robot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दक्षिण कोरिया में रोबोट बना बौद्ध भिक्षु : जोग्येसा मंदिर में ली शपथ, पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना सभा में लिया हिस्सा
सोल। दक्षिण कोरिया में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर से पहले बौद्ध दीक्षा देकर पहले रोबोट भिक्षु 'गाबी' को आधिकारिक रूप से आध्यात्मिक सेवा में शामिल किया है। देश की राजधानी सोल स्थित जोग्येसा मंदिर के द्युंगजेयोन हॉल में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान बुधवार को 130 सेंटीमीटर ऊंचे इस रोबोट ने पारंपरिक बौद्ध वस्त्र धारण कर भिक्षुओं के साथ प्रार्थना में भाग लिया। चीनी कंपनी यूनिट्री रोबोटिक्स द्वारा विकसित इस ह्यूमनॉइड रोबोट 'जी1' को जोग्ये ऑर्डर ऑफ कोरियन बुद्धिज्म द्वारा आयोजित दीक्षा समारोह में 'गाबी' नाम दिया गया। 'सुग्ये' नामक इस अनुष्ठान में रोबोट ने बुद्ध की शिक्षाओं और मठवासी समुदाय के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। दक्षिण कोरिया के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला मामला है जब किसी ह्यूमनॉइड रोबोट को बौद्ध दीक्षा दी गई है।

दीक्षा के दौरान रोबोट ने 'योनबी' नामक शुद्धिकरण अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया। परंपरा के अनुसार, नए भिक्षुओं की भुजाओं पर धूप से हल्के निशान बनाए जाते हैं, लेकिन रोबोट की भुजा पर प्रतीक स्वरूप 'कमल लालटेन उत्सव' का स्टीकर लगाया गया और उसके गले में 108 मोतियों की माला पहनाई गई। इस अवसर पर रोबोट भिक्षु के लिए बौद्ध धर्म के पांच प्रमुख नियमों (पंचशील) को भी नए रूप में परिभाषित किया गया। इन नियमों में जीवन की रक्षा करना, अन्य रोबोट या संपत्ति को नुकसान न पहुंचाना, मनुष्यों का सम्मान और आज्ञा का पालन करना, धोखाधड़ी से बचना और आवश्यकता से अधिक चार्ज न करके ऊर्जा का संरक्षण करना शामिल है।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया में इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 24 मई को मनाई जा रही है। कोरियाई पारंपरिक कैलेंडर के अनुसार, यह हर साल चौथे चंद्र मास के आठवें दिन मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में 'सोक्का तांसिनिल' या 'बुचोनिम ओसिन नाल' कहा जाता है। इस अवसर पर दक्षिण कोरिया में भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिनमें 'योन द्युंग हो' (कमल लालटेन उत्सव) सबसे प्रमुख है। चूंकि 24 मई को रविवार है, इसलिए सरकार ने 25 मई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि लोग इस उत्सव का आनंद ले सकें।

कोलंबिया: रोबोट ढ़ूढ़ेगा 8वीं सदी का अरबों का डूबा खजाना
बोगोटा। कोलंबिया ने  रोबोट की मदद से 316 साल पुराने सैन जोस गैलियन (नौकायन जहाज) के कैरेबियन सागर में डूबने से खोए हुए हीरा-जवाहरात के खजाने को पुन: प्राप्त करने की योजना की घोषणा की है।

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो चाहते हैं कि सैन जोस जिसे 1708 में अंग्रेजों ने डूबा दिया था, उसे वर्ष 2026 से पहले सतह पर लाया जाए।कोलम्बियाई सरकार के अनुसार, 20 बिलियन डॉलर (16 बिलियन पाउंड) की कीमत की लूट का माल ले जा रहा  स्पेन के गैलियन अगले तीन वर्षों के भीतर कैरेबियन सागर से बरामद किया जाएगा।अरबों रुपये का पन्ना, चांदी और सोने को ले जाने वाला स्पेन का  गैलियन 1708 में ब्रिटिश नौसेना के हमले के कारण डूब गया था। स्पेन के राजा फिलिप वी के दरबार में बहूमूल्य रत्न पेश किये जाने वाले थे। इस दुर्घटना में जहाज में सवार 600 लोगों में से कुछ ही बच पाए थे। सूत्रों ने कहा,''वर्ष 1708 में ब्रिटिश नौसेना के साथ झड़प के बाद सैन जोस कार्टाजेना के कोलंबियाई बंदरगाह पर डूब गया था। इतिहासकारों का मानना है कि जहाज उस समय एक बहूमूल्य खजाना ले जा रहा था, जिसमें 200 टन सोना, चांदी और पन्ना शामिल था। आज के हिसाब से इस कार्गो की कीमत 20 अरब डॉलर आंकी गई है।"

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रो चाहते हैं कि वर्ष 2026 में उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले जहाजों के मलबे के मलबे को बरामद किया जाए। हालाँकि, वह खजाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाला अकेला व्यक्ति नहीं है।

इसकी खोज के आठ वर्षों के बाद, कोलंबियाई संस्कृति मंत्री जुआन डेविड कोरिया ने घोषणा की है कि एक रोबोट को पानी के नीचे अपने खजाने को खोजने के लिए भेजा जाएगा।

संस्कृति मंत्री जुआन के अनुसार, रोबोट के माध्यम से अप्रैल और मई में गैलियन की सतह से कुछ वस्तुओं को पुन: प्राप्त किया जाएगा जिससे यह परीक्षण किया जा सके कि पानी से बाहर आने पर वे कैसे दिखते हैं और यह समझने के लिए कि खजाने को पुन: प्राप्त करने के लिए क्या किया जा सकता है।

इस ऑपरेशन में  45 लाख डॉलर से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। इतिहास की सबसे बड़ी पुरातात्विक माने जाने वाले खजाने की तलाश करने वालों को इसकी खोज से दूर रखने के लिए अभियान स्थल को गुप्त रखा गया है। यह जहाज अमेरिका, कोलंबिया और स्पेन में कानूनी लड़ाई का विषय रहा है कि डूबे हुए खजाने पर किसका अधिकार है।

अब रोबोट बनेगा किसानों का साथी, खेत की करेगा सुरक्षा
कोटा। कोटा के निवासी प्रतिभावान बालक आर्यन सिंह ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो किसानों का साथी बनेगा। यह रोबोट खेत की सुरक्षा करेगा। साथ ही  खेत में बुवाई, खुदाई और वाटर सप्लाई की मॉनिटरिंग में भी मददगार होगा। इस खास उपलब्धि पर बालक आर्यन सिंह को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा जाएगा। खास बात यह है कि पूरे राजस्थान से केवल कोटा के इस प्रतिभावान बालक के रोबोट आविष्कार का चयन किया गया है। इस पुरस्कार के लिए पूरे देश से विभिन्न श्रेणियों में मात्र 19 बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें आर्यन भी शामिल है।

किसानों के लिए मददगार बनेगा रोबोट
बालक आर्यन सिंह ने बताया कि उसने एक रोबोट एग्रो बोट सिस्टम का अविष्कार किया है, जो किसानों के लिए काफी मददगार साबित होगा। इसकी खासियत यह है कि ये रोबोट खेत की सुरक्षा का काम करेगा। इसके माध्यम से खेत में बुवाई, खुदाई और वाटर सप्लाई की मॉनिटरिंग की जा सकेगी। फिलहाल यह रोबोट टेस्टिंग प्रकिया से गुजर रहा है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद वह किसानों को उपलब्ध होगा। इसके जरिए किसानों को फसल सुरक्षा में आसानी होगी। आर्यन ने बताया कि चयन प्रकिया के दौरान यह रोबोट कृषि मंत्रालय भेजा गया था। मंत्रालय ने इस अविष्कार की काफी तारीफ की है।

यह है पीएम राष्ट्रीय बाल पुस्कार
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को पहचानना है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 छह श्रेणियों-कला और संस्कृति (7), बहादुरी (1), नवाचार (1), विज्ञान और प्रौद्योगिकी (1), सामाजिक सेवा (4), और खेल (5) में दिया जाएगा। समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

दिल्ली में राष्टÑपति करेंगी सम्मानित
कोटा के प्रतिभावान बालक आर्यन सिंह को आगामी 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नई दिल्ली में नवाजा जाएगा। समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी सहित महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी। आर्यन का इस पुस्कार सूची में नाम आने के बाद उनके परिवार में उत्साह का माहौल है। यह पुरस्कार देश के उन प्रतिभाशाली बच्चों को दिया जाता है जो 18 वर्ष की उम्र से पहले असाधारण उपलब्धि हासिल करने में कामयाब होते हैं।

रूस ने जंग के मैदान में सैनिकों तक रोबोट से पहुंचाया गोला-बारूद
मॉस्को। रूस ने दुनिया में पहली बार जंग के मैदान में गोला-बारूद पहुंचाने के लिए रोबोट कछुए के उपयोग का दावा किया है। रूस का दावा है कि वह किसी रोबोट के जरिए युद्ध क्षेत्र में हथियारों को पहुंचाने वाला पहला देश भी बन गया है। रूस स्थित रोबोट डेवलपर कंपनी अर्गो के सीईओ कॉन्स्टेंटिन बागदासरोव ने रूसी राज्य मीडिया एजेंसी आरआईए नोवोस्ती को बताया कि टर्टल का इस्तेमाल लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में किया गया था, जो 2022 में आक्रमण शुरू होने के बाद से युद्ध क्षेत्र बना हुआ है। रोबोट कछुआ 5 किमी दूर तक 500 किग्रा भार संभाल सकता है।

लुहान्स्क में काम कर रहा रोबोट कछुआ
रोबोट डेवलपर कंपनी सीईओ ने कहा कि टर्टल रोबोट का प्रोटोटाइप अब लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में रूसी सैनिकों की यूनिट के साथ एक अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहा है। इशका मुख्या कार्य गोला-बारूद और भोजन पहुंचाना है। रोबोट मोर्टार क्रू के लिए गोले पहुंचा रहा है। रूसी सेना रोबोट टर्टल के काम से संतुष्ट है।

धीमी गति के कारण कछुआ नाम
अर्गो के सीइओ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस रोबोट को इसकी सीमित गति के कारण टर्टल नाम दिया गया है। इसे पैदल सैनिकों का समर्थन करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी टॉप स्पीड मात्र 10 किलोमीटर है। हालांकि, यह औसतन 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ही यात्रा करता है। ऐसे में दुश्मन आसानी से इसे नहीं देख पाते। बागदासरोव ने यह भी कहा कि रोबोट उस रेडियो टैग को फॉलो कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकता है जिसे सैनिकों का समूह ले जाता है।

रूसी कंपनी कर रही रोबोट पर काम
अर्गो रोबोट डेवलपर कंपनी ने बताया कि वह भविष्य के लिए भी कई दूसरे रोबोट पर काम कर रही है। नए रोबोट के पास क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मानचित्र, ग्राउंड स्कैनिंग के लिए रडार और सैटेलाइट कम्युनिकेशन लगा होगा। ये वाहन बड़े होंगे और उनमें अलग चेचिस, पहिए और ट्रैक होंगे। इस रोबोट का बारे में ऐलान तब किया गया है, जब कुछ दिन पहले ही एक रूसी सोशल मीडिया अकाउंट ने मानवरहित जमीनी वाहन (यूजीवी) को दुश्मन के ड्रोन के हमलों से बच कर एक घायल सैनिक को निकालते हुए दिखाया गया था।

टेस्ला के इंजीनियर पर रोबोट ने किया हमला
वॉशिंगटन। टेस्ला कार की कंपनी की फैक्ट्री में रोबोट ने कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी घायल हो गया। यह मामला 2021 का बताया जा रहा है। इस मामले को कंपनी ने 2 साल से छुपाए रखा था। अब एक रिपोर्ट में इस हादसे का खुलासा किया गया है। यह हादसा टेस्ला के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ था। यह इंजीनियर टेस्ला की टेक्सास के ऑस्टिन स्थित फैक्ट्री में काम कर रहा था।

इस दौरान एक खराब रोबोट ने इंजीनियर पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने इमरजेंसी स्टॉप का बटन दबाकर इंजीनियर को बचाया था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि रोबोट की पकड़ से बचने के लिए इंजीनियर बाहर की ओर भागा था। इस हादसे में इंजीनियर घायल हो गया था।

दुनिया के सामने आया अद्भुत ह्यूमनॉइड रोबोट, सेक्स पार्टनर भी बन सकता है
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क इंसानों को मंगल ग्रह पर बसाने का सपना देखते हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां खड़ी करने वाले मस्क टेक्नोलॉजी की दुनिया में फ्यूचर की बात करते हैं। उनकी टेस्ला आॅटो पायलट कारें इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। शुक्रवार को मस्क ने एक एआई इवेंट में अपने ह्यूमनॉइड रोबोट आॅप्टिमस को लॉन्च करके दुनिया को चौंका दिया। अमेरिका के अरबपति बिजनेसमैन ने कहा कि रोबोट बिजनेस उनके कार व्यवसाय की तुलना में ज्यादा सफल होगा। इलॉन मस्क अब आॅटो-पायलट यानी बिना ड्राइवर के एआई की मदद से चलने वाली कार से एक कदम आगे बढ़ने जा रहे हैं। इवेंट में रोबोट के प्रोटोटाइप को स्टेज पर चलते और दर्शकों के सामने हाथ हिलाते देखा गया। लोगों को एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें रोबोट बॉक्स उठाते, पौधों को पानी देते और इंसानों जैसे काम करते नजर आया। कैलिफोर्निया के टेस्ला आॅफिस में आयोजित समारोह में मस्क ने कहा कि हमारा उद्देश्य जल्द से जल्द उपयोगी ह्यूमनॉइड रोबोट बनाना है।

सेक्स पार्टनर भी बन सकता है रोबोट
इलॉन मस्क के अनुसार, शुरूआत में ऑप्टिमस उबाऊ या खतरनाक काम करेगा, जैसे टेस्ला के कारखानों में चीजों को इधर-उधर करना और रिंच के साथ कार के बोल्ट कसना। ह्यूमनॉइड रोबोट फर्म एजिलिटी रोबोटिक्स के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जोनाथन हर्स्ट ने रॉयटर्स को बताया कि बहुत कुछ ऐसा है जो इंसान आसानी से कर सकते हैं और रोबोट के लिए वह मुश्किल होगा। मस्क का कहना है कि भविष्य में इन रोबोट्स को घर के कामों और यहां तक सेक्स पार्टनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अगले साल शुरू हो सकता है उत्पादन
रोबोट के लिए सबसे महत्वपूर्ण टेस्ट यह है कि क्या वह अप्रत्याशित परिस्थितियों को संभाल सकता है। मस्क ने पिछले साल अगस्त में एआई इवेंट में टेस्ला की ह्यूमनॉइड रोबोट की योजनाओं का ऐलान किया था। इस साल अपने प्रोटोटाइप को अंतिम रूप देने के लिए उन्होंने इवेंट को अगस्त के बजाय सितंबर के आखिर में आयोजित किया गया। वह अगले साल से इसका उत्पादन शुरू कर सकते हैं। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में रोबोटिक्स के प्रोफेसर हेनी बेन अमोर ने कहा कि इंसानों जैसे हाथों का निर्माण करना जो चीजों को रख और उठा सकें, बेहद चुनौतीपूर्ण है।

जयपुर के जेडीए या रामबाग सर्किल पर ट्रैफिक संभालेगा ‘रोबोट’, 22 लाख रुपए में जाएगा खरीदा
जयपुर। जयपुर शहर में अब जल्द ही रोबोट यातायात संचालन की व्यवस्था करता हुआ नजर आएगा। यह रोबोट यातायात पुलिसकर्मियों की तरह वाहनों को रोकने और टैफिक नियमों की अवहेलना करने पर उनपर नजर रखेगा। इंदौर की तर्ज पर राजस्थान में सबसे पहले जयपुर में रोबोट की नई व्यवस्था को रामबाग सर्किल या फिर जेडीए सर्किल पर तैनात किया जाएगा।उसके बाद अलग-अलग दिन पर अलग-अलग चौराहों पर यह तैनात होगा।

यातायात संचालन के साथ चालान भी काटेगा

रोबोट खरीदने की प्रकियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपए होगी। यह जेडीए और टैफिक पुलिस के संयुक्त प्रयास से पूरा होगा। इस रोबोट में कैमरा भी लगा होगा, जिसकी मदद से ट्रैफिक पुलिस की गैर-मौजूदगी में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।

कैमरों के साथ रोबोट से सुधार का प्रयास
जयपुर शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर हाईटेक कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है। इन कैमरों के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं यह रोबोट एलईडी डिस्प्ले, लाइट ए सेंसर, टाइमर और कैमरें से लैस होगा। इसकी भुजाएं ट्रैफिक के हिसाब से खुद एडजस्ट होगी। इसे वाई-फाई से जोड़कर कैमरों का व्यू लैपटॉप, टेबलेट और आरएलवीडी सिस्टम से देखा जा सकेगा। चौराहे पर तैनाती के समय यह रोबोट एलईडी डिस्प्ले पर ट्रैफिक नियमों और अन्य महत्वपूर्ण संदेशों को भी लोगों तक पहुंचाएगा।

जयपुर शहर में जल्द ही अब रोबोट के जरिए यातायात का संचालन होगा। इसके खरीदने की प्रक्रिया जारी है। कीमत करीब 22 लाख रुपए है। शुरू में यह जेडीए या रामबाग सर्किल पर लगाया जाएगा। उसके बाद निर्धारित दिन पर शहर के अन्य चौराहों पर तैनात होकर यातायात का संचालन करेगा। -श्वेता धनखड़, पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर शहर