gas leak - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जापान के पेपर मिल में भीषण हादसा: गैस रिसाव से छह कर्मचारियों की हालत गंभीर, बचाव व राहत कार्य जारी
टोक्यो। जापान के गिफू प्रान्त के कानी इलाके में एक कागज मिल में मंगलवार को संदिग्ध गैस रिसाव के कारण छह कर्मचारी प्रभावित हुए । इनमें में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिर्पोट के अनुसार, डाइओ पेपर कॉर्प के संयंत्र में सुबह सूचना मिली कि दो कर्मचारी किसी अज्ञात गैस की चपेट में आने के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद 20 से 60 वर्ष की आयु के कुल छह घायल श्रमिकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, सांस की गंभीर समस्या से जूझ रहे 50 और 60 वर्ष के दो कर्मचारी बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि अन्य चार  मामूली रूप से प्रभावित हुए । प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि ये कर्मचारी कार्बन मोनोऑक्साइड ले जाने वाले एक वाल्व को बदलने का काम कर रहे थे, तभी संभवत: वे इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

उल्लेखनीय है कि, यह संयंत्र टॉयलेट पेपर जैसे उत्पादों का निर्माण करता है और यहाँ ठेकेदारों सहित लगभग 1,000 लोग कार्यरत हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
द हेग। डच शहर उट्रेच में गुरुवार दोपहर एक विस्फोट के बाद आग लगने की घटना में चार लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उट्रेच की मेयर शैरन डाइकस्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विस्फोट में घायल दो लोगों का इलाज मौके पर ही एंबुलेंस कर्मियों द्वारा किया गया, मामूली चोटों वाले एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जबकि चौथा व्यक्ति एक राहगीर है, जिसे घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं है और किसी के लापता होने की सूचना नहीं है।

उट्रेच सेफ्टी रीजन ने बताया कि शहर के केंद्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। विशेषज्ञ टीमें मलबे के नीचे किसी के दबे होने की जांच शुरू कर रही हैं, हालांकि अधिकारियों को किसी पीड़ति के मिलने की उम्मीद नहीं है। विस्फोट से आस-पास की कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।

डच सार्वजनिक प्रसारक एनओएस के अनुसार, स्थानीय समयानुसार लगभग दोपहर 3:30 बजे एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, जिसके बाद एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मेयर डाइकस्मा ने कहा कि विस्फोट से पहले गैस रिसाव हुआ था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से हुई। उन्होंने पुष्टि की कि गैस रिसाव को सील कर दिया गया है। उन्होंने कहा, सभी संभावित परिदृश्यों की जांच की जा रही है। हालांकि, इस समय किसी आपराधिक कृत्य की संभावना नहीं दिखती।

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा, ओएनजीसी कुएं से भारी गैस रिसाव, पूरे इलाके में मची सनसनी
राजोल। आंध्र प्रदेश से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोनासीमा जिले के इरुसुमंडा गांव में सोमवार को ONGC के एक तेल कुएं में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक हुए विस्फोट हो गया, जिसके कारण बड़े पैमाने पर गैस और कच्चे तेल का रिसाव शुरू हो गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और आनन फानन में पूरे इलाके को खाली करवाना पड़ा। इस हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह तेल का कुआं कुछ समय से बंद था और 'वर्कओवर रिग' के जरिए इसकी मरम्मत की जा रही थी। देखते ही देखते अचानक दबाव बढ़ने लगा और एक जोरदार धमाके के साथ गैस और तेल का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाकों में गैस और धुएं का घना बादल छा गया। धुएं के इस बादल को देखते ही स्थानिय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी और उसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर गांवों को खाली कराया।

प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई है और लोगों को चूल्हा न जलाने या किसी भी प्रकार के बिजली उपकरण का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई है। फिलहाल, ओएनजीसी की तकनीकी टीमें और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन संपत्ति और पर्यावरण को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

कालवाड़ रोड पर बड़ी दुर्घटना टली : पानी की लाइन डालते समय टूटी सीएनजी पाइपलाइन
जयपुर। जयपुर के कालवाड़ रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब बीसलपुर पानी की लाइन डालने के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय निजी कम्पनी की सीएनजी पाइपलाइन टूट गई। लाइन टूटते ही तेज गैस रिसाव होने लगा जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई वहीं सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा एसीपी ऑफिस के पास पानी की नई लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे रोड किनारे खुदाई के दौरान पानी की लाइन के नीचे से गुजर रही गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में ट्रैफिक रुकवाया और गैस कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और गैस सप्लाई को तुरंत बंद कराया। इसके बाद इंजीनियरों ने पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद पाइप लाइन को रिपेयर कर गैस सप्लाई सामान्य कर दी गई।

जोधपुर शहर में मियों की मस्जिद के निकट हादसा : खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक मकान में भड़की आग, एक बच्चे की मौत
जोधपुर। शहर के प्राचीन जलाशय गुलाब सागर स्थित जूना दारू ठेका के पास मियों की मस्जिद के निकट सोमवार दोपहर  एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त मकान में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लगी और घर में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग बुरी तरह फैल गई। अफरातफरी के माहौल में फायर ब्रिगेड को सूचना दी तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरुष झुलसने के साथ बेहोश हो गए। जिन्हें तत्काल आपात स्थिति में अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। वहीं बच्चों को उम्मेद अस्पताल लाया गया। जानकारी अनुसार गुलाब सागर क्षेत्र में जूना दारू ठेका के पास में मियों की मस्जिद है।

यहां इकबाल चौहान का तीन मंजिला मकान है। मकान में ही फर्नीचर बनाने का कार्य भी किया जाता है। घर के कुछ लोग और रिश्तेदार हज के उमराह की तैयारी कर रहे थे। जिसके लिए  दिन में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। घर के अंदर 15 से 20 लोग मौजूद थे। इधर आग बढ़ने के साथ ही सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। जिससे आग तेजी से फैल गई। इसबीच घर में फंसे लोगों को आनन फानन में बाहर निकालने की जद्दोजहद शुरू हो गई। भीतरी शहर में दमकल पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामान करना पड़ा। सूचना के साथ एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां वहां पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मी घर के अंदर घुसे और जैसे तैसे फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

घर पूरी तरह हो गया नष्ट
भीषण हादसे में तीन मंजिला भवन पूरी तरह आग की लपटों में घिर आया। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आया। मकान पूरी तरह जलकर नष्ट होने के साथ घर में रखा सारा सामान भी जल गया। आग से एक बच्चे की मौत के साथ दर्जन भर लोग बेहोश होने के साथ झुलस गए।

हादसे में ये हुए घायल
हादसे में 13 साल की सलीखा, 26 साल का सोहेल, 22 साल की सलमा, 20 वर्षीय साइका, 38 वर्षीय साहिदा, 19 साल की सुहाना, 37 वर्षीय मिनाज, 48 वर्षीय फरीदा, 17 साल का साहिन, 25 की सुमाया, डेढ़ साल की मेलिसा और साहिन शामिल है। घायलों को एमजीएच व उम्मेद अस्पताल लाया गया।

टैंकर खाली करने के दौरान तेजाब फैक्ट्री में गैस रिसाव, मालिक सहित 3 की मौत
ब्यावर। शहर में बलाड रोड स्थित सादों का बाड़िया के निकट तेजाब फैक्ट्री में सोमवार शाम एसिड का टैंकर खाली करते समय गैस रिसाव से फैक्ट्री मालिक सहित तीन जनों की मौत हो गई। जबकि सांस में तकलीफ, आंख, नाक व गले में जलन की शिकायत पर 94 लोगों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल में उपचार दिया गया। जबकि 5 का जेएलएन में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद जिला प्रशासन, पुलिस सहित चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड़ पर रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार रात बलाड़ रोड स्थित एक तेजाब फैक्ट्री में टैंकर खाली करने के दौरान गैस का रिसाव हो गया। जिससे गैस हवा में घुल गई तथा आसपास के लोगों को प्रभावित करने लगी। लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत होने लगी। देर रात सूचना मिलने के साथ ही प्रशासन एवं पुलिस महकमा अलर्ट हो गया तथा मोर्चा संभाला। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। पीड़ितों में शामिल फैक्ट्री मालिक सुनील सिंहल की भी तबीयत खराब होने पर छावनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से अजमेर जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 1.30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एकेएच में सुबह तक 51 पीड़ितों को भर्ती किया गया। जिनमें से 7 जने सरगांव निवासी नरेन्द्र पुत्र बाबूलाल, बाबूलाल पुत्र कालू, साधो का बाड़िया निवासी दयाल पुत्र घीसा, सूरज पुत्र शंकरसिंह, नवल किशोर पुत्र माधुवन्त, गणेश पुत्र रणजीत, लक्ष्मी पत्नी कैलाशचंद की हालत गंभीर होने पर जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया। जहां मंगलवार सुबह नरेन्द्र तथा दयाल की मौत हो गई।

मंगलवार को इन्हें किया अजमेर-जयपुर रेफर : मंगलवार को उपचार के दौरान सत्येन्द्र प्रकाश पुत्र नरेन्द्र निवासी सरगांव, राजू देवी पत्नी दयाल सिंह, पवन पुत्र मदन लाल, सुनीता पत्नी श्रवण, श्रवण पुत्र जगदीश, तरुण पुत्र हेम सिंह, हेमसिंह पुत्र मंगलसिंह, ओमप्रकाश पुत्र पांचू, गीता पत्नी रामसिंह, मंजू पत्नी सुरेश, सुनिता पुत्री रंजीत तथा लीला पत्नी महेन्द्र सभी निवासी बलाड रोड को अजमेर जेएलएन के लिए रैफर किया गया है। वहीं बचाव के दौरान चपेट में आए दमकल कर्मचारी अर्जुन (35) पुत्र मोहनलाल, अंशु (22) पुत्र राजेन्द्र यादव तथा कृष्णा (25) पुत्र हंसराम गुर्जर निवासी जयपुर को जयपुर एसएमएस के लिए रेफर किया गया है।

हादसे में देर रात तक मरीज एकेएच पहुंचते रहे। आवश्यकतानुसार मरीजों को रेफर किया गया। जेएलएन के पीएमओ एवं कलक्टर अजमेर से संपर्क कर बैड रिजर्व कराए गए। हादसे के बाद पुलिस एवं प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समय पर रिसाव को रोका। फैक्ट्री आबादी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित थी, जिसे सीज किया जाएगा। मौके पर चिकित्सालय एवं नगर परिषद की टीम सर्वे के लिए भेजी गई है।
-डॉ.महेन्द्रसिंह खड़गावत, कलक्टर ब्यावर

Pakistan में कोयला खदान में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा के पास एक कोयला खदान में गैस रिसाव के कारण नौ खनिकों सहित 11 लोगों की मौत हो गयी।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोयला खदान क्वेटा से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटना के बाद खदान बंद कर दी गई थी।

अखबार ने अपनी रिपोर्ट कहा कि नौ खनिकों के अलावा, एक ठेकेदार और एक खदान प्रबंधक भी मृतकों में शामिल हैं।

गैस रिसाव से एक परिवार के पांच लोगों सहित 11 की मौत
लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चला है। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। मरने वालों में से छह लोगों की पहचान सौरव (35), वर्षा (35), आर्यन (10),  अभय (13), कपलेश (40) और चुलु (16) के तौर पर हुई है जबकि घायलों की पहचान नितिन (40) और गौरव (50 ) के तौर पर हुई है। कौन सा गैस या रसायन लीक हुआ था और रिसाव कहां तक फैला है, इसकी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं।

सड़क पर बेहोश पड़े मिले लोग
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का पता सुबह लगभग पौने आठ बजे तब लगा जब इलाके में गश्त कर रही पीसीआर टीम को कुछ लोग सड़क पर बेहोश पड़े मिले। पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों का बचाव करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। गैस की गंध इतनी तीखी है कि वहां खड़ा हो पाना मुश्किल है। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी गैस के प्रभाव से बेसुध हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है।

300 मीटर तक का इलाका सील
घटना के 300 मीटर तक के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। गैस रिसाव के 300 मीटर के क्षेत्र में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है।

दो लाख का मुआवजे की घोषणा
पंजाब सरकार ने घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास हजार रुपएके मुआवजे की घोषणा की। घायलों के उपचार का खर्च भी सरकार वहन करेगी।

लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्टरी में गैस लीक घटना बेहद दुखदायी है, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं, हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
-भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भोपाल में क्लोरीन गैस लीक, स्थिति सामान्य
भोपाल। भोपाल के पुराने शहर में मदर इंडिया कॉलोनी स्थित एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए लगभग एक दर्जन लोगों की स्थिति अब सामान्य है।

नगर निगम सूत्रों के अनुसार कोहेफिजा क्षेत्र में स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार रात गड़बड़ी के चलते क्लोरीन गैस का रिसाव होने से आसपास निवास करने वाले लोग इसके प्रभाव में आ गए थे। इस वजह से उन्हें आंखों में जलन की शिकायत मुख्य रूप से हुई थी। ऐसे लगभग एक दर्जन लोगों को यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी स्थिति सामान्य है।

देर रात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं प्लांट में गड़बड़ी को दुरुस्त करने का काम भी किया जा रहा है। दरअसल नागरिकों को जलप्रदाय के पहले उसके ट्रीटमेंट के लिए क्लोरीन गैस का उपयोग किया जाता है।

कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से 50 बीमार
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले के अचुतापुरम में ब्रैंडिक्स स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में एक रासायनिक कारखाने से अमोनिया गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में महिलाओं सहित 50 से अधिक कर्मचारी बीमार पड़ गए।

सूत्रों के मुताबिक पोरस सीड्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उल्टी, चक्कर और सांस लेने में तकलीफ के साथ बीमार पड़ गए। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इंजीनियरों को अभी तक उस स्थान की पहचान नहीं हो पाई है, जहां से गैस का रिसाव हो रहा है। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री तनेती वनिता ने जिला अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की है।