supply department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री का न्यौता, आयोजक जुटे गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में
कोटा। जैसे-जैसे अक्षय तृतीया (आखातीज) नजदीक आ रही है, शहर में विवाह समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में शादियों के मुहूर्त होने से हर तरफ उत्सव का माहौल है, लेकिन इन खुशियों के बीच एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आ रही है कि अब गैस सिलेंडर को भी कंकू पत्री (निमंत्रण) देने की नौबत आ गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण गैस संकट की स्थिति बनी हुई है। यहां पर पर्याप्त मात्रा में कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसका असर शादी समारोह पर भी पड़ रहा है। आगामी दिनों में आखातीज के अबूझ सावे पर काफी संख्या शादी समारोह के आयोजन होंगे। ऐसे में आयोजक गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

पहले गणेश जी, फिर गैस सिलेंडर को निमंत्रण
शहर में परंपरा के अनुसार विवाह आयोजक सबसे पहले भगवान गणेश को कंकू पत्री देकर शुभ कार्य की शुरूआत कर रहे हैं, लेकिन बदलते हालात में अब गैस सिलेंडर भी आयोजन का अहम हिस्सा बन गया है। यही कारण है कि आयोजक मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि गणेशजी के बाद अब सिलेंडर को भी न्यौता देना पड़ रहा है। सरकार के निर्देश के अनुसार शहरी क्षेत्र में शादी के आयोजकों को तीन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आयोजकों को शादी के कार्ड के साथ रसद अधिकारी कार्यायल में आवेदन करना होगा। इसके बाद सम्बंधितों को गैस सिलेंडरों की सप्लाई की जाएगी।

रसद कार्यालय बना बुकिंग सेंटर
आखातीज को लेकर पिछले एक सप्ताह से रसद विभाग का कार्यालय मानो बुकिंग सेंटर में तब्दील हो गया है। रोजाना शादी समारोह से जुड़े परिवार कार्यालय में आवेदन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई समय रहते गैस सिलेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहता है, ताकि शादी में रसोई व्यवस्था प्रभावित न हो। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए अधिकतम तीन गैस सिलेंडर देने के निर्देश हैं, लेकिन बड़े आयोजनों में यह संख्या कम पड़ सकती है। कैटरिंग से जुड़े लोगों का कहना है कि एक बड़े विवाह में कई बार इससे अधिक सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है, जिससे अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

जुगाड़ में भी जुटे आयोजक
सिलेंडर की बढ़ती मांग को देखते हुए आयोजक हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कोई पहले से बुकिंग कर रहा है तो कोई निजी संपर्कों के जरिए अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था में लगा है। कई लोग गांव या रिश्तेदारों से भी सिलेंडर मंगाने का प्रयास कर रहे हैं। विवाह आयोजकों का कहना है कि खाने-पीने की व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण होती है और गैस सिलेंडर की कमी से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि कई लोग वैकल्पिक जुगाड़, जैसे अतिरिक्त सिलेंडर की व्यवस्था या निजी स्तर पर संपर्क साधने में भी जुटे हुए हैं।

बाजारों में बढ़ी रौनक
आखातीज के चलते शहर के बाजारों में भी जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। ज्वैलरी, कपड़े, सजावट और कैटरिंग से जुड़े कारोबारियों के यहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो चुके हैं। आखातीज पर अबूझ सावा होता है। इस कारण इस दिन विवाह समारोह की धूम रहती है। ऐसे में हर कोई पहले से ही शादी समारोह से जुड़ी सभी तैयारियां कर लेना चाहता है। बाजारों में इन दिनों खरीदारी की रौनक बनी हुई है।

भोजन व्यवस्था किसी भी समारोह का प्रमुख हिस्सा होती है और गैस सिलेंडर की कमी से पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। इसी कारण वे समय से पहले आवेदन कर गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।
-राजेन्द्र, शादी आयोजक

गैस की सप्लाई सुचारू हो रही है। इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आमजन को परेशानी नहीं हो। शादी समारोह को लेकर इन दिनों कार्यालय में आवेदन आ रहे हैं।
-कुशाला बिलाला, जिला रसद अधिकारी

जलदाय विभाग की जमीन पर गांजे की पैदावार
हिण्डौन सिटी। शहर के खरैटा रोड स्थित जलदाय विभाग का पम्प हाउस परिषद में उगी गांजे की पैदावार को आबकारी विभाग ने कटवाने की कार्रवाई की गई। प्रहलाद कुण्ड के पास जलदाय विभाग के पम्प हाउस पर आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि पम्प हाउस परिषद में गांजे की काफी पैदावार की जानकारी मिली, जिसको उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जलदाय विभाग की पम्प हाउस की खाली पडी सरकारी जमीन पर गांजी की पैदावार का सत्यापन कराया, जहां गांजे की बहुत सी पैदावार मिली। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि खाली पडी हुई जमीन पर बाहरी लोग गांजे का धूम्रपान के दौरान बीजो को निकालकर पटकने से गांजे के पौधे परिषद में उग हो गए है। जिसको लेकर आबकारी विभाग ने जलदाय कर्मचारियों की मौजूदगी में मजदूरो से गांजे की पैदावार को कटवाने की कार्रवाई की गई। जिसमें 130 गांजे के पेडो को कटवाने की कार्रवाई दुरस्त की गई।

जलदाय विभाग की लापरवाही से नगर पालिका क्षेत्र के हाई जोन में मटमेले पानी की आपूर्ति
टोडारायसिंह। जलदाय विभाग की लापरवाही से नगर पालिका क्षेत्र के हाई जोन में पेयजल संकट मंडरा रहा है। यहां तक कि कस्बे के वार्ड नं. 16 सहित अन्य आस पास के इलाके में जलदाय विभाग की अनदेखी से मटमेला पानी की जलापूर्ति की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष लवकुश वर्मा ने बताया कि वार्ड नं. 16 व आस पास के हाई जोन में गत काफी दिनों से पेयजल संकट खडा हो रहा हे, जलापूर्ति कम दबाव से आ रहा हेै। इस सम्बंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को कई बार अवगत कराया दिया गया, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद ने बताया कि गत दिनों जलदाय विभाग की ओर से की जा रही जलापूर्ति में भी मटमेला और गंदा पानी आ रहा है, जो पीने लायक नहीं है। इस की शिकायत जलदाय विभाग में करने के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। कस्बे के वार्ड नं. 16 सहित आस पास के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर स्वच्छ पानी दिलाने की मांग की है।