rain water - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

न बैरिकेडिंग थी, न कोई बोर्ड...ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय मासूम देवांश की पानी से भरे खुले गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ गांव के पास एक मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था।

लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम

जानकारी के अनुसार, देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने ननिहाल आया था। मंदिर के पास खेलते समय वह अचानक फिसलकर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। जब तक परिजनों ने उसे बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

अथॉरिटी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-150 में हुई हालिया दुर्घटना, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हुई थी, के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। कई बार शिकायत करने के बावजूद खुले गड्ढों को न तो भरा गया और न ही वहां कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया।

प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल

बारिश के बाद इन गड्ढों का जानलेवा बनना जारी है। गांववालों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। फिलहाल, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोटा दक्षिण वार्ड 57- नाले की कार्य योजना अटकी, बदहाली का आलम
कोटा। दृश्य- 1 भाभा पार्क में झूले के पास बारिश का पानी होने तथा सफाई कर्मचारियों ने एक तरफ कटी झाड़ियों को पार्क में ही इकट्ठी करके अंदर ही रख दी। वहीं इसी के सामने स्थित गायत्री पार्क के मुख्य गेट के दोनों तरफ ट्रांसफार्मर के पैनल बॉक्स खुले होने के कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है।

दृश्य- 2 वार्ड में रहवासीय की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से गली में घर के पास ही लगाने से गलियां संकरी हो गई। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनचालकों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। सामने से चौपहिया वाहन आने पर संकरी गलियों में जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार तो हाथापाई की नौबत आ जाती है।

शहर के नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 57 में यूं तो कई विकास कार्य हुए, लेकिन हनुमान वाटिका के पास स्थित नाले की साफ-सफाई को लेकर ठोस कार्य योजना नहीं बन सकी। नाले के पास बना कचरा पात्र के बाहर भी काफी कचरा फैला हुआ है। जिसके कारण मवेशियों का जमावड़ा रहता है। यहां से गुजरने वाले राहगीर व वार्डवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई। मुख्य सड़क पर श्वान वाहनचालकों के पीछे भागते है जिससे उनके चोटिल होने की संभावना भी रहती है। वहीं वार्ड में स्थित मोटर मार्केट में मुख्य सड़क पर वाहनों बेतरतीब खड़े होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां आने-जाने वाले वाहन चालक अपने वाहनों को कहीं भी खड़ा कर देते है। एक गृहिणी ने बताया कि वार्ड में बने पार्क में साफ-सफाई का अभाव है। वहां पर झाड़ियां व मोटी घास उगी हुई है जिसके कारण वहां जहरीले जीव विचरण करते रहते है। पार्क में आने वालों को जहरीले जीवों का डर लगा रहता है। पार्क में लगे झूलों के आस-पास पानी भरा रहने से बच्चों को निराश ही लौटना पड़ता है।

वार्ड का एरिया
वार्ड में विज्ञान नगर आंशिक सेक्टर नं. 2, 3, जैन मंदिर क्षेत्र, नगर निगम सेक्टर कार्यालय, होटल आॅर्टस, ईएसआई हॉस्पिटल अयप्पा मंदिर, माहेश्वरी भवन, सिंधु अस्पताल, लॉयन्स क्लब, न्यू मोटर मार्केट आदि क्षेत्र शामिल है।

नालियों की टूटी पट्टियों से हादसे की आशंका
वार्ड की कॉलोनियों में स्थित कई नालियों की पट्टियां टूटी हुई है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालक भी चोटिल हो सकते है।  नालियों पड़े कचरे के कारण पानी आगे नहीं जाता पाता है। बारिश के दौरान पानी सड़क के किनारे फैल जाता है।

इनका कहना है
वार्ड में सफाई तो रोजाना होती है लेकिन कचरा संग्रहण डिपर कभी-कभार आती है। जिससे वार्डवासी परेशान है।
-ब्रजनारायण

रात के समय पर सड़क पर ही गायों का जमावड़ा रहता हैं तथा रात को श्वान भी वाहनचालकों के पीछे दौड़ते रहते है जिससे राहगीर परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि को अवगत करवाया लेकिन समाधान नहीं हुआ।
-जामिल अहमद

बारिश का पानी सड़क पर जमा होने व वार्ड में बने डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो रखे है। रात में वहां निकलने वाले राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
-बाबूलाल

वार्ड के पार्क में जो भी कचरा जमा हुआ है उसको जल्द ही साफ करवाया देंगे।  वहीं  ट्रांसफार्मर के खुले पैनल बॉक्स के लिए अधिकारियों को कहा है। जल्दी ठीक करवा देंगे।
- कपिल शर्मा, वार्ड पार्षद 57 कांग्रेस

बरसात के बाद तीसरे दिन भी पानी-पानी अजमेर : आनासागर का पानी ओवरफ्लो, कई इलाके जलमग्न; ट्रैफिक ठप
अजमेर। शहर में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बरसात के बाद रविवार को भी कई इलाकों में जलभराव के हालात यस के तास रहे। सूचना केंद्र चौराहा से आरएसीबी तक यातायात अवरुद्ध है। यहां आनासागर एस्केप चैनल का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। सड़क के दोनों तरफ मिट्टी के कट्टे लगाए गए हैं। सूचना केंद्र चौराहा से इंडिया मोटर सर्किल तक पानी भरा होने के कारण लोगों को आवाज ही में परेशानी हो रही है। ब्रह्मपुरी तथा हाथी भाटा का कुछ क्षेत्र जलमग्न है। यहां शनिवार शाम से बिजली बंद है और लोगों को खाने पीने की जरूरी वस्तुओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग पर एनसीसी ऑफिस से शिव मंदिर तक पानी भरा है।

इस इलाके में भी बिजली शनिवार शाम से बंद है। मित्तल हॉस्पिटल चौराहा से रीजनल कॉलेज चौराहा तक पानी भरा है। कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी सर्कल से सुभाष उद्यान तक भी ट्रैफिक बंद है। यहां भी आनासागर एस्केप चैनल का पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। इस बीच जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रविवार को नगर निगम आयुक्त तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ शहर के जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। निगम द्वारा शहर में कई जगह मड पंप लगाए गए हैं। प्रशासन तथा नगर निगम द्वारा जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों को दूध, ब्रेड व अन्य वस्तुएं पहुंचाई जा रही है।

सावंतगढ़ बस स्टैंड बना ताल तलैया, मुश्किल हुआ सफर
सावंतगढ़। सावंतगढ़ बस स्टैंड चौराहे पर बरसाती पानी भरा रहने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल सात माह  माह पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सीसी सड़क का निर्माण हुआ था। जिसमें सोरन रोड क्रॉसिंग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा दो नालियां रखवाई गई थी। लेकिन नाली निर्माण में खामियां रख दी गई। जिससे दोनों ही नालियों में पानी निकल नहीं पा रहा है। ऐसे में मानसून शुरू होते ही बस स्टैंड पर पानी भरने लगा है।

ग्रामीणों ने चेताया था लेकिन अनसुनी कर दी
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण करते समय भी हमने नाली को सही लेवल में रखने के लिए मौके पर ही सार्वजनिक विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवा दिया था। लेकिन इस ओर ध्यान न देकर विभाग ने अपनी मनमानी कर ली। जैसे ही बरसात हुई तो पता चला कि पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पास में सीनियर सेकेंडरी स्कूल है तो बच्चों को भी गंदे पानी में से गुजरना पड़ रहा है। अगर विभाग द्वारा जल्दी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह समस्या आने वाले समय में विकट रूप ले सकती है।

स्कूल के बच्चों को भी परेशानी
सीनियर सेकेंडरी स्कूल और निजी स्कूल के करीब 1 हजार बच्चे भी इसी रास्ते से होकर अपने घर के लिए जाते हैं। उनको भी गंदे पानी के अंदर से गुजरना पड़ता है। वही सोरन, सावंतगढ,निमोद व अन्य गांव के लिए भी यहीं से गुजरना पड़ता है। जिससे हजारों को लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

स्पीड ब्रेकर की भी जरूरत
सड़क पर अभी तक स्पीड ब्रेकर भी नहीं लगवाए हैं जिससे तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से दुर्घटना होने का डर लगा रहता है।

क्षेत्रवासियों की यह है पीड़ा
स्थानीय निवासी मरजीना मंसूरी का कहना है कि हमने निर्माण के समय भी अवगत करवाया था लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ध्यान नहीं दिया। गणेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को भी समस्या से निजात के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराना चाहिए । सबसे ज्यादा समस्या स्कूल से आने जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है।

कई बार नाली में कचरा आजाने से भी यह समस्या हो जाती है, मौके पर जाकर जल्द ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा। स्पीड ब्रेकर के लिए ठेकेदार को बोल दिया है, मौसम साफ होने पर लगवा दिए जाएंगे।
- देवकी रमन, जेईएन  सार्वजनिक निर्माण विभाग नैनवां

नाले पर अतिक्रमण : सफाई के अभाव में फैला कीचड़, आमजन पर मंडराया बीमारियों का खतरा
चौमहला। झालावाड़ जिले में पंचायत समिति डग की ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर के वार्ड क्रमांक 2 में नाले पर हो रहे अतिक्रमण के कारण नाले की सफाई सही से नहीं होने के कारण पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के कारण कस्बेवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों लगातार एक सप्ताह से क्षेत्र में हो रही तेज बारिश के कारण ग्राम पंचायत के वार्ड 2 में स्टेट बैंक के पीछे, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, कान्वेंट स्कूल क्षेत्र में नाले का पानी नाले से बाहर रोड पर आने के कारण घरों में घुसने के कगार पर पहुंच जाता है, पानी बंद होने के पश्चात ग्राम पंचायत द्वारा नाले की सफाई के लिए नाले को 5 से 7 फीट गहरा कर छोड़ देने के कारण उसमे बारिश का पानी एकत्र हो गया,नाले में पानी इकट्ठा होने के कारण पानी से  दुर्गंध आ रही है। साथ ही उसमें मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। नाले में पानी इकट्ठा होने के कारण कमला उच्च माध्यमिक विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चे अध्यनरत है, उन बच्चों का भी वहां पर दिनभर आना-जाना लगा रहता है, स्कूल के सामने ही नाल काफी गहरा खुदा हुआ है जिसमें बच्चों के गिरने की भी आशंका बनी रहती है, नाले का गंदा पानी मंदिर के सामने भरने के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, गंदगी में से आना-जाना पड़ता है। नाले की साफ सफाई व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने  के कारण लोगों को  परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है।

वार्ड नंबर 2 के मेंबर द्वारा नाले की सफाई करने के लिए नाले को जेसीबी से खुदवा दिया, लेकिन 8 दिन हो गए कोई सुधार नहीं किया, जिसके चलते नाले से बदबू आ रही है, वह मच्छर पनप रहे हैं इसे शीघ्र ही सही करवाना चाहिए। पंचायत द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मौका दिखवाकर  नाले की सफाई की करवानी चाहिए।
- ममता मीणा, गृहणी

घर के सामने नाले को खोदकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए जिसमें पानी इकट्ठा हो गया। पानी से बदबू आ रही है मच्छर फैल रहे हैं, घर में बीमार व्यक्ति है काफी समय से देख रहे हैं पंचायत द्वारा कोई काम नहीं किया गया ।
- शमीना बोहरा, गृहणी

नाले में फैली गंदगी व गड्ढे की जो भी समस्या है उसका शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।
- प्रेमलता भंडारी,सरपंच, कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर

विद्यालय के सामने सरकारी नाले में चोमेला कस्बे के अधिकांश क्षेत्र से पानी आता है। नाला की सफाई के लिए खुलवाया गया, लेकिन खोलने के बाद पंचायत द्वारा नाले को खुला छोड़ने के कारण विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के गिरने का डर रहता है साथ ही नाले के पानी में से बदबू आ रही है मच्छर पनप रहे हैं जिससे  बच्चों में बीमारियां  फैलने का डर बना  है । इस संबंध में पंचायत प्रशासन को शीघ्र ही नाली को सुधार करवाना चाहिए ताकि कोई बड़ी घटना नहीं हो सके।
- गायत्री देवी, विद्यालय संचालिका

नाले में कचरा व गंदगी फंसे होने कारण नाले का पानी रोड पर आ जाता है, पानी रोड पर आने से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में आने जाने मे परेशानी होती है। मोहल्लेवासियों को रात्रि के समय में बारिश का पानी रोड पर एकत्र होने से जहरीले जीव जंतुओं के काटने का डर बना रहता है नाला साफ करने के लिए खोदा गया है। गड्ढा सही नहीं करवाने के कारण उसमें से बदबू आ रही है मच्छर पनप रहे हैं। नाले को शीघ्र सुधार करवाना चाहिए।
- शेला गुप्ता, गृहणी

असर खबर का - पानी निकासी के लिए डाले पाइप, रास्ता हुआ सुगम
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के बिशनखेड़ी ग्राम पंचायत से चलेट गांव तक 2 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से बनी डामरीकरण सड़क की ऊंचाई होने से किसानों के खेतो में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से सेकडो बीघा भूमि जलमग्न हो रही थी, जिसकी शिकायत पर प्रशासन ने सड़क को काटकर पानी खेतो के पानी की निकासी करवाई गई थी, उसके बाद सड़क कटी हुई होने के कारण किसानों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

बिशनखेड़ी पंचायत सरपंच लेखराज बैरवा ने बताया कि खानपुर विधायक नरेंद्र नागर के अथक प्रयास से बिशनखेड़ी गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र से चलेट गांव तक 2 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण सड़क की सौगात दी गई थी, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की ऊंचाई होने के कारण किसानों की सेकडो बीघा फसलों में बरसाती पानी भरा रहने से जलमग्न हो रही थी। यह मुद्दा नवज्योति टीम ने उठाया था जिसके बाद प्रशासन ने सड़क को काटकर पानी की निकासी करवाई थी। इससे पहले सड़क को काट कर छोड़ दिया था, जिससे किसानों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खेतो पर फसल कार्य के लिए अपने वाहन ले जाने के कारण अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था, जिससे किसानों का नुकसान सहित समय भी अधिक खर्च हो रहा था, जिसकी शिकायत किसानों द्वारा करने पर प्रशासन ने काटी हुई सड़क पर पानी निकासी के पाइप रखकर रास्ते को सुगम बनाया जिससे किसानों की आवाजाही शुरू हुई ।

नालियों और बरसात का गंदा पानी विद्यालय परिसर में भरा
नाहरगढ़। नाहरगढ ग्राम पंचायत वार्ड नं 1 बालापुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में नालियों और बरसात का गंदा पानी विद्यालय परिसर में भर गया। अध्यापक नरेंद्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार के द्वारा बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं करने के कारण पूरा गंदा पानी विद्यालय परिसर में भर गया है। जिसके कारण विद्यार्थियों को विद्यालय में आने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और छोटे बच्चे तो स्कूल आने में कतराने लगे हैं।

कभी कभी तो बच्चे फिसलकर गंदे पानी में गिर भी जाते है और उन्हें वापस घर जाना पड़ जाता है। जिससे अध्यापन कार्य में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और गंदा पानी इकट्टा होने के वजह से कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर हमने ग्राम पंचायत में सरपंच को लिखित शिकायत भी दी गई है।

अभी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। जिससे नालियां अवरुद्ध हो गई हैं।
- ब्रजमोहन वर्मा, प्रधानाचार्य।

समस्या बहुत गंभीर है। मेरे पास शिकायत आई है। ग्राम विकास अधिकारी के आने पर मौका देखकर समस्या का बहुत जल्दी  उचित समाधान करेंगे।
- सोहनलाल सहरिया, सरपंच।

बरसात में अंडरपास से निकलना बड़ी चुनौती
कोटा। क्षेत्र में दुकान है। उन्हें अपने घर से रोजाना दुकान जाने के लिए अंडरपास हे ही निकलना पड़ रहा है। वहां ढलान होने से सीपेज के अलावा बरसात का पानी बहकर आने से  पानी अधिक हो गया है। जिससे उसमें से निकलना कष्ट दायक है। राजेन्द्र हाड़ा का कहना है कि उन्हें रोजाना अंडरपास से निकलना पड़ रहा है। यहां पिछले कई सालों से सीपेज का पानी भरा हुआ है। बरसात में यह पानी अधिक बढ़ने पर वाहन से निकलना तक मुश्किल हो रहा है। बाबूलाल मीणा व अक्षय वाल्मीकि का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोग रोजाना इस अंडरपास से परेशानी झेलते हुए निकल रहे हैं लेकिन उसके स्थायी समाधान पर किसी का ध्यान ही नहीं है। यहां से निकलते समय रोजाना कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं।

अधिकारियों को बताया लेकिन समाधान नहीं
स्थानीय पार्षद गिर्राज महावर का कहना है कि गोविंद नगर अंडरपास रेलवे के अधिकार क्षेत्र में है। इस अंडरपास के बनने से समय से ही तकनीकी खामी के कारण सीपेज का पानी भरता है। इस संबंध में कई बार रेलवे के अधिकारियों को अवगत करवा दियाहै लकिन कोई समाधान अभी तक नहीं हुआ है। बरसात के समय में यहां से निकलने पर लोगों के वाहन बीच में ही बंद हो रहे हैं। कई लोग गिरने से चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश, तापमान में गिरावट
जयपुर। प्रदेश के अनेक हिस्सों में आश्विन माह में सावन की मेघ-मल्हार रही। बादल बरसे और कई जगह तापमान में गिरावट की गई। प्रदेश के अनेक हिस्सों में आसमान में बादलों छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। जयपुर में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो दिनभर रुक-रुक कर चलता रहा। जयपुर शहर के आस-पास के उपनगरों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। शहर में बारिश से शहर के अनेक हिस्सों में जाम लग गया, जिससे शाम के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीकर रोड, अजमेर, आगरा और दिल्ली रोड सहित शहर के अन्दरूनी हिस्सों पर जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आश्विन माह में हुई बारिश से खरीफ की फसल को नुकसान का अनुमान है। खरीफ की फसल अधिकांश हिस्सों में तैयार है और कई जगह फसल कटकर खेत में पड़ी हुई है। मौसम विभाग ने 24 सितम्बर को एक दर्जन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण सवाई माधोपुर में एक मकान ढह गया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए।

बेंगलूरू में पानी का कहर, टूटा 90 साल का रिकॉर्ड
बेंगलूरू। बाढ़ के चलते देश की आईटी सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरू की हालत खराब है। पॉश कालोनियों में भी पानी भर गया है। कारें भी पानी में डूब गई है। हालात खराब हो गए है कि लोग आने-जाने के लिए ट्रैक्टर का सहारा ले रहे है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि बेंगलूरू में पिछले 90 साल का रिकॉर्ड टूटा है।

50 रुपए देकर ट्रैक्टर से ऑफिस जा रहे आईटी वर्कर्स
आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों के जरिए अपने ऑफस जा रहे है। एक इम्प्लॉई ने कहा कि बारिश से हमारा काम प्रभावित हुआ है। हम 50 रुपए देकर ट्रैक्टरों से दफ्तर जा रहे है।

ट्रैक्टर पर सवार हो बाहर निकले मुंजाल
अनएकेडमी के फाउंडर मुंजाल ने वीडियो ट्वीट किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि जिस सोसायटी में वह रहते है। वह जलमग्न हो चुकी है। परिवार और अपने पेट डॉग एलबस को ट्रैक्टर से बाहर निकाला है। मुंजाल ने लोगों से अपना ध्यान रखने के लिए कहा है।

शहर में ड्रेनज सिस्टम खराब, सड़कों पर भरा पानी
जयपुर। शहर में ड्रेनज सिस्टम खराब होने से करीब 25 मिनट की बारिश में ही नालियां दरियां बनकर बहने लगी और सड़कों पर पानी भर गया। बारिश से कुछ मिनट में ही सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह पानी भरने से दुपहिया वाहन बंद हो गए। कार में पानी जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परकोटे में तेज बारिश का दौर चलने से जाम लग गया।

शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ, तो उसी समय सरकारी कर्मचारियों और अन्य निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों का घरों की तरफ आना हुआ, लेकिन पानी भरने से जाम लग गया।

प्रदेश में बारिश का दौर, गांवों में बाढ़ के हालात
जयपुर। प्रदेश में बारिश का दौर चलने से धौलपुर, करौली, बूंदी और बारां के अनेक गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ के चलते गांवों का शहरों से सम्पर्क कट गया। कोटा बैराज से 2.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे चंबल नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इससे धौलपुर के 80 प्रतिशत गांवों में बाढ़ के हालात बन गए। यहां सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। धौलपुर प्रशासन ने बाढ़ की आशंका को देखते हुए 40 गांवों को खाली करवा दिया है। चंबल नदी खतरे के निशान से 13 मीटर ऊपर बह रही है। बूंदी के 10 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, सेना ने 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

सवाईमाधोपुर के गलवा नदी के पास के अनेक गांवों में बरसात के पानी से हालत बिगड़ गए। बारां में पार्वती नदी के उफान पर आने से कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बारां के खुरई गांव में 11 लोगों को निकाला गया। कोटा में बस्तियों में पानी कम होने से लोगों ने थोड़ी राहत मिली है, लेकिन हालात अभी ठीक नहीं हैं। कोटा के इटावा क्षेत्र में चम्बल, पार्वती, कालीसिंध नदियों के रोद्र रूप ने इटावा में एक बार फिर तबाही मचा दी है। नदियों का पानी गांवों और कस्बों में पहुंच गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें निरन्तर रेस्क्यू कर रही हैं। जयपुर में सूर्य और बादलों के बीच दिनभर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जालौर में मूसलाधार बारिश होने से निकटवर्ती सुंधा माता मार्ग में सड़क पर पांच फीट तक पानी बह रहा है। बूंदी के लाखेरी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभाल रखा है।