iifa - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 25 के माध्यम से राजस्थान और जयपुर में आईफा जैसे आयोजनों के लिए बनेंगी संभावनाएं : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी  अध्यक्षता में पर्यटन विभाग की ओर से 4 से 6 मई तक जयपुर में होने वाले 14वें द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 25 (जीआईटीबी) के सम्बन्ध गुरुवार को शासन सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बैठक में निर्देश दिए की राजस्थान और भारत को एम.आई.सी.ई. (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियाँ) (Meetings, Incentives, Conferences, and Exhibitions) के लिए अग्रणी गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के आयोजित होने वाली इवेंट जीआईटीबी को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए आवश्यक तैयारी की जाए। उन्होंने कहा कि जयपुर में आईफा जैसे भव्य आयोजन सफलता पूर्वक किये जाने के बाद जीआईटीबी का आयोजन बेहतरीन हो। जिससे आईफा जैसे अन्य बड़े राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय इवेंट आयोजित होने की इस इवेंट के माध्यम से सम्भावनाएं प्रबल हो सके।

महानिदेशक पर्यटन, भारत सरकार मुग्धा सिन्हा ने बैठक में जीआईटीबी के आयोजन से सम्बंधित प्रस्तुति करण देते हुए बताया कि ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार (जीआईटीबी) 2008 में अपनी स्थापना के बाद से 13 वर्षों से जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है।
महानिदेशक पर्यटन, भारत सरकार ने बताया कि जीआईटीबी एक अखिल भारतीय, विशिष्ट इन-बाउंड पर्यटन मंच है, जिसे पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार (मेजबान राज्य), पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जीआईटीबी को राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आरएटीओ), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए), होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (एचआरएआर) का समर्थन प्राप्त है। 2008 से अब तक ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार के पिछले 13 संस्करणों में 99 देशों के लगभग 3000 अग्रणी विदेशी टूर ऑपरेटरों ने विदेशी खरीदारों के रूप में भाग लिया है।

मुग्धा सिन्हा ने बताया कि जीआईटीबी का 14वां संस्करण 4-6 मई, 2025 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री, राजस्थान के माननीय उप मुख्यमंत्री, राजस्थान के मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव, भारत सरकार और महानिदेशक पर्यटन, भारत सरकार को जीआईटीबी 2025 के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विदेशी खरीदारों के रूप में 280 विदेशी टूर ऑपरेटरों की उपस्थितिपूरे भारत में राज्य सरकारें और पर्यटन उद्योग विक्रेता के रूप में प्रदर्शन करेंगे। क्रेताओं और विक्रेताओं के बीच 11000 से अधिक विशिष्ट पूर्व-निर्धारित बी2बी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जीआईटीबी के दौरान राजस्थानी व्यंजन, कला और शिल्प का प्रदर्शन। वर्ष 2023 में, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नेतृत्व में जी-20 पर्यटन एक्सपो 2023 का आयोजन जीआईटीबी 2023 के साथ किया गया। वर्ष 2024 में, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नेतृत्व में जीआईटीबी 2024 के साथ वेड इन इंडिया एक्सपो का आयोजन किया गया। महानिदेशक पर्यटन, भारत सरकार ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य राजस्थान और भारत को अग्रणी विवाह पर्यटन स्थल के रूप में प्रदर्शित करना था।वर्ष 2025 में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की अगुवाई में मीट इन इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन जीआईटीबी 2025 के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य राजस्थान और भारत को एम.आई.सी.ई. के लिए अग्रणी गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करना है।

आईफा के तहत राजमंदिर में फिल्म शोले की स्पेशल स्क्रीनिंग : सिप्पी और सूरज बड़जात्या ने साझा किए अनुभव, दीया कुमारी भी रही मौजूद
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) समारोह के दूसरे दिन यहां प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमा में शोले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। आईफा के तहत शोले फिल्म दिखाने के लिए किए गए विशेष आयोजन में रमेश सिप्पी और सूरज बड़जात्या सहित फिल्म से जुड़े कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर फिल्म शोले और राज मंदिर सिनेमा घर दोनों ही इस साल अपनी गोल्डन जुबली मना रहे हैं।

इस आयोजन में राज्य के उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी भाग लिया और कहा कि बचपन से सूरज बडज़ात्या की हर फिल्म देखी है। जो फिल्में आप लोगों ने बनाई है, वो यादगार हैं। सुराणा परिवार को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां बेटी की हैसियत से आई हूं। राजमंदिर के सुराणा परिवार से हमेशा पारिवारिक नाता रहा है। मुझे याद है। मैं यहां डिप्टी सीएम के नाते नहीं बल्कि एक बेटी के तौर पर आई हूं।
बहुत खुशी की बात है कि आईफा के 25 साल और राज मंदिर के 50 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर सिनेमा हॉल से जुड़ी अपनी यादों का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज मंदिर से मेरी बहुत यादें जुड़ी हैं। मेरी कोशिश रहती थी कि बॉक्स में मुझे जगह मिल जाए। सिप्पी और बड़जात्या की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी फिल्में माइलस्टोन है, जिन्होंने इतिहास बनाया है।

आईफा में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सितारों का पहुंचना शुरू, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
जयपुर। बॉलीवुड अवॉर्ड्स शो आईफा इस साल अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है। इसके लिए जयपुर में 8 मार्च और 9 मार्च को समारोह होगा। ‘सिल्वर इज द न्यू गोल्ड’ की थीम पर होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) में शामिल होन के लिए सितारों का पहुंचना शुरू हो चुका है।

शहर में होने वाले आईफा अवार्ड शो के लिए बॉलीवुड एक्टर अपार शक्ति खुराना, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जयपुर पहुँचे। खुराना को जयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आईफा में भाग लेने वाले सेलेब्रिटीज की चहल कदमी शुरू हो गई है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आने की भी पूरी संभावना है।

दीया कुमारी को आईफा समारोह में शामिल होने के लिए दिया निमंत्रण
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को आईफा अवार्ड्स समारोह के आयोजकों ने बुधवार को सचिवालय में मुलाकात कर समारोह में शामिल के लिए निमंत्रण दिया।

आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, कविता अधिवक्ता ने 8 एवं 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले आईफा समारोह में उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति के लिए अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को सम्पूर्ण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

आमेर महल में रखी आईफा ट्रॉफी की रेप्लिका : अल्बर्ट हॉल के बाहर भी की प्रदर्शित, प्रचार के लिए पर्यटन स्थलों पर जारी गतिविधियां
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 8 से 9 मार्च तक आईफा अवॉर्ड का सिल्वर जुबली समारोह सेलिब्रेट किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बीच इस इवेंट के प्रचार प्रसार के लिए शहर के पर्यटन स्थलों पर गतिविधियां की जा रही है। इसके तहत यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंटस की लिस्ट में शामिल आमेर महल के जलेब चौक में आईफा अवॉर्ड्स ट्रॉफी की रेप्लिका प्रदर्शित की गई है। आमेर महल अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि आईफा के प्रचार-प्रसार के लिए रेप्लिका जलेब चौक में लगाई गई है। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के बाहर की ओर भी आईफा अवॉर्ड ट्रॉफी की रेप्लिका प्रदर्शित की गई है। ऐसे में अब पर्यटक भी इसके साथ अपनी फोटोज क्लिक करवा रहे हैं।

इनका कहना
आईफा के प्रचार प्रसार के तहत आमेर महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय के बाहर आईफा अवॉर्ड्स ट्रॉफी की रेप्लिका प्रदर्शित की गई है। जयपुर में आईफा अवॉर्ड के सिल्वर जुबली समारोह आयोजित होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
- डॉ. पंकज धरेंद्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

IIFA 2024: यो यो हनी सिंह ने यूलिया वंतूर के साथ मंच शेयर कर आईफा रॉक्स में मचायी धूम
अबू धाबी। भारतीय रैप सनसनी यो यो हनी सिंह ने अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) रॉक्स 2024 में अपने प्रदर्शन से मंच पर धूम मचा दी।

यो यो हनी सिंह ने अपने कुछ सबसे बड़े हिट गानों के साथ प्रदर्शन की शुरुआत की, जिससे वहां एकत्रित दर्शक झूम उठे। यूलिया वंतूर भी उनके साथ अपने मनमोहक गायन के साथ मंच पर शामिल हुईं, जिससे सितारों से सजी शाम और भी शानदार हो गई। इस जोड़ी ने एक शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें यूलिया ने अपनी जबरदस्त ऊर्जा दिखाई और हनी सिंह ने अपनी खास धुनों से लोगों को उत्साहित किया। इस कार्यक्रम में सितारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी सह-मेजबानी सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी ने की।

पत्रकारों से बात करते हुए हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ की यात्रा की प्रशंसा करते हुए कहा, दिलजीत ने जो हासिल किया है वह जबरदस्त है। हमें उन्हें विश्व स्तर पर चमकते हुए देखकर बहुत गर्व है।

IIFA 2024: रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे से जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
अबुधाबी। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अंतरराष्ट्रीय भारतीय फ़ल्मि अकादमी पुरस्कार (आइफा) अवार्ड दिया गया। अबुधाबी में तीन दिन तक चलने वाले आइफा अवॉर्ड शो का दूसरा दिन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरूख खान को फिल्म जवान जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार फिल्म एनिमल को दिया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्ककार विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अनिल कपूर को फिल्म एनिमल के लिये दिया गया, जबकि शबाना आजमी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिये सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( नेगेटिव रोल) का पुरस्कार बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, सर्वश्रेष्ठ संगीत फिल्म एनिमल, सर्वश्रेष्ठ लिरिक्स, सिद्धार्थ-गरिमा (एनिमल का गाना सतरंगा), सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर, भूपिंदर बब्बल ,गाना अर्जन वैली फिल्म एनिमल ,सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायिका (महिला) शिल्पा राव, गाना चलेया फिल्म जवान के लिये दिया गया। आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा, जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी,अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा का पुरस्कार करण जौहर को दिया गया।

बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। हेमा मालिनी, रेखा, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, बॉबी देओल, विक्की कौशल, शाहिद कपूर और कृति सनोन जैसे सितारे ने शामिल होकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में से एक शाहरुख खान थे, जिन्होंने न केवल कार्यक्रम की मेजबानी की, बल्कि अपने खास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। मंच पर उनके साथ विक्की कौशल और करण जौहर भी नजर आए। इसके अलावा उन्होंने 'झूमे जो पठान' पर एक शानदार डांस प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।आईफा अवॉर्ड्स नाइट में रेखा, अनन्या पांडे ,जाह्नवी कपूर, शाहिद कपूर और प्रभुदेवा समेत कई सितारों ने अपने डांस से महफिल में चार-चांद लगाये।

गौरतलब है कि तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को आईफा उत्सवम के साथ हुई थी जो दक्षिणी फिल्म उद्योगों- तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ को समर्पित एक कार्यक्रम है। आईफा 2024 का समापन 29 सितंबर को आईफा रॉक्स के साथ होगा। इस कार्यक्रम में हनी ङ्क्षसह,और शंकर-एहसान-लॉय जैसे दिग्गज कलाकार दर्शकों के लिए लाइव प्रस्तुति देंगे।

आईफा आयोजन बढ़ाएगा राजस्थान के पर्यटन में निवेश : दिया कुमारी
जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं पर्यटन सचिव रवि जैन की उपस्थिति में अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में रविवार को आईआईएफ ए के वाइस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर तथा पर्यटन आयुक्त विजय पाल सिंह की ओर से ‘आईफा-25 सेलिब्रेशन एट जयपुर होस्ट सिटी एग्रीमेंट साइनिंग’ सेरेमनी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

इस एमओयू के तहत 7 से 9 मार्च, 2025 में जयपुर में आईफा-25 सेलिब्रेशन्स कार्यक्रम होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पर्यटन को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में जयपुर में आगामी 7 से 9 मार्च को आईफा-25 सेलिब्रेशन कार्यक्रम होगा। दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड्स से निश्चित ही प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

आयोजन के दौरान बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और फिल्मी जगत की हस्तियां जयपुर में हमारे मेहमान होंगे। इस आयोजन के माध्यम से राजस्थान की इस अनुठी संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूती मिलेगी। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में इसका आयोजन होगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आईफा अवार्ड की सिल्वर जुबली के अवसर पर जयपुर में भारतीय सिनेमा के 25 शानदार वर्षों का जश्न मनाने का समारोह आयोजित होगा।

इस अवसर पर पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि आगामी 7 से 9 मार्च, 2025 में जयपुर में होने वाले ‘आईफा-25 सेलिब्रेशन्स’ के तहत कई कार्यक्रम होंगे। आईफा के वाइस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने कहा कि मार्च 2025 में जयपुर में यह यूनिक सिग्नेचर इंवेन्ट होगा। आईफा की स्थापना साल 2000 में हुई थी। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन प्रतिवर्ष 14 विभिन्न देशों और 18 अलग-अलग शहरों में विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में किया जाता रहा है।

2020 में मुम्बई में हुआ था आयोजन
भारत में आखिरी बार आईफा का आयोजन मुम्बई में साल 2020 में हुआ था। अब यह मौका 2025 में जयपुर को मिला है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को आईफा के वाइस प्रेसिडेन्ट सुरेश अय्यर ने अबू धाबी के यास द्वीप में 27 से 29 सितंबर तक होने वाले आईफा अवॉर्ड्स के लिए निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक पर्यटन राकेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ.पंकज धरेन्द्र, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आईफा अवॉर्ड्स में विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और कृति को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। आइफा अवॉर्ड्स ने धमाके के साथ वापसी की। इस बार 22वें  संस्करण का आयोजन अबू धाबी में किया गया है। इस समारोह में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर शेरशाह की धूम रही। इसे बेस्ट फिल्म चुना गया। सरदार उधम के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर और मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। शेरशाह के लिए विष्णु वर्धन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया।

बंटी और बबली 2 के लिए शरवरी वाघ को बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। सई तमहांकर ने मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड जीता। अहान शेट्टी को फिल्म तड़प के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला। अनुराग बसु को फिल्म लूडो के लिए बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला। 83 फिल्म के लिए कबीर खान और संजय पूरन सिंहचौहान को बेस्ट स्टोरी अडॉप्टेड का अवॉर्ड मिला। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) नौटियाल, फिल्म शेरशाह के गाना रातां लम्बियां के लिये दिया गया। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) असीस कौर, रातां म्बियां, शेरशाह, बेस्ट लिरिक्स कौसर मुनीर को फिल्म 83 के गाने लहरा दो के लिए दिया गया। बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड अतरंगी रे के लिए एआर रहमान और शेरशाह के लिए तनिष्क बागची, रॉयल और बी प्राक को मिला।