samrat - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार में सम्राट सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार: प्रधानमंत्री की मौजूदगी में 32 नए मंत्रियों ने ली शपथ, नीतिश कुमार के बेटे निशांत भी बने मंत्री
पटना। बिहार में सम्राट सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज 32 नये मंत्रियों को शामिल किया है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले भाजपा के 15 मंत्रियों में विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, मिथिलेश तिवारी, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, रमा निषाद, केदार गुप्ता, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, इंजिनियर कुमार शैलेन्द्र,प्रमोद चन्द्रवंशी, संजय सिंह टाईगर तथा लखेंद्र कुमार रोशन शामिल हैं।

जदयू की तरफ से 13 मंत्रियों श्रवण कुमार, लेसी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, मो. जमा खान, शीला मंडल, अशोक चौधरी, निशांत कुमार, श्वेता गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बुलो मंडल, मदन सहनी, रत्नेश सदा, दामोदर रावत और सुनील कुमार ने शपथ ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के दो मंत्रियों संजय कुमार सिंह और संजय कुमार, राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) के दीपक प्रकाश तथा हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के डां. संतोष कुमार सुमन ने भी आज शपथ ली। शपथ लेने वाले नेताओं में मिथिलेश तिवारी, निशांत, स्वेता गुप्ता, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, नन्दकिशोर राम, कुमार शैलेन्द्र और रामचन्द्र प्रसाद पहली बार मंत्री बने है।

सम्राट मंत्रिमंडल में के तीन मंत्रियों निशांत, नीतीश मिश्रा और संतोष कुमार सुमन के पिता पहले बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। निशांत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं। नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा कांग्रेस के प्रदेश में आखिरी मुख्यमंत्री थे और संतोष सुमन के पिता जीतनराम मांझी भी बिहार के मुख्यमंत्री पद को 2014-15 में सुशोभित कर चुके हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह के गवाह के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी तथा चिराग पासवान,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में नेता और गणमान्य लोग मौजूद थे।

इससे पहले पटना पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री पटना हवाई अड्डे से निकल कर सडक मार्ग से गाँधी मैदान पहुंचे, जहाँ रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री जिन राहों से गुजरे वहां तरह तरह के बने मंच और उन पर चल रहे लोक संगीत ने उनका स्वागत किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड की तरफ से साधु संतों की एक कतार आशीर्वाद का हाथ उठाये प्रधानमंत्री का इंतेजार कर रही थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा के दो ख्वाब बंगाल में फतह और बिहार में उनका मुख्यमंत्री एक साथ पूरे हुए हैं और यह ख्वाब एक ऐसे समय में साकार हुआ है, जब पार्टी की कमान एक बिहारी नितिन नवीन के हाथों में है।

UP-MP में टैक्स फ्री अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज,' CM योगी कैबिनेट के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
लखनऊ/मध्यप्रदेश। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और डॉ. मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार का आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है।

गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन स्थित ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी कैबिनेट के लिए फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए कानपुर देहात के दौरे पर थे. वह स्क्रीनिंग में थोड़ी देर से पहुंचे, लेकिन उनकी कैबिनेट ने पूरी मूवी देखी। स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह पारिवारिक फिल्म है और इसे सभी को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास से जुड़ी कई घटनाओं का जिक्र है जिसे युवाओं को समझना चाहिए। क्योंकि यह भारत के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को यह फिल्म इसलिए देखनी चाहिए ताकि वे अपने इतिहास को समझ सकें।

वहीं इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार के मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे पता नहीं था कि यह फिल्म टैक्स फ्री हो गई है।लेकिन इतना आभार जरूर व्यक्त व्यक्त करूंगा कि आम आदमी भी अब इस फिल्म को देख सकेगा। हालांकि ज्ञानवापी के मसले पर उन्होंने चुप्पी साध ली और कहा कि देश का इतिहास सब सामने आना चाहिए।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्षय कुमार का आगामी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ही सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि "महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "सम्राट पृथ्वीराज" को मध्यप्रदेश में हमने टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है, जिससे महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो।" फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रदर्शित किया गया है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी।