SGST - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई
जयपुर। राज्य सरकार ने हिन्दी फिल्म ‘शतक’ को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तय किया है कि इस फिल्म के टिकट पर लगने वाले राज्य माल एवं सेवा कर (SGST) की राशि की भरपाई सरकार खुद करेगी। यह आदेश 26 फरवरी 2026 से लागू होकर 6 महीने तक प्रभावी रहेगा। सरकार ने साफ किया है कि—फिल्म के दौरान सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स टिकट के दाम नहीं बढ़ा सकेंगे। सीटों की संख्या या श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। टिकट बेचते समय SGST की राशि दर्शकों से अलग से नहीं वसूली जाएगी।

हालांकि सिनेमाघर पहले की तरह टैक्स की राशि सरकार के खाते में जमा कराएंगे, बाद में उन्हें इसकी प्रतिपूर्ति दी जाएगी। आदेश जारी होने से पहले अगर किसी से SGST वसूला गया है तो उसकी वापसी नहीं होगी। SGST की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन और प्रक्रिया संबंधी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से फिल्म देखने वाले दर्शकों को टिकट पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

जीएसटी कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, मार्च में करीब 1.24 लाख करोड़ रुपए का राजस्व मिला
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद देश में आर्थिक गतिविधियों में आ रही तेजी के साथ ही जीएसटी राजस्व संग्रह में भी तेजी का रुख बना हुआ है और इस वर्ष मार्च में अब तक का रिकॉर्ड 123902 करोड़ रुपए का जीएसटी राजस्व संग्रहीत हुआ है। मार्च में लगातार छठवें महीने जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। अक्टूबर 2020 से लगातार जीएसटी राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ रुपए के पार बना हुआ है। अक्टूबर 2020 में 105,155 करोड़ रुपए, नवंबर 2020 में 104,963 करोड़ रुपए, दिसंबर 2020 में 115,174 करोड़ रुपए और इस वर्ष जनवरी में 119,875 करोड़ रुपए और फरवरी में 113143 लाख करोड़ रुपए जीएसटी राजस्व संग्रहीत हुआ था। मार्च 2021 में जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष इसी महीने में संग्रहीत राजस्व से 27 फीसदी अधिक है।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी जीएसटी संग्रह के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2021 में संग्रहीत राजस्व में सीजीएसटी 22,973 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 29,329 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 62,842 करोड़ रुपए और 8,757 करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति उपकर शामिल है। आईजीएसटी में 31,097 करोड़ रुपए और क्षतिपूर्ति उपकर में 660 करोड़ रुपए आयातित वस्तुओं पर संग्रहीत कर शामिल हैं। सरकार ने आईजीएसटी राजस्व में से 21,879 करोड़ रुपए सीजीएसटी में और 17,230 करोड़ रुपए एसजीएसटी में हस्तातंरित किए हैं। सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को 28 हजार करोड़ रुपए का तदर्थ भुगतान किया है।