somya gurjar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी
जयपुर। राजस्थान के पिछले नगर निकाय चुनावों में जिन महापौर, सभापति और पालिका अध्यक्षों को पांच साल के लिए चुना था, उनमें से 26 से अधिक अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। सरकार की कार्रवाई, न्यायिक जांच, भ्रष्टाचार के आरोप, पद के दुरुपयोग और चुनाव के समय दी गई गलत जानकारी जैसे मामलों में इन्हेंहटाया या निलंबित किया गया और उनकी जगह दूसरे पार्षदों को कार्यवाहक की जिम्मेदारी दी गई। पिछला निकाय चुनाव एक साथ नहीं हुआ था। 49 निकायों में नवंबर 2019 में, करीब 56 निकायों में अक्टूबर-दिसंबर 2020 के दौरान और 90 निकायों में जनवरी-फरवरी 2021 में चुनाव हुए थे। यानी करीब 195-196 पुराने निकायों की चुनावी समय-सारणी अलग-अलग रही। यही अंतर आगे चलकर कार्यकाल समाप्त होने की तारीखों में भी दिखाई दिया।

सबसे चर्चित मामला जयपुर ग्रेटर नगर निगम का रहा। जून 2021 में महापौर सौम्या गुर्जर को निगम आयुक्त से कथित दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित किया और पार्षद शील धाभाई को कार्यवाहक महापौर की जिम्मेदारी सौंपी। लेकिन कानूनी राहत के कारण वे वापस भी आईं। इसके बाद जयपुर हेरिटेज में मुनेश गुर्जर का मामला आया। पति से जुड़े रिश्वत प्रकरण के बाद उन्हें महापौर और पार्षद पद से निलंबित किया गया। बाद में कानूनी राहत के कारण वे वापस भी आईं, लेकिन सितंबर 2024 में फिर निलंबित होने के बाद कुसुम यादव को कार्यवाहक महापौर बनाया गया।

सवाल सिर्फ अध्यक्षों और बोर्ड के कार्यकाल का ही नहीं है। नगर निकायों के कामकाज में विभिन्न समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के तहत समितियों के गठन का प्रावधान है। उदाहरण के तौर पर नगर निगम ग्रेटर जयपुर में 28 जनवरी 2021 की बोर्ड बैठक में ही अधिनियम की धारा 55 व 56 के तहत समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन कई निकायों में समितियों के गठन और उनके प्रभावी संचालन में राजनीतिक खींचतान, बोर्ड के भीतर गुटबाजी और प्रशासनिक स्तर पर देरी का असर दिखाई दिया।

सवाई माधोपुर में सभापति विमल चंद महावर को रिश्वत प्रकरण के बाद निलंबित किया गया और इसके बाद लगातार अलग-अलग पार्षदों को कार्यवाहक सभापति बनाया जाता रहा। देवगढ़ में अध्यक्ष शोभालाल रेगर पर ईओ के साथ विवाद, पद के दुरुपयोग और कर्मचारियों की कार्यबहिष्कार की स्थिति पैदा होने के मामले में कार्रवाई हुई। सरकार ने उन्हें अध्यक्ष और सदस्य पद से निलंबित किया। कुशलगढ़ में अध्यक्ष बबलू मुंडा के खिलाफ  विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने पर जनवरी 2023 में निलंबन हुआ और दूसरे पार्षद को कार्यभार दिया गया।

दौसा की सभापति ममता चौधरी को भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोपों में अक्टूबर 2024 में निलंबित किया गया। बूंदी में सभापति मधु नुवाल पर सरकारी जमीन पर कब्जे और पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के बाद निलंबन हुआ। बाद में दूसरे पार्षद को सभापति का कार्यभार सौंपा गया। करौली में सभापति राशिदा खातून को गंभीर शिकायतों के चलते निलंबित किया गया और जुलाई 2024 में पार्षद पूनम पचौरी को कार्यवाहक सभापति बनाया गया। रायसिंहनगर में तत्कालीन अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित हुए और बाद में नया अध्यक्ष नियुक्त करना पड़ा।

सर्दियों में गायों के बचाव के हों पुख्ता इंतजाम : सौम्या
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि सर्दियों के मौसम में गायों का सर्दी से बचाव करने के लिए पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। जयपुर समारोह के तहत 18 नवंबर से हो रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला के अन्तर्गत महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने हिंगोनिया गौ पुर्नवास केन्द्र पर गौ पूजन एवं गौ सेवा कार्यक्रम में भाग लिया और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद गौ पूजन कर गायों को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया।

महापौर ने गाय के बछड़ों को दूध पिलाकर दुलार भी किया, इसके साथ ही बाड़ों में जाकर गायों की स्थिति भी देखी। बीमार एवं जिन गायों की सर्जरी हो चुकी है, उनके भी देखभाल के भी निर्देश दिए। महापौर ने बलराम सेवा ट्रस्ट को निर्देश दिए कि साफ-सफाई उचित समय पर चारा, पानी समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी सुनिश्चित किया जाए।

भारत का प्रतिनिधित्व करने सिंगापुर पहुंचीं निगम ग्रेटर महापौर
जयपुर। सिंगापुर में वर्ल्ड सिटीज समिट डब्ल्यूसीएस-2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए जयपुर से नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर पहुंचीं।

इस तीन दिवसीय सम्मलेन में पहले दिन महापौर सौम्या गुर्जर ने आने वाले वर्षों में महापौर कैसे शहरों का बेहतर नेतृत्व करेंगे के पैनल में अपना मत रखा। डॉ. सौम्या ने इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी के उपयोग से आमजन के जीवन में सरलता लाने और युवाओं और महिलाओं के लिए स्व रोजगार करने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया की पीएम मोदी के नेतृत्व में टियर 2 और 3 सिटीज भी विकसित होने की ओर अग्रसर है।

सम्मलेन के दौरान महापौर डॉ. सौम्या ने अलग अलग देशों से जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें जयपुर आने का न्योता भी दिया। इस प्रवास पर उन्होंने सिंगापुर स्थित भारतीय हाई कमीशन में उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक एन अंबुले से शिष्टाचार भेंट भी की। सम्मलेन के आखरी दिन पर डॉ. सौम्या ने शहरी विकास से जुड़ी प्रदर्शनी भी देखी। उन्होंने बताया की भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गौरव का पल था और इस तीन दिवसीय सम्मेलन से उन्हें साफ  सफाई और शहरी विकास से जुड़ा जो अनुभव मिला है उसे वह अपने जयपुर शहर में लागू कर एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगी।

सरकार ने सौम्या गुर्जर को पद से किया बर्खास्त
जयपुर। राजस्थान सरकार ने न्यायिक जांच रिपोर्ट के बाद नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर को पद से हटा दिया है। स्वायत्त शासन विभाग ने मेयर को पद से बर्खास्त करने का प्रस्ताव तैयार कर नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के पास भेजा था, जिस पर स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने आदेश जारी किए। इसके साथ ही सौम्या को अगले 6 साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया है। नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में सौम्या गुर्जर तत्कालीन नगर निगम आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव और अन्य पार्षदों के बीच बैठक में विवाद हुआ था। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि आयुक्त ने पार्षदों ने  मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए सरकार को लिखित में शिकायत की और थाने में मामला दर्ज कराया।

प्रदेश सरकार ने सौम्या गुर्जर और पार्षद पारस जैन, अजय सिंह व शंकर शर्मा के खिलाफ मिली शिकायत की जांच स्वायत्त शासन निदेशालय की क्षेत्रीय निदेशक को दी। जांच में चारों को दोषी मानते हुए सरकार ने सभी को पद से निलंबित कर दिया और इन सभी के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू कर दी। सरकार ने पार्षद शील धाबाई को कार्यवाहक मेयर बना दिया। सौम्या को एक फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन आदेश स्टे दे दिया। सौम्या ने वापस मेयर की कुर्सी संभाली थी। सौम्या और 3 पार्षदों के खिलाफ न्यायिक जांच की रिपोर्ट आई, जिसमें सभी को दोषी माना गया। सरकार ने पार्षद पारस जैन, अजय सिंह और शंकर शर्मा की सदस्यता खत्म कर दी और पद से हटा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को कार्रवाई के लिए स्वतंत्र करते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया।

सौम्या गुर्जर को कोर्ट से झटका, सरकार को कार्रवाई करने का दिया आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर को झटका दिया है। कोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से दर्ज न्यायिक जांच की रिपोर्ट को सही बताते हुए सरकार को कार्रवाई की छूट दे दी है। कोर्ट ने 2 दिन के बाद ही कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सौम्या के खिलाफ निगम आयुक्त यज्ञमित्र देव सिंह ने मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद सरकार ने 2021में सौम्या गुर्जर को निलंबित कर दिया था।

समर कैम्प में बच्चों के संग महापौर के पंच
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में चल रहे ग्रीष्मकालीन बालअभिरूचि शिविर में शुक्रवार को जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर ने मार्शल आर्ट क्लास का अवलोकन करते हुए बच्चों के संग पंच लगाए। निर्भया स्क्वाड ट्रेनर ममता एवं शीला से आत्मरक्षा के गुर सीखे। महापौर को अपने बीच देखकर प्रशिक्षण ले रहे बच्चें खासे उत्साहित नजर आएं। बच्चों ने महापौर के साथ सेल्फी पाइंट पर बारी बारी से अनेक फोटो खिंचवाएं।

महापौर सौम्या ने शिविर में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गर्मियों की छुटटी के दौरान बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। बच्चों में अनन्त ऊर्जा होती है और ये कल का भविष्य है। उन्होनें क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, संयोजक अनिता शर्मा एवं क्लब कार्यकारिणी को समर कैम्प आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि शिविर में मार्शल आर्ट, डांस, पेंटिंग जैसी अनेक विधाओं के साथ महिला सुरक्षा के लिए निर्भया स्क्वार्ड द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह सराहनीय कदम है। ऐसे आयोजनों का निरन्तर होना आवश्यक है। नगर निगम की ओर से भी प्रत्येक वार्ड में निर्भया स्क्वाड के सहयोग से आत्मरक्षा के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने महापौर सौम्या गुर्जर का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इस शिविर में बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी मेहन्दी, योग एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रेस क्लब महासचिव रघुवीर जांगिड़ ने बताया कि शिविर संयोजक अनिता शर्मा के संयोजन में आयोजित शिविर में सुबह 7 बजे से ही बच्चें योग, डांस, मार्शल आर्ट, संगीत, ड्राईंग, कथक, राजस्थानी लोकनृत्य आदि विधाओं का प्रशिक्षित अध्यापक से ट्रेनिंग ले रहे है। बच्चों के साथ अभिभावकों का योग शिविर में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। योगा में प्रशिक्षणार्थी विभिन्न स्वरों के उच्चारण से मन को प्रसन्न कर रहे है।

इस अवसर पर संयोजक अनिता मीणा, कार्यकारिणी सदस्या, पूर्व अध्यक्ष नीरज मेहरा, कार्यकारिणी सदस्य एवं सह-संयोजक विजेन्द्र जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य राहुल भारद्वाज, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, दिनेश शर्मा आयोजन समिति सदस्य सुरेश शर्मा, हरी सिंह चौहान, जितेन्द्र प्रधान, दिनेश जोशी, राजेन्द्र राव, राजेन्द्र शर्मा ‘‘राजू चाचा‘‘ सहित पत्रकारगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।