panorama - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पेनोरमा बने पर्यटक और युवाओं के लिए प्रेरणा केन्द्र : दिया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में ऐतिहासिक, धार्मिक/ पर्यटन महत्त्व के पेनोरमा और भव्य रूप से अधिक से अधिक जानकारी युक्त बनाये जाए। उन्होंने कहा कि इन पेनोरमाओं पर अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य में पर्यटकों और श्रृद्धालुओं को राज्य के गौरवशाली इतिहास और स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिये समयबद्ध रूप से कार्य-योजना बनाकर उसकी क्रियान्विति की जावे। उन्होंने महाराणा प्रताप सर्किट का भव्य रूप से निर्माण किये जाने के भी निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा पुरातत्व गायत्री राठौड़, पर्यटन निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा, आरटीडीसी प्रबंध निदेशक अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा  की उपस्थिति में शुक्रवार को पर्यटन भवन में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण द्वारा संचालित पेनोरमाओं के सम्बन्ध में आयोजित समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पेनोरमाओं/विकास कार्यों पर बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त विकास कार्यों के लिए विशेष स्थिति में अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होने पर बजट आवंटित किया जाएगा।

दिया कुमारी ने पेनोरमाओं के निर्माण के समय महापुरूषों के जीवन को आधुनिक/डिजीटल संसाधनों का उपयोग कर उत्तम तरीके से दिखाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑडियो वीडियों तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सभी पेनोरमाओं को समयबद्ध रूप से पर्यटकों को अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाये। जिससे ये पेनोरमा पर्यटक और युवाओं के लिए प्रेरणा केन्द्र बन सके।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पिछली सरकार द्वारा प्रदेश में ऐतिहासिक/धार्मिक/ पर्यटन महत्त्व के सुन्दर और शानदार पेनोरमाओं का निर्माण करवाया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसी श्रंखला में आगे भी योजनाबद्ध रूप से काम किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पेनोरमाओं के टेण्डर हो चुके हैं उन पर अविलम्ब निर्माण कार्य शुरू किया। उन्होंने जिन पेनोरमाओं के लिए भूमि आवंटन शेष है उन पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि पेनोरमा  स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मार्केटिंग की जाए, इस हेतु वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि जानकारी न होने या कम होने के कारण भव्य पेनोरमा स्थलों पर पर्यटक कम पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों के बीच इनकी जानकारी अधिक से अधिक पहुंचाइ जाए तो ही वहां लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों, यात्रियों की जानकारी के लिए मुख्य सड़क, रेल मार्गों पर साईनेज लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि महाराणा प्रताप सर्किट के विकास कार्य को योजनाबद्ध रूप से को गति प्रदान की जाए।

स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ पेनोरमा का होगा निर्माण
जयपुर। देश की स्वतंत्रता के लिए राजस्थान में क्रांति की अग्नि प्रज्ज्वलित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पेनोरमा का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीलवाड़ा के शाहपुरा में पेनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गहलोत के निर्णय से मुख्य पेनोरमा भवन, चारदीवारी, पाथ-वे, सभागार, पुस्तकालय, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, विभिन्न आर्ट वर्क, प्रवेश द्वार, स्टेच्यू एवं छतरी, शिलालेख सहित विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। पेनोरमा से आमजन को वीर क्रांतिकारी  केसरी सिंह बारहठ के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की जानकारी मिलेगी। युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित और जागृत होगी।

केसरीसिंह बारहठ ने राजस्थान में देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वप्रथम क्रांति की बुझी हुई अग्नि को पुनः प्रज्ज्वलित किया था। उन्होंने स्वामी दयानंद और महान क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा, अरविंद और लोकमान्य तिलक से प्रेरित होकर सशस्त्र क्रांति के लिए प्रबल प्रयत्न करना शुरू किया था। इस पेनोरमा के लिए भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बारहठ समाज, अमर शहीद कु. प्रतापसिंह बारहठ सेवा संस्थान और श्री केसरी सिंह बारहठ स्मारक समिति आदि द्वारा मांग की गई थी। इन्हीं भावनाओं के अनुसार श्री गहलोत ने यह स्वीकृति प्रदान की है।

चावंड में 5 करोड़ की लागत से बनेगा महाराणा प्रताप पैनोरमा
उदयपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को मेवाड़ को एक और अनूठी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की संकटकालीन राजधानी और समाधि स्थल रहे चावंड में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप पैनोरमा बनाने की घोषणा की है।इस पैनोरमा में महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष तथा तत्कालीन मेवाड़ की सभ्यता व संस्कृति का चित्रण किया जाएगा एवं आसपास के स्थलों को विकसित किया जाएगा।

प्रताप की संकटकालीन राजधानी रहा है चावंड
संकटकालीन राजधानी रहे चावंड में महाराणा प्रताप ने अपना लंबा समय व्यतीत किया था। उन्होंने अपने महलों का विकास न करते हुए इस स्थान को आखेट, पहाड़ अधिवास, जल संचय, ज्ञान विज्ञान, कला व वाटिका निर्माण की दृष्टि से विकसित किया। चावंड में ही वर्ष 1597 में माघ शुक्ल एकादशी के दिन महाराणा प्रताप का निधन हुआ था। वर्तमान में चावंड में महाराणा प्रताप के महल, बंडोली चावंड में उनका समाधि स्थल और महाराणा प्रताप स्मारक बना हुआ है। मेवाड़ के लिए इन दो दिनों में सरकार ने अनूठी सौगात दी है, महाराणा प्रताप जयंती से एक दिन पूर्व 1 जून को जिले के गोगुंदा में स्थित महाराणा प्रताप से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल मायरा की गुफा प्रताप शस्त्रागार के लिए 5 करोड़ 40 लाख 44 हजार रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की थी।