central jail - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर सेंट्रल जेल में RAC जवान ने की आत्महत्या : सर्विस राइफल से मारी गोली, ड्यूटी के दौरान कर रहा था आराम
जयपुर। राजस्थान सशस्त्र पुलिस बल (RAC) के एक जवान ने रविवार सुबह जयपुर सेंट्रल जेल के टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान गिरधारी के रूप में हुई है, जो RAC की 10वीं बटालियन में तैनात था। घटना जेल परिसर के बाहर बने अस्थाई बैरक में हुई, जहां वह ड्यूटी के दौरान आराम कर रहा था। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब जवान गिरधारी जेल के बाहर अस्थाई बैरक में मौजूद था, तभी अचानक गोली चलने की तेज आवाज गूंजी। आवाज सुनते ही आसपास तैनात अन्य जवान दौड़कर बैरक के अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि गिरधारी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है। उसकी सीने में गोली लगी हुई थी और पास ही उसकी सर्विस राइफल पड़ी थी।

जेल स्टाफ ने तुरंत घायल जवान को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस का मानना है कि जवान ने खुद को गोली मारी। उसने राइफल को जमीन पर टिकाकर बैरल को अपनी छाती पर रखा और ट्रिगर दबा दिया। SHO का बयान लालकोठी थाना प्रभारी (SHO) प्रकाश राम विश्नोई ने बताया, “आरएसी की 10वीं बटालियन का जवान गिरधारी पिछले काफी समय से जयपुर सेंट्रल जेल के टावर पर सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात था। रविवार सुबह 11 बजे बैरक में गोली चलने की आवाज आई। अन्य जवानों ने पहुंचकर उसे घायल अवस्था में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।”

जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था फेल : अब तक 36 मोबाइल बरामद, कैदियों के पास तकनीक का खुला इस्तेमाल
जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में लगातार मोबाइल फोन बरामद होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल के भीतर से एक के बाद एक मोबाइल फोन मिलना, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जेल के वार्ड नंबर 10 से लेकर लगभग सभी वार्डों में अब तक 36 से अधिक मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि इन मामलों में अब तक कोई ठोस कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे जेल के अंदर मौजूद संगठित नेटवर्क की ओर इशारा होता है।

सितम्बर में रिकॉर्ड रिकवरी, लेकिन कार्रवाई शून्य
सितंबर माह के दौरान जेल विभाग ने जेल परिसर से कुल 36 मोबाइल फोन जब्त किए। इनमें से अधिकतर मोबाइल फोन कैदियों के वार्डों से लावारिस हालत में बरामद हुए। विभाग ने इन घटनाओं को लेकर 20 से अधिक प्राथमिकी (FIR) लालकोठी थाने में दर्ज करवाईं, लेकिन अब तक किसी भी केस में न तो किसी कैदी की गिरफ्तारी हुई है और न ही किसी जेलकर्मी पर ठोस कार्रवाई की गई है।

4 अक्टूबर को फिर मिला मोबाइल, रिपोर्ट दर्ज
4 अक्टूबर को जेल प्रहरी लाली मीणा द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वार्ड नंबर 9 में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान वार्ड में एक लावारिस मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब इस संबंध में सभी कैदियों से पूछताछ की गई, तो किसी ने भी फोन के मालिकाना हक को स्वीकार नहीं किया।
प्रहरी लाली मीणा ने इस संबंध में लालकोठी थाने में रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी प्रकरण के बाद भी नहीं सुधरी सुरक्षा व्यवस्था
गौरतलब है कि कुछ समय पहले जयपुर सेंट्रल जेल से ही मुख्यमंत्री को धमकी देने का मामला सामने आया था। उस वक्त सरकार ने जेल प्रशासन पर सख्त एक्शन लेते हुए कुछ जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई भी की थी। लेकिन उसके बाद भी जेल के अंदर मोबाइल मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो दर्शाता है कि जेल में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल जारी है।

जयपुर सेंट्रल जेल में मोबाइलों का काला कारोबार : 4 बंदियों से 6 मोबाइल बरामद, एसआईटी नेक्सस खोलने में जुटी
जयपुर। राजधानी की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को जेल प्रशासन के चलाए गए आकस्मिक तलाशी अभियान में 4 बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए गए, जबकि 2 मोबाइल लावारिस पड़े मिले। इस महीने अब तक जेल से मोबाइल मिलने के 16-17 मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच गांधीनगर एसीपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है, जो इस पूरे नेक्सस का पर्दाफाश करने में जुटी है। चार वार्ड की तलाशी में 6 मोबाइल बरामद लालकोठी थाना प्रभारी प्रकाश राम ने बताया कि जेल प्रहरी राजन मीणा की शिकायत पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, 25 सितंबर को कारापाल राजेश डूकिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर क्रमशः 3, 5, 6 और 11 में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 3 की बैरक नंबर 2 में बंदी दानिश मोहम्मद के पास एक मोबाइल मिला। वार्ड 5 में बंदी गोगराज गढ़वाल, रोहिताश और ब्रह्मस्वरूप के पास मोबाइल और सिम बरामद हुए। वहीं, वार्ड 6 और 11 में एक-एक मोबाइल लावारिस पड़ा मिला। जेल प्रशासन की सख्ती के बावजूद मोबाइल मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एसआईटी अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंच रहे हैं।

सेंट्रल जेल से फरार नवलकिशोर भी गिरफ्तार, 48 घंटे में दोनों कैदी पुलिस की पकड़ में
जयपुर। सेंट्रल जेल जयपुर से 20 सितम्बर की रात दीवार फांदकर फरार हुए दोनों विचाराधीन बंदियों को पुलिस ने महज़ 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व, थाना मालपुरा गेट व थाना लालकोठी की संयुक्त कार्रवाई में रविवार को दूसरे फरार कैदी नवलकिशोर महावर को प्रताप नगर से दबिश देकर पकड़ा गया। इससे पहले आरोपी अनस उर्फ दानिश को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

घटना का खुलासा
पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन  ने बताया कि 20 सितम्बर की रात करीब 3:40 बजे सेंट्रल जेल जयपुर के वार्ड नंबर 13 से दो कैदी गिनती में कम पाए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि दोनों बंदी मुलाकात कक्ष के पास गार्डन पाइप के सहारे दीवार फांदकर भाग निकले थे।

फरार हुए बंदियों में –
1. नवलकिशोर महावर, जो थाना मालपुरा गेट के चोरी के मामले में जेल भेजा गया था।
2. अनस उर्फ दानिश, जो थाना सांगानेर के चोरी के मामले में विचाराधीन बंदी था।

दोनों के खिलाफ थाना लालकोठी में मुकदमा नंबर 172/25 धारा 262, 331(4), 3(5) बीएनएस एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

टीमों की तगड़ी तलाश
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशाराम चौधरी, एसीपी सांगानेर विनोद शर्मा और एसीपी गांधी नगर नारायण बाजिया के निर्देशन में गठित टीमों ने फरार कैदियों का पीछा शुरू किया। थाना मालपुरा गेट प्रभारी मुनेंद्र सिंह, थाना लालकोठी प्रभारी प्रकाश राम बिश्नोई और विशेष टीम प्रभारी बन्ना लाल के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से कैदियों का रूट मैप तैयार किया।
दोनों आरोपी स्मैक के आदी थे, इसलिए उनके दोस्तों व नशे के ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। इसी दौरान सूचना मिली कि नवलकिशोर प्रताप नगर इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस ने इलाके को घेरकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

फरार होने का तरीका और बयान
पूछताछ में नवलकिशोर ने बताया कि वह और दानिश पिछले 3-4 दिन से जेल से भागने की योजना बना रहे थे। दोनों ने टॉयलेट की जाली तोड़ी और पानी के पाइप को लाइट के तारों पर डालकर दीवार फांद निकले। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने मिश्रा मार्केट से एक बाइक चोरी की, लेकिन टोंक रोड पर डिवाइडर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिर पर चोट लगने के बाद वे बाइक को सुनसान जगह खड़ी कर वहां से पैदल भाग निकले। नवलकिशोर ने स्वीकार किया कि वह स्मैक का बुरी तरह आदी है और नशे की लत ही फरारी का कारण बनी। पुलिस अब उससे और पूछताछ कर रही है ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

सेंट्रल जेल का कैदी खोल रहा जेल की पोल, आसानी से मिलता है नशा और फोन
जोधपुर। देश की सबसे सुरक्षित जिलों में शुमार केंद्रीय कारागार की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं एक कैदी ने जेल से खुद के साथ हुई मारपीट का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और फिर उसे जेल के बाहर वायरल कर दिया। यह भी आरोप लगाया कि जेल में मोबाइल अफीम सहित कई तरह के नशे आसानी से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बंदी ने खुद के ऊपर हुए हमले को लेकर जेल प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने अपने परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की बात की।

12 महीने से हत्या के मामले में बंद नरेश कुमार पुत्र लाखाराम गर्ग निवासी जालौर ने गुरुवार को एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने बताया कि वह जेल के वार्ड नंबर 10 बट्टा दो की गली में सोता है। 22 जून की रात करीब 1 से 1.30 के बीच जेल में बंद एक और बंदी जेठाराम पेशाब करने के लिए आया तो वह बाथरूम के बाहर खड़ा होकर पेशाब कर रहा था। उसे टोका तो वह गालियां देने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके साथ ही वीरेंद्र उर्फ ब्यूरो यशवंत उर्फ बंटी अरुण हुड्डा टिकिया और गंगाराम भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर लात व मुक्के से बुरी तरह मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गया कुछ देर बाद जब होश में आया तो जेठाराम ने गला दबा दिया और जान से मारने की कोशिश की इस दौरान उसके साथियों ने छुड़ाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जिसमें कई जगह चोट के निशान भी बताए हैं।

कार्रवाई नहीं किए जाने पर सात से भूख हड़ताल पर
बंदी ने बताया कि वह जेल प्रशासन की कार्रवाई से नाराज है क्योंकि उसके और उसके परिजन के कहने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसलिए वह 7 दिन से भूख हड़ताल पर है। यह भी आरोप लगाया की जेल में पैसे लेकर मोबाइल व सभी प्रकार के नशे उपलब्ध करवाए जाते हैं, इसीलिए जेल के अधिकारी पैसे लेकर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

संगीत के माध्यम से कारागृह का वातावरण बनेगा सकारात्मक
अजमेर। अतिरिक्त महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (कारागार) मालीनी अग्रवाल ने सोमवार को केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आषाएं बंदी ऑर्केस्ट्रा टीम ने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अग्रवाल ने ऑर्केस्ट्रा टीम की प्रशंसा की और कहा कि संगीत मानसिकता में बदलाव लाता है एवं संगीत के माध्यम से कारागृह का वातारण सकारात्मक भी बनेगा। कारागृह में आयोजित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से बंदी कुछ ना कुछ सीख कर जीवन में अपनी नई पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बंदियों से कहा वह रिहा होने के बाद समाज में सकारात्मक भावना के साथ रहें एवं कारागृह में रहने के दौरान समय का सद्उपयोग करें। बंदियों को मंच के माध्यम से जेल नियमों का पालन करने हेतु कहा गया।

मैं संविधान की इज्जत करता हूं ...

कार्यक्रम में नवीन म्यूजिकल आषाएं बंदी ऑर्केस्ट्रा टीम के बंदी गिरीश, चांन्द व गौरव द्वारा मय से मीना से ना साखी से, गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, और झिना झिना उड़ा रे गुलाल... आदि गीतों एवं संगीत से समा बांध दिया।  बंदी बृजमोहन ने स्वरचित कविता दिल से मैं संविधान की इज्जत करता हूं ...का पाठ किया।

पेंटिंग का अनावरण

कारागृह उद्योगशाला के खाती खाने में दण्डित बंदी नरसी पुत्र फूसा द्वारा बनाया गया लकड़ी का फूलदान और महिला बंदियों द्वारा बनाई गई पेन्टिंग का श्रीमती अग्रवाल ने अनावरण किया।

निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

इससे पूर्व एडीजी (जेल) अग्रवाल ने निरीक्षण कर बंदी वस्त्र भण्डार, बंदियान कैन्टीन, पुस्तकालय एवं बंदियान लंगर की गतिविधियां और आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था की बारिकी से जानकारी ली। उन्होंने जेल में संचालित विभिन्न नवाचार, सुधारात्मक गतिविधियों ब्रास बैण्ड, आईटीआई में ट्रेड कोपा व इलेक्ट्रीशियन, हैल्प डेस्क, साक्षरता कक्षाओं, योगा और नेचुरोपैथी, ब्यूटी कल्चर एवं हेयर डेÑसिंग कार्यक्रमों की सराहना की एवं संचालित कक्षाओं/कोर्स की जानकारी ली एवं अत्यधिक संतुष्ट नजर आई। इससे पहले अग्रवाल का क्वार्टर गार्ड पर आरएसी गार्ड और कारागृह के अन्दर जेल ब्रास बैण्ड ने जनरल सल्यूट के साथ गार्ड ऑफ ऑनर से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का समापन ऑर्केस्ट्रा टीम द्वारा पुलिस थीम म्यूजिक से किया गया व कारागृह में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल, प्रदीप लखावत, पारसमल जांगिड़ उपाधीक्षक, लालचंद कारापाल, मुकेश भाटी, सत्येन्द, श्रीमती दिव्या चौधरी व बनवारीलाल शर्मा उपकारापाल आदि जेल अधिकारी उपस्थित मौजूद थे।

केंद्रीय कारागार और महिला सुधार गृह का निरीक्षण
कोटा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटा के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा ने केंद्रीय कारागृह, कोटा व महिला सुधार गृह, कोटा का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से संवाद कर उनकी दैनिक आवश्यकताओं व सुविधाओं, भोजन व्यवस्था,  मेडिकल सुविधाओं तथा विधिक सहायता एवं परामर्श संबंधी आवश्यकताओं आदि के संबंध में जानकारी ली तथा ऐसे बंदी जिनकी पैरवी  के लिए अधिवक्ता नहीं हैं  उन बंदियों के संबंध में नि:शुल्क विधिक सहायता आवेदन-पत्र भरवाने  के निर्देश दिए। जेल में बंदियों को उपलब्ध करवाये जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व कारागृह परिसर की साफ  सफाई , स्वच्छता बनाए रखने तथा बंदीगण को समुचित चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने  संबंधी निर्देश दिए।

जेल अधीक्षक  ने बताया केन्द्रीय कारागृह की क्षमता 1009 बंदियों की है।   निरीक्षण के दौरान कारागृह में  1341 बंदी  जबकि महिला सुधार गृह में 31 महिला बंदी का निरूद्ध होना बताया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा द्वारा जेल प्राधिकारियों को कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करने एवं बंदियों मे  कोविड संक्रमण की जांच के लिए रेन्डम सैम्पलिंग कराने तथा कोविड टीकाकरण कराने के लिए , बंदियों के विधिक अधिकारों, प्ली बारगेनिंग, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्टÑीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी योजनाओं की जानकारी देते हुए  लाभान्वित भी किया गया।