trendingnews - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विंग गैस्ट्रोलॉजी विभाग की टीम द्वारा अद्भुत उपलब्धि
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में भयंकर दर्द होने पर विभाग में दिखाने व पेट का एक्सरे करवाने पर पेट में कुछ पड़े होने का दिखाई दिया । मरीज से पूछताछ पर पता चला की उसने  कुछ सिक्के निगल लिए हैं ।  मरीज कुछ मानसिक विमंदित प्रवृत्ति का लगा होने के कारण शायद उसने ये सिक्के काफी समय से निगल लिए थे । इस पर विभागीय टीम द्वारा मरीज का बिना ऑपरेशन किए यह सिक्के निकालने के लिए एंडोस्कोपी प्रोसीजर करने का निर्णय लिया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ नरेंद्र भार्गव के निर्देशन में और डॉ सुनील दाधीच की अगुवाई में डॉ साबिर  , डॉ सेवाराम , डॉ राजेंद्र भाटी , डॉ विवेक , डॉ अभिषेक और डॉ बॉबी द्वारा गैस्ट्रोस्कॉपी के माध्यम एवं विशेष उपकरण औररोथ नेट टोकरी की सहायता से 63 सिक्के  सफलतापूर्वक निकाल दिए ।  इसमें एंडोस्कोपी के इंचार्ज दीपाराम सीरवी व  नर्सिंग ऑफिसर सोनू परिहार, विकास कुमार, दीपा कुमावत और पंवार पूजा का सक्रिय योगदान रहा । इस विधि के बाद मरीज पूर्णतः स्वस्थ एवं आरामदायक स्थिति में है ।

मथुरादास माथुर अस्पताल का किया निरीक्षण
जोधपुर। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान आज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तो वही एक-एक वार्ड में जाकर बारीकी से व्यवस्थाओं को देखने के अलावा मरीजों से बातचीत की। मरीजों की कुशलक्षेम जानने के अलावा जस्टिस व्यास ने उनसे अस्पताल में किस तरह की सुविधाएं दी जा रही है।

इसके साथ ही उन्हें परेशानी तो नहीं है, उसे लेकर भी उनसे बातचीत कर फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित के अलावा अस्पताल के अन्य सदस्यों की टीमे भी मौजूद रही। इस दौरान अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था को देखकर जस्टिस व्यास ने सफाई व्यवस्था पर संतोष भी जाहिर किया।

शहर में 4 अस्थायी बस ठहराव स्थल घोषित
जोधपुर। प्रदेश मेें और रविवार कोरीट परीक्षा का आयोजन होगा। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इधर आज शुक्रवार से परीक्षार्थियों का शहर में आगमन शुरू हो गया है। शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यार्थियों का हुजूम देखा जा सकता है। रेलवे प्रशासन और रोडवेज प्रबंधन परीक्षार्थियों के लिए आने जाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। रोडवेज के पास में पूर्ण संसाधन होने से उसने निजी बसों के संचालन को मंजूरी दी है और 300 निजी बसों को अनुबंध के तौर पर चलाया जाएगा। बसों में परीक्षा के मद्देनजर किराया निशुल्क रखा गया है। इधर पुलिस विभाग ने भी परीक्षा केंद्रों पर कड़े बंदोबस्त को लेकर व्यवस्था को चाक चौबंद किया है। जोधपुर मुख्यालय पर 62 कें द्रों पर परीक्षा का आयोजन दो दिन तक रहेगा। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं यातायात) विनीत कुमार बंसल ने अधिसूचना जारी कर 23 व 24 जुलाई को होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में अस्थायी रूप से निजी एवं सरकारी बसों के लिए ठहराव स्थल के रूप में अधिसूचित किया है।

अस्थाई बसों के संचालन की यह रहेगी व्यवस्था

बिलाड़ा-अजमेर-जयपुर मार्ग, बूंदी-कोटा-बारंा मार्ग, भीलवाड़ा-प्रतापगढ़-चितौडग़ढ मार्ग तथा भरतपुर-अलवर-करौली-धौलपुर से संचालित होने वाले मार्ग के लिए बी.जे.एस. कालवी प्याऊ, अजमेर रोड़ अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा।

इसी प्रकार पाली-उदयपुर-सिरोही-आबूरोड़ मार्ग, राजसमंद-उदयपुर-डूंगरपुर- बासवाड़ा मार्ग एवं जालौर-भीनमाल-संाचौर मार्ग से संचालित वाहनों के लिए पीली टंकी, भगत की कोठी पाली रोड़, नागौर-बीकानेर-गंगानगर मार्ग और सीकर-चुरू-झुन्झुनू-हनुमानगढ मार्ग के लिए खेतानाड़ी से कृषि मण्डी तिराहा के बीच सडक़ के किनारे बांयी तरफ खाली पड़ी जमीन पर मण्डोर रोड़ पर अस्थाई बस ठहराव स्थल होगा।

बालोतरा-बाड़मेर मार्ग एवं रामदेवरा-जैसलमेर मार्ग  से संचालित होने वाले वाहन के लिए 12 वी रोड़, रावण का चबूतरा मैदान, बाड़मेर-जैसलमेर रोड पर अस्थायी बस ठहराव स्थल होंगे। यह आदेश 22 जुलाई-2022 से लागू होंगे।

डॉ. अनीष व्यास ज्योतिष विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया
जोधपुर। सूचना केंद्र ऑडिटोरियम में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में ऋषि कुल आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी डॉक्टर शिव स्वरूपानंद सरस्वती, स्वामी अचलानंद गिरी, सिरोही के पूर्व महाराजा पदम श्री रघुवीर सिंह देवड़ा, लाल किताब विशेषज्ञ गुरुदेव जी डी वशिष्ठ, हस्तरेखा विशेषज्ञ कैप्टन लेखराज शर्मा, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रमेश भोजराज द्विवेदी और आयोजक भैरू प्रकाश दाधीच ने अब तक सर्वाधिक सटीक भविष्यवाणी, ज्योति आंकलन, अद्भुत ज्योतिष ज्ञान और ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मेलन में 230 से अधिक ज्योतिष विद्वानों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

आयोजक भैरू प्रकाश दाधीच ने बताया कि भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर 7 मार्च को भविष्यवाणी की थी कि विमान दुर्घटना होगी और कुछ दिन पश्चात चीन में विमान दुर्घटना हुई और 132 लोगों की मृत्यु हुई। तीन महीने पहले की गई कृषि कानून वापस लेने की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई है। डॉ. अनीष व्यास का ज्योतिष ज्ञान अद्भुत है और इनका ज्योतिष आंकलन एवं भविष्यवाणी हमेशा सटीक जाती है। अभी तक 239 से अधिक सटीक ज्योतिष आंकलन और भविष्यवाणी की है।  आयोजक भैरू प्रकाश दाधीच ने बताया कि भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास ने ज्योतिष पर अब तक सैकड़ों लेख लिखे हैं। ज्योतिष के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में नियमित प्रकाशित होते रहते हैं।  प्रतिदिन राशिफल भी प्रकाशित होते हैं। उल्लेखनीय है कि विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डॉ. अनीष व्यास को ज्योतिष के क्षेत्र में काफी पुरस्कार मिल चुके हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान का कार्यालय जयपुर-जोधपुर में है।

कार चालक ने ली मौसेरे भाई-बहन की जान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कार चालक की लापरवाही ने बाइक सवार मौसेरे भाई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का जमावड़ा भी घटनास्थल और पुलिस थाने पर हो गया। पुलिस ने कार्रवाई के रूप में कार को जब्त कर चालक को डिटेन किया। दोपहर में काफी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा थाने पर रहा। पुलिस की समझाइश पर वे शांत हुए। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

लूणी थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि लूणी के रहने वाले रमेश पटेल और उसकी मौसेरे बहन कविता पटेल सुबह अपनी बाइक पर सतलाना लूणी रोड से निकल रहे थे। तब एक कार चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मगर उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कविता की हाल ही में पटवारी में नौकरी लगी थी।

ग्रामाीण थाने पर हुए जमा, कार्रवाई की मांग:

इधर दुर्घटना को लेकर गांव वालों में रोष फे ल गया। वह घटनास्थल के साथ ही थाने पर एकत्र होना शुरू हो गए। थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि गांववालों को समझाइश कर मामला शांत करवाया गया है। मामला दर्ज करने के साथ कार का जब्त कर लिया गया है। कार में सवार एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है जिससे पूछताछ चल रही है।

कूलर से लगे करंट से किशोर की मौत

वहीं एक अन्य मामले मं जोधपुर के महामंदिर इलाके में कूलर से लगे क रंट में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। किशोर रात में खाना खाने के बाद कमरें सोने लगा और कूलर चलाया। तब उसे करंट लगा। पुलिस ने मृतक के बड़े पिता के लडक़े भाई की तरफ से मर्ग दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

महामंदिर पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित मानपुरा का रहने वाला 16 साल का राधेश्याम पुत्र संतोषराम प्रजापत यहां महामंदिर में रामसिंह के मकान में किराए पर रहता था। रात को वह खाना खाने के बाद कमरें में सोने चला गया। तब कूलर चालू करते वक्त उसे करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब उसे उपचार के  लिए एमजीएच लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस बारे में मानपुरा झालामंड में रहने वाले उसके बड़े पिता के लडक़े  भाई सुरेश राम की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

श्रीगंगानगर मेँ पिछले 48 घंटो में लगभग 300 mm बारिश
श्रीगंगानगर। शहर मेँ बरस रही प्राकृतिक  आपदा से निपटने के लिये जिला प्रशासन ने सेना और बीएसएफ से संपर्क किया है। अधिकृत सूत्र ने बताया कि सेना और बीएसएफ से पानी निकालने के लिये संसाधन और मैन पावर मांगी गई है। इसके साथ-साथ प्रशासन ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ये पूछा है कि वो ये बताएं कि बरसाती पानी को कहाँ निकाला जाये। बीएसएफ और सैन्य अधिकारियों ने शहर में हो रही वर्षा को बड़ी गंभीरता से लेते हुए तमाम तरह की सहायता उपलब्ध करवा रही है, वही लगभग 100 बड़े पंपों के साथ सैन्य कर्मी भी शहर के निचले इलाकों में भरे पानी को निकालने के लिए तैयारी कर रहे है।  इस बीच पुरानी आबादी के अनेक क्षेत्रों मेँ घरों के अंदर पानी घुस जाने के कारण परिवारों को सरकारी स्कूल नंबर 6 मेँ ठहारने की व्यवस्था की गई है। बरसात लगातार जारी है। बिगड़े हालातों के फोटो और वीडियो लोग लगातार सोशल मीडिया पर डाल कर एक दूसरे को जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।

रिकॉर्ड तोड़ भीषण बरसात में डूबा श्रीगंगानगर जिला:

बीते 24 घण्टो से जारी लगातार बारिश ने श्रीगंगानगर जिले में बाढ़ की स्तिथि पैदा कर दी है। भारी बरसात का दौर लगातार जारी है।   शहर में सीवरेज एवं अन्य निर्माण कार्यों की वजह से सड़कें एवं कई भू-भाग धंस चुके है। चारों तरफ पानी ही पानी होने की वजह से यह धंसा हुआ क्षेत्र नजर नहीं आ रहा है। इस बात का अंदाजा नहीं हो रहा है कि कहा खड्डे है और कहां जमीन। इन सब हालात से जान-माल के नुकसान की आशंका है।  भारी बारिश के चलते ज्यादातर सरकारी स्कूल बंद रहे, स्कूल में पहुंचने के तमाम रास्ते जल बंद होने के चलते स्कूलों के संचालको ने अपने स्तर पर अपने पावर से आज की छुट्टी की घोषणा की है। इधर जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने शहर के  स्कूल आगामी आदेशों तक बंद करने के आदेश दिए हैं ।इससे बालको को काफी राहत मिली है।

शहर का कोई इलाका ऐसा नहीं बचा जो पानी से न भरा हो। जिन  घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बेसमेंट हैं पूरी तरह से पानी से भर गए हैं शहर के रविंद्र पथ ,गौशाला रोड विराम मार्ग के अलावा ब्लॉक एरिया अग्रसेन नगर पुरानी आबादी का लगभग पूरा क्षेत्र पूरी तरह से पानी से जीत चुके हैं लोगों के घरों में भी भारी तादाद में वाले घुस गया है ऐसे में प्रशासन को भी समझ में नहीं आ रहा कि पानी की इतनी विशाल जल राशि को कहां छोड़ा जाए शहर के तमाम खाली प्लॉट एवं बड़े खुले एरिया भी पानी से भर चुके हैं आसपास के इलाकों के खेत भी पानी से लबालब हो चुके हैं कमोबेश यही स्थिति पूरे जिले भर की है अभी भी बूंदाबांदी लगातार जारी है

श्रीगंगानगर में बरसात से बने हालात को देखते हुए सेना ने कमान संभाल ली है। भयंकर बारिश होने से नदी नाले सभी उफान पर है। विधायक राजकुमार गौड़ ने मीडिया को बताया-प्रशासन मुस्तैदी से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण ज्यादातर हिस्सों में जलभराव हो गया है। गंगानगर में लगातार तीन दिन से भारी बारिश से पैदा हुई जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सेना की मदद मांगी थी और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह हालात का जायजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में गंगानगर तहसील में 260 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। तेज धूप और उमस से लोग परेशान है।

शिवम् नाट्यालय का 29वां व 30वां अरंगेत्रम सम्पन्न
शिवम् नाट्यालय का 29वां व 30वां अरंगेत्रम सम्पन्न।सलोनी और सयांशी ने दी 3 घंटे  भरतनाट्यम की प्रस्तुति।

शिवम् नाट्यालय का 29 वां व

30वां अरंगेत्रम एस एन मेडिकल ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें सलोनी और सयांशी ने अपनी गुरु से घुंगरू पूजा कर घुंघरू ग्रहण किए।अपनी प्रथम प्रस्तुति पुष्पांजली ताल  आदितालम में की। उसके बाद अलारिपु राग नटाई में व जातिस्वरम राग हेमावती ने प्रस्तुत किया। शब्दम में द्रोपदी चीर हरण पर कृष्ण लीला का भावपूर्ण अभिनय पेश किया। चिदंबरम की कविता "नल्ला शगुनम" पर आधारित वर्णम राग मलिका में एवम् पराशक्ति जननी द्वारा पदम की बारीकियों को व दुर्गा के श्रृंगार रस,वियोग रस,वीर रस और रौद्र रस को आदितालम में दिखाकर सबको भावविभोर कर दिया। राग बहाग में तिल्लाना प्रस्तुत कर खूब तालियां बटौरी। अंत में मंगलम प्रस्तुत कर दोनों शिष्याओं ने अपने गुरु एवम् दर्शकों को धन्यवाद कर आशीर्वाद लिया।गुरु मंजूषा ने सलोनी और सयांशी को स्नातक की डिग्री प्रदान की। गुरु मंजूषा ने अरंगेत्रम के महत्व को समझाते हुए बताया कि उनकी संस्था विगत 20 वर्षो से जोधपुर में भरतनाट्यम के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, संस्था ने देश में अपनी एक पहचान बनाई है।आने वाले समय में जोधपुर, राजस्थान में भरतनाट्यम के लिए जाना जाएगा।किसी रेपोटेटेड संस्था से अरंगेत्रम करना मायने रखता है।ये डिग्री देश में ही नहीं विदेश में भी महत्वपूर्ण है। विदेश जाकर पढ़ाई करने में,वीजा मिलने में व टॉप यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने में बहुत सहायक होती है। बच्चियां अपने पैरों पर खड़ी होती है। मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल बी. एस. यादव, राज्य उपभोग्ता आयोग राजस्थान के सदस्य श्री लियाकत अली, निर्देशक ACMERI एवम् पूर्व प्राचार्य डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज डॉ अरविंद माथुर, प्रोफेसर एंड हेड डिपरमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एमबीएम यूनिवर्सिटी जोधपुर डॉ अखिल रंजन गर्ग, डॉक्टर वंदना बत्रा, डॉक्टर संजीव बत्रा, भू वैज्ञानिक डॉक्टर मीता खिलनानी एवम् प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय- 1एयर फोर्स जोधपुर श्री विवेक यादव उपस्थित थे। दोनों परिवारो ने सभी अतिथियों का स्वागत एवम् आभार प्रगट कर गुरु को सम्मान देते हुए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में मंच संचालन संस्थान की सीनियर छात्राएं अविशा गोयल , दिव्यांशी चौधरी द्वारा किया गया।

जोधपुर संभाग में भी हिंदूवादी संगठनों का विरोध
जोधपुर। प्रदेश उदयपुर जिले में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोधस्वरूप अब प्रदेश में हिंदूवादी संगठन विरोध जताने लगे है। राजधानी में जहां गुरूवार को बंद का आहृान किया गया तो जोधपुर संभाग में भी घटना को लेकर लोग विरोध जता रहे है। जिले के ओसियां कस्बे में हिन्दूवादी संगठनों ने घटना को विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इधर कमिश्नरेट में भी पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त को तेज करते हुए अलर्ट मोड़ पर है। इंटरनेट सेवाओं के निलंबन की अवधि भी प्रदेश सरकार की तरफ से 24 घंटे तक बढा़ दी गई। फिलहाल इस पर फैसला होना मुश्किल लग रहा है। सेवाएं आगामी दो तीन दिन तक और निलंबित रह सकती है।

उदयपुर में दो दिन पहले हुए क न्हैयालाल दर्जी हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को ध्यान में देखते सोशल मीडिया पर बैन लगाते हुए इंटरनेट सेवाओं भी आगामी आदेश तक निलंबित रखा है। जोधपुर कलेक्टर की तरफ से भी फिलहाल इसे शुरू करने की संभावना नहींं है। यह आगामी आदेश हालांकि निलंबित ही रहेगी।

शहर में पुलिस अलर्ट मोड़ पर

इधर कमिश्ररेट पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है। दिन में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है तो रात में दस बजे बाद कुछ जगहों पर तो मार्केट पर बंद करवाए जा रहे है। पुलिस ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी गश्त को बढ़ाया है। ग्रामीण इलाकों में हिंदूवादी संगठन घटना को लेकर विरोध जता रहे है।

गौशाला संचालक गोबर गोमूत्र की कीमत को समझें
जोधपुर। राजस्थान गौ सेवा समिति जोधपुर जिले  के प्रतिनिधि मंडल ने जयपुर में गोपालन निदेशालय के निदेशक डॉ. लालसिंह से मुलाकात कर गोसाला विकास के विभिन्न विषयों पर बात की।

डॉक्टर लाल सिंह ने फलोदी तथा ओसियां गौशाला के द्वारा बनाई जा रही  गौ धृत बाम की सराहना की। उन्होंने बताया कि सभी गौशालाओं को गोबर -गोमूत्र के अनेक उत्पादों के विषय में सोचना चाहिए व विभिन्न उत्पाद बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। गौशालाओं को गोमूत्र इक्क्ठा करने की आदत डालकर व गोबर से कंपोस्ट  खाद बनाकर  किसानों तक पहुंचना चाहिए। इससे किसान जैविक खेती कर पाएंगे । इसका फायदा मानव मात्र के स्वास्थ्य को तथा पर्यावरण को होगा।

राजस्थान गौ सेवा समिति जोधपुर जिला अध्यक्ष हरनारायण सोनी व सचिव रविंद्र कुमार जैन ने निदेशक से जोधपुर जिले की गौशालाओं के साथ बैठक कर के ज्यादा से ज्यादा गोशाला संचालको  को गोबर गोमूत्र के बेहतरीन उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निवेदन किया। डॉ लाल सिंह ने बताया कि शीघ्र ही योजना बनाकर जोधपुर में गौशाला संचालको की एक संयुक्त बैठक रखेंगे जिसमें कुछ प्रगतिशील किसानो को भी बुलाएंगे। उन्होंने बताया कि हमारी गौशालाए गोबर -गोमूत्र के माध्यम से समाज को एक स्वस्थ जीवन देने में सक्षम बने इस दिशा में हमें कार्य करना चाहिए।

30 वां अरंगेत्रम सयांशी 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा
जयपुर। शिवम नाट्यालय  का 29वां अरंगेत्रम सलोनी एवं 30 वां अरंगेत्रम सयांशी द्वारा एस एन मेडिकल ऑडिटोरियम में 3 जुलाई 2022 को होने जा रहा है। सलोनी मात्र 7 वर्ष की आयु से ही शिवम् नाट्यालय में गुरु मंजूषा सक्सेना के मार्ग दर्शन में भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा ग्रहण करने लगी थी।सलोनी एक शर्मीली स्वभाव की शांत शिष्या है, | जिसने पूरी लगन के साथ इस कला की बारीकियों को समझा और 9 वर्ष पूरे करके जोधपुर वासियों के समक्ष अरंगेत्रम प्रस्तुत करने जा रही है।सलोनी नृत्य के अलावा तैराकी, तायक्वोंडो व पेंटिंग में निपुण है।सलोनी दिल्ली पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा है। वायु सैनिक श्री प्रवीण कुमार व आशा कुमारी की सुपुत्री है।

वहीं दूसरी ओर सयांशी यादव दिल्ली पब्लिक स्कूल की दसवीं की छात्रा है।महज 6 साल की उमर से शिवम् नाट्यालय ज्वाइन कर गुरु मंजूषा सक्सेना के सानिग्ध में रहकर विधिवत भरतनाट्यम की शिक्षा 9 साल ग्रहण कर 3 जुलाई को एस एन मेडिकल आडिटोरियम में अरंगेत्रम प्रस्तुत करने जा रही है।सयांशी एक मेहनती बालिका है,जो नृत्य के साथ चित्रकला,कहानी कविता व लेखनी में भी रुचि रखती है।सयांशी आईआईटी प्रोफेसर डॉक्टर संदीप यादव एवम् अपराजिता सिंह की सुपुत्री है।

दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह का आयोजन
जोधपुर। पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि दैनिक नवज्योति आम आदमी का अखबार है। यह वो समाचार पत्र है जिसमें छोटी से छोटी खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इस समाचार पत्र पर पूंजीपतियों का कोई प्रभाव नहीं है यह पत्रकारिता के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाते हुए सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जाखड़ बुधवार को दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अतिथियों ने कप्तान दुर्गाप्रसाद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। लेकिन उदयपुर प्रकरण के बाद उन्हें बुधवार जल्दी सुबह जयपुर जाना पड़ा इसलिए वे समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। लेकिन उन्होंने शुभकामनायें प्रेषित करते हुए सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई दी और इस वृहत कार्यक्रम के लिए दीनबंधुजी का भी धन्यवाद जताया। समारोह में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि वो बचपन से ही नवज्योति पढ़ते आये हैं। नवज्योति में पाठकों की हर जिज्ञासा शांत होती है। और समाचार पत्र  भले ही किसी के सहयोग और सपोर्ट से ऊंचे उठे हो लेकिन नवज्योति की लोकप्रियता खुद के ही बुते हैं। खबरों की प्रामाणिकता और निष्पक्षता के साथ सत्यपरकता में नवज्योति का कोई सानी नहीं। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

समारोह को संबोधित करते हुए सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि नवज्योति सबसे पुराना और विश्वसनीय समाचार पत्र है। दूसरे समाचार पत्रों में खबरें छूट जाती है, लेकिन नवज्योति हर समाचार को उसकी महत्ता के आधार पर प्रकाशित करता है। उन्होंने कहा कि मैं जब पैदा हुई थी तब नवज्योति का प्रकाशन हुआ था। नवज्योति आज यदि लोकप्रियता के शिखर पर है तो वो इसलिए क्यों कि यह समाचार पत्र किसी प्रकार का प्रापेगेंडा नहीं करता। समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी कहा कि जिस समय अजमेर से प्रकाशित होकर नवज्योति जोधपुर पहुंचता था तब भी यह इतना ही लोकप्रिय था आज तो यह हर घर की जरूरत बन गया है। उन्होंने नवज्योति की संपादकीय टीम की जमकर सराहना की। रीको निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नवज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कप्तान दुर्गाप्रसाद जी चौधरी ने पत्रकारिता के जिन सिद्धांतों को प्रतिपादित किया नवज्योति आज भी उसी पर कायम है। यह गौरव की बात है।

समारोह को संबोधित करते हुए शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य दैनिक नवज्योति प्रभावी तरीके से करता है। छोटे से छोटे कार्यक्रम को भी नवज्योति कवर करता है इससे अच्छी और बड़ी बात क्या हो सकती है। महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि नवज्योति ने आम आदमी का दिल जीता है और आज भी नवज्योति की खबर पढ़ने के बाद ही पाठकों को संतुष्टि होती है। उन्होंने सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले नवज्योति जोधपुर संस्करण के चीफ रिपोर्टर ने एलएल शर्मा ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में आभार नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता ने ज्ञापित किया।

इनका हुआ सम्मान

अशोक कुमार मेघवाल फलोदी, दीपक श्रीमाल बांसवाडा,, सुखपाल जाट, भीलवाडा, किशन उपाध्याय, चूरू, सुरेश जाटोल, बाडमेर, वीरेन्द्र पाटनी छबड़ा जिला बारां, प्रकाश सिंह राठौड़, सोजत सिटी, विनोद दवे, जोधपुर, ललित नारायण श्रीमाली, जोधपुर, प्रकाश खंडेलवाल जोधपुर।

यह थे अतिथि

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक सिरोही संयम लोढ़ा, पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी, रीको के निदेशक सुनील परिहार, विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, विधायक शहर मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, नवज्योति ग्रुप के निदेशक हर्ष चौधरी, नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता।

जिला कलेक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति से सौहार्द बनाए रखने की अपील की
जयपुर। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता व पुलिस आयुक्त नवज्योति गोगोई ने बुधवार को प्रदेश में लगी धारा 144 व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर शहर के 15 थाना क्षेत्रों का पुलिस अधिकारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक राउण्ड लिया।

जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त वेस्ट वन्दिता राणा, पुलिस उपायुक्त ईस्ट भवन भूषण यादव, पुलिस उपायुक्त यातायात व मुख्यालय विनित बसंल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) चेनसिंह महेचा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पूर्व नाजिम अली, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम हरफूलसिंह, सहायक उपायुक्त(पूर्व) देरावरंिसह सोढा सहित 15 थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों के साथ शहर भ्रमण कर शहर की कानून व्यवस्था को परखा।शहर भ्रमण धंटाघर में सम्पन्न हुआ।

शहर में इन थानों क्षेंत्रों का लिया राउण्ड-

शहर भ्रमण के दौरान थाना नागौरी गेट, रातानाडा, सूरसागर, सदर बाजार, सदर कोतवाली, खाण्डा फलसा, प्रतापनगर, देवनगर, सरदारपुरा, प्रतापनगर सदर, उदयमंदिर सहित विभिन्न थानो क्षेत्रों में कानून व्यवस्था परखी। जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने शांति स सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की। जिला कलक्टर व पुलिस आयुक्त ने मीडिया से बात करते हुए आमजन से शांति एवं सौहार्द्ध बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामण पोस्ट करने व भड़काउ मैसेज डालने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन कानून व्यवस्था व शहर में बेहतर माहौल बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करावे।