norway - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
नार्वे। राहुल गांधी और नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान हेली लिंग ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए पूछा कि क्या वे मंगलवार को फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे यात्रा को लेकर राहुल गांधी का नजरिया जानना चाहती हैं। हेली लिंग ने अपनी पोस्ट में नॉर्वे और भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का भी जिक्र किया।

भारत और नॉर्वे के बीच ‘ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप’ की नई शुरुआत: 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, तीन महत्वपूर्ण पहलों की भी घोषणा
ओस्लो। भारत और नॉर्वे ने द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देते हुए अपने संबंधों को "ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप" के स्तर तक उन्नत करने के साथ-साथ समुद्री सहयोग, हरित प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, डिजिटल विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से नौ समझौतों और तीन पहलों की घोषणा की है। दोनों देशों ने "ग्रीन स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप" के संबंध में एक संयुक्त वक्तव्य को अपनाया।

नार्वे की दो दिन की यात्रा पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे के बीच सोमवार को द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने समुद्री सहयोग, हरित प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, डिजिटल विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक समझौतों और पहलों की घोषणा की। नार्वे ने भारत की हिन्द प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने की घोषणा की, जबकि भारत वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले "नॉर शिपिंग" कार्यक्रम में भारतीय मंडप के साथ भाग लेगा।

दोनों देशों के बीच सरकार-से-सरकार के स्तर पर तीन प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और नार्वें की अंतरिक्ष एजेंसी के बीच बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग और अन्वेषण में सहयोग के लिए रूपरेखा समझौता, भारत और नॉर्वे के विदेश मंत्रालयों के बीच डिजिटल विकास साझेदारी पर समझौता ज्ञापन तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए नॉर्वे के स्वास्थ्य एवं देखभाल सेवा मंत्रालय और भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच समझौता शामिल है।

व्यापार और संस्थागत सहयोग के तहत भी कई महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल संस्थान के बीच सुरंग निर्माण, ढलान स्थिरता और क्षमता निर्माण से संबंधित विशेष परामर्श सेवाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा भारत के वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग पर समझौता हुआ।

वैज्ञानिक अनुसंधान और हरित प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत की वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद और नॉर्वे की सिंटेफ संस्था के बीच वर्ष 2026 से 2029 तक की गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए सहयोग समझौता किया गया। दोनों पक्षों ने समुद्री ऊर्जा, जिसमें अपतटीय पवन ऊर्जा भी शामिल है, पर संयुक्त कार्य कार्यक्रम के लिए एक परियोजना-विशिष्ट कार्यान्वयन समझौते पर भी हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद तथा वैज्ञानिक एवं नवाचार अनुसंधान अकादमी ने नॉर्वे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ हरित परिवर्तन के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर संयुक्त आशय घोषणा को अपनाया। हैदराबाद स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान और नॉर्वे की एमराल्ड जियोमॉडलिंग एएस के बीच वैज्ञानिक और व्यावसायिक सहयोग के लिए भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इन घोषणाओं और समझौतों को भारत और नॉर्वे के बीच हरित विकास, समुद्री सहयोग, स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान आधारित साझेदारी को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नार्वे और भारत के बीच सहयोग की अपार संभावना,नार्वे की कंपनियों के लिए खुले हैं दरवाजे: पीएम मोदी
ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और नार्वे के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि नॉर्वे की कंपनियों के लिए भारत के दरवाजे खुले हैं और उन्हें स्वच्छ ऊर्जा, जहाज निर्माण, समुद्री उद्योगों और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में निवेश के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मत्स्य पालन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के उत्कृष्ट अवसर हैं। नार्वे की दो दिन की यात्रा पर गये पीएम मोदी ने सोमवार रात भारत-नॉर्वे व्यापार और अनुसंधान शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि व्यापार क्षेत्र और अनुसंधान जगत से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद करना एक सुखद अवसर था।

उन्होंने कहा, "ओस्लो सिटी हॉल में प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोरे और मैंने एक व्यापार एवं अनुसंधान शिखर सम्मेलन में भाग लिया। व्यापार क्षेत्र और अनुसंधान जगत से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद करना एक सुखद अवसर था। हमारे देशों के पास खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, मत्स्य पालन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के उत्कृष्ट अवसर हैं। मैंने नॉर्वे को भारत की स्वच्छ ऊर्जा पहलों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मैंने भारत के सुधार एजेंडा के समर्थन में भी अपने विचार रखे। जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जो व्यापक और असीम संभावनाएं प्रदान करता है।"

पीएम मोदी ने भारत और नॉर्वे के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग का आह्वान करते हुए नॉर्वे की कंपनियों को स्वच्छ ऊर्जा, जहाज निर्माण, समुद्री उद्योगों और स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी में निवेश बढ़ाने के लिए कहा। शिखर सम्मेलन में नॉर्वे के क्राउन प्रिंस हाकोन के अलावा 50 से अधिक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ-साथ दोनों देशों के व्यापार और अनुसंधान क्षेत्रों के 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। यह आयोजन भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के लागू होने के बाद भारत-नॉर्वे संबंधों में बढ़ती गति को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला और दोनों देशों के हितधारकों से व्यापार समझौते के तहत निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों के हितधारकों को टीईपीए के तहत 100 अरब डॉलर के निवेश लक्ष्य तथा भारत में 10 लाख रोजगार सृजन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करने चाहिए।" प्रधानमंत्री ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, अनुकूल जनसांख्यिकी और निवेशक-अनुकूल नीतियों पर जोर देते हुए देश को वैश्विक निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बताया। उन्होंने नॉर्वे को समुद्री अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित परिवर्तन, महत्वपूर्ण खनिज, नवप्रवर्तन उद्यमों और जहाज निर्माण जैसे क्षेत्रों में अधिक भागीदारी के लिए आमंत्रित किया, साथ ही सतत विकास और जलवायु कार्रवाई के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत का विशाल आकार, बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताएं और जलवायु प्रतिबद्धताएं नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा अवसंरचना के तीव्र विस्तार को बढ़ावा दे रही हैं।" उन्होंने समुद्री क्षेत्र के कार्बन उत्सर्जन में कमी, महासागर स्थिरता और जलवायु वित्त में नॉर्वे की विशेषज्ञता की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के व्यवसायों को नई साझेदारी बनाने और आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए उभरते अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय और नार्वे की कंपनियों तथा संस्थानों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। इससे पहले दिन में, ओस्लो में चार गोलमेज चर्चाएंआयोजित की गईं, जिनमें स्वास्थ्य सेवा नवाचार, समुद्री सहयोग, बैटरी और ऊर्जा भंडारण प्रणाली, डिजिटलीकरण और विद्युतीकरण तथा पवन ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: नार्वे पीएम योनास स्तोरे ने किया गर्म जोशी के साथ हवाई अड्डे पर स्वागत, द्विपक्षीय वार्ता आज
ओस्लो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में सोमवार को यहां गार्डमॉन हवाई अड्डे पहुंचे जहां नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। दो दिवसीय यात्रा पर ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यात्रा भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। चार दशकों से भी अधिक समय में यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नॉर्वे की पहली यात्रा है।

पीएम मोदी ने कहा, नॉर्वे के ओस्लो पहुँचा। मैं प्रधानमंत्री योनास गार स्तोरे का हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभारी हूँ। चार दशकों से अधिक समय के बाद यह नॉर्वे की पहली प्रधानमंत्री स्तरीय यात्रा है। मुझे विश्वास है कि यह भारत-नॉर्वे मित्रता को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। मैं महाराज राजा हाराल्ड पंचम और महारानी सोन्या से भेंट करूँगा तथा प्रधानमंत्री स्तोरे के साथ बातचीत करूँगा।

पीएम मोदी तीसरे भारत नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, कल, 19 तारीख को, ओस्लो में तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जो मेरे नॉर्डिक समकक्षों से मिलने का एक शानदार अवसर प्रस्तुत करेगा। प्रधानमंत्री का नार्वे के अपने समकक्ष के साथ आज द्विपक्षीय बातचीत का कार्यक्रम है।

स्वीडन के बाद ओस्लो पहुंचे पीएम मोदी: भारतीय समुदाय ने किया स्वागत, बोले-द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य
गोथेनबर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन की दो दिन की यात्रा संपन्न होने के बाद पांच देशों की अपनी यात्रा के चौथे पड़ाव के लिए सोमवार को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो रवाना हो गए। प्रस्थान से पहले पीएम मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा बेहद सार्थक रही और इससे दोनों देशों के संबंधों को नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, "स्वीडन की मेरी यात्रा कई महत्वपूर्ण परिणामों से चिह्नित रही, जो भारत-स्वीडन संबंधों को नई गति प्रदान करेंगे।

हमारे संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक उन्नत करने, संयुक्त नवाचार साझेदारी 2.0 तथा भारत-स्वीडन प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता गलियारे की शुरुआत करने से लेकर, अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने तक, चर्चाएँ अत्यंत फलदायी रहीं। मैं स्वीडन की जनता, स्वीडन सरकार और प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन का उनके स्नेह और मित्रता के लिए आभार व्यक्त करता हूँ।" उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी 15 मई को पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर रवाना हुए थे।

नॉर्वे में लेबर पार्टी की जीत : जोनास बने रहेंगे प्रधानमंत्री, बेहद कड़े मुकाबले में हासिल हुई जीत
ओस्लो। नॉर्वे के आम चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और सत्ताधारी लेबर पार्टी ने एक बार फिर जीत हासिल की है। हालांकि, लेबर पार्टी को बेहद कड़े मुकाबले में जीत हासिल हुई। नॉर्वे के प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी के नेता जोनास गहर स्टोर ने जीत का एलान किया। लेबर पार्टी ने टैक्स और जनकल्याणकारी नीतियों का डर दिखाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में किया, जिसका उसे फायदा हुआ। नॉर्वे में भी दक्षिणपंथी राजनीति का उभार हो रहा है और आम चुनाव के दौरान मतदाताओं के रुझान ने भी बता दिया कि नॉर्वे में भी आने वाले समय में दक्षिणपंथी पार्टियां सत्ता पर काबिज हो सकती हैं।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर अगले चार साल और देश का नेतृत्व करेंगे। लेबर पार्टी की जीत का अंतर महज 2.5 प्रतिशत रहा। लेबर पार्टी को 28 प्रतिशत वोट मिले और सेंटर लेफ्ट पार्टी ने लेबर पार्टी को समर्थन दिया है।

प्रगनानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया
नई दिल्ली। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूनार्मेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रगनानंद जीत के बावजूद तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जबकि चीन के जबकि चीन के वेई यी ने 2.5 अंकों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। यह पहली बार नहीं है जब प्रगनानंद ने कार्लसन पर जीत दर्ज की है। वह इससे पहले भी कई मौकों पर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी को चौंका चुके हैं।

गुकेश की फॉर्म चिंता का सबब
हाल ही में कैंडिडेट्स टूनार्मेंट जीतकर इतिहास रचने वाले विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वह 1,75,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि वाले इस टूनार्मेंट में 9.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर हैं। भारत के अर्जुन एरीगैसी 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं जबकि पोलैंड के डुडा जान क्रिज्सटोफ 13 अंकों के साथ उनके ठीक पीछे हैं। उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव 12.5 के साथ छठे स्थान पर हैं और उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। प्रतियोगिता के शुरू में शीर्ष पर रहने वाले रोमानिया के किरिल शेवचेंको 11 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। हॉलैंड के अनीश गिरी 10.5 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

नौ दौर की बाजियां शेष
ब्लिट्ज प्रतियोगिता में अभी नौ दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं। वेई यी सात जीत के साथ 20.5 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं। कार्लसन के 18 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद प्रगनानंद का नंबर आता है। इस भारतीय खिलाड़ी के हालांकि 14.5 अंक है और ऐसे में खिताब के लिए मुख्य मुकाबला वेई यी और कार्लसन के बीच रह गया है।

नार्वे में 26 घंटे का दिन लागू करने का प्लान, घड़ी की सूई 13 बजे तक जाएगी
नार्वे। हमारे कलाई पर बंधी घड़ी या दीवार पर लगी घड़ी मनुष्य की दिनचर्या की अहम हिस्सा है। मनुष्य सारे काम घड़ी के अनुसार ही करता है। हमारी घड़ी का टाइम जोन 24 घंटे के टाइम जोन के हिसाब से सेट है। लेकिन अगर हम बात करे कि कोई इस टाइम जोन को 24 घंटे की बजाय 26 घंटे का करने जा रहा है। तो यह हैरानीजनक तो लगेगा ही। लेकिन यूरोप महाद्वीप का एक देश नार्वे ऐसा करने जा रहा है। नार्वे में 26 घंटे का टाइम जोन लागू करने का प्लान तैयार कर लिया है। नार्वे की घड़ियों में अब सूई 12 तक नहीं बल्कि 13 तक जाएगी।

देश के आर्कटिक हिस्से में 26 घंटे का टाइम जोन चलेगा। इस बाबत नार्वे ने यूरोपीय कमीशन को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी है।

नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक, टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक
ओस्लो। नॉर्वे के न्याय मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से अपने काम के सार्वजनिक उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से मना किया है। मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, सार्वजनिक कर्मचारियों को सार्वजनिक कार्य उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह आंतरिक डिजिटल बुनियादी ढांचे या सेवाओं से जुड़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक वीडियो शेयरिंग ऐप और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के उपयोग से 'उच्च जोखिम' जुड़ा हुआ है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार में कोई जानकारी नहीं दी।

मंत्रालय के अनुसार जो सरकारी कर्मचारी ऐप का उपयोग जारी रखना चाहते हैं, वे इसे अपने निजी उपकरणों पर जारी रख सकते हैं जो सरकार के डिजिटल बुनियादी ढांचे से जुड़े नहीं हैं। मंत्रालय ने स्वीकार किया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट ऐप व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं और इसे व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करते हैं।

गौरतलब है कि कई अमेरिकी राज्यों, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोपीय संघ आयोग और संसद ने कर्मचारियों द्वारा काम के लिए उपयोग किये जाने वाले सभी उपकरणों पर टिकटॉक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

नॉर्वे के नाइट क्लब में गोलीबारी , दो लोगों की मौत, 14 घायल
ओस्लो। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार तड़के एक बंदूकधारी ने दो नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी की जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गईं और 14 अन्य घायल हो गये। ओस्लो की पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। दो नाइट क्लबों में से एक लंदन पब ओस्लो में समलैंगिक नाइटलाइफ़ का केंद्र है।

बादशाहत बरकरार: नडाल 14वीं बार बने फ्रेंच ओपन चैंपियन
पेरिस।  फ्रेंच ओपन के निर्विवाद किंग और रौलां गैरो की लाल बजरी के बीच रोमांस बना हुआ  है। नडाल ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को रविवार को एकतरफा अंदाज में 6-3,6-3, 6-0 से हराकर 14वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीत लिया और इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्रैंड स्लेम खिताबों की संख्या 22 पहुंचा दी।

कब-कब जीता कौनसा खिताब
नडाल ने 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020, 2022 में कुल 14 बार फ्रेंच ओपन, 2009 और 2022 में आॅस्ट्रेलियन ओपन,  2008 और 2010 में विम्बलडन तथा 2010, 2013, 2017, 2019 में यूएस ओपन के खिताब जीते। वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में जब भी पहुंचे, उन्होंने खिताब जीतकर ही दम लिया।  वह आज तक कभी फाइनल में नहीं हारे।  फिलिप चैटरियर कोर्ट पर पांचवीं सीड नडाल ने पहले दो सेट आसानी से 6-3, 6-3 से जीते और तीसरे सेट में उन्होंने आठवीं सीड रुड को एक भी गेम जीतने का मौका दिए बिना इसे 6-0 से निपटा दिया।

टक्कर भी नहीं दे पाए रूड
नॉर्वे के कैस्पर रुड  राफेल नडाल को ही अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने नडाल के साथ काफी ट्रेनिंग की है। इसके बाद भी 23 साल के रुड उन्हें टक्कर नहीं दे पाए। नडाल ने मुकाबले को 2 घंटे और 18 मिनट में ही लगातार सेटों में अपने नाम किया। दूसरे सेट में एक समय रुड 3-1 से आगे थे

लेकिन लगातार 5 गेम जीतकर नडाल ने सेट को अपने नाम किया। तीसरे सेट में रुड एक गेम भी नहीं जीत सके और उनका चैंपियन बनने का सपना टूट गया। राफेल नडाल ने 2005 में  यहां पहली बार खिताब जीता था। उसके बाद से वह 13 बार फ्रेंच ओपन के विजेता  चैंपियन बने। फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है और इसी वजह से नडाल को क्ले कोर्ट के किंग के नाम से भी जाना जाता है।

चैंपियन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
खताब सिर्फ मार्गरेट कोर्ट (24), सेरेना विलियम्स (23) और स्टेफी ग्रॉफ (22) के नाम है।  राफेल नडाल ने 30 मेजर फाइनल में 22वीं जीत दर्ज की।  फेडरर और जोकोविच ने समान 31 बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में खेलते हुए समान 20-20 खिताब जीते हैं।  2022 नडाल के लिए सुनहरा साल रहा है।

इसी साल जनवरी में उन्होंने दानिल मेदवदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। 36 साल के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। 50 साल पहले आंद्रे गिमेनो ने 34 साल की उम्र में खिताब अपने नाम किया था। अब नडाल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।