Congress Party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भारत की यात्रा पर आए मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो' सेरी अनवर इब्राहिम ने मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। रविवार को दोनों नेताओं के बीच यहां नाश्ते पर मुलाकात हुई। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद थीं।

इब्राहिम 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। मलेशिया इस वर्ष ब्रिक्स का साझेदार देश है। भारत यात्रा के दौरान श्री इब्राहिम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी हुई हैं।

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार: जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में गंभीर खामी, प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि जाति जनगणना का मतलब सिर्फ जातियों की गिनती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना है और गणना को लेकर सरकार ने जो तरीका अपनाया है, उसमें गंभीर खामियां हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में ड्रॉपडाउन सूची के बजाय खुले सवाल रखना बेहद गंभीर खामी है। इससे एक ही जाति के अलग-अलग नाम, उपजातियां और वर्तनी दर्ज हो सकती हैं, जिससे जातिगत जनगणना की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 20 अगस्त को प्रधानमंत्री को लिखे संयुक्त पत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पत्र में मौजूदा प्रश्नावली रद्द कर जातियों की प्रमाणित सूची के आधार पर नयी प्रश्नावली तैयार करने की मांग की गयी थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि पत्र में नयी प्रश्नावली तैयार करने के लिए राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से व्यापक परामर्श करने की मांग भी की गयी थी। तेलंगाना और बिहार के जाति सर्वेक्षणों की तरह पहले से तैयार एवं प्रमाणित जाति सूची के आधार पर गणना को इसका व्यावहारिक समाधान बताया गया था।

उन्होंने कहा कि खरगे और राहुल गांधी के पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पिछले चार दिनों में देशभर में 17 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सही तरीके से जातिगत जनगणना कराने की मांग दोहराई है।

चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस को आज उस समय मजबूती मिली जब पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में रामचंद्र यादव और अदिति आर्या ने कांग्रेस की विचारधारा के साथ काम करने की बात कही। एचएस लक्की ने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर कांग्रेस का आधार भी और मजबूत होगा।

रामचंद्र यादव के कांग्रेस में शामिल होने को स्थानीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस को युवा वर्ग और कला जगत के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लगातार लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रही है और आने वाले समय में संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान जारी रहेगा।

राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पटना में पुलिस कार्रवाई के दौरान गोली लगने से घायल छात्रों से मुलाकात कर उनकी आपबीती सुनी और सरकार से पूछा कि इनके टूटे सपने लौटाये जा सकते हैं। राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर छात्रों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए कहा कि एक छात्र के पैर की हड्डी एके-47 की गोली से टूट गई। सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का उसका सपना भी उसी के साथ चला गया। दो अन्य छात्र भी थे जिनके कंधों को गोली चीरती हुई निकल गई थी।

उन्होंने कहा कि ये अपराधी नहीं बल्कि गरीब घरों के वे बच्चे थे जो अपने परिवार के सपने लेकर पढ़ने निकले थे। किसी को अच्छी नौकरी चाहिए थी तो कोई घर के हालात बदलना चाहता था। ये छात्र सरकार से सिर्फ 'शिक्षा, रोजगार और जवाबदेही' की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने भावुक होकर कहा, "गोली के घाव भर जाएंगे, पर जो डर इन बच्चों के भीतर बैठ गया है, उसका इलाज किस अस्पताल में होता है।"

उन्होंने ने बिहार के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा, "इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी। क्या इनका टूटा हुआ सपना आप लौटा सकते हैं।" इस पोस्ट के साथ राहुल गांधी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें घायल छात्र उन्हें अपने साथ हुई पुलिस कार्रवाई और गोली लगने के बाद की पीड़ा बताते हुए नजर आ रहे हैं।

बांसुरी स्वराज का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं-‘पितृसत्ता खत्म करो’ का नारा खोखला, कांग्रेस सरकारों में महिलाओं को नहीं मिली जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बांसुरी स्वराज ने श्रीमती कोंडा सुरेखा को तेलंगाना मंत्रिमंडल से बर्खास्त किये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा है कि राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' का नारा महज एक खोखली बात है। स्वराज ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी का 'पितृसत्ता को खत्म करो' नारा सिर्फ़ खोखली बात है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में, जहाँ कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पर एक भी महिला को मंत्री पद नहीं दिया गया है। अब तेलंगाना में गुरुवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को वहाँ की सरकार ने कथित तौर पर अपमानित किया और राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया। सुरेखा ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी पर बहुत गंभीर आरोप लगाये हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पूछना चाहती हूँ... उनके लगाए गए अन्याय और ब्लैकमेल के आरोपों पर राहुल गांधी अभी भी चुप क्यों हैं? शायद इसलिए क्योंकि उनके लिए 'पितृसत्ता को खत्म करो' चुनावी नारे और राजनीतिक बयानबाज़ी से ज़्यादा कुछ नहीं है। असल में राहुल गांधी और कांग्रेस की सोच यह है कि अगर महिलाएँ प्रगतिशील हैं, तो उनकी संभावनाओं को खत्म कर दो।"

खरगे-जयराम ने दी जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन की सफलता पर ISRO टीम को बधाई, कहा- देश की रणनीतिक क्षमताओं में होगी बढ़ोतरी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर बधाई दी और इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। खरगे ने 'एक्स' पर कहा, "सफल जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 मिशन पर पूरी इसरो टीम को बधाई।" उन्होंने कहा कि भूतुल्यकालिक कक्षा में स्थापित भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह ईओएस-05 देश की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, "जियोसिंक्रोनस कक्षा में स्थापित भारत का पहला इमेजिंग उपग्रह ईओएस-05 हमारी पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा, जिन्हें हम वर्षों से विकसित कर रहे हैं।"

उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और सरलता ने देश के अंतरिक्ष प्रयासों को लगातार आगे बढ़ाया है। खरगे ने कहा, "हमें अपने वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष इंजीनियरों और शोधकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिनका समर्पण और सरलता भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को लगातार नयी ऊंचाइयों पर ले जा रही है।" आधुनिक भारत के निर्माताओं के विजन को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष अनुसंधान का पुरजोर समर्थन किया है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा से वैज्ञानिक दृष्टिकोण और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है। आधुनिक भारत के निर्माताओं ने दूरदर्शिता के साथ हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी थी, और हमारे वैज्ञानिकों की पीढ़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ उस विरासत को आगे बढ़ाया है।" खरगे का यह बयान मिशन की सफलता के बाद आया, जो उन्नत उपग्रहों के प्रक्षेपण और भारत के अंतरिक्ष-आधारित बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में इसरो की बढ़ती क्षमताओं का जिक्र करता है। यह उपलब्धि विकास, सार्वजनिक सेवाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने पर देश के व्यापक ध्यान को भी दर्शाती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने श्रीहरिकोटा से जीएसएलवी-एफ17 राकेट से ईओएस-05 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण और उसे कक्षा में स्थापित किए जाने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। उन्होंने इसे देश के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे भारत की रणनीतिक क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी।

रमेश ने कहा कि 2367 किलोग्राम वजन वाले ईओएस-05 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण इसरो के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि हाल के समय में इसरो को कई तरफ से हमलों का सामना करना पड़ा है, ऐसे में यह उपलब्धि उसकी असाधारण दृढ़ता और मुश्किलों से उबरने की क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को इसरो की उपलब्धियों और उसकी क्षमता को सलाम करना चाहिए तथा संगठन के आगामी सभी अभियानों की सफलता की कामना करनी चाहिए।

रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे समय में, जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के निर्देश पर इसरो की भूमिका में आमूलचूल बदलाव किया जा रहा है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बदलाव इस प्रेरणादायक सार्वजनिक संस्थान के मूल चरित्र को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसरो ने दशकों तक तमाम कठिनाइयों के बावजूद देश को गौरवान्वित किया है।

जीडीपी आंकड़ों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, जयराम रमेश बोले- आंकड़ों की बाजीगरी से अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं होगी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पीआर और आंकड़ों की बाजीगरी से जीडीपी दर की तस्वीर चमकाई जा सकती है लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सरकार अपनी टीम और मीडिया के जरिए आंकड़ों की बाजीगरी से तैयार कथित फर्जी जीडीपी वृद्धि का ढोल पीट रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने सरकार के जीडीपी वृद्धि के दावों पर सवाल उठाते हुए वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत होने का आकलन किया है, जबकि सरकार ने वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत बताई है। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि देश की अर्थव्यवस्था वास्तव में मजबूत हो लेकिन इसके लिए झूठ के आधार पर गढ़े गये आंकड़ों को सजाने के बजाय सरकार को वास्तविक आर्थिक स्थिति स्वीकार कर उसमें सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा निजी निवेश को बढ़ावा देने, मांग और आमदनी बढ़ाने तथा आर्थिक असमानता घटाने की जरूरत है। उन्होंने मित्र पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के बजाय निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

राहुल की 'मोहब्बत की दुकान' में एक और साथी की एंट्री, AIMIM के मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार अब हाथ के साथ
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुख्य प्रवक्ता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गये। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय तथा कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में वकार ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने यहाँ कांग्रेस मुख्यालय में पट्टा पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

गौतम ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में शिक्षा, रोजगार, छात्र, महिला और वंचित वर्गों के मुद्दों को लेकर आंदोलन चल रहा है और वह मजबूती के साथ हर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सरकार को हर मोर्चे पर लगातार सचेत कर रहे हैं और कांग्रेस के इसी संघर्ष से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "देश पहले है और देश से बढ़कर कुछ नहीं है। देश बचेगा तभी छात्र, शिक्षा, रोजगार और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर काम होगा।"

इमरान प्रतापगढ़ी ने उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' के कारवां में एक और साथी के जुड़ने से पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ है।

"वंदे मातरम्" को लेकर कांग्रेस पर Rajnath Singh का बड़ा निशाना, बोले- संविधान और देशभक्ति पर उठ रहे गंभीर सवाल
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के पूर्ण गायन के बजाय शुरूआत के दो अंतरे गाये जाने के निर्णय को असंवैधानिक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार देते हुए कहा है कि यह राजनैतिक दृष्टि से भविष्य में गंभीर संकट को पैदा करने वाला है।रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में इस निर्णय पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि संसद से पारित कोई भी कानून हर व्यक्ति के लिए बाध्यकारी होता है। यदि कोई कानून को नहीं मानता है तो संविधान के प्रति उनकी निष्ठा संदेह के घेरे में आ जाती है और उनकी देशभक्ति पर सवालिया निशान है।

राजनाथ सिंह ने कहा, "कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् का सम्मान करने से औपचारिक रूप से न केवल इंकार करना, बल्कि सीधे-सीधे विरोध करना, अत्यंत दुर्भाग्य जनक और संवैधानिक दृष्टि से बहुत गंभीर विषय है। भारत के संविधान के अनुसार, संसद देश की सर्वोच्च संस्था है और संसद से पारित कोई भी क़ानून हर व्यक्ति के लिये बाध्यकारी है। यदि कोई इसे मानने से मना करता है तो निश्चित रूप से संविधान के प्रति उनकी निष्ठा संदेह के घेरे में आ जाती है और यदि राष्ट्र गीत का सम्मान करने से कोई मना करता है, तो उसकी देशभक्ति पर भी सवालिया निशान लग जाता है।"

रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस 1937 के जिस प्रस्ताव की बात करती है, वह कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की कट्टरपंथी मांगों के आगे नतमस्तक होकर पारित किया था और उसका ख़ामियाज़ा भविष्य में देश को विभाजन के रूप में देखना पड़ा। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी तत्वों के आगे समझौता करना, हमेशा देश के लिए घातक साबित हुआ है और आज कांग्रेस जब कट्टरपंथी तत्वों के आगे उसी प्रकार समर्पण कर रही है, तो यह देश के भविष्य के लिए गंभीर खतरे के संकेत हैं।

उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि कांग्रेस का यह निर्णय सवर्था असंवैधानिक और निंदनीय है साथ ही राजनैतिक दृष्टि से भविष्य में एक गंभीर संकट को पैदा करने वाला है। वंदे मातरम का विरोध करके कांग्रेस ने अपने नासमझी भरे खतरनाक इरादों को देश के सामने बता दिया है।" उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यसमिति की हाल ही में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस अपने कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का पूर्ण गायन नहीं करेगी और पहले की तरह केवल शुरूआत के दो अंतरे ही गाये जायेंगे। सरकार ने मानसून सत्र में विधेयक पारित कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को राष्ट्र गान के समान दर्जा देते हुए इसका अपमान करने वाले के लिए सजा तथा दंड का प्रावधान किया है।

बदलाव, एकता, संविधान की रक्षा के लिए राजनीतिक शक्ति जरूरी, BJP-RSS धर्म के नाम पर लोगों को बांटते हैं: खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि देश में बदलाव लाने, एकता बनाए रखने, आजादी को कायम रखने और संविधान की रक्षा के लिए मज़बूत राजनीतिक शक्ति होना जरूरी है। खरगे ने गुरुवार को यहां 'रचनात्मक कांग्रेस' के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश में राजनीतिक शक्ति के बिना व्यापक बदलाव लाना और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई लेकिन सत्ता में आने के बाद उसके कुछ नेताओं ने यह कहना शुरू कर दिया कि भाजपा अपने पैरों पर खड़ी होकर सरकार बना सकती है और उसे आरएसएस की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस एक-दूसरे को मजबूत करते हैं, जबकि लोगों को धर्म के नाम पर बांटते हैं और ऐसा करना देश हित में नहीं है। खरगे ने कहा कि देश में रचनात्मक कार्यक्रम होने चाहिए, जिनसे प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ सके। विकास का लाभ केवल कॉरपोरेट और उद्योगपतियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिलना चाहिए।

संसद की कार्यवाही को लेकर विपक्ष पर लगाए जाने वाले आरोपों पर उन्होंने कहा कि संसद केवल प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखाने के लिए नहीं है। सांसद जनता की आवाज उठाने के लिए संसद में आते हैं और वहां सभी विचारों को सुना जाना चाहिए। उन्होंने मीडिया से भी सभी पक्षों के विचारों को सामने रखने की अपेक्षा जताई। खरगे ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं के बारे में भी जनता को बताया जाना चाहिए। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों सहित अनेक संस्थानों के निर्माण में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश में बड़ी संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर, अर्थशास्त्री और कारोबारी हैं, लेकिन इनके निर्माण में पहले की सरकारों और संस्थानों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। खरगे ने कहा कि इतिहास को समझे बिना देश के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं की आलोचना करना उचित नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे देश के लोकतंत्र, संविधान और आजादी की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करें, क्योंकि आज की पीढ़ी यदि देश के लिए नहीं लड़ेगी तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य प्रभावित होगा।

खड़गे-राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला: सच जान चुके युवाओं को डराया-धमकाया नहीं जा सकता, युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्र आंदोलन के बाद प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देश का युवा सरकार का सच जान चुके इसलिए उन्हें अब डरा-धमकाकर चुप नहीं कराया जा सकता है। खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि 10 दिन पहले सरकार ने युवाओं पर लाठी-डंडों और पेलेट गन का इस्तेमाल किया और अब आंदोलन वापस लेने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है तथा उन्हें जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन वापस लेने के दौरान किए गए वादे से मुकर गई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कराए जा रहे हैं, उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है और सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे हथकंडे नहीं चलेंगे क्योंकि युवा सरकार का सच जान चुका है। उन्होंने गृह मंत्री का इस्तीफा लेने की भी मांग दोहराई। राहुल गांधी ने कहा कि गृहमंत्री 'जेन जेड' को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले छात्रों पर बल प्रयोग किया गया और अब उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है तथा उनके सोशल मीडिया अकाउंट हटाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा, "आप भारत का अतीत हैं। भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इसे लेकर सावधान रहिए।"

''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
नई दिल्ली। कांग्रेस तथा अन्य कई विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में बुधवार को लोकसभा में पेश होने वाले 'विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक 2026' के विरोध में प्रदर्शन किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। विपक्षी दलों के सांसदों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी की और कहा कि यह विधेयक गैर सरकार संगठन (एनजीओ) तथा संस्थाओं को लक्ष्य करने की मंशा से लाया जा रहा है इसलिए सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।

गौरतलब है कि, लोकसभा में आज विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा हो सकती है। यह विधेयक विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम 2010 में संशोधन करेगा।