repairing - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बरेका के कारीगरों ने कर दिया कमाल : बरेका ने करोड़ों की विदेशी मशीन को मरम्मत कर पुनर्जीवित किया, लाखों रुपए की बचत
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वदेशी कौशल और आत्मनिर्भर भारत की भावना ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। वर्ष-2015 में चेक रिपब्लिक से खरीदी गई 27.26 करोड़ रुपए मूल्य की सीएनसी हैवी ड्यूटी पोर्टल मिलिंग मशीन, जो क्रैंक केस की मशीनिंग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, उसमें तकनीकी खराबी आने से उत्पादन बाधित हो गया था। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य संपन्न किया गया।

मशीन के बी-एक्सिस हेड में ग्राउंड फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हुई थी, जिसके समाधान के लिए कई बार निर्माता कंपनी से संपर्क किया गया, लेकिन अपेक्षित सहायता प्राप्त नहीं हो सकी। ऐसे में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बरेका की तकनीकी टीम ने इस चुनौती को ‘हम करेंगे’ की भावना के साथ स्वीकार किया और मशीन को इन-हाउस रिपेयर करने का निर्णय लिया।

बिना विदेशी सहायता, बरेका के अभियंताओं ने किया असंभव कार्य संभव
मशीन के हेड को खोलने से पूर्व उसकी संपूर्ण संरचना और ड्राइंग का गहन अध्ययन किया गया। आवश्यक सभी घटकों की पुन: ड्राइंग तैयार कर उन्हें सावधानीपूर्वक खोला गया। स्लिप रिंग असेंबली में मौजूद स्पेयर रिंग पर बिजली आपूर्ति को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। यह कार्य अत्यंत जटिल और उच्च तकनीकी क्षमता वाला था। सभी पावर एवं कंट्रोल वायर कनेक्शन को खोलकर, ब्रास रिंग में लगी स्लिप रिंग सप्लाई को नीचे से ऊपर शिफ्ट किया गया। इस अद्भुत तकनीकी कौशल से समस्या का स्थाई समाधान प्राप्त हुआ और मशीन पुन: सुचारू रूप से कार्य करने लगी।

25 लाख रुपए की बचत
इस उपलब्धि से बरेका को लगभग 25 लाख की प्रत्यक्ष वित्तीय बचत हुई, साथ ही क्रैंक केस के उत्पादन में आई रुकावट समाप्त हो गई। यह सफलता न केवल बरेका की तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण भी है।

डिग्गी कल्याण यात्रा से पहले मंदिर की ओर जाने वाली सभी सड़कें होंगी दुरुस्त
जयपुर। धार्मिक नगरी डिग्गी में आगामी माह में शुरू होने वाले 59वें लक्खी मेले और पदयात्रा से पूर्व मंदिर की और जाने वाली सभी सड़कों को दुरुस्त करवाया जाएगा ताकि पदयात्रियों सहित अन्य श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हों। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मंदिर की और जाने वाली सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी सड़कें जो बरसात के कारण यदि सड़क खराब हो गई हैं, तो विभाग उन्हें तत्काल ठीक करवाएगा ताकि पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

इन सड़कों की होगी मरम्मत
परियोजना निदेशक आरएसआरडीसी यूनिट टोंक ने बताया कि जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे सड़क के पेच मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवा कर निविदा पूर्ण कर ली गई है, जल्द ही कार्य आदेश जारी होंगे। देवली केकड़ी मालपुरा सड़क तथा डिग्गी-सोहेला सड़क (सोहेला से बोराखंडी तक) गारंटी अवधि में होने के कारण इनकी मरम्मत संबंधित संवेदक से करवाई जाएगी। मालपुरा से पिपणी सड़क के पेच वर्क मरम्मत का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। प्रदेश के प्रमुख आस्था केन्द्र डिग्गी कल्याण जी में आगामी 11 अगस्त से लक्खी मेले का आयोजन  प्रस्तावित है।

एयरोड्राम अंडरपास में अब एक महीने तक रहेगा वन वे
कोटा। एरोड्राम चौराहा स्थित अंडरपास के एक तरफ की नाली व जाली सही करने का काम करने के दौरान रास्ता बंद करने से वन वे ट्रैफिक चल रहा है। एक तरफ का रास्ता बंद होने से सोमवार को दिनभर चौराहे पर ट्रैफिक बाधित रहने के साथ ही वाहन चालकों को एक तरफ से निकलने के दौरान समस्या का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ की जाली व नाली सही करने से करीब एक माह तक इस अंडरपास से वन वे ट्रैफिक ही रहेगा। नगर विकास न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करीब तीन साल पहले 50 करोड़ की लागत से एरोड्राम अंडरपास का निर्माण कराया गया है। जिससे चौराहे से ट्रैफिक बिना रूके ऊपर व नीचे से आसानी से निकल सके। लेकिन इस अंडरपास के ढलान में बनी नाली और उसकी जाली में बार-बार खराबी आने व उसके टूटने से हादसों का खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से घोड़े वाले चौराहे से धानमंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर बार-बार जाली टूटने की समस्या अधिक रही है। हालांकि उसे समय-समय पर वेल्डिंग कर सही किया जा रहा है। लेकिन दिनभर अधिक व बड़े वाहनों के निकलने से वह वेल्डिंग टिक नहीं पा रही और हादसों का खतरा बना हुआ है। जाली टूटकर नाली में धंसने से उसमें कचरा फंसने से पानी जाम हो जाता है। जिससे वाहनों के निकलने पर गंदे पाने के छीटे लोगों पर पड़ते हैं।  ऐसे में अब कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा अंडरपास की उन जालियों व नाली को सही करने का काम किया जा रहा है। इसकी शुरुआत घोड़े वाले चौराहे से धानमंडी वाली साइड से की गई है। दो दिन से घोड़ा चौराहा व धानमंडी के सामने बेरीकेडिंग लगाकर अंडरपास का रास्ता बंद किया हुआ है। बीच से जाली को सही करने का काम किया रहा है। अंडरपास का एक तरफ का रास्ता बंद होने से सभी वाहन धानमंडी से घोड़ा चौराहा की तरफ वाले रास्ते से आ-जा रहे हैं। जिससे सामान्य दिनों में तेज गति से निकलने वाले वाहन भी धीमी गति से निकल पा रहे हैं। वहीं घोड़ा चौराहे पर दिनभर सभी तरफ से आने वाले वाहनों के कारण कई बार ट्रैफिक जाम की समस्या हुई। साथ ही बड़े वाहनों के मुड़ने के कारण यातायात भी बाधित हुआ।

एक तरफ लगेंगे 15 दिन
कोटा विकास प्राधिकरण के एक्सईएन शैलेन्द्र जैन ने बताया कि अंडरपास की जाली को बार-बार वेल्डिंग करवाने के बाद भी समस्या हो रही थी। जिससे हादसों का खतरा हो रहा था। उसे देखते हुए अंडरपास की जाली व नाली को सही करने का काम किया जा रहा है। जाली को आरसीसी से कवर किया जा रहा है। साथ ही उसे बीच से ऊंचा किया जा रहा है। जिससे वह स्पीड ब्रेकर का भी काम करेगा और स्थायी समाधान हो जाएगा। नाली की सफाई भी हो सकेगा। ऐसा अंडरपास के दोनों तरफ किया जाएगा। एक तरफ का काम पूरा होने में करीब 15 दिन का समय लगेगा। तीन दिन हो गए हैं करीब दस दिन और लगेंगे। एक तरफ का काम पूरा होने के बाद दूसरी तरफ का काम शुरू किया जाएगा। इसके सही होने से बरसात में भी पानी भरने की समस्या नहीं होगी।

नाले को दुरूस्त करवाने का कार्य शुरू
जोधपुर। जोधपुर के वार्ड नम्बर 70 में आने वाले माता का थान क्षेत्र में मुख्य रोड उगमसिंह की होटल के सामने बना नाला टूट जाने से क्षेत्रवासियों में काफी भय बने होने की खबर को नवज्योति द्वारा प्राथमिकता से प्रकाशित करने के बाद इस खबर का असर आ गया है और नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवडा और अधिकारियों ने इसमें सुद लेते हुए नाले को दुरूस्त करवाने का कार्य सोमवार को शुरू कर दिया है। नाला दुरूस्त होने का कार्य शुरू होने के साथ ही जहां क्षेत्रवासियों ने राहत की सास ली तो वही नवज्योति की खबर के बाद समस्या का समाधान होने पर नवज्योति का आभार भी जताया।

नवज्योति की द्वारा 3 जुलाई को माता का थान मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त नाला दे रहा हादसों को न्यौता,समय रहते नही हुआ ठीक तो भारी बारिश में हो सकती जनहानि.....यह खबर प्राथमिकता से प्रकाशित की थी और खबर प्रकाशित होने के एक दिन में ही खबर का असर आ गया और सोमवार सुबह ही नगर निगम उत्तर की टीम ने इसको गंभीरता से लिया और मौके पर जेसीबी ने पहुंचकर क्षतिग्रस्त नाले को पूरा तोडने के साथ ही नाले के पुन: निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह जैसे ही जेसीबी लेकर नगर निगम की टीम पहुंची तो क्षेत्रवासियों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली क्योकि वर्तमान में जिस तरह से बारिश का मौसम है उसको देखते हुए कई तरह के हादसो का अंदेशा बना हुआ था जिससे अब लोगो को राहत मिली है। गौरतलब है कि वार्ड नम्बर 70 जो कि नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवडा का वार्ड है ऐसे में यहां पर नाला क्षतिग्रस्त होने और खुले होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में क्षेत्रवासियों द्वारा इसको लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों व स्थानीय नगर निगम के कर्मचारियों तक को अवगत कराया गया मगर फिलहाल किसी प्रकार की कोई सुनवाई नही हो रही थी जिसको लेकर बाद में नवज्योति पर आमजन ने विश्वास जताया और तुरंत लोगो काम भी हो गया।

मोटर ठीक करते रस्सी टूटी, कुएं में गिरने से युवक की मौत
हिंडोली। बूंदी जिले के क्षेत्र के कांस की आंतरी मजरे में शनिवार सुबह कुएं में लगी मोटर को ठीक करते रस्सी टूट गई और युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हीरालाल उम्र 25 वर्ष पुत्र रामदेव कहार की कुएं में गिरने से मौत हो गई। हीरालाल अपने पिता के साथ खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। फसल को पानी पिलाने के लिए कु एं पर मोटर को चलाने गया। मोटर खराब थी मोटर को रस्सी की सहायता से निकालते समय अचानक रस्सी टूट गई और हीरालाल का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। परिजन और आसपास के लोगों ने युवक को कुएं से बाहर निकाला और हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हीरालाल इकलौता पुत्र था। सूचना पर हिंडोली पुलिस भी अस्पताल पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई गिरधर सिंह ने बताया कि पंचनामा तैयार कर लिया था। लेकिन हिंडोली अस्पताल में जांच की व्यवस्था नही होने के चलते शव को बूंदी अस्पताल ले जाया गया। जहां आवश्यक जांच के बाद शव का पोस्टमार्डम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया।

उपसरपंच ने की आर्थिक सहायता की मांग
हिंडोली उपसरपंच ईश्वरलाल सैनी के साथ ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है। उपसरपंच ने बताया कि मृतक युवक के एक 3 वर्ष का पुत्र है जिसका जीवन व्यापन अब मुश्किल हो गया है। सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।