे। 'LawSetu' के माध्यम से वकील न केवल अपने समय की बचत करेंगे बल्कि अपने ग्राहकों को भी बेहतर सेवा दे सकेंगे।

आज से उपलब्ध, पंजीकरण के लिए तैयार रहें
'LawSetu' सॉफ्टवेयर आज से भारत के सभी वकीलों के लिए उपलब्ध है। पंजीकरण और उपयोग के लिए यह सॉफ्टवेयर शुरू शुरू में www.lawsetu.in वेबसाइट पर निः शुल्क उपलब्ध रहेगा। सॉफ्टवेयर डॉवलपर शुभ जैन ने बताया कि 15 September 2024 को एंड्रॉयड मोबाइल एप्लीकेशन में भी लॉ सेतु उपलब्ध रहेगा।

कानूनी जगत में क्रांति लाने के लिए तैयार 'LawSetu'
टेक्नोब्रेन ऐ आई के सीईओ ईशान जैन ने बताया कि 'LawSetu' के लॉन्च के साथ, भारत के कानूनी जगत में एक नई क्रांति की शुरुआत होगी। वकीलों और अधिवक्ताओं के लिए यह सॉफ्टवेयर एक वरदान साबित होगा, जो न केवल उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाएगा बल्कि कानूनी प्रक्रिया को भी सरल और तेज बनाएगा।

Transport Department बनाएगा खुद का सॉफ्टवेयर
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग अब खुद का सॉफ्टवेयर तैयार करेगा। इससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग के जयपुर के जगतपुरा सहित एक दर्जन आरटीओ कार्यालय में ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रेक बने हुए हैं। इनमें निजी कंपनियों का सॉफ्टवेयर काम में लिया जा रहा है। इनमें कई बार ड्राइविंग ट्रायल परिणाम में परेशानी आती है। इनमें से कई कंपनियों की कार्य अवधि भी पूरी हो चुकी है लेकिन परिवहन विभाग के पास सॉफ्टवेयर नही होने के कारण इन्हीं से काम चलाया जा रहा है। अब विभाग की ओर से अपने स्तर पर खुद का सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कवायद की जा रही है।

आईसीएआई ने केडीके सॉफ्टवेयर द्वारा विकसित जीएसटी सॉफ्टवेयर सूचीबद्ध
नई दिल्ली। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई के साथ एक स्ट्रेटजी पार्टनरशिप के तहत, केडीके सॉफ्टवेयर ने अपने अत्यधिक उन्नत जीएसटी फाइलिंग सॉफ्टवेयर को एक साल के लिए नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। ये क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर स्वचालित डेटा हैंडलिंग और उच्च सुरक्षा के साथ जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल का एक पूरा बंडल प्रदान करेगा।  सीए अनिकेत सुनील तलाटी, वाइस प्रेसीडेंट आईसीएआई और सीए प्रकाश शर्मा, प्रेसीडेंट प्रैक्टिस में शाामिल मेम्बर की कमेटी और टीम को बधाई दी

प्रमुख सास कंपनी में से एक, केडीके सॉफ्टवेयर 1.5 दशकों से भारतीय कर निर्धारण ढांचे में एडवांस टेक्नोलॉजी पेश कर रहा है। अपने हालिया उत्पाद ‘एक्सप्रेस जीएसटी’ के साथ केडीके सॉफ्टवेयर ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आसान तकनीक के साथ अपनी प्रक्टिस को बढ़ाने के लिए किफायती स्वचालन (economical automation) प्रदान करने वाले अपने वादे को फिर से पूरा किया है।

केडीके सॉफ्टवेयर के संस्थापक और एमडी कपिल गोयल ने कहा, ‘एक्सप्रेस जीएसटी’ सॉफ्टवेयर जीएसटी फाइलिंग में आने वाली दिक्कतें कम करता है और प्रोफेशनल सीए पहले साल सॉफ्टवेयर का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। हमारा उद्देश्य किफायती स्वचालन प्रदान करना है जो भारतीय वित्तीय और इकॉनोमी सिस्टम को सहायता करता है। हमारा लक्ष्य उन लोगों को सशक्त बनाना है जो जीएसटी, टीडीएस और एक्सबीआरएल से दिन-रात काम कर रहे हैं। हम अखिल भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट कम्यूनिटी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए शीर्ष संस्था आईसीएआई के आभारी हैं।
सॉफ्टवेयर कार्यान्वयन (इम्पलीमेशन)  के साथ, केडीके सॉफ्टवेयर टीम सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान किसी भी प्रकार के क्योरी या सहायता के लिए टोल फ्री कॉल सर्विस भी प्रदान करेगी।

केडीके सॉफ्टवेयर हर साल अपने विभिन्न सॉफ्टवेयर के माध्यम से औसतन 60 लाख रिटर्न फाइल के साथ 1.5 लाख से अधिक यूजर्स को सेवा प्रदान कर रहा है। केडीके सॉफ्टवेयर टेक्स प्रोफेशनल्सं, स्मॉल और मीडियम बिजनेस और कॉरपोरेट्स के लिए भारतीय करा निर्धारण डोमेन में हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएसटी टेक ऑटोमेशन निश्चित रूप से सीए प्रैक्टिशनर्स की दक्षता और मात्रा को बढ़ाएगा।