Mahesh Joshi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महेश जोशी को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुडे ईडी प्रकरण में आरोपी पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को राहत देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में महेश जोशी की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने यह आदेश महेश जोशी की जमानत याचिका पर फैसला सुनाते हुए दिए। एकलपीठ ने गत 8 अगस्त को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था।

जमानत याचिका में अदालत को बताया कि प्रकरण में उसे फंसाया गया है। प्रकरण को लेकर एसीबी में दर्ज मूल केस में याचिकाकर्ता का नाम नहीं है। याचिकाकर्ता को एक साल पहले नोटिस दिया गया। इसके बाद बिना कोई परिस्थिति बदले उसे गत अप्रैल माह में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा ईडी याचिकाकर्ता पर 2.01 करोड़ रुपए का आरोप लगा रही है, जबकि इसे लेकर ईडी के पास कोई साक्ष्य नहीं है और परिवादी यह राशि कहां से लाया, उसका भी उल्लेख नहीं है। इसके अलावा ईडी ने अपनी रिपोर्ट में बेटे की फर्म में 50 लाख रुपए का लेनदेन बता रही है। यह राशि बेटे की कंपनी ने लोन के तौर पर ली थी और उसे लौटाया भी जा चुका है। वहीं इस राशि को लेकर सिविल केस भी लंबित चल रहा है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाए। जिसका विरोध करते हुए ईडी की ओर से अधिवक्ता अक्षय भारद्वाज ने कहा कि प्रकरण में एसीबी की ओर से दर्ज अन्य एफआईआर में याचिकाकर्ता की भूमिका को बताया गया है। वहीं याचिकाकर्ता के बेटे की फर्म में 50 लाख रुपए का लेनदेन किया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से इस राशि को लौटाना भी बताया जा रहा है तो राशि लौटाने से अपराध की गंभीरता कम नहीं होती है। याचिकाकर्ता और उसके बेटे ने विभाग की टेंडर प्रक्रिया में रिश्वत प्राप्त की है। इसके अलावा धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 45 के तहत आरोपी को उस समय ही जमानत दी जा सकती है, जब अदालत इस बात से प्रथम दृष्टया इस बात से संतुष्ट हो जाए कि वह इस अपराध का दोषी नहीं है। यदि आरोपी को जमानत दी गई तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए उसकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी महेश जोशी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

महेश जोशी की न्यायिक अभिरक्षा 13 जून तक बढ़ाई, पीठासीन अधिकारी ने आधे घंटे की अकेले में बात
जयपुर। ईडी मामलों की विशेष अदालत ने जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मंत्री महेश जोशी की न्यायिक अभिरक्षा की अवधि 13 जून तक बढ़ा दी है। इसी दिन जोशी की जमानत अर्जी पर भी बहस होनी है।  सुनवाई के दौरान शुक्रवार को महेश जोशी को न्यायिक अभिरक्षा से पेश किया गया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी ने अदालत में सभी वकीलों सहित अदालत में मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया। पीठासीन अधिकारी ने करीब आधा घंटे तक जोशी से अकेले में बातचीत की। गौरतलब है कि गत सुनवाई को अदालत में मौखिक रूप से ईडी से सवाल जवाब किए थे।

अदालत ने मामले के अनुसंधान अधिकारी से पूछा था कि गवाहों के बयानों के दौरान उनकी वीडियोग्राफी क्यों नहीं की गई। इस पर जांच अधिकारी ने रिकॉर्ड देखकर जवाब देने के लिए अदालत से समय मांगा था। इस पर अदालत ने जमानत अर्जी पर 13 जून तक सुनवाई टाल दी थी। जल जीवन मिशन घोटाले में मामला दर्ज होने के बाद ईडी ने महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान जोशी की पत्नी के निधन होने के चलते कोर्ट ने उन्हें दो बार अंतरिम जमानत दी थी।

पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी का निधन : मिली 4 दिन की अंतरिम जमानत, 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में था गिरफ्तार
जयपुर। जल जीवन मिशन से जुडे करीब 900 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में आरोपी पूर्व मंत्री महेश जोशी को मिली चार दिन की पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने जोशी को विशेष अदालत में पेश किया। ईडी की ओर से अधिवक्ता अजातशत्रु मीणा ने अदालत को बताया कि महेश जोशी से पूछताछ पूरी हो गई है। ऐसे में उसे जेल भेज दिया जाए। इस दौरान जानकारी मिली की महेश जोशी की निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी का निधन हो गया है।

इस पर जोषी की ओर से अधिवक्ता दीपक चौहान ने अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर अंतिम संस्कार सहित अन्य रिवाजों में शामिल होने के लिए 15 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा करने की गुहार की। वहीं ईडी की ओर से कहा कि उन्हें सात दिन की अंतरिम जमानत में कोई आपत्ति नहीं है। इस पर अदालत ने जोशी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश देने के बाद अंतरिम जमानत का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर 4 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा करने को कहा है।

नेताओं ने जताया शोक

जयपुर। पूर्व मंत्री डॉ महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी का सोमवार को निधन हो गया। कौशल्या देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जोशी की पत्नी के निधन पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, विधायक, सांसदों, पीसीसी पदाधिकारियों सहित भाजपा व अन्य दलों के नेताओं ने संवेदना जताई है। गौरतलब है कि जोशी को ईडी ने जेजेएम घोटाले में हाल ही में गिरफ्तार किया है।

श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव जीतने से कांग्रेस में उत्साह, महेश जोशी बोले- लोकसभा चुनाव पर भी दिखेगा इस जीत का असर
जयपुर। श्रीकरणपुर सीट पर चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर पर जश्न मनाया। पूर्व मंत्री महेश जोशी ने कहा कि यह जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भरोसे की जीत है। राजस्थान में एक महीने में जो वातावरण बना है। जिस तरह से चुनाव के बाद मंत्री बनने में देरी हुई और चुनाव से पहले ही प्रत्याशी को मंत्री बना दिया गया। पूरा एक महीना ऐसा लगा कि सरकार केंद्र के इशारे पर चल रही है। निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव पर भी इस फैसले का असर नजर आएगा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर मनाया जश्न
कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी के बाहर पटाखे छोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों में पूर्व मंत्री डॉ महेश जोशी, प्रदेश संगठन महासचिव ललित तूनवाल, पीसीसी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी, कांग्रेस नेता शरीफ खान, भीमराज जाखड़, दीपक धीर, सत्येन्द्र जादौन सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

हवामहल पर भंवर लाल का 26 साल रहा राज उसके बाद कोई लगातार नहीं जीता दूसरा चुनाव
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। देश-दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखने वाला जयपुर का हवामहल इतिहास के साथ ही राजनीति में भी विशेष स्थान रखता है। वैसे तो 1799 में जयपुर के कछवाह शासक महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने रॉयल पैलेस के विस्तार के रूप में इसका निर्माण करवाया था, लेकिन आज यह शहर के सबसे लोकप्रिय ट्यूरिस्ट पैलेस के साथ ही जयपुर शहर की चर्चित विधानसभा सीटों में से एक है। 1957 में हवामहल के नाम से बनी हवामहल विधानसभा सीट पर वैसे तो ज्यादातर भाजपा का ही दबदबा रहा है, भंवरलाल शर्मा के बाद से इस सीट पर कोई लगातार दूसरा चुनाव नहीं जीत सका है। भंवरलाल शर्मा ने छह बार इस सीट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। 1977-2003 तक बीजेपी के भंवरलाल शर्मा का हवामहल पर राज रहा। हालांकि 1977 का चुनाव भंवर लाल ने जनता पार्टी और फिर पांच बार भाजपा से जीता। इसके बाद बीजेपी के सुरेन्द्र पारीक दो चुनाव जीते, लेकिन लगातार नहीं जीत सके। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के महेश जोशी ने इस सीट से दो बार चुनाव लड़ा, जिसमें एक बार हारे और एक बार 2018 में जीत दर्ज की। 1990 के चुनाव में जोशी बीजेपी के भंवर लाल शर्मा से हार गए थे।

इस बार दोनों नए चेहरे मैदान में
2023 के चुनाव में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने पुराने चेहरों को दरकिनार करते हुए इस सीट पर नए चेहरे मैदान में उतारे है। कांग्रेस ने महेश जोशी का टिकट काटकर जमीनी कांग्रेस नेता आर.आर. तिवाड़ी को मैदान में उतारा है, वहीं भाजपा ने बालमुकुंद आचार्य को टिकट दिया है। इस सीट पर 2.48 लाख मतदाता है। अगर यहां पर पोलराइज होगा तो वोटर्स अपने आप सध जाएंगे। इसलिए इस सीट पर इस बार चुनाव की हवा टाइट है। सुरेन्द्र पारीक और महेश जोशी दोनों ही स्थानीय नेता है, टिकट नहीं मिलने के कारण अभी उनके समर्थकों में भी नाराजगी है, ऐसे में अभी कुछ कह पाना आसान नहीं है।

पिछले चुनाव में क्या रहा
2018 के चुनाव में कांग्रेस के महेश जोशी ने बीजेपी के सुरेन्द्र पारीक को 9282 वोटों से हराया था। जोशी को 85,474 वोट मिले थे, जबकि सुरेन्द्र पारीक को 76,192 वोट मिले थे। 2013 के चुनाव में बीजेपी के सुरेन्द्र पारीक जीते थे, पारीक ने कांग्रेस के ब्रजकिशोर शर्मा को 12,715 वोटों से हराया था। पारीक को 69,924 वोट मिले थे, जबकि ब्रजकिशोर शर्मा को 57,209 वोट मिले थे।

2023 के चुनावों के लिए 19 ने भरे 25 फार्म
हवामहल सीट से इस बार के चुनाव में 25 प्रत्याशियों ने आवेदन फार्म भरा है। हालांकि फार्मों की जांच के बाद विड्रो की तारीख के बाद ही स्थिति साफ होगी कि कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहते है। फिलहाल आवेदन भरने वालों में मोहम्मद उमर निर्दलीय, सुनिता देवी चौधरी लोक जनशक्ति पार्टी, तरूषा बहुजन समाज पार्टी, याकूब खान निर्दलीय, रेखा देवी इंडियन पीपुल ग्रीन पार्टी, रेवाती रमन तिवाड़ी कांग्रेस, सिराजुद्दीन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, गिरीश पारीक निर्दलीय, विकास सैनी निर्दलीय, पप्पु कुरैशी आम आदमी पार्टी, फिरोजुद्दीन वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया, रफीक अहमद निर्दलीय, सुरेन्द्र सिंह रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया, जमील अहमद खान एआईएमआईएम, मोहम्मद फारूकी निर्दलीय, फइम निर्दलीय, बालमुकुंद आचार्य, सुनील सैनी राष्ट्रीय जनता सेना, अनूप आम आदमी परिवर्तन पार्टी से नामांकन फार्म दाखिल किया है।

मंत्रियों के इस मिथक में महेश जोशी का भी जुड़ा नाम
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। विधानसभा चुनाव 2008 में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार में महिपाल मदेरणा जलदाय मंत्री थे। मदेरणा भंवरी देवी हत्याकांड प्रकरण के चलते 2013 में कांग्रेस उम्मीदवार घोषित नहीं हो पाए। विधानसभा चुनाव 2013 में जब भाजपा की वसुंधरा सरकार आई तो सुरेन्द्र गोयल जलदाय मंत्री बने। गोयल भी पाली में एक घटना को लेकर भाजपा में टिकट से वंचित रह गए। इस कडी में डॉ.महेश जोशी का नाम जुड गया है। वर्तमान गहलोत सरकार में जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी 25 सितम्बर घटनाक्रम में पर्यवेक्षक बैठक बहिष्कार मामले में घिर गए और जोशी को हवामहल विधानसभा से अपनी टिकट गंवानी पड़ी।

परिवहन मंत्रियों को लेकर भी दिखा ऐसा संयोग
परिवहन मंत्रियों को लेकर भी ऐसे संयोग बने हैं कि परिवहन मंत्री अगला चुनाव हारे है। वर्ष 1993 में भाजपा सरकार में बानसूर विधायक रोहिताश शर्मा परिवहन मंत्री बने और 1998 में चुनाव हार गए। वर्ष 1998 में कांग्रेस सरकार में छोगाराम बाकोलिया और बनवारीलाल बैरवा परिवहन मंत्री बने और अगला चुनाव हार गए। वर्ष 2003 में भाजपा सरकार में यूनूस खान परिवहन मंत्री बने और 2008 में डीडवाना से चुनाव हार गए। वर्ष 2008 में कांग्रेस सरकार में हवामहल विधायक बृजकिशोर शर्मा और वीरेन्द्र बेनीवाल परिवहन मंत्री बने और 2013 में चुनाव हार गए। वर्ष 2013 में भाजपा सरकार में यूनूस खान फिर से परिवहन मंत्री बने और 2018 में चुनाव हार गए। इस बार गहलोत सरकार में परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला है और झुंझुनू से चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों को इस मिथक को लेकर इंतजार बना हुआ है।

शिक्षा मंत्री बने नेताओं के साथ भी अजब संयोग
शिक्षा विभाग के मंत्री बने नेताओं को लेकर भी राजस्थान में अजीब सा संयोग रहा है। पिछले चार चुनाव में नौ शिक्षा मंत्री बने। इनमें कांग्रेस के बने तीन शिक्षा मंत्री अगला चुनाव हारे और भाजपा के चार शिक्षा मंत्री चुनाव जीते। कुछ को विवादों के चलते पदों से हटाया। कांग्रेस नेताओं में बीडी कल्ला, बृजकिशोर शर्मा और नसीम अख्तर के नाम इसमें शामिल आते हैं। कांग्रेस के नेता मा.भंवरलाल मेघवाल को विवादों के कारण पद खोना पडा और अब्दुल अजीज का शिक्षा राज्यमंत्री रहने के बाद टिकट कटा था। भाजपा नेताओं में शिक्षा मंत्री रहे गुलाबचंद कटारिया, घनश्याम तिवाड़ी, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवानी के नाम शामिल हैं।

खेल मंत्रियों के साथ ही अजब संयोग
राजस्थान में पिछले चार चुनावों में खेल मंत्रियों को हार मिली है। वर्ष 1998 में गहलोत सरकार में खेल मंत्री बने मा.भंवरलाल मेघवाल को अगले चुनाव में हार देखनी पड़ी। वर्ष 2003 में वसुंधरा सरकार में दो खेल मंत्री बने और दोनों को हार नसीब हुई। यूनूस खान 2003 में खेल मंत्री बने, हालांकि वो पूरे पांच साल खेल मंत्री नहीं रहे, उनके बाद प्रताप सिंह सिंघवी खेल मंत्री बने लेकिन 2008 में दोनों को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया 2008 में प्रदेश के खेल मंत्री बने और 2013 में हार मिली। कांग्रेस नेता अश्क अली टाक 1985 में फतेहपुर से विधायक बनकर खेल मंत्री बने और अगला चुनाव हार गए। भाजपा सरकार में गजेन्द्र सिंह खींवसर के साथ भी यह मिथक नजर आया। इस बार खेल मंत्री अशोक चांदना है।

महेश जोशी समर्थकों ने पीसीसी मुख्यालय पर दिखाई ताकत
जयपुर। हवामहल से विधायक डॉ महेश जोशी के समर्थकों ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय पहुंचकर जोशी के समर्थन में प्रदर्शन किया। समर्थकों ने नारे लगाते हुए जोशी को ही टिकट देने की मांग उठाई। समर्थकों ने पीसीसी के बाहर करीब आधे घण्टे तक प्रदर्शन करते हुए जोशी के समर्थन में नारे लगाए और पार्टी से महेश जोशी को टिकट देने की मांग की। इससे पहले सुबह हवामहल से कांग्रेस दावेदार गिरीश पारीक के समर्थक पीसीसी मुख्यालय पहुंचे और पारीक को टिकट देने की मांग उठाई। वंही,शाहपुरा विधानसभा से निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल के समर्थक पीसीसी वॉर रूम पहुंचे और बेनीवाल को शाहपुरा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई।

आचार संहिता के चलते बिना शिलान्यास किए लौटे मंत्री, संतों ने कराया कार्यक्रम सम्पन्न
जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर लगी आदर्श आचार संहिता की वजह से जलदाय मंत्री महेश जोशी को शिलान्यास के बिना ही लौटना पड़ा। बाद में साधु-संतों ने ही कार्यक्रम को संपन्न कराया। हुआ यूं कि ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित गढ़ गणेश मंदिर के लिए रोप-वे बनाया जाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसका शिलान्यास गुरुवार सुबह 11 बजे होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलदाय मंत्री महेश जोशी थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोशी शिलान्यास करने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया। पुलिस ने जोशी के नाम की पट्टिका को भी अपने कब्जे में ले लिया और वहां लगे टेंट भी हटा दिए। पुलिस ने शिलान्यास स्थल के चारों तरफ रस्सी भी बांध दी। इसके बाद मंत्री जोशी बिना शिलान्यास किए ही वापस लौट गए। उनके जाने के बाद वहां मौजूद गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदिच्य, गोविंददेवजी मंदिर के प्रबंधक मानस गोस्वामी, सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया, पंच मुखी हनुमंदिर के रामरचित दास महाराज और धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे आदि ने भूमि पूजन किया।

Rajasthan Assembly Election 2023: एक साथ टिकट मांगने पहुंचे मंत्री महेश जोशी और बेटा रोहित जोशी
जयपुर। केबिनेट मंत्री महेश जोशी और उनके बेटे रोहित जोशी रविवार टिकट के लिए पार्टी की फीडबैक बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ पहुंचे। जहां महेश जोशी और बेटे रोहित जोशी ने हवामहल विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री जोशी ने उनके बेटे की चुनौती को लेकर कहा कि उनके बेटे ने उनसे इस मसले को लेकर कोई सलाह मशविरा नहीं किया है, बावजूद इसके अगर किसी पिता को उसके पुत्र के नाम से जाना जाए तो भी पिता के लिए इससे बेहतर भला और क्या हो सकता है।

वहीं आदर्श नगर विधानसभा से टिकट मांगने आए पार्षद उम्रदराज ने विधायक रफीक खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। टिकट दावेदारी के साथ ही उमरदराज ने कहा कि कांग्रेस चाहे जिसे भी टिकट दे, लेकिन रफीक खान को टिकट दिया जाता है तो वो मंजूर नहीं हैं। रफीक खान आदर्श नगर के स्थानीय नहीं हैं। ऐसे में अबकी पार्टी को किसी अन्य प्रत्याशी को मैदान में उतारना चाहिए। आदर्श नगर के ढाई लाख वोटरों में से भी क्या पार्टी को एक भी योग्य उम्मीदवार नहीं मिला। पार्टी के कई बेहतर नेता हैं, उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। अगर रफीक खान को यहां से टिकट मिला तो वो उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कई नेताओं की 3 सीटों पर दावेदारी
जयपुर शहर में कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने एक साथ कई विधानसभाओं पर अपनी दावेदारी ठोक रखी है। इस सूची में सबसे पहला नाम पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल का है, जिन्होंने हवामहल, आदर्श नगर और किशनपोल तीनों ही विधानसभाओं से टिकट की मांग की है। वहीं, गिर्राज खंडेलवाल ने सिविल लाइंस और किशनपोल दोनों ही विधानसभाओं से टिकट मांगा है। ऐसे में अबकी कांग्रेस के लिए टिकट वितरण आसान नहीं होगा, क्योंकि अगर किसी एक को पार्टी टिकट देती है तो दूसरा नाराज होगा और इसका सीधा असर चुनाव पर पड़ेगा।

राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है शेखावत, वे अपना फर्ज नहीं निभा पा रहे है: महेश जोशी
जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जेजेएम की राजस्थान में धीमी गति को लेकर राज्य सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि शेखावत राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है। पैरामीटर का हवाला देकर राजस्थान को 12वें नम्बर पर बता रहे है, जबकि राजस्थान की स्थिति अलग है। फिर भी हमने दूसरे राज्यों से अधिक राशि खर्च की है।

अपने सरकारी आवास मीडिया पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी ने कहा कि हमारी दूसरे राज्यों से स्थिति अलग है। पैरामीटर ही ऐसे बना रखे है, जिनकी स्थिति दूसरे राज्यो से भिन्न है। ऐसी परिस्थितियों में हमारे एक कनेक्शन पर खर्च 72 हजार रुपए आ रहा है। गजेंद्र सिंह राज्य का अपमान कर रहे है। बीसलपुर से पानी आता है, इसकी स्थिति का जयपुर वासियो को इसका पता ही नही है। हमारे अधिकारी ताकत से काम कर रहे है। अभी शटडाउन में काम करते कोबरा निकल आया था, कर्मचारी बच गया। जेजेएम में खर्च में 16 हजार करोड़ खर्च किया है, उनके हिसाब से 12वें नम्बर पर है। यूपी, एमपी, गुजरात, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र में हमसे कम पैसा खर्च किया है। पुराने कनेक्शन उन राज्यो ने शामिल कर लिए, जिससे आगे आए। शेखावत राज्य के होने कारण अपना फर्ज निभाए। अतिरिक्त पैसा दिलवाए, ERCP को अटकाया है। पीएम ने अजमेर में भी कुछ नही बोले। शेखावत राजस्थान की जनता का अपमान कर रहे है। हम मिशन को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे है। दूसरे राज्यो की भी मांग है।

मंत्री जोशी ने जूस पिलाकर कराया आमरण अनशन समाप्त
नवज्योति, जयपुर। मंत्रालयिक कर्मचारियों का शिप्रापथ में पिछले 37 दिनों से चल रहा महापड़ाव मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं पांच दिन से चल रहा आमरण अनशन पीएचईडी मंत्री डॉ. महेश जोशी के आश्वासन पर मंगलवार को समाप्त हुआ। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पीएचईडी मंत्री डॉ. महेश जोशी महापड़ाव स्थल पर पहुंचे और मांगों को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से बात कर उचित निर्णय कराने का आश्वासन दिया व कर्मचारियों को ज्यूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। वहीं जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक महापड़ाव जारी रहेगा।

जल संरक्षण का पाठ राजस्थान की पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया जाए : महेश जोशी
जयपुर। जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) और भूजल विभाग, ने परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महेश जोशी मुख्य अतिथि रहे। मंत्री महेश जोशी ने स्कूल की पाठ्यपुस्तक में जल संरक्षण पाठ शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

पीएचईडी और यूनिसेफ राजस्थान द्वारा आयोजित राजस्थान में सोर्स सस्टेनेबिलिटी के लिए अभिसरण योजना और कार्यान्वयन पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यक्रम में बोलते हुए, महेश जोशी ने कहा कि पानी के उपयोग के अधिकार पर पाठ्यक्रम और अध्यायों को पेश करने की सख्त आवश्यकता है। विवेकपूर्ण उपयोग।  पानी एक ऐसी चीज है जो हमें छात्रों को स्कूल स्तर से ही सिखानी चाहिए, खासकर राजस्थान में जो पानी की कमी के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर बोलते हुए, महेश जोशी ने वर्षा जल संचयन को राज्य भर के प्रमुख मुद्दो में से एक बताया और कहा कि इस मुद्दे को हल करने के लिए उपलब्ध संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है। यह सबसे उपयुक्त समय है।

जल शक्ति मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य ने 107.93 लाख ग्रामीण परिवारों के बड़े आधार के मुकाबले 38% कवरेज हासिल कर लिया है और स्रोत स्थिरता के मुद्दे का जल्द ही जल सुरक्षा पर अधिकतम प्रभाव पड़ने की संभावना है।

जल स्रोतों और सदियों पुरानी जल संचयन तकनीकों की स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यूनिसेफ राजस्थान की प्रमुख इसाबेल बार्डेम ने कहा कि विभिन्न सरकारी लाइन विभागों (पीएचईडी), वाटरशेड और मृदा संरक्षण के बीच एक अभिसरण दृष्टिकोण रखने की तत्काल आवश्यकता है,  भूजल विभाग) और नागरिक समाज संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ सहयोगात्मक प्रयास आवश्यक है। वर्षों पुरानी पारंपरिक जल संचयन तकनीक जैसे वर्षा जल संचयन संरचनाएं, चेक डैम आदि आज भी बेहतर  प्रासंगिक हैं।

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय स्थिरता के अंतर्संबंधों के बारे में बोलते हुए, इसाबेल ने कहा कि राजस्थान जलवायु परिवर्तन के लिए अत्यधिक संवेदनशील है, और हमें इन बदलते परिदृश्यों पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए। सूखा, अचानक बाढ़, और रेत के तूफान सीधे जल स्रोतों को प्रभावित करते हैं और साथ ही साथ उनकी मात्रा, गुणवत्ता को भी नियोजन में शामिल किया जाना चाहिए और जल जीवन मिशन जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के तहत किए गए लाभ को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

राजस्थान में पिछले तीन दशकों में तेजी से भूजल की कमी, वर्षा के बदलते पैटर्न और बिगड़ती पानी की गुणवत्ता देखी गई है।  2022 में प्रकाशित केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान में भूजल निष्कर्षण 150% से अधिक है।  इसका मतलब है कि हम रिचार्ज की वार्षिक दर से कहीं अधिक भूजल निकाल रहे हैं।

वाटरशेड और मृदा संरक्षण विभाग की सचिव रश्मी गुप्ता ने जल स्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करने और संभावित स्लिप बैक से बचने के लिए विभिन्न संबंधित विभागों के बीच अभिसरण और तालमेल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

दिन भर चले विचार-विमर्श में पीएचईडी के वरिष्ठ फील्ड अधिकारी, भूगर्भ जल संसाधन विभाग और वाटरशेड और मृदा संरक्षण विभाग, पंचायती राज विभाग के राज्य स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।  सत्र में नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

तकनीकी विशेषज्ञ मनीष वासुजा, वॉश विशेषज्ञ, यूनिसेफ नई दिल्ली,  अजीत फडनीस, डायरेक्टर प्रिमूव, पुणे और ऋषभ हेमानी वॉश विशेषज्ञ, राजस्थान ने अन्य राज्यों के अनुभवों और स्रोत स्थिरता के लिए अपनाई जा रही विभिन्न रणनीतियों और प्रथाओं पर अपने विचार साझा किए।