power line - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत, जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के इडाहो राज्य में एमेट के पूर्व में ब्लैक कैन्यन इलाके में मंगलवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जेम काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि विमान सुबह करीब 11 बजे उड़ान के दौरान एक बिजली की लाइन से टकरा गया और फिर नदी के बर्फीले हिस्से में गिर गया।

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी, काउंटी अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के कारण पूर्वी जेम काउंटी में बिजली भी गुल हो गई।

विद्युत विभाग की अनदेखी से खतरे की स्थिति, भण्डेड़ा फीडर की 11 केवी लाइन पर नहीं हुआ रखरखाव
भण्डेड़ा। बांसी जीएसएस से जुड़ी भण्डेड़ा फीडर की मुख्य 11 केवी विद्युत लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। सड़क किनारे लगी छोटी साइज के पोलों और बढ़े हुए पेड़-पौधों के कारण लाइन बार-बार टूटकर गिर जाती है। मंगलवार शाम को भी तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। किसानों का कहना है कि खेतों में बिजली सप्लाई के समय लाइन टूटने से फसलों में आग लग चुकी है। बार-बार फॉल्ट आने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहे हैं।

पलेवा और फसल सिंचाई के दौरान बिजली गुल हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग द्वारा समय रहते लाइन की मरम्मत और पोल बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।बांसी-भण्डेड़ा-सादेड़ा मार्ग पर लगे पोल छोटे होने से तार नीचे झूल रहे हैं, जिन पर पक्षियों के बैठने से अक्सर शॉर्ट सर्किट होता है। कई बार खेतों और सड़कों के किनारे आग लग चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के कारण आग गांव तक पहुंचने लगी थी, जिससे बड़ी मुश्किल से नियंत्रण पाया गया। किसानों ने मांग की है कि विभाग शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पांच पोलों और मुख्य लाइन को बदलकर नियमित रखरखाव करे, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

यह कहा अधिकारी ने
मैं नया आया हूँ। इस समस्या के समाधान के लिए लाइन को दिखवाया जाएगा। अगर समस्या अधिक होगी तो जल्दी समाधान किया जाएगा।
- सौरभ गौत्तम, जेईएन, जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण, देई

चंदीपुर जीएसएस: यमदूत बने 11 केवी बिजली लाइन के खंभे
चंदीपुर। चंदीपुर जीएसएस से पीपलखेड़ी बट्टूखेड़ी देवरी जागीर गुजरने वाले 11 केवी बिजली लाइन के खेतों में होकर गुजर रही लाइन के बिजली के टेढ़े-मेढ़े खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग इस समस्या की तरफ आंख मूंदे बैठा है। शायद बिजली विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। खेतों में लगे खंभों की हालत इस कदर बिगड़ गई है कि वह किसी भी वक्त गिर सकते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं चंदीपुर जीएसएस से करीबन 5 ग्राम पंचायतों के कई गांवों में विद्युत सप्लाई की जा रहे है, लेकिन को गांवों में जर्जर तार हैं जो कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। वहीं कई स्थानों पर लटकते और जर्जर तारों से आपूर्ति की जा रही है, जो हमेशा टूटकर गिरते रहते हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से इसे सही नहीं कराया जा रहा है। नतीजा मौत पर मौत से लोगों की खुशियां बिखर रही हैं।

जीएसएस बनने के बाद नहीं हुई मरम्मत
करीबन 2007,2008 में चंदीपुर जीएसएस का उद्घाटन हुआ था, उसके बाद से जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत नहीं होने से बिजली के तार नीचे झूलने लगे, वहीं कही जगह खम्मे टेढ़े होने लगे हैं वैसे तो आबादी बढ़ने के साथ ही उपभोक्ता बढ़े, बिजली की खपत बढ़ी। तार जर्जर हो गए और अब आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। जिससे हमेशा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लगातार तार टूटने, बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से लोगों की जान जा रही है। हादसे के बाद लोग शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अब तो विद्युत लाइन का आलम यह हो गया कि कई जगह खम्मे टेढ़े हो रहे है वही कही खेरखेडा ग्राम पंचायतों के गांवों में खम्मो पर बिना इंसोलेटर के ही खम्मों पर बिजली के तार डले हुऐ है और अब तो तार झूलने लगे गए है जिससे कभी भी बड़े हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बीते दिनों यह हुई घटना
करीबन 18 दिन पहले चंदीपुर जीएसएस की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से बट्टूखेड़ी गांव के दंपती दुलीचंद,मांगीबाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, मृतक के 13 साल की एक लड़की और 12 साल का एक लड़का है दंपती की मौत से उनका पूरा परिवार बिखर गया।  वहीं खेरखेड़ा पंचायत के टकलोन गांव के कन्हीराम पुत्र जिया बंजारा की 11 केवी की चपेट में आने से साल पहले दर्दनाक मौत हुई थी। ग्राम पंचायत जावर के सादला गांव के एक 25 वर्षीय युवक अंतिम पुत्र घांसी लाल लोधा की करीबन 5,6 महीने पहले कृषि कार्य करते समय दर्दनाक मौत हो गई थी। शोरती में जा रही 11 केवी विद्युत लाइन के तार नीचे झूलने के कारण एक साल पहले भूसा भरने आई पिकअप के में विद्युत तार टच होने से पिकअप ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई थी। कई जगह झूलते बिजली के तार टूटने से कई बार किसानों के खेतो में रखे भूसे ,लकड़ियां फसले सही कई अन्य सामान जलकर राख हो रहे है। 25 मई 2024 को गणेशपूरा गांव में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की भैंस की मौत हो गई। वही कई जगह तारों की चपेट में आने से जानवर मौत के घाट उतर गए लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया।

विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
चंदीपुर जीएसएस से जाने वाली 11 केवी बिजली लाइन के तार और खम्भे कई जगह क्षतिग्रस्त हो रहे है अब तो बिजली लाइन यमदूत बनी हुए हैं, इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों,बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। साथ ही कई बार 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

चंदीपुर जीएसएस से खेरखेड़ा पंचायत में जब से विद्युत लाइन डाली गई है, जब से आज तक कोई भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ अब तो आलम यह है कि पूरी खेरखेड़ा पंचायत के गांवों कि बिजली लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, हर आठ दिन में तार टूटते रहते है वही कई जगह खम्मो में इंसुलेटर भी नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है, कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
- शंकरलाल बंजारा टकलोन ग्राम पंचायत खेरखेड़ा

2011 में यह विद्युत लाइन चालू हुई थी तब से आज तक इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई आए दिन दुर्घटना हो रही है कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई हमारी नहीं सुनते।
- गंगाराम लोधा चंदीपुर

चंदीपुर जीएसएस से पाड़लिया गांव में 11 केवी के लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही है। पूर्व में भी तीन से चार बार साधारण सभा पंचायत समिति मनोहरथाना में अवगत कराने के उपरांत भी आज तक भी विद्युत लाइन सही नहीं की गई है, इससे पूर्व में भी कई तरह की आगजनी और दुर्घटनाएं हो चुकी है। प्रशासन को विगत 4 वर्षों से अवगत कराया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
- मोहनलाल लोधा निवासी पड़लिया ग्राम पंचायत शोरती

यह विद्युत लाइन चंदीपुर से पीपलखेडी होते हुऐ बट्टूखेड़ी जा रही है एक साल से तो यह खम्भे पूरी तरह से टेढ़े हो रहे है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है, हमारी बिजली विभाग के जेइएन अईएन सुनते ही नहीं है हमने 181 हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ इस विद्युत लाइन को डाले करीबन 15 साल हो गए आज तक भी इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई 15 दिन पहले बट्टूखेड़ी गांव पति पत्नी की मौत हो गई और जानवर भी चिपक रहे है उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
- जवाहर लाल लोधा चंदीपुर

चंदीपुर से पीपलखेड़ी जाने वाली विद्युत लाइन डली तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई अब तो खम्भे भी टेढ़े हो गए जो कभी भी गिर सकते है, तार नीचे झूल रहे है, हम खेती करने आते हैं तो डर लगता है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है, हमने कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया था, लेकिन कोई सुनते ही नहीं है।
- जगदीश लोधा चंदीपुर

चंदीपुर जीएसएस की विद्युत लाइन की मरम्मत का काम ठेकदार को दे रखा है ठेकेदार द्वारा 10-15 पॉल तो खड़े कर दिए और जहां लूज तार है उसका काम प्रॉसेज में है।
-  मन्नालाल मीणा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मनोहर थाना

लटकती हाईटेंशन लाइन से खिलाड़ियों पर मंडरा रही मौत
हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के श्रीपुरा जागीर गांव में एक मकान के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। जिससे हमेशा परिवार वालों को कोई बडा हादसा घटित होने का अंदेशा बना रहता है। छीपाबडोद रोड़ डूंगरी के समीप स्थित हरनावदाशाहजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान के ऊपर हाईटेंशन लाइन लटक रही है। जिससे खिलाड़ियों पर हर पल मौत का खतरा मंडरा रहा है। श्रीपुरा जागीर गांव में एक मकान के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन  को हटवाने के लिए पूर्व में मकान मालिक ने विद्युत विभाग को भी अवगत करा दिया लेकिन विद्युत लाइन नहीं हटाई गई। गौरतलब रहे 6 सितंबर को श्रीपुरा जागीर निवासी महाराम पुत्र गेंदीलाल लोधा अपने मकान के पेड़ की टहनियों की छंटाई कर रहा था। जो कि मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाईन से करंट की चपेट में आ गया था। गंभीर रूप से घायल महाराम को हरनावदाशाहजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां से उपचार देकर उसको छुट्टी दे दी गई है।

पारिवारिक स्थिति है नाजुक
क्षेत्र के श्रीपुरा जागीर गांव में 6 सितंबर को झूलसा एक व्यक्ति अभी भी करंट का दर्द झेल रहा है। महाराम लोधा अभी भी करंट के नुकसान से तकलीफ झेल रहा है। विद्युत करंट का दर्द अभी भी उसको सता रहा है। हमेशा परिवार के लोगों पर जान जोखिम का खतरा मंडरा रहा है। करंट का दर्द झेल रहे महाराम का कहना है कि बिजली विभाग वाले लाइन हटवाने के लिए डिमांड जमा करने की बोलते हैं। लेकिन मेरी हालत विभाग का डिमांड जमा करने की नहीं है। परिवार का भरण पोषण करूं या विद्युत लाईन को हटवाने के लिए रुपए जमा करूं।

खेल मैदान में हाईटेंशन लाईन से खिलाड़ियों पर भी मंडरा रहा खतरा
वहीं हरनावदाशाहजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान छीपाबडोद रोड़ डूंगरी के समीप स्थित है। यहां भी विद्युत हाईटेंशन लाईन खेल मैदान के बीचों बीच होकर गुजर रही है। यहां पर हर रोज खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों की प्रेक्टिस की जाती है। ग्रामीण ओलंपिक ओर विधालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इसी मैदान पर होता है। खेल मैदान के बीचों बीच विद्युत लाइन गुजरने से खिलाड़ियों को डर बना रहता है। स्कूल प्रशासन ने हरनावदाशाहजी बिजली विभाग को लिखित में लाईन हटवाने के लिए अवगत कराया हुआ है। लेकिन लाईन हटाने की कार्यवाही विभाग द्वारा अभी तक शुरू नहीं की है।

वीरभद्र सिंह ने की हाइटेंशन विद्युत लाईन को हटवाने की मांग
वहीं इधर भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह उर्फ निप्पू बना ने बताया कि विद्युत लाईन को हटवाने के लिए हरनावदाशाहजी सहायक अभियंता को अवगत करवाकर जल्द से जल्द मकान के ऊपर से गुजर रही लाईन अलग शिफ्ट करने के लिए कहा है। अगर यह व्यक्ति डिमांड जमा करने में सक्षम नहीं है तो वर्तमान सरकार को इसकी सहायता करनी चाहिए।

हरनावदाशाहजी के खेल मैदान के उपर से विद्युत लाईन गुजर रही है। खेल मैदान में तेज हवाएं चलने से कभी भी हादसे का अंदेशा बना रहता है। लाईन हटवाने को लेकर पूर्व में कई बार विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को अवगत कराया है।
- आशु मंसूरी, किक्रेट खिलाड़ी।

हरनावदाशाहजी विद्यालय के खेल मैदान में हमारे गांव रतनपुरा के भी बच्चें खेलों का अभ्यास करते रहते हैं। आए दिन खिलाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। खेल मैदान से गुजर रही विद्युत लाईन को जल्द हटाये जाने की आवश्यकता है।
- लोकेश बंजारा, ग्रामीण, रतनपुरा।

हमने नियमानुसार श्रीपुरा जागीर के कंज्यूमर को नोटिस जारी किया हुआ। नियमानुसार कंजुमर के द्वारा ही बिजली विभाग को भुगतान डिमांड जमा करवाना होगा। उसके बाद विद्युत लाइन हटवाने की अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
- ललित सोनी, हरनावदाशाहजी, कनिष्ठ अभियंता।

विद्यालय प्रशासन से शिकायत मिलने के बाद लाइन हटाने की प्रकिया को लेकर विभाग से स्वीकृति मिल गई है। बारिश के बाद खेल मैदान से विद्युत लाईन को हटवाने कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-  लोकेश कुमार रेगर, सहायक अभियंता, हरनावदाशाहजी।

पेड़ का हिस्सा टूटकर बिजली लाइन पर गिरा, हादसा टला
टोडारायसिंह। उपखण्ड के मोर गांव में रविवार सुबह अचानक तेजाजी चौक की समीप स्थित पटवार घर के सामने विशालकाय पेड़ का गोला टूटकर 11 केवी लाइन बिजली की लाइन पर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं करीब एक घंटा आवागमन बाधित रहा। वृक्ष मित्र श्रवण गुर्जर ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पटवार घर के सामने मालपुरा-टोडारायसिंह स्टेट हाइवे के किनारे पेड़ को गोला टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर आवागमन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर उपस्थित वृक्ष मित्र श्रवण गुर्जर ने बिजली विभाग कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। कस्बे में शाम तक बिजली सप्लाई बंद रही। मौके पर कनिष्ठ अभियंता मोर, सरपंच प्रतिनिधि शंकरलाल सैनी, वार्ड पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।