new roads - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, सड़क तंत्र होगा मजबूत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। इनकी अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है।

इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नवनिर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है। मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सवार्ेच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है, जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है।

यूआईटी की नई सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील
कोटा । सावन के दूसरे सोमवार पर शहर में सुबह से हुई जोरदार बरसात ने नगर विकास न्यास के कामकाज की पोल खोलकर रख दी। पुरानी सड़कों के गड्ढ़े तो बड़े हो गए जिससे उन पर चलना ही बेहाल हो गया। जबकि नई बनी सड़कें भी गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। सोमवार को भी दिन में कई जगह पर वाहन चालक उन गड्ढ़ों में गिरकर चोटिल हुए। इतना सब कुछ शहर में होता रहा लेकिन न तो न्यास अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ और न ही किसी ठेकेदार पर।  नगर विकास न्यास ने बरसात से पहले शहर के नयापुरा क्षेत्र में डामर की नई सड़कें बनाई थी।  ज्वाला तोप से गीता भवन के सामने होते हुए लक् खी बुर्ज से अग्रसेन चौराहा, विवेकानंद चौराहा होते हुए अदालत चौराहे तक, अदालत से सर्किट हाउस के सामने से होते हुए राजकीय महाविद्यालय के सामने से अंटाघर व जेडीबी से बड़ तिराहे तक की सड़क पर डामर की मोटी परत चढ़ाकर बनाया गया था। जिससे कुछ दिन तक तो उन पर लोगों को चलने में आनंद आया। वाहन ऐसे सरपट दौड़ रहे थे जैसे मानो किसी बड़े शहर में आ गए हैं। न्यास अधिकारियों ने ठेकेदारों के भरोसे छोड़कर इन सड़कों को बनवा तो दिया। करोड़ों रुपए भी खर्च कर दिए।  लेकिन शहर में हुई चंद घंटों की बरसात ने ही न्यास अधिकारियों की अनदेखी व ठेकेदारों के कामकाज की पोल खोलकर रख दी।  हालत यह है कि नई बनी अधिकतर सड़कों पर इतने बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं कि उन पर चलना आसान नहीं रहा ।  अंटाघर चौराहे पर बारां रोड के मोड और उससे आगे सड़क पर इतने बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं कि अचानक आने वाले वाहनों का ध्यान नहीं होने से वे उन गड्ढ़ों में वाहन कुदाने से हादसे का शिकार हो सकते हैं। बरसात में यहां पानी भरने से हादसे हुए भी हैं।

सबसे ज्यादा हालत नयापुरा स्थित विवेकानंद चौराहे पर है। यहां सड़क को खोदकर कई दिन की मशक्कत के बाद बनाया गया था। उसके बाद उसे दो से तीन बार ठीक भी कर दिया। लेकिन लापरवाही की हद इतनी अधिक है कि अग्रसेन चौराहे से विवेकानंद चौराहे तक बिना दुर्घटना के वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं। अंटाघर से जेल रोड पर भी न्यास ने नई सड़क बनाई थी। लेकिन उस पर बरसात में हुए गड्ढ़े देखकर लोग न्यास के काम पर आंसू बना रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय के सामने की सड़क पर भी गड्ढ़े हादसों का कारण बन रहे हैं। जेडीबी से बड़ तिराहे के बीच की नई सड़क पर जगह-जगह से उखड़ी व फेली गिट्टी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।

ग्रेड सेपरेटर को एक माह भी नहीं हुआ
नगर विकास न्यास द्वारा करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से ग्रेड सेपरेटर का निर्माण कराया गया है। हालत यह है कि फ्लाई ओवर पर चढ़ाई चढ़ते ही काफी बड़ा गड्ढ़ा हो गया है। साथ ही सड़क की गिट्टी उखड़ने से वहां  गिट्टी फेल गई है। जिससे दो पहिया वाहनों के फिसलने व दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। डीसीएम रोड पर संजय नगर आरओबी की हालत इतनी अधिक खराब है कि यहां सीसी रोड पर पूर्व में लगाए गए डामर के पेबंद बरसात में उखड़ गए हैं। जिससे वहां बड़े-बड़े गड्ढ़े होने पर बरसात में रोजाना हादसे हो रहे हैं। दिन में व रात के समय अचानक वाहनों के आने से वहा एक दो वाहन चालक रोजाना गिर रहे हैं।

पुराने गड्ढ़े हुए बड़े
नई सड़कों के साथ ही पूर्व में बनी सड़कों हुए गड्ढ़ों को बरसात से पहले सही नहीं करने पर बरसात में वे और बड़े हो गए हैं। शहर की हर सड़क  पर ग्ढ़े ही गड्ढ़े होने से उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। बरसात में पानी भरने से वे गड्ढ़े नजर नहीं आ रहे हैं।

लोगों का कहना है
यूआईटी यदि जब सड़क बना रही है तो उसे ऐसा तो बनाए जिससे कई साल तक लोगों को राहत मिल सके। यदि एक बरसात में ही सड़क खराब हो रही है तो जनता के लाखों रुपए क्यों बर्बाद किए जा रहे हैं। जब सड़क ही सही नहीं बन सकती तो बड़े-बड़े पुल व भवन कैसे सही बन सकते हैं।
- आशीष शर्मा, नयापुरा

आम आदमी को चलने के लिए सड़क ही चाहिए। यदि सड़क ही सही नहीं होगी तो करोड़ों रुपए  के विकास का क्या फायदा। चौराहे सजाने व रिवर फ्रंट बनाने से आम आदमी को लाभ नहीं होगा। आम आदमी को तो सड़क चाहिए। बरसात में सड़क खराब होगी तो उससे हादसों का खतरा बना रहेगा।
- लालचंद, नयापुरा

यूआईटी शहर में विकास करवा रही है वह अच्छी बात है। लेकिन जनता के काम आने वाला विकास होगा तभी उसका लाभ है। यदि सड़क ही सही नहीं बन रही। एक बरसात में ही उखड़ रही है तो पूरी बरसात उसका दर्द झेलना पड़ेगा। अधिकारी कारों में घूमते हैं उन्हें सड़कों का दर्द पता नहीं चलता। आम आदमी बाइक पर चलता है परिवार के साथ। जब सड़क के गड्ढ़ों के कारण हादसा होता है तो उस परिवार की पीड़ा कोई दूर नहीं कर सकता।
- जितेन्द्र मालब, कोटड़ी

शहर के विकास का अधिकतर काम यूआईटी कर रही है। शहर की मुख्य सड़कें भी यूआईटी ही बनवा रही है। लेकिन यूआईटी के अधिकारी ठेकेदारों के भरोसे काम छोड़कर बेफिक्र हो जाते हैं। जिससे इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार सड़क को बाद में ठीक भी कर देगा लेकिन बरसात में खराब हुई सड़कों पर लोगों को निकलने पर जो पीड़ा भोगनी पड़ रही है उसका दर्द वे कैसे कम कर सकते हैं। जब विदेशों में सड़क सही बन सकती है तो यहां क्यों नहीं। सही काम नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ पेनल्टी होनी चाहिए व उन्हें ब्लेक लिस्ट किया जाना चाहिए।
- वीरेन्द्र भानावत, एडवोकेट

सचिव ने नहीं दिया जवाब
नई बनी सड़कों पर हो रहे गड्ढ़ों के बारे में जानने के लिए न्यास सचिव राजेश जोशी को फोन किया था। पहले उन्होंने मीटिंग में होना बताकर कुछ देर बाद फोन करने को कहा।  जब बाद में फोेन किया तो उसे रिसीव ही नहीं किया। मोबाइल पर मैसेज करने पर उसका भी कोई जवाब नहीं दिया।

कोटपूतली में बनेंगी सात करोड़ की नई सड़कें, निर्माण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी
कोटपूतली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुरूप कोटपूतली नगर परिषद् क्षेत्र में 6 करोड़ 99 लाख 61 हजार 900 रुपयों की लागत से नवीन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही के बजट में क्षेत्रीय विधायक, उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों से कोटपूतली नगर पालिका को नगर परिषद् में क्रमोन्नत किया था। जिसके तहत कोटपूतली नगर परिषद् में 25 किमी. लम्बी नवीन सड़कों का निर्माण करवाया जा सकेगा। विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु नगर परिषद् सभापति पुष्पा सैनी द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर गृह राज्यमंत्री यादव ने स्वायत्त शासन विभाग को स्वीकृति जारी किए जाने की अनुशंषा की थी। जिस पर सरकार द्वारा लगभग 7 करोड़ रूपयों के सड़क निर्माण कार्यो की वित्तीय, प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके क्षेत्रीय विधायक यादव ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल का आभार व्यक्त किया है। यादव ने कहा कि सड़कों के निर्माण से आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी और विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।

इन सड़कों का होगा निर्माण

सभापति पुष्पा सैनी ने बताया कि राजमार्ग की सर्विस लेन से फौजावाली स्कूल होते हुए डम्पिंग यार्ड तक 3 किमी लम्बी सड़क के लिए 3 करोड़ 32 लाख 58 हजार, सर्विस लेन से बीएसएनएल एक्सचेंज आॅफिस होते हुए पटेलों वाले रास्ते तक 1670 मीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 58 लाख 28 हजार 650 रुपए, सर्विस लेन से श्याम मंदिर होते हुए रावतों वाली ढ़ाणी तक 300 मीटर सड़क के लिए 26 लाख 15 हजार 250 रुपए, राजमार्ग से मुख्यमंत्री जन आवास योजना (मोलाहेड़ा) 900 मीटर सड़क के लिए 85 लाख 59 हजार रुपए व डाबला रोड़ से छेपट प्लाजा होते हुए मानसी विहार रोड़ तक 550 मीटर सड़क के लिए 69 लाख 74 हजार रुपए के प्रस्तावों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। जल्द ही उक्त सड़कों के निर्माण कार्यो के लिए टेंंडर आमंत्रित कर वर्क आॅर्डर जारी किए जाएंगे।