commodities - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रुपया फिर गिरा: 6 पैसे की गिरावट के साथ 94.69 प्रति डॉलर पर खुला, ब्रेंट क्रूड में नरमी
मुंबई। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 6 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.69 पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया 30 पैसे टूटा और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.63 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा सात पैसे की मजबूती के साथ 94.33 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपये की शुरुआत आज 6 पैसे की गिरावट के साथ हुई। बाजार में डॉलर की मांग आने से भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के सूचकांक में डॉलर में रही मजबूती से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बना। कच्चे तेल में हालांकि रही नरमी के कारण इसकी गिरावट कम रही। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज सवा दो फीसदी टूटकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में कॅमोडिटी और मुद्रा के अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी के अनुसार, मजबूत डॉलर के कारण रुपया कमजोर हुआ है। कच्चे तेल में नरमी से सामान्यतः रुपया मजबूत होना चाहिये, लेकिन डॉलर सूचकांक के 100.85 पर पहुंचने से भारतीय मुद्रा दबाव में आ गयी। त्रिवेदी ने कहा कि कॅमोडिटी बाजार में रही तेजी का असर भी रुपये पर देखा गया। आने वाले समय में भी मुद्रा बाजार में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमत, डॉलर सूचकांक और विदेशी संस्थागत निवेशकों की गतिविधियों पर रहेगी।

असर खबर का - खुले में जिंस खरीदने वालों को किया पाबंद
बपावरकलां। बपावर मण्डी के गल्ला व्यापारियों की और से खुले में जिंस की खरीद करने वालों का विरोध करने के बाद कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों ने बपावर पहुंचकर खुले में जिंस खरीद करने वालों को पाबंद किया। जानकारी अनुसार कई माह से बपावर मंडी में जिंस का खरीद कार्य नही हो रहा था। जिसको लेकर किसानों की और से विरोध प्रदर्शन किया गया था। किसानों की समस्या को लेकर क्षेत्रीए विधायक व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की और से दखल दिया गया। जिसके बाद लाइसेंस प्राप्त गल्ला व्यापारियों को मंडी के अंदर जिंस खरीदने के लिए कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों की और से पाबंद किया गया। करीब 13 दिन बपावर मंडी सुचारु रूप से चलने के बाद बुधवार को फिर से गल्ला व्यापारियों ने मंडी में खरीद कार्य बंद कर दिया।

गल्ला व्यापारियों का तर्क था कि जिनके पास जिंस खरीदने का लाइसेंस है। वह तो मंडी परिसर के अंदर बोली लगाकर जिंस की खरीद कर रहे है और जिनके पास जिंस खरीद को कोई प्रमाण ही नही है वह बाहर खुले में ट्रॉली की ट्रॉली जिंस खरीद कर रहे है। गल्ला व्यापारियों ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति किसी से 5 किलो या किसी से 10 किलों जिंस खुले में खरीद रहे है। उनको लेकर कोई विरोध नही है। विरोध तो उनका है जो पूरी ट्रॉली भरी जिंस ही मंडी में पहुंचने से पहले खुले में खरीद रहे है। कोटा भामाशाह मंडी के अधिकारियों ने बपावर पहुंचकर पुलिस जाप्ते के साथ खुले में जिंस खरीदने वालों को पाबंद किया। फिर भी नही माने तो ऐसे लोगो के खिलाफ पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

सड़कों पर कृषि जिंसों के ढेर, मंडी में लगा जाम
कोटा। भामाशाहमंडी में कृषि जिंसों की बम्पर आवक का सिलसिला जारी है। इससे व्यवस्थाएं गड़बड़ा रही है। बम्पर आवक के कारण बुधवार को मंडी परिसर में सड़क पर कृषि जिसों की नीलामी करनी पड़ी। इसके बावजूद दिनभर में केवल 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की ही नीलामी हो पाई। इतना ही माल मंडी के बाहर वाहनों में भरा पड़ा है। इस दौरान हम्मालों और मजदूरों की कमी से भी व्यवस्थाएं बिगड़ रही है। वर्तमान में सबसे ज्यादा आवक धान की हो रही है। यहां पर मध्यप्रदेश के किसान भी अपना माल ला रहे हैं। इससे धान की बम्पर आवक हो रही है।

पर्याप्त लदान नहीं होने से दिक्कत
कृषि उपज मंडी में उपज का पर्याप्त लदान नहीं होने के चलते बुधवार को मंडी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। मंडी में माल का संपूर्ण लदान नहीं होने के चलते यहां पर उपज बेचने आए किसानों को दिनभर धक्के खाने पड़े। मंडी में आवक के अनुरूप खरीद किए गए माल का लदान नहीं होने से यहां पर हालात बेकाबू रहे। मंडी में रात को अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ा। हम्मालों ने बताया कि यहां पर सभी सडकों पर जाम के हालात पैदा होने के बाद यहां से मंडी लदान किए जाने वाले माल के वाहनों की निकासी नहीं हो सकी।

तीन दिन बंद रहेगी भामाशाहमंडी
भामाशाहमंडी में मतदान दिवस व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिन का अवकाश रहेगा। सचिव जवाहर लाल नागर ने बताया कि 25 नवम्बर शनिवार को मतदान दिवस, 26 को रविवार व सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर अवकाश घोषित किए जाने के कारम मंडी में तीन दिन 25 से 27 नवम्बर तक अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को मंडी खुलेगी। अभी मंडी के बाहर जिंस से भरे वाहनों की लम्बी कतार के चलते अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि जिंस लेकर मंडी में नहीं आएं।

प्रवेश की यह रहेगी व्यवस्था
सचिव नागर ने बताया कि 27 नवम्बर सोमवार रात 11 बजे से 3 बजे तक गेट नं. 2 व 28 नवम्बर को तडके 3 बजे से सुबह 6 बजे तक गेट नं. 1 से ट्रक व बड़े वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इस समय कृषि जिंसों की बम्पर आवक हो रही है। इस कारण व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए यह समय निर्धारित किया गया है।

धान की सर्वाधिक आवक
मंडी के व्यापारियों ने बताया कि मंडी में बुधवार को 3 लाख बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई जिसमें धान की आवक सर्वाधिक रही। इसी तरह मंडी में प्रवेश नहीं मिल पाने से करीब 3 लाख बोरी से अधिक कृषि जिंस से भरे वाहन मंडी के बाहर कतार में खड़े रहे। गुरुवार को इससे भी ज्यादा कृषि जिंस आने की सम्भावना है। इसलिए शनिवार से तीन दिन का अवकाश रहने से मंडी परिसर में जमा माल का पूरी तरह उठाव हो जाएगा।

भामाशाहमंडी में तीन दिन 25 से 27 नवम्बर तक अवकाश रहेगा।  गुरुवार व शुक्रवार को मंडी खुलेगी। अभी मंडी के बाहर जिंस से भरे वाहनों की लम्बी कतार के चलते अवकाश के दिनों में किसान अपनी कृषि जिंस लेकर मंडी में नहीं आएं।
- जवाहरलाल नागर, सचिव भामाशाहमंडी

ट्रक यूनियन की बकाया राशि ने अटकाई समर्थन मूल्य पर जिंसों की खरीद
रामगढ़ पचवारा। विधानसभा क्षेत्र में रामगढ़ पचवार, राहूवास सहित लालसोट में समर्थन मूल्य पर फसल खरीद केन्द्र शुरू किए गए थे और इसे लेकर सैकड़ों किसानों ने अपनी फसल बेचान के लिए ऑन लाइन पंजीयन भी कराया था, करीब आठ हजार कट्टों की तुलाई भी हुई लेकिन गत कई दिनों से खरीद केन्द्रों पर फसल तुलाई का कार्य ठप पड़ा है। नवज्योति की पड़ताल में सामने आया कि राजफैड पर ट्रक यूनियन के  बीस लाख रुपए गत वर्ष के किराया के बकाया हैं।

जिसके चलते ट्रक यूनियन ने माल उठाव के लिए वाहन उपलब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया। इस वर्ष अपनी जिंस समर्थन मूल्य पर  बेचने के लिए करीब 900 किसानों ने ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें से 225 किसानों के 8 हजार 309 कट्टे चने की तुलाई हो पाई है।  लालसोट क्रय विक्रय सहकारी समिति ने इस वर्ष हुई खरीद के 8 हजार 309 कट्टों की तुलाई के माल को अपने गोदामों में रखवा दिया, अब जिंसों को रखने के लिए क्रय-विक्रय के पास भी गोदाम नहीं है, जिसके चलते क्रय-विक्रय समिति ने सभी खरीद केन्द्रों पर जिंसो की तुलाई रोक दी। दूसरी ओर अपनी फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके किसान आए दिन खरीद केन्द्रों सहित क्रय विक्रय समिति पर चक्कर काटने को मजबूर हैं।

क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रबंधक मुनिराज मीना का ये है कहना

मामले को लेकर क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रबंधक मुनिराज मीना का कहना है कि  राजफैड पर गत वर्ष खरीद केन्द्रों से मूंगफली व गेहूं  उठाव का बीस लाख रुपए किराया ट्रक यूनियन का बकाया है, जिसके चलते ट्रक यूनियन ने माल उठाव के लिए वाहन उपलब्ध कराने से इंकार दिया है। राजफैड ट्रक यूनियन का बकाया भुगतान करे तो खरीद केन्द्रों पर किसानों के जिंसों की तुलाई शुरू होगी। प्रधान व्यवस्थापक ने बताया कि हाल ही में राजफैड द्वारा बकाया किराए में से  7 लाख की राशि का चेक ट्रक यूनियन को दे दिया गया है लेकिन ट्रक यूनियन सम्पूर्ण भुगत पर अड़ी है।

जल्द निस्तारण होने की उम्मीद

मामले से चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना, उपखंड अधिकरी, पंचायत समिति प्रधान को भी अवगत करा दिया है, जल्द निस्तारण होने की उम्मीद है। वहीं मामले को लेकर ट्रक यूनियन ब्रांच अध्यक्ष  जयराम मीना का कहना है कि गत वर्ष के माल उठाव के बीस लाख रुपए बकाया हैं, जिसमें से मंगलवार को सात लाख की राशि का चेक राजफैड द्वारा दिया गया है। दो चार दिन में शेष भुगतान और दे दिया जाता है तो वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

राहूवास जीएसएस नी खरीद से इंकार

समर्थन मूल्य पर खरीद केन्द्र जीएसएस राहूवास को भी किराया की राशि,मजदूरी सहित समिति कमीशन नहीं दिए जाने से तंग आकर समिति ने खरीद केन्द्र पर कार्य करने से इंकार कर दिया, समिति व्यवस्थापक का कहना है कि वाहन किराया सहित मजदूरी व समिति कमीशन के करीब 5-6 लाख रूपये क्रय-विक्रय सहकारी समिति की तरफ बकाय है।ऐसे में समिति की ओर से भुगतान प्राप्त होने तक कार्य नही करने का निर्णय लिया है।

वहीं इस मामले को लेकर क्रय विक्रय सहकारी समिति के प्रधान व्यवस्थापक मुनिराज मीना का कहना है कि राजफैड से वाहनो का किराया प्राप्त होते ही समिति को भुगतान कर दिया जायेगा, राहूवास जीएसएस द्वारा खरीद कार्य नही करने की स्थिति में  क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा  फसल खरीद का कार्य किया जा रहा है।