madhyapredesh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एमपी सरकार का अभी दूसरे राज्यों को नहीं देने का निर्णय : फिलहाल कूनो से चीते नहीं आएंगे राजस्थान
भोपाल/श्योपुर। दक्षिण अफ्रीका से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों को मध्यप्रदेश सरकार फिलहाल किसी और राज्य को नहीं सौंपने जा रही है, ऐसे में ये चीते अभी मध्यप्रदेश में ही अपना कुनबा बढ़ाएंगे। वन विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल चीतों की शिफ्टिंग नहीं होगी। उच्च स्तर पर हुई बातचीत के बाद यह तय हो सका है। दरअसल प्रशासन ने तय किया है कि जब तक कूनो में चीतों का कुनबा नहीं बढ़ता, तब तक दूसरे राज्यों के साथ उनकी आवाजाही नहीं की जाएगी। राजस्थान के साथ बनी थी सहमति- चीतों की राजस्थान के साथ आवाजाही को लेकर मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार के बीच एक सहमति पत्र हुआ था, जिसमें चीतों के लिए दोनों राज्यों के बीच एक कॉरिडोर बनाने की बात कही गई थी। इसके तहत चीतों को राजस्थान के मुकंदरा रिजर्व के क्षेत्र में भेजने की बात थी।

अगर खुद से जाते हैं तो रोकेंगे नहीं
सूत्रों के मुताबिक अगर चीते स्वेच्छा से अगर आवाजाही करते हैं तो उन्हें बाड़ाबंदी कर रोका भी नहीं जाएगा, बल्कि निगरानी बढ़ाई जाएगी। चीतों के लिए अच्छा माहौल तैयार करने और दूसरे राज्यों के साथ समझौता फिलहाल स्थगित कर दिया है।
17000 वर्ग किमी का कॉरिडोर बनाने का था प्रस्ताव - नवंबर 2024 में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान के कुछ हिस्से को मर्ज कर 17000 वर्ग किमी का एक कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया था। इसका उद्देश्य चीतों को अपना क्षेत्र स्थापित करने और आवागमन को सुरक्षित बनाने में उनकी मदद करना था, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं होगा।

यह बताया कारण- वन विभाग का मानना है कि एक से दूसरे राज्य के बीच चीतों की आवाजाही होने का फायदा शिकारी उठा सकते हैं। हालांकि चीतों की ट्रेकिंग के लिए निगरानी तंत्र विकसित करने की योजना है। दूसरे राज्यों के बीच चीतों का मूवमेंट बढ़ने से बाघ और तेंदुओं के साथ उनके संघर्ष में किसी को भी नुकसान हो सकता है।

उत्तराखंड में हादसा : चारधाम यात्रा पर जा रहे 26 श्रद्धालुओं की मौत
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तराकाशी में रविवार शाम मध्यप्रदेश के 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में चालक और कंडेक्टर सहित 30 लोग सवार थे। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की तलाश जारी थी। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि अब तक 26 लोगों के शव गिन लिए गए हैं और देर रात तक 9 शव खाई से निकाल लिए थे। जबकि अन्य के लिए रेस्क्यू जारी था। रात का समय होने के कारण पुलिस और राहतकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक रविवार को हरिद्वार से बस मध्य प्रदेश के यात्रियों को लेकर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। शाम करीब पौने सात बजे डामटा के पास रिखाऊ खड्ड के पास अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, आपदा और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई।

शाह ने धामी से की बात
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। रेस्क्यू ऑपरेशन पर धामी की पल-पल नजरउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा नियंत्रण कक्ष से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर रख रहे हैं। तीनों घायलों को डामटा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जो दुर्घटना स्थल से करीब तीन किमी दूर है। यहां बड़कोट से आए वरिष्ठ चिकित्सक घायलों का इलाज कर रहे हैं। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने सभी 28 यात्रियों की सूची भी जारी कर दी है।

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री मोदी के दफ्तर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।