Suicide Note - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

TMC के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या: पार्टी कार्यालय से शव बरामद, मौके से कथित सुसाइड मिला नोट
कोलकाता। पश्विम बंगाल विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीरभूम के रामपुरहाट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी रविवार को पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने रामपुरहाट के वार्ड पांच में हत्तला पाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय से उनका शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस उनकी मौत से जुड़ी परिस्थितियों और नोट में लिखी बातों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या बनर्जी ने आत्महत्या की थी और अगर ऐसा है, तो उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए किस बात ने मजबूर किया।

टीएमसी के वरिष्ठ नेता बनर्जी 2001 से 2021 तक लगातार रामपुरहाट से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने उन्हें 2026 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा था, लेकिन वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार ध्रुव साहा से 24,000 से ज़्यादा वोटों से हार गए थे। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के कार्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर काम किया और स्कूल शिक्षा व कृषि जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। बनर्जी पार्टी के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के कार्यकाल के दौरान बीरभूम टीएमसी की राजनीति से जुड़े रहे थे। उन्हें रामपुरहाट में 2022 के बोगतुई नरसंहार के बाद राजनीतिक जांच-पड़ताल का भी सामना करना पड़ा था।

वह 2026 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राजनीति में बहुत ज़्यादा सक्रिय नहीं दिखे। उनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब पार्टी में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर चल रहा है। कई पूर्व विधायकों और पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण कार्रवाई हो रही है और पार्टी का एक धड़ा पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व से दूर हो रहा है। पुलिस अब बनर्जी की मौत के हालात की जांच कर रही है, जिसमें कथित सुसाइड नोट की बातें और मौत की वजह बनने वाली कोई भी बात शामिल है।

कांग्रेस नेता जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी चौकाने वाली वजह, पुलिस जांच शुरू
दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर कस्बे में आज कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से नोटरी वकील भी थे। घटना आज तड़के की बताई जा रही है। सुबह लगभग 8 बजे जब उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने जाहिद उद्दीन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर भांडेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया गया है। सुसाइड नोट में जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के अनुसार, लक्ष्मीनारायण ग्रामीण बैंक में कार्यरत है और उसने उनसे कई शपथ पत्र बनवाए, जिनका बाद में गलत इस्तेमाल किया गया।

सुसाइड नोट में लिखा गया है कि इन शपथ पत्रों के आधार पर बैंक से फर्जी ऋण लिए गए, जिससे जाहिद उद्दीन सिद्दीकी को लगातार मानसिक तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की कोई संतान नहीं थी और वे लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। वे भांडेर क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी मौत से इलाके में शोक की लहर है।

भांडेर थाना प्रभारी ने बताया मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर: RAS अफसर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी मानसिक अवसाद की बात
जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारी मोहन सिंह चारण ने जयपुर के करधनी इलाके में सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। उनका शव कनकपुरा फाटक के नजदीक रेलवे ट्रैक पर मिला। किसी राहगीर की सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मानसिक अवसाद में होने और उनकी मौत के बाद किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।

करधनी थानाप्रभारी राजेश बाफना ने बताया कि आरएएस अधिकारी मोहन सिंह चारण गांधी नगर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थापित थे। वे वैशाली नगर इलाके में नेमी सागर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। थाना प्रभारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे किसी ने सूचना दी कि कनकपुरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो पिलर नंबर 247 के पास शव मिला। घटनास्थल के पास एक कार भी खड़ी मिली। इसके रजिस्ट्रेशन नंबरों और जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक का बेटा अश्विनी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान उनकी जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें मोबाइल नंबर और पता भी लिखा था।

पुलिस पूछताछ में बेटे अश्विनी ने बताया कि पापा रोजाना सुबह कार लेकर मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे। आज भी वे घर से कार लेकर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। मोहन सिंह चारण रोजाना खिरणी फाटक के आसपास तक मार्निंग वॉक करते थे। फिलहाल आरएएस मोहन सिंह के मानसिक अवसाद में होने की वजह सामने नहीं आई है। मोहन सिंह की जेब में मिले सुसाइड नोट के बाद साफ हो गया कि उन्होंने खुद ट्रेन के सामने आकर जान दी है।