conditions - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

किसी वाहन की कमानी टूट रही, तो किसी का बिगड़ रहा संतुलन
कोटा। शहर में अभी तो ठीक से बरसात शुरु भी नहीं हुई है। उससे पहले ही सड़कों की हालत खराब होने लगी है। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। ऐसे ही खतरे से सैकड़ों वाहन चालकों को रोजाना दो चार होना पड़ रहा है।यह मामला वैसे तो एक जगह का है लेकिन इसी तरह की स्थिति शहर में कई जगह पर देखी जा सकती है। टिपटा में गढ़ पैलेस के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। जिससे उस सड़क से रोजाना गुजर रहे सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों का संतुलन बिगडऩे से हादसों का भी खतरा बना हुआ है।

हालत यह है कि एक तो यहां का रास्ता काफी संकरा है। ऐसे में यहां दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही 24 घंटे बनी हुई है। दिन के समय तो इस सड़क पर ट्रैफिक अधिक होने से यहां कई बार जाम के हालात बने रहते हैं। जिससे वाहनों को रैंग-रैंग कर निकलना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि गढ़ के पास सड़क पर लम्बे समय से बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। ऐसे में किशोरपुरा स्थित एलिवेटेड पुलिया से साई बाबा मंदिर की तरफ जाते समय गड्ढ़ों में वाहनों को दचके लग रहे हैं। साथ ही कई वाहनों को रोजाना नुकसान भी हो रहा है।

लोगों का कहना है कि आए दिन ई रिक् शा हो या ऑटो किसी ने किसी वाहन की या तो कमानी टूट रही है या फिर वाहन का संतुलन बिगडऩे से हादसों का खतरा बना हुआ है। दिन में रोजाना कई बार इस तरह के दृश्य देखे जा सकते हैं।इतना ही नहीं इसके आगे बैराज के समानांतर पुल पर भी दोनों तरफ काफी बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। जिससे वाहनों का संतुलन बिगड़ रहा है।

तीन तरफ से आ रहे वाहन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़ के सामने से दशहरा मैदान की तरफ जाने का रास्ता काफी संकरा है। ऐसे में यहां तीन तरफ से वाहन निकल रहे हैं। एक सकतपुरा व पाटनपोल की तरफ से दशहरा मैदान की तरफ जाने वाले वाहन, दूसरे दशहरा मैदान व एलिवेटेड पुलिया से आने वाले वाहन उस संकरे रास्ते से निकल रहे हैं। दिन के समय तो यहां से कचरे के डम्पर और स्कूली बच्चों के वाहन ऑटो व वैन तक निकलते हैं। जिससे वहां जाम के साथ ही हादसों का भी खतरा बना हुआ है।

काम जरा सा, हादसों का इंतजार
स्थानीय लोगों का कहना है कि गढ़ के पास सड़क का जरा सा हिस्सा खराब हो रहा है। लेकिन गड्ढ़े अधिक गहरे व बड़े हैं। जिससे अचानक आने वाले वाहन झटके से उन गड्ढ़ों में उछल रहे हैं। जिससे वाहनों को नुकसान व हादसों का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद प्रशासन बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन तो बड़ा हादसा होने के बाद ही चेेतता रहा है। जबकि छोटा सा काम बहुत कम समय में हो सकता है उसे नहीं कर रहे।

यह तो एक जगह का मामला है। इसी तरह से शहर में अधिकतर सड़कों की भी यही स्थिति है। जिनमें विज्ञान नगर पीएफ कार्यालय के सामने की सड़क हो या मस्जिद रोड,नयापुरा की अंदरूनी सड़कें हो या छावनी की। सभी जगह सड़कों पर अभी से बड़े-बड़े गड्ढ़े हो रहे हैं। बरसात आने पर ये गड्ढ़े और बड़े हो जाएंगे।

24 घंटे ट्रैफिक से परेशानी
नगर निगम के अधिशाषी अभियंता ए.क्यू कुरैशी ने बताया कि इस सड़क पर 24 घंटे ट्रैफिक चलता है। दिन ही नहीं रात में भी डम्पर निकलते रहते हैं। जिससे इस सड़क को नुकसान होता है। पूर्व में कई बार इसे सुधारा भी जा चुका है। लेकिन वाहनों के दबाव के कारण यहां फिर से गड्ढ़े हो जाते हैं। लेकिन इन गड्ढ़ों को जल्दी ही सही करवा दिया जाएगा।

गर्मी का सितम: सड़क पर कर्फ्यू के हालात
मण्डावर। यहां गत दो माह से लगातार पड़ रही भीषणगर्मी व तेज धूप के चलते लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने से मजबूर हो रहे हैं। वहीं लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं उल्टी,दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी है, ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोग गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नीबू का शरबत,शिकंजी इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे है।

शुक्रवार को हल्का मौसम बारिश का हुआ लेकिन दोपहर बाद कभी गर्मी तो कभी लू के थपड़ों ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया। दिनभर लोग भीषणगर्मी की तपन के पसीने से तरबतर होते रहे। लोगों ने कहा कि भीषणगर्मी से घरों से बाहर निकला नही जा रहा है। मानव जाति तो फिर भी मकान एवं पेड़-पौधों एवं टीनशेड़ों की शरण लेकर भीषणगर्मी से बचाव कर रहे है। लेकिन पशु-पक्षियों का भीषणगर्मी से बुरा हाल हो रहा है। पशु-पक्षी भीषणगर्मी की तपन से झूलस कर दम तोड़ रहे है। वहीं पानी नही मिलने से प्यासे ही दम तोड़ रहे है।पशु-पक्षियों के लिए बुरा हाल हो रहा है। भीषणगर्मी लू के थपेड़ों से सुबह दस बजे बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है दूर-दूर तक वाहन नजर नही आते हैं।