russia ukraine war - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी
मॉस्को। रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक इंटरव्यू में कहा कि सामूहिक पश्चिम जानबूझकर दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, सामूहिक पश्चिम लगातार यूक्रेन की सरकार का समर्थन कर रहा है और जानबूझकर दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेलने की कोशिश कर रहा है।

मेदवेदेव ने कहा कि अगर रूस की सुरक्षा को खतरा होता है तो उसे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई डराने-धमकाने की चाल नहीं है। मेदवेदेव ने कहा, सभी को यह समझना चाहिए कि कुछ खास मामलों में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डराने-धमकाने का तरीका नहीं है बल्कि हकीकत है। रूस की परमाणु नीति, जिसके तहत देश की सुरक्षा को खतरा होने पर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करने का अधिकार है, उसे इशारा नहीं कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि रूस या बेलारूस के खालिफ़ किसी ऐसे देश का हमला, जिसके पास परमाणु हथियार नहीं हैं लेकिन जिसे किसी परमाणु शक्ति वाले देश की भागीदारी या समर्थन प्राप्त है, उसे संयुक्त हमला माना जाएगा।

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया
कीव। अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर जोर दिया है। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ इस मसले पर महत्वपूर्ण बातचीत की। यह बैठक विटकॉफ और कुशनर की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत के एक दिन बाद हुई। कुशनर ने कहा कि छह महीने पहले हुए त्रिपक्षीय वार्ता प्रारूप को फिर शुरू करना बातचीत को आगे बढ़ाने में उपयोगी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिका को मॉस्को और कीव से अलग-अलग बात करने के बजाय तीनों पक्ष सीधे संवाद कर सकेंगे।

जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यूक्रेन यूरोपीय देशों को शामिल कर व्यापक वार्ता के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि तीन दौर की "बहुत महत्वपूर्ण" बातचीत हो चुकी है और आने वाले समय में यूक्रेन, यूरोप और अमेरिका की फिर बैठक होगी। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सर्दियों को लेकर अपनी चिंताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युद्ध जारी रहने की स्थिति में यूक्रेन को वायु रक्षा, ऊर्जा क्षेत्र में सहायता और बड़ी मात्रा में अमेरिकी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक गारंटी भी जरूरी है ताकि वह युद्ध के बाद पुनर्निर्माण कर सके।

जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के बाद भी यूक्रेन की सेना मजबूत रहनी चाहिए और सुरक्षा गारंटियां इतनी स्पष्ट एवं मजबूत होनी चाहिए कि रूस के किसी संभावित भविष्य के हमले को रोका जा सके। क्षेत्रीय मुद्दा अभी भी बातचीत की सबसे कठिन समस्याओं में बना हुआ है। श्री जेलेंस्की ने कहा कि क्षेत्रीय विवाद जैसे जटिल मुद्दों का समाधान केवल दोनों देशों के नेताओं के स्तर पर ही संभव है। इस बीच, यूक्रेन रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका से नए प्रतिबंधों का भी समर्थन चाहता है। कीव ने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के प्रयासों पर भरोसा जताया है और अमेरिकी सीनेट में नये प्रतिबंध पैकेज पर मतदान की उम्मीद की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के उस आकलन का भी उल्लेख किया कि प्रतिबंध पैकेज के पारित होने की अच्छी संभावना है।

विटकॉफ ने पुतिन के साथ अपनी हालिया बैठक को "उपयोगी और ठोस" बताते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन दोनों के साथ संपर्क बनाए रखना शांति समझौते के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह समाधान को लेकर आशावादी हैं। इससे पहले शनिवार को विटकॉफ और कुशनर ने क्रेमलिन में पुतिन के साथ करीब तीन घंटे बातचीत की थी। क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने इसे "उपयोगी" बताते हुए कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा की गंभीर तैयारी की थी और लड़ाई जल्द समाप्त करने के लिए संभावित रास्तों पर कई सुझाव रखे। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और रूस ने कूटनीतिक प्रक्रिया के अगले चरण के लिए ठोस योजनाओं पर भी चर्चा की है, जिनकी घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी।

तुर्की ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता फिर इस्तांबुल में शुरू कराने की पहल की, पश्चिमी देशों से समर्थन देने की अपील की
अंकारा। तुर्की को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन वार्ता प्रक्रिया को फिर से इस्तांबुल लाया जा सकता है और उसका मानना है कि पश्चिमी देशों को इस पहल का समर्थन करना चाहिए। यह जानकारी तुर्की सरकार के सूत्र ने स्पुतनिक को दी। रूस और यूक्रेन के बीच 2025 में इस्तांबुल में सीधी बातचीत के तीन दौर हुए। इसके परिणामस्वरूप कैदियों का आदान-प्रदान हुआ। इसके अलावा, रूस ने मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शव यूक्रेन को सौंपे गए। दोनों पक्षों ने संघर्ष के समाधान पर मसौदा ज्ञापन का भी आदान-प्रदान किया।

सूत्रों ने कहा, "तुर्की रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने का समर्थन करता है। हमारा मानना है कि लगातार प्रत्यक्ष संवाद युद्धविराम और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रगति के लिए परिस्थितियां पैदा कर सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि पश्चिमी देश भी इस रुख का समर्थन करें, क्योंकि व्यापक अंतरराष्ट्रीय मदद के बिना, कोई चिरस्थायी नतीजा प्राप्त करना काफ़ी मुश्किल होगा।"

सूत्रों के अनुसार, तुर्की नेतृत्व इस्तांबुल को एक स्थापित वार्ता मंच के रूप में देखता है, जहाँ रूस और यूक्रेन के पक्षों को सीधे बातचीत करने का अनुभव है। सूत्र ने जोर देकर कहा कि अंकारा दोनों पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए है और वार्ताकारों को फिर से बातचीत की मेज पर लाने में मदद करने के लिए तैयार है।

सूत्र ने कहा, "हमारा मानना है कि बातचीत जारी रहनी चाहिए। हम इसके लिए इस्तांबुल की जगह उपलब्ध कराने और ज़रूरी मदद देने को तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अब यह बहुत ज़रूरी है कि वे सिर्फ़ शांति की अपील करने से आगे बढ़कर ऐसे व्यावहारिक कदमों का समर्थन करें जिनसे दोनों पक्ष बातचीत की ओर बढ़ सकें।"

गौरतलब है कि जून के आखिर में सरकार के नुमाइंदों के साथ हुई एक बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस, 2022 में इस्तांबुल में हुए समझौतों के आधार पर यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार है। रूस ने जमीनी हकीकत के आधार पर यूक्रेन के साथ शांति बातचीत के लिए अपनी तैयारी पर निरंतर जोर दिया है।

अगर जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हों तो रूस उनकी मेजबानी के लिए तैयार, शिखर वार्ता के लिए पूर्व समझौतों की शर्त : क्रेमलिन
मास्को। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि अगर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो रूस यहां उनकी मेजबानी करने को तैयार है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने यह जानकारी दी। पेस्कोव ने मीडिया से बात करते हुए याद दिलाया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि अगर जेलेंस्की बातचीत चाहते हैं, तो वह मास्को आ सकते हैं। रूसी नेता के प्रेस सचिव ने पुष्टि की कि यह प्रस्ताव अब भी बरकरार है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या मास्को में बैठक का प्रस्ताव अब भी बरकरार है, तो उन्होंने कहा, "हां, कुछ भी नहीं बदला है।" पेस्कोव ने कहा, "लेकिन जहां तक शिखर वार्ता का सवाल है, इसके लिए केवल कुछ समझौतों को अंतिम रूप देना जरूरी है। हालांकि, इन समझौतों को स्वयं बहुत जटिल वार्ताओं के माध्यम से तैयार किया जाना आवश्यक है।"

यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
मॉस्को। रूस की सेना ने ड्रोन और हवा से दागे जाने वाले सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर यूक्रेन के बंदरगाह प्रतिष्ठानों और सैन्य-संबंधी ढांचे को निशाना बनाया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, रूसी बलों ने यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे दो मालवाहक जहाजों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरणों वाले चार भंडारण केंद्रों पर हमला किया। ये सभी ठिकाने युझनी बंदरगाह पर स्थित थे।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "युझनी बंदरगाह पर यूक्रेन के लिए सैन्य सामग्री ले जा रहे दो सूखे मालवाहक जहाजों और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सैन्य उपकरणों वाले चार भंडारण केंद्रों को ड्रोन और हथियारों से निशाना बनाया गया।" मंत्रालय ने यह भी बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर स्थित उन ईंधन भंडारण टैंकों को भी निशाना बनाया, जिनसे यूक्रेनी सशस्त्र बलों को ईंधन की आपूर्ति की जानी थी।

गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को का दावा: बोले लेनिनग्राद क्षेत्र के ऊपर 50 से अधिक ड्रोन नष्ट, ड्रोन हमले को नाकाम करने की कार्रवाई जारी
मॉस्को। रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) के आसमान में नष्ट किए गए यूक्रेनी ड्रोन की संख्या 50 से अधिक हो गई है। गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़डेन्को ने यह जानकारी दी।

ड्रोजडेन्को ने मैक्स पर कहा, "ड्रोन हमले को नाकाम करने की कार्रवाई जारी है। कुल मिलाकर, लेनिनग्राद क्षेत्र के ऊपर 50 से अधिक ड्रोन नष्ट किए जा चुके हैं।"

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, ड्रोन अटैक में कई इमारतें नेस्तनाबूद
जापोरिज्जिया। कई दिनों से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्व एक ​बार फिर से खतरनाक मोड़ पर आ गया है। बता दें कि, मंगलवार की रात को रूस ने यूक्रेन के जापोरिज्ज्यिा पर बड़ा ड्रोन अटैक किया जिसमें कई इमारते धराशाही हो गई है और ये शहर एक बार फिर से विशानकारी हमले का गवाह बना। सूत्रों के अनुसार, इस हमले में करीब 12 लोगों के गंभीर घायल होने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल, किसी भी व्यक्ति के मरने की खबर सामने नहीं आई है।

हमले में कई इमारते धराशाही

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर मंगलवार की शाम को यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर ज़ापोरिज्जिया पर रूसी सेना ने बड़ा ड्रोन हमला किया इस हमले में 12 लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है इस बात की पुष्टि यूक्रेनी गर्वनर इवान फेडोरोव के द्वारा की गई है। इसके आगे यूक्रेनी गर्वनर ने कहा कि, सरकार की तरफ से राज्य आपातकालीन सेवाओं, राष्ट्रीय पुलिस और चिकित्सा टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया है ताकि ऐसे माहौल में स्थानिय निवासियों को समय पर ही मदद मुहैया करवाई जा सके।

249 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट

इसी बीच, खबर सामने आ रही है कि, रूसी वायु रक्षा बलों ने क्रीमिया के उपर आने वाले करीब 249 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही नष्ट कर दिया। बता दें कि, ये हमला जिनेवा में अमेरिका-रूस की मध्यता वाली शांति योजना के बाद हुआ।

रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की कगार पर : फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं की यूक्रेनी राष्ट्रपति से भेंट में बनी सहमति
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। इस कारण से  भी रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की कगार पर है। अब राजनयिक स्थितियां इसी ओर इशारा कर रही हैं। शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान युद्ध विराम पर चर्चा की थी। अब युद्ध विराम पर सहमति बन गई है।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने के आसार हैं। यूक्रेन और उसके सहयोगी 30 दिवसीय पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने बताया कि यह युद्ध विराम सोमवार से शुरू होगा। यूक्रेनी विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन और उसके सहयोगी सोमवार से कम से कम 30 दिनों के लिए रूस के साथ पूर्ण, बिना शर्त युद्ध विराम के लिए तैयार हैं।

शनिवार को चार देशों फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेता यूक्रेन पहुंचे थे। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर शामिल रहे। सभी ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर रूस पर दबाव बढ़ाने और युद्ध रोकने की कोशिशों पर चर्चा की। जेलेंस्की से मुलाकात से पहले नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा था कि हम अमेरिका के साथ मिलकर रूस से 30 दिन के पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम की अपील करते हैं ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की दिशा में बातचीत हो सके। उन्होंने आगे कहा, हम युद्धविराम लागू करने और पूर्ण शांति समझौते की तैयारी के लिए बातचीत का समर्थन करने को तैयार हैं। नेताओं ने कहा था कि खूनखराबा अब बंद होना चाहिए, रूस को अपनी अवैध घुसपैठ रोकनी चाहिए और यूक्रेन को एक सुरक्षित, संप्रभु राष्ट्र के रूप में समृद्ध होने का हक मिलना चाहिए। साथ ही नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर रूस युद्धविराम के लिए तैयार नहीं होता, तो उस पर दबाव और बढ़ाया जाएगा और यूक्रेन को हर संभव सहायता जारी रहेगी। रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अमेरिका लगातार रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए दबाव बना रहा है। मार्च में संयुक्त राज्य अमेरिका ने तत्काल, सीमित 30-दिवसीय युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था जिसे यूक्रेन ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन रूस ने अपनी पसंद के अनुसार शर्तों पर जोर दिया।

ट्रंप ने यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया: विक्टर ओर्बन
वाशिंगटन (एजेंसी)। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार चुनाव जीतने पर यूक्रेन को वित्तीय सहायता नहीं देने का वादा किया है।

ट्रम्प ने हंगरी और अमेरिका के सामान्य हित के व्यापक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो निवास पर ओर्बन से मुलाकात की। ट्रम्प ने कहा कि अगर उन्हें राष्ट्रपति के रूप में चुना जाता है तो वह यूक्रेन को वित्तीय सहित अन्य सहायता देना बंद कर देंगे, जिससे यह युद्ध समाप्त हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प और ओर्बन लंबे समय से सहयोगी हैं जो रूढि़वादी राजनीतिक विचार साझा करते हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से पारस्परिक सम्मान और समर्थन व्यक्त करते हैं। ओर्बन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए ट्रम्प का समर्थन किया है।

Russia- Ukraine War: रूस ने बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेन के नौ उरगन एमएलआरएस रॉकेटों को मार गिराया
मास्को। रूस ने कहा है कि उरगन मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (एमएलआरएस) से नौ रॉकेटों का उपयोग करके रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में आतंकवादी हमले को अंजाम देने के यूक्रेन के प्रयास को विफल कर दिया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 30 सितंबर की सुबह मास्को समयानुसार लगभग 3:45 बजे यूक्रेन शासन द्वारा रूसी संघ के क्षेत्र पर आतंकवादी हमला करने का प्रयास किया गया, जिसे विफल कर दिया गया। यूक्रेन ने इसके लिए उरगन एमएलआरएस के नौ रॉकेटों का उपयोग किया।

मंत्रालय ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद वायु रक्षा प्रणालियों ने बेलगोरोड क्षेत्र के ऊपर हवा में सभी नौ रॉकेटों को नष्ट कर दिया। इससे पहले, क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने रूसी शहर बेलगोरोड के पास हवाई लक्ष्यों को मार गिराया, कोई हताहत या क्षति की सूचना नहीं है।

यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी
कीव। यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई और रविवार रात हवाई हमले के सायरन बज उठे। देश के डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय के ऑनलाइन मानचित्र से पता चलता है कि आधी रात के आसपास निप्रॉपेट्रोस और मायकोलाइव के यूक्रेनी क्षेत्रों के साथ-साथ जापोरिजिया और खेरसॉन क्षेत्रों के कीव-नियंत्रित हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी प्रभावी थी।

शनिवार से रविवार की रात यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि मायकोलाइव क्षेत्र में विस्फोटों की आवाज सुनी गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के नियंत्रण वाले जापोरिजिया शहर में भी धमाके सुने गए।

रूस द्वारा 10 अक्टूबर को क्रीमियन पुल पर आतंकवादी हमले के दो दिन बाद से यूक्रेनी बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले किए गए।

यूक्रेनी पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रनेर्गो के प्रमुख ने फरवरी में कहा कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को सीधे नुकसान की राशि सैकड़ों मिलियन डॉलर हो सकती है।

फ्रांस यूक्रेन को सैन्य सहायता देना जारी रखेगा:मैक्रॉन
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने कहा कि उनका देश यूक्रेन को सैन्य सहायता बढ़ाना जारी रखेगा। आधिकारिक एलिसी पैलेस ट्विटर अकाउंट पर प्रसारित, पेरिस में जर्मनी और पोलैंड के नेताओं के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैक्रॉन ने कहा, ''हमने हथियारों, गोला-बारूद और बख्तरबंद वाहनों की आपूर्ति में वृद्धि की है और रसद समर्थन में भी वृद्धि की है। हम आने वाले सप्ताह में ऐसा करना जारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने एक जवाबी हमला शुरू किया है, जो कई सप्ताह या महीनों तक चलेगा। मैक्रॉन ने कहा, ''हमने संघर्ष की शुरुआत में रूस पर प्रतिबंध लगाने और यूक्रेन को अपने क्षेत्रों को फिर से हासिल करने में मदद की, लेकिन कभी भी रूस पर हमला नहीं किया और किसी भी तरह के प्रचार से बचाव किया।"