bhartpur news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोती महल पर रियासतकालीन झण्डा फहराने को लेकर बवाल : जमीन और महल मेरे नाम तो ये लड़का कौन एफआईआर दर्ज कराने वाला- विश्वेन्द्र
भरतपुर। मोती महल पर रियासतकालीन झण्डा फहराने को लेकर दिए गए अल्टीमेटम को देखते हुए पुलिस व प्रशासन द्वारा गत रविवार को सुबह 6 बजे से ही चाक-चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए थे और रात्रि को जैसे ही पुलिस के दस्ते महल के बाहर से हटे, त्यों ही मनुदेव सिनसिनी ने अपनी एसयूवी गाडी से महल के गेट को टक्कर मारकर तोड़ दिया और अंदर घुस गए और मोती महल प्रांगण में रियासतकालीन झण्डा फहरा दिया। सोमवार सुबह अनिरूद्ध सिंह ने पत्रकारों को बताया कि देर रात्रि मनुदेव सिनसिनी अपने दो साथियों सहित एसयूवी गाड़ी से महल का गेट तोड़कर अंदर घुसे। तभी गार्ड आ गए जिन्हें देखकर अपनी गाडी छोड़ तीनों लोग भाग खडे हुए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और जबरन महल में गेट तोडकर घुसने का मामला मनुदेव सिनसिनी सहित दो अन्य के खिलाफ दर्ज कराया गया। वहीं मनुदेव सिनसिनी ने सिनसिनी गांव में उपस्थित समस्त सरदारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब से राष्ट्र ध्वज महल पर लगाया गया, तभी से मैं सो नहीं पा रहा था कि रियासतकालीन झण्डा मोती महल पर हमारे जिंदा रहते नहीं फहराया गया तो कभी भी झण्डा नहीं फहराया जाएगा।

आने वाली पीढी हमको माफ नहीं करेगी, इसलिए मैंने किसी भी प्रकार के लोगों को साथ न लेकर अकेले ही मोती महल जाने का निर्णय लिया और मोती महल के अंदर घुसकर 30 से 40 मिनट तक रहकर रियासतकालीन झण्डा फहराया। वहीं मनुदेव सिनसिनी और उनके साथियों द्वारा सिनसिनी गांव में सिनसिना बाबा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की गई जिसमें दौलतराम फौजदार ने पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से स्पीकर ऑन कर माइक लगाकर उपस्थित लोगों की बात कराई गई। इस पर विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि जमीन मेरे नाम, महल मेरे नाम तो ये लड़का कौन  होता है मामला दर्ज कराने वाला और उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मोबाइल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक से वार्ता की जा चुकी है मनुदेव और उसके साथियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं उपस्थित लोगों को विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि भरतपुर के स्थापना दिवस बसंत पंचमी पर वह महल के अंदर जाएंगे और तभी रियासतकालीन झण्डा भी लगेगा। इस मौके पर उपस्थित समस्त लोगों द्वारा मनुदेव सिनसिनी का फैंटा, साफा व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और सिनसिनी गांव की परिक्रमा भी की गई।

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी
नदबई। आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। एडीशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा ने भी जिला चिकित्सालय में घायल युवक की कुशलक्षेम लेते हुए जांच पडताल की।

गांव भदीरा निवासी पंकज सिंह पुत्र सुरेश सिंह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर बीलोट स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर बांसी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था हुई बहाल
बयाना। बयाना से थाना डांग जाने वाले रास्ते पर कस्बे में बने रेलवे अन्डरपास में पिछले महीने भर से गन्दा पानी भरा होने के चलते आमजन परेशान है। कस्बे के पूर्व पाषर्द मधु शर्मा, अधिवक्ता बृजमोहन गुप्ता, यज्ञप्रिय शर्मा आदि ने बताया कि रेल्वे अन्डरपास में पानी निकासी की व्यवस्था नही होने से गन्दा पानी भरा हुआ हैं। कस्बे के शमशान को जाने वाली सडक पर बने इस रेल्वे अन्डरपास में गन्दा पानी भरा होने से शव यात्रा को भी रेल लाइन पार कर निकालना पड रहा है

जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। अनेक बार लोगो की ओर से रेल्वे प्रशासन को इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नही होने से आमजन परेशान है। अधिवक्ता गुप्ता ने बताया कि कस्बे में एक मात्र शमशान होने की वजह से रेल्वे लाइन को क्रॉस कर शव यात्रा निकालनी पड रही है, रेलवे अन्डरपास में अंधेरा और गन्दा पानी भरा हुआ है, इस गन्दे पानी में वाहन चालक भी परेशान हो रहे है क्योकि पानी भर जाने से बाइक व स्कूटी आदि पानी में ही बन्द हो जाती है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

चार घंटे तक माँ के लिए बिलखती रही दो मासूम बेटियां, पत्रकार ने निभाया सरोकार
सैंपऊ। कस्बे के भरतपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक के पास चाय की थड़ी पर दो मासूम बेटियों को छोड़कर एक मां 4 घंटे तक फरार हो गई। बच्चियों को बिलखती देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे पत्रकार नीरज शर्मा ने पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचित कर बच्चियों को अपने संरक्षण में लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के बगल में एक चाय की थड़ी पर 6 माह एवं डेढ़ साल की दो मासूम बच्चियां बिलख रही थी।

बच्चियों को लावारिस अवस्था में देख मार्केट के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा बच्ची के माता-पिता को खोजने का भी प्रयास किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पत्रकार नीरज शर्मा द्वारा स्थानीय पुलिस एवं बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरेया से वार्ता कर चाइल्ड हेल्प लाइन को अवगत कराया गया। इस दौरान दोनों बच्चियों को पत्रकार नीरज शर्मा द्वारा खुद के संरक्षण में लिया।करीब 4 घंटे बाद बच्चियों की मां निवासी राजौरा खुर्द पहुंच गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस के हवलदार रामनाथ मीणा के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के बीपी सिंह भी टीम को लेकर पहुंच गए। पुलिस द्वारा वार्ता करने पर मुख्य तथ्य  सामने आया के पति पत्नी में विवाद हुआ था।

विवाद होने पर पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर सैपऊ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकालने आई थी। लेकिन बैंक पासबुक को घर भूल आई थी। ऐसे में चाय की थड़ी पर दोनों बच्चियों को लावारिस हालत में छोड़कर घर पासबुक को लेने चली गई थी। करीब 4 घंटे के अंतराल में पुलिस और चाइल्ड लाइन एवं स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस और चाइल्ड हेल्प लाइन ने पति पत्नी से समझा कर दोनों बच्चियों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस द्वारा पति को पाबंद भी किया है। चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा पत्नी को भी भविष्य में ऐसा बर्ताव नहीं करने की चेतावनी दी है।

आरक्षण की मांग को लेकर चौथे दिन भी आंदोलन जारी: राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर यातायात को नहीं राहत, सरकार के मंत्री ने कहा वार्ता को तैयार
भरतपुर। राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर माली, सैनी, कुशवाहा, शाक्य एवं मौर्य समाज के लोगों का आंदोलन जारी रहने से आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर यातायात आज चौथे दिन भी बाधित रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग के चार दिन से लगातर ठप्प रहने से आगरा-जयपुर के बीच सड़क मार्ग की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भरतपुर के अरौदा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महापड़ाव डाले बैठे आंदोलनकारियों की वजह से इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों की संख्या में ट्रकों के पहिये थमे हुए है जो जाम के खुलने का इंतजार कर रहे है। यात्रियों की परेशानियों के मद्देनजर भरतपुर से जयपुर जाने वाले यात्री वाहनों को परिवर्तित मार्गो से निकाला जा रहा है जिससे लोगों को अतिरिक्त सफर एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आन्दोलन के मद्देनजर भरतपुर जिले के चार तहसील क्षेत्रो नदबई, वैर, भुसावर तथा उच्चैन में नेटवन्दी को 16 जून पूर्वाह्न ग्यारह बजे तक बढ़ा दिया गया है। उधर आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर संघर्ष समिति और राज्य सरकार के अधिकृत प्रतिनिधि पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह एवं सम्भागीय आयुक्त के बीच वार्ता को लेकर पिछले दो दिनों से अभी तक तय नहीं होने से दोनों के बीच वार्ता नहीं हो पाई हैं। उल्लेखनीय है कि को लेकर ये बारह प्रतिशत आरक्षण की मांग लोग गत 12 जून को इस राजमार्ग पर प्रदर्शन शुरु कर दिया था, जिससे यह मार्ग ठप्प हो गया।

आरक्षण आंदोलन पर हम बात करने को तैयार, बातचीत से ही हल निकलेगा: सुभाष गर्ग
जयपुर। पीसीसी में सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सुभाष गर्ग ने मीडिया से बात करते हुए नेशनल हाईवे 21 पर आरक्षण आंदोलन पर कहा कि मांग उठाना सबका अधिकार है। हम सबसे बात करने के लिए तैयार है। गर्ग ने कहा कि भरतपुर में सैनी समेत अन्य वर्ग आंदोलन कर रहे। मेरी अपील है, किसी भी समस्या का निदान बातचीत से ही संभव है। सरकार ने बातचीत के लिए मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, संभागीय आयुक्त और जिला प्रशासन को बातचीत के लिए अधिकृत किया है। बातचीत में आए प्रस्ताव पर सरकार विधि सम्मत कार्यवाही करेगी। मिलिट्री को लेकर केंद्र के नए निर्णय पर कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय खतरनाक है। कारण साफ है मोदी सरकार नौकरियां नही दे पाई। सेना की भर्ती के नए नियमों पर पुनर्विचार हो। आर्मी एक्सपर्ट भी इस पक्ष में नहीं है। राहुल गांधी पर ईडी की कार्यवाही पर कहा कि हम कार्यवाही का विरोध करते है। सीएम गहलोत को मिलने नही दिया जा रहा। ये कैसा लोकतंत्र है। अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया जाम
भरतपुर। नगर थाना क्षेत्रांतर्गत गांव थून में बदमाशों द्वारा मारपीट मे घायल हुए युवक की गत गुरुवार को जयपुर ले जाते समय दौसा में मौत हो गई। युवक के शव को परिजन शुक्रवार को दोपहर गांव लेकर पहुंचे तो ग्रामीणों सहित परिजनों ने अलवर-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया, जिसके चलते वाहन चालकों को गर्मी के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी अनुसार हरमुख पुत्र थान सिंह प्रजापति को बुधवार रात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसे आरबीएम जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जिसे परिजन जयपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में दौसा के पास उसने दम तोड दिया। परिजनों ने युवक को दौसा अस्पताल में दिखाया, जहां चिकित्सकों ने भी युवक को मृत घोषित कर दिया और शव को दौसा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार को किसान नेता नेमसिंह फौजदार के नेतृत्व में परिजन शव को लेकर गांव थून पहुंचे, जहां आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने अलवर-भरतपुर राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता सहित आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम सुरेन्द्र प्रसाद, एडीशनल एसपी रघुवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराकर जाम खुलवाया।

निजी कॉलेज संचालकों की मनमानी: परीक्षार्थियों से अवैध वसूली
वैर। बृज यूनिवर्सिटी भरतपुर के द्वारा स्नातक स्तर की परीक्षाएं 20 जून से प्रारंभ की गई है जिनके लिए तीन पारियों में परीक्षा संचालित है। प्रात: 8 बजे से 9.30 तक 11 बजे से 12.30 व 2 बजे से 3.30 तक , जिसमें कस्बा वैर स्थित निजी कॉलेजों में यूनिवर्सिटी द्वारा परीक्षा केंद्र आवंटित किये गए है। आस पास के क्षेत्रों से परीक्षार्थी वैर स्थित निजी कॉलेजों में परीक्षा देने आते हैं। निजी कॉलेज संचालकों के द्वारा अतिरिक्त शुल्क के रूप में परीक्षार्थियों से 100 रुपए की अवैध वसूली का प्रकरण सामने आया है।वैर स्थित निजी कॉलेज संचालक परीक्षार्थियों से अवैध रूप से 100 रुपए लिए जा रहे हैं, परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 100 रुपये दिये जाने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित करने के लिये धमकी दी जाती है। उक्त समस्या को लेकर परीक्षार्थियों ने अपने परिजनों को अवगत कराया तो उन्होंने प्रकरण को लेकर कॉलेज व्यवस्थापकों से बात की तो उन्होंने अतिरिक्त शुल्क का हवाला देते हुए कहा कि हम परीक्षार्थियों को ठंडा पानी व स्वच्छ टॉयलेट की व्यवस्था करने में इस अतिरिक्त शुल्क का उपयोग करते हैं। जबकि इस अतिरिक्त शुल्क की किसी भी प्रकार की रसीद नहीं दी जाती है। इस तरह की अवैध तरीके की कॉलेज संचालकों द्वारा वसूली को लेकर परीक्षार्थियों व परिजनों ने कॉलेज संचालकों के प्रति आक्रोश प्रकट किया है। उनका कहना है कि सभी शुल्क परीक्षा से पहले ही जमा करा दिए गए हैं। परिजनों ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने आश्वस्त कराया कि इस तरह की कोई समस्या है तो हम व्यवस्थापकों को बोल देंगे व परीक्षार्थियों को इस तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

जलभराव की समस्या को लेकर किसानों का हल्ला-बोल
कामां। क्षेत्र के पथवारी मोड़ पर 14 गांव में जलभराव की समस्या को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ था, जिसमें भरतपुर सांसद रंजीता कोली सहित भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी शामिल हुए। किसानों की समस्या को लेकर शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। पथवारी मोड़ पर आयोजित किसानों के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान के लिए 66 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे जो पानी निकासी के लिए कार्य किया जा रहा है वह बहुत धीमी गति से किया जा रहा है और बरसात का समय आ रहा है। किसानों की समस्या का अगर समाधान नहीं होता है तो किसान भरतपुर कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

सांसद ने भरतपुर कलक्टर से फोन पर वार्ता की और फोन को स्पीकर होल्ड कर माइक के सामने लगाया गया जहां पूरी जनता ने भरतपुर कलक्टर और सांसद की वार्ता को सुना। कलक्टर ने सांसद को अवगत कराया कि पूर्व में ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं और एसडीएम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण भी किया गया है। कार्य में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। अगर ठेकेदार शीघ्र कार्य को पूर्ण नहीं करता है तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान डांग विकास के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम, पूर्व मंत्री मदन मोहन सिंघल, पूर्व विधायक शमशुल हसन, राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचद भंडारी सहित भाजपा नेता सहित किसान समर्थित लोगों ने अपनी अपनी बातें रखी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि मनीष शर्मा, पंडित रामजी लाल शर्मा, पंडित हरिप्रसाद शर्मा, सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान हुकम सिंह ने संचालन किया। डांग विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि पूर्व विधायक एवं जिला परिषद सदस्य शमशुल हसन ने किसानों के लिए संघर्ष करने की बात कही, लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि वह जिला परिषद के सदस्य हैं और जिला परिषद की श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत पैसा स्वीकृत हुआ है और वह समस्या को लेकर जिला परिषद में आवाज उठाएंगे और जिला परिषद को जब तक समस्या समाधान नहीं हो जाता जब तक चलने नहीं देंगे। सांसद कोली से किसानों की समस्या को लेकर अलग से बजट देने की मांग भी की और कहा कि सांसद द्वारा किसानों की समस्या को लेकर अभी तक सांसद ने कोई पैसा नहीं दिया है।

इस पर सांसद द्वारा तुरंत जवाब देते हुए कहा कि किसानों की समस्या के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि सांसद हमारे घर की है और हमें सांसद से उम्मीद है कि वह किसानों की समस्या के लिए आवश्यक रूप से पैसा देंगी।  किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है क्योंकि जवाहर सिंह बेढम ने सभी से चर्चा करने के बाद और सांसद द्वारा कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता की गई और कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि शीघ्र किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा कार्य चल रहा है जिस पर धरने को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। किसानों द्वारा आयोजित किया गया आंदोलन के दौरान नेता और वक्ताओं की संख्या अधिक थी लेकिन जितनी भीड़ की उम्मीद की गई उतनी भीड़ प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं थी। यहां तक की धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित भाजपा नेता अधिक थे।
कामां फोटो नंबर एक।

भुसावर सीएचसी पर जेब तराशी और बाइक चोरी
भुसावर। कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र जो क्षेत्र के लिए उपचार का एक मात्र केंद्र है, लेकिन इन दिनों स्थानीय पुलिस की लापरवाही और मनमानी के चलते अब सिर्फ  जेब तराशी और बाइक चोरी का अड्डा बन  गया है। जिससे इन दिनों यहां आने वाले रोगी वा परिजन दहशत में रहने लगे है, लेकिन पुलिस रोज की वारदात होने के बावजूद एक भी जेब तराशे को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे ऐसे शातिरों के हौसले बुलंद है।

उल्लेखनीय है कि 2 जून को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार कराने आए कस्बा निवासी भगवत प्रसाद की जेब से 2100 रुपए एवं कटारियापुरा निवासी विक्रम सिंह की जेब से 4500 रुपए निकालने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। 5 जून को  अपनी पत्नी को संस्थागत प्रवस के लिए लेकर आए एक व्यक्ति की बाइक को अज्ञात चोर उठाकर ले गए। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रोगी पर्ची कटाने पहुंचे सीनियर सिटीजन शिक्षाविद् विश्म्वरदयाल पाण्डेय की 9500 रुपए  की जेब तराशी हो गई। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी में बारदात को अंजाम देने वाला एवं उसके तीन सहयोगी साफ नजर आ रहे हैं।

चिकित्सक कुछ समझ पाते उससे पूर्व जेबकतरे अपने कार्य को अंजाम देकर फरार हो गए। चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बलराम मीना ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें लगभग सभी वारदातें कैद होती है। पूर्व में घटित घटनाओं को लेकर भुसावर थानाधिकारी को पत्र लिखा गया था, लेकिन आज तक उन्होंने एक भी सादा वर्दीधारी को ओपीडी के समय चिकित्सालय नहीं भेजा। रोगी संख्या अधिक होने के कारण हमारा ध्यान हमेशा कैमरों की स्कीन पर नहीं रह पाता। इसके उपरांत भी संदिग्धता होने पर मौके पर ही दिखाया जाता है। आज की घटना में तीन युवाओं को एक ही स्थान पर बैठा हुआ देखने पर सहायक कर्मचारी को भेजा गया। तब तक वे जा चुके थे।

चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि आज पुन: उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाधिकारी भुसावर को पत्र लिखकर सुरक्षा हेतु अवगत कराया गया है , वही अन्य स्थानों के साथ रोगी पर्ची खिडकी एवं नि:शुल्क दवा वितरण खिड़की के लिए स्पेशल सीसीटीवी कैमरे लगवाये जा रहे हैं। भुसावर थाना प्रभारी मदनलाल मीना का कहना है कि स्थानीय चिकित्सालय में रोजाना ओपीडी के समय दो पुलिसकर्मी सदावर्दी में भेजे जा रहे है, लेकिन आज सलेमपुर खुर्द गांव में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान हुआ था, इसलिए जाप्ता वहा भेजने की बजय से कम पड़ गया। इसलिए नहीं भेजा जा सका, कल से नियमित दो पुलिस कर्मी तैनात रहेगे !

अज्ञात बदमाश ने फोन पर मांगी रंगदारी
बाड़ी। करीब एक माह से चर्चा में चल रहे  कस्बे में लगातार अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है. एक ऐसा ही फिर मामला सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति से रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने तक की धमकी दे डाली है। बदमाश की धमकी से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में देखा जा रहा है.घटना से पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शहर के गर्ल्स स्कूल के सामने रहने वाले पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल पुत्र रामजीलाल ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि उसके मोबाइल नम्बरो पर दस-पंद्रह दिन से अज्ञात बदमाश फोन कर रंगदारी की मांग कर रहा हैं और रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही कॉलेज में पढ़ रही उसकी पुत्री को सरेराह उठाने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया हैं कि दो जून 2022 को दोपहर में अज्ञात बदमाश ने मोबाइल पर फोन कर धमकी दी कि तुमने मेरी बात नहीं मानी। अब अंजाम भुगतने को तैयार हो जाओ। जानकारी देते हुए बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि-पीड़ित हरेश कुमार अग्रवाल ने बाड़ी थाने पर उपस्थित होकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ एक तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज के दो रेजीडेन्ट चिकित्सकों के साथ बदमाशों ने की मारपीट, किया हवाई फायर
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्रांतर्गत मेडिकल कॉलेज के बाहर दो रेजीडेन्ट चिकित्सकों को बदमाशों द्वारा हवाई फायर कर एवं मारपीट कर घायल कर दिया।
रेजीडेन्ट चिकित्सक नवीन गुर्जर और रवि चौपडा मेडिकल कॉलेज के बाहर स्थित सरस डेयरी के बूथ पर चाय पी रहे थे, इस दौरान शराब में धुत्त बदमाशों ने डेयरी बूथ संचालक से सिगरेट की मांग की, जिस पर डेयरी संचालक ने सिगरेट नहीं रखने की बात कही और बदमाश नाराज हो गये। नाराज बदमाशों ने डेयरी बूथ संचालक को गाली-गलौच कर पीटना शुरू कर दिया। जिस पर चाय पी रहे चिकित्सक नवीन गुर्जर और रवि चौपडा ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की तो शराब में धुत्त बदमाशों ने चिकित्सकों के साथ भी मारपीट कर दी और हवाई फायर कर मौके से फरार हो गये। मामले को लेकर रेजीडेन्ट डॉक्टरों ने चंदू देशवाल के खिलाफ सेवर थाना में मामला दर्ज कराया है। सेवर थाना इंचार्ज अरुण चौधरी ने बताया कि चंदू देशवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।