nagar nigam jaipur - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
जयपुर। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को परकोटा क्षेत्र में ‘जयपुर बचाओ मार्च’ निकाला। संजय सर्किल, चांदपोल से शुरू हुआ पैदल मार्च प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचा। इसमें शहर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, अर्चना शर्मा, आरआर तिवाड़ी, पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।कांग्रेस नेताओं ने सड़क, पानी, बिजली, ट्रैफिक, फुटपाथ और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार व नगर निगम पर हमला बोला।

जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और आरआर तिवाड़ी ने कहा कि 300 वर्ष पुरानी विरासत और यूनेस्को मान्यता के बावजूद शहर की व्यवस्थाएं खराब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी जाम में फंसा रहता है। नेताओं ने गड्ढों, अतिक्रमण और रोशनी की कमी का मुद्दा उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की।

सीवर लाइन की मरम्मत के स्थान पर मिट्टी से भर दिया गड्ढा, निगम ग्रेटर अधिकारियों की कारगुजारी
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आला अधिकारी आमजन की समस्याओं की अनदेखी कर लोगों की समस्याओं में इजाफा कर रहे हैं। निगम ग्रेटर के जगतपुरा जोन स्थित प्रतान नगर सेक्टर 23 के जयपुर चौपाटी के पीछे सामने आया, जब क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को सही करने के नाम पर एक महीने से भी अधिक समय पर गहरा गड्डा खोदकर कॉलोनी के मुख्य मार्ग को ही बंद कर दिया। इस संबंध में दैनिक नवज्योति ने रविवार को ‘एक माह से खुदी पड़ी है सड़क, बैरिकेटिंग कर यातायात बंद किया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

सीवर लाइन का गंदा पानी घरों में फैल रहा : रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी सेक्टर 23 के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश चौहान ने बताया कि यहां सीवर लाइन जाम की लगातार शिकायत के बाद ठेकेदार ने अधिकारियों से मिलीभगत कर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन का समाधान करने के स्थान उस गड्डे को फिर से मिट्टी से भर दिया।

रोड को चालू करवा दिया : जगतपुरा जोन के एईएन फिरंगी लाल गोस्वामी ने बताया कि सीवर लाइन की मरम्मत कर रोड को चालू करा दिया गया है। यदि फिर भी किसी प्रकार की समस्या है तो कल सही करवा दी जाएगी।

अब आयुक्त को शिकायत होगी : पार्षद श्रवणी देवी ने बताया कि अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराने के बाद भी सुनवाई नहीं होती है और लोग परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में आयुक्त को भी शिकायत की जाएगी।

संयुक्त अभियान चलाकर विद्युत पोल से हटाई गई अवैध एरियल केबल
जयपुर। शहर में प्रमुख मार्गों पर स्थित बिजली के पोलों पर अवैध रूप से डाली गई एरियल केबल्स हटाने के लिए नगर निगम जयपुर ग्रेटर ने  रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक अभियान चलाकर कार्रवाई की। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था। आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने बताया कि शहर के सौन्दर्यकरण को देखते हुए नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे मार्गों पर जहां अनाधिकृत नियम विरूद्ध एरियल केबल लगाए गए है उनको हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही ऐसे स्थानों पर विजिलेस टीम से गश्त भी करवाई जाएगी, जिससे अवैध केबल लगने की पुनरावृत्ति ना हो सके।

उपायुक्त राजस्व प्रथम जनार्दन शर्मा ने बताया कि लाइसेंस शाखा, सांगानेर जोन की विद्युत, मुख्यालय की गैराज शाखा की टीम एवं सतर्कता शाखा के जाप्ते के साथ विभिन्न टेलीकॉम सेवा प्रदाता कम्पनी एवं अन्य डिजिटल केबल सर्विस प्रोवाइडर द्वारा नगर निगम के विद्युत पोल्स पर लगाई गई अवैध एरियल केबल एवं नियम विरूद्ध एरियल केबल को संयुक्त टीमों द्वारा अभियान चलाकर हटाया गया। अभियान के तहत संयुक्त टीमों ने प्रत्येक पोल से 60 से अधिक अवैध एरियल केबल हटाई गई।

उन्होंने बताया कि टीमों ने सांगानेर थाना पुलिया से चौरडिया पेट्रोल पम्प एवं सांगानेर स्टेडियम से सांगानेर जोन के बाहर मुख्य बाजार तक सम्पूर्ण विद्युत पोल से अवैध एरियल केबल को संयुक्त कार्रवाई कर हटाया गया।

अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टरों पर भी कार्रवाई
शहर में अवैध होडिंग्स, बैनर एवं पम्मलेट लगाकर बदरंग करने वालों के खिलाफ निगम ग्रेटर ने 2 से 16 सितम्बर तक चलाए गए अभियान के दौरान 3,354 से भी अधिक अवैध होर्डिग, बैनर, पोस्टरों पर कार्रवाई की। इस दौरान 971 बड़े होर्डिग हटवाए गए।

सफाई का औचक निरीक्षण करने फील्ड में पहुंची ग्रेटर आयुक्त
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की ओर चलाए जा रहे सफाई कार्यों का आयुक्त रुकमणि रियाड़ ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने मालवीय नगर जोन के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। रियाड़ ने जवाहर कला केन्द्र के अभिमन्यु मार्ग से निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद आयुक्त जेएलएन मार्ग, मालवीय नगर पुलिया के नीचे, झालाना डूंगरी रोड, महावीर कैसर हॉस्पिटल के आसपास का क्षेत्र, कैलगिरी रोड सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मालवीय नगर जोन उपायुक्त अर्शदीप बराड़, अधिशाषी अभियन्ता, सीएसआईए एसआई मौजूद रहे। आयुक्त ने संबंधित को सड़कों के किनारे लगे पेड़-पौघों की कटिंग करने, डिवाइडर के बीच में पड़े हुए कचरे को साफ  करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही टूटे हुए कचरे पात्र को रिपेयर करने तथा अवैध थड़ियों को हटाने के भी निर्देश दिए।

स्वच्छता ही सेवा अभियान: आमजन के सहयोग से जयपुर को बनाएगा स्वच्छ और सुंदर
जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर होने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस संबध में निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा में सभी शाखा और जोन उपायुक्त को वार्डो में जागरूकता कार्यक्रम और अन्य एक्टिविटी के लिए निर्देश दिए है।

आयोजन के संबंध में आयुक्त सुराणा बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2024 के तहत स्वच्छता में भागीदारी, सम्पूर्ण स्वच्छता व सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जयपुर शहर को पूर्ण स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण की दृष्टि से हरा - भरा बनाना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान के तहत निगम क्षेत्र में स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता की थीम पर विभिन्न गतिविधियां भी कराई जाएंगी। जिनमें नागरिक, समुदाय और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता क्विज, पौधरोपण, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली, का आयोजन किया जाएगा। वहीं  निगम के आरआरआर सेंटर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। स्कूल -  कॉलेज में स्वच्छता की पाठशाला में प्रतियोगिता, क्विज और पेंटिंग कराई जाएगी।

स्वच्छ वार्ड और गार्डन किया जाएगा घोषित
आयुक्त सुराणा ने बताया कि वहीं सफाई व्यवस्था अच्छी होने पर स्वच्छ वार्ड और स्वच्छ गार्डन प्रतियोगिता भी होगी, जिसकी घोषणा भी को जाएगी। स्वच्छ फूड स्ट्रीट की भी घोषणा की जाएगी।

मानसून नजदीक, नहीं हो रही नालों की सफाई
जयपुर। मानसून आने को है और शहर के नालों की साफ सफाई को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि अभी कुछ नालों की सफाई का काम शुरू किया है, लेकिन कार्य की गति धीमी होने से मानसून पूर्व नालों की सफाई मुश्किल लग रही है।

नालों की समय पर सफाई नहीं कराने को लेकर जिला कलेक्टर भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और जिला समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द नालों की सफाई के निर्देश दिए थे। निगम ग्रेटर क्षेत्र में करीब 755 और हेरिटेज में लगभग 300 नाले हैं। नालों की समय पर सफाई नहीं होने से बारिश के मौसम में दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

निगम ग्रेटर के मालवीय नगर जोन में टेंडर प्रक्रिया देरी से होने से सफाई का कार्य तेज गति से शुरू नहीं हो पाया। शहर के प्रमुख नाले करतारपुरा में गत वर्षों में कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन निगम अधिकारी बारिश का इंतजार कर रहे है, जिससे पानी के बहाव से ही इनकी सफाई हो जाए। दोनों निगमों में करोड़ों का बजट नालों की साफ-सफाई के लिए लिया जाता है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते समय पर इनकी सफाई नहीं होती है। हालांकि निगम अधिकारी मानसून पूर्व सभी नालों की सफाई के दावे कर रहे है।