chardham yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चारधाम यात्रा शुरू : गंगोत्री और यमुनोत्री के पट खुले, कल केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ के पट खुलेंगे
देहरादून। अक्षय तृतीया पर बुधवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 6 महीने तक चलने वाली चार धामयात्रा की विधिवत शुरूआत हो गई। मां गंगा और यमुना की जय-जयकार के साथ श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री में करीब 1100 और और यमुनोत्री में 3100 से ज्यादा श्रद्धालु पहले दिन दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार सुबह मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम पहुंची। राजपूताना राइफल्स के बैंड की धुनों के बीच गंगा की पूजा-अर्चना की गई।

हेलिकॉप्टर से मंदिर पर फूल बरसाए गए। गंगोत्री के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11:55 बजे खोले गए। इससे पहले यमुना की उत्सव डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद यमुनोत्री के कपाट खोले गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। गंगोत्री-यमुनोत्री के बाद अब 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड चारधाम यात्रा रोकी गई
नई दिल्ली। उत्तराखंड के गढ़वाल डिवीजन में भारी बारिश के चलते रविवार चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ-विष्णु प्रयाग नेशनल हाईवे के पास लैंडस्लाइड के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। असम के 29 जिलों में बारिश और बाढ़ की वजह से 23 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 58 लोगों की मौत हुई है। 27 जिलों में 577 रिलीफ  कैंप बनाए गए हैं। इसमें 5 लाख से ज्यादा लोग रह रहे हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी 15 लाख से ज्यादा जानवर प्रभावित हुए हैं। 6 गैंडो समेत 114 जानवरों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 13 लोगों की मौत हो गई है। रिलीफ डिपार्टमेंट के मुताबिक दो लोगों की मौत बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत डूबने से, जबकि तीन लोगों की मौत बारिश संबंधित घटनाओं में हुई।

मुंबई से सटे ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण वाशिंद स्थित सृष्टि फार्म हाउस के आसपास पानी भर गया। करीब 150 लोग फंसे हैं। उनका रेस्क्यू जारी है। उधर महाराष्ट्र में कल्याण.कसारा रूट पर सुबह साढ़े 6 बजे पटरियों पर मलबा जमा हो गया। एक पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया।

उत्तराखंड में हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में चालक और कंडेक्टर सहित 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की तलाश जारी थी। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 26 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और देर रात तक 9 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी था। रात का समय होने के कारण पुलिस और राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।

शाह ने धामी से की बात
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर धामी की पल-पल नजरउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। तीनों घायलों को डामटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर है। यहां बड़कोट से आए वरिष्ठ चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मोदी के दफ्तर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।