Khelo India - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RU Initiative : खेल बोर्ड का पहला ग्रीष्मकालीन शिविर
जयपुर। खेल बोर्ड राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पहली बार खेल बोर्ड परिसर में विभिन्न खेलों के लिये ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 5 जून तक किया जा रहा। इसमें 7 से अधिक वर्ष की आयु वर्ग के इच्छुक छात्रों, खिलाडियों तथा अन्य सभी वर्ग लोग भाग ले रहे हैं। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा दिखाई।

इस दौरान खेलो इण्डिया,फिट इण्डिया जैसे खेल कार्यक्रमों को बढावा देने के साथ-साथ बच्चों को खेलों की तरफ आकर्षित करने और उनको उच्च स्तरीय क्रीडा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना हैै। इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के अलावा किशोरों और वरिष्ठ नागरिकों की शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन को ध्यान में रखकर क्रियान्वित किया गया है। यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बच्चों/व्यस्कों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, सामाजिक कौशल, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, जैसे गुणो को विकसित करने में सहायक होगा।

इस ग्रीष्मकालीन शिविर में वॉलीबाल, बॉस्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबल-टेनिस, फुटबॉल, हैण्डबॉल, हॉकी, लॉन-टेनिस, योग, ऐरोबिक्स, क्रिकेट, फिटनेस गतिविधि एवं कुश्ती खेल भी खिलाये जा रहे हैं।

खेल बोर्ड सचिव, डॉ. प्रीति शर्मा, ने बताया की खेल बोर्ड, राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए एरोबिक्स,योगा,फिटनेस एक्टिविटी भी इसमें शामिल
हैं। सकारात्मक सोच और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट के लिए योगा और एरोबिक्स एक्टिविटी को जोड़ा है। इससे विद्याथियों का व्यतीव विकास होगा साथ ही अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी।

सरकार का बड़ा एलान, खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र
नई दिल्ली। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि खेलो इंडिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलेगी।

ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया पैरा गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सभी खेलों के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मौका मिलेगा। खेल मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुरूप एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र के दृष्टिकोण को जमीनी स्तर पर प्रतिभा का पोषण करना और खेल को एक आकर्षक और व्यवहार्य कैरियर विकल्प में बदलना। खेलो इंडिया एथलीट अब सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे।"

उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, इंडिया स्पोर्ट्स के परामर्श से यह अभूतपूर्व कदम अब खेलो इंडिया गेम्स- यूथ,यूनिव से पदक विजेताओं की सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, विभिन्न खेलों में समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए खेलों और आयोजनों को स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। ये संशोधित नियम भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने में हमारे एथलीटों का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक हैं।

खेलो इंडिया में जीता सोना, अब ओलंपिक का इन्तजार
कोटा। कोटा के बॉक्सिंग के पंच अब प्रदेश ही नहीं देश विदेश में भी धूम मचा रहे हंै। ग्रामीण परिवेश में पली बड़ी हाड़ौती संभाग के कोटा की बेटियों ने बॉक्सिंग खेल में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अरुंधति चौधरी  ने विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद से ही कोटा की बॉक्सर बेटियों के हौसलें आसमान छू रहे हैं। खेलो इंडिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी कोटा की बेटियों ने अब तक तीन बार पदक जीतकर राजस्थान की एक अलग पहचान दिलाई है।

इंसान यदि मन में कुछ कर गुजरने की ठान ले तो कोई भी बाधा उसको रोक नही सकती। 8 से 13 जून तक पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुए खेलों इंडिया यूथ गेम्स बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कोटा के दाड़ देवी रोड स्थित चरण चौकी गांव के किसान जयनारायण गुर्जर की बेटी ईशा गुर्जर ने यह बात साबित कर दी है। कोटा मुक्केबाजी संघ के महासचिव देवी सिंह ने बताया की ईशा गुर्जर ने 63 किलोभार में खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। सभी मुकाबलों में ईशा ने एक तरफा जीत हासिल कर अब तक का खेलों इंडिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। खेलो इंडिया भारत सरकार के द्वारा चलाया जा रहा है जो खिलाडी पदक प्राप्त करता है।  उस पर सरकार सालाना 5 लाख रुपए खर्च कर बॉक्सिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के माध्यम से 12 महीने कैंप में खिलाड़ी को प्रशिक्षण देकर आॅलम्पिक के लिए तैयार करती है। ईशा की इस उपलब्धि के बाद राजस्थान मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष फतेह सिंह, राजस्थान मुक्केबाजी संघ के सचिव व भारतीय मुक्केबाजी संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार निर्वाण व कोटा मुक्केबाजी संघ  के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बधाई दी और भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

खेलों इंडिया में तीन बेटियां दिखा चुकी दम
खेलो इंडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आॅलम्पिक के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। कोटा की बेटियों में बॉक्सिंग को लेकर खास क्रेज है। कोटा की अरुंधति चौधरी, निशा गुर्जर, ईशा गुर्जर ने खेलो इंडिया में अपना जोहर दिखा कर पदक जीत चुकी है। इस साल के खेलों इंडिया में ईशा ने स्वर्ण पदक जीतकर बॉक्सिंग के के्रज को बरकरार रखा है।

आॅलम्पिक में पदक लाना ही लक्ष्य
खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने के बाद ईशा के हौसले बुलंद है। ईशा ने दैनिक नवज्योति को बताया कि उसका एक ही लक्ष्य है आॅलम्पिक में बॉक्सिंग में 63 किलो भार वर्ग में स्वण पदक जीतना है। इसके लिए बॉक्सिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के माध्यम से 12 महीने के प्रशिक्षण शिविर में अपने पूरे दम के और पंच से आॅलम्पिक में जगह बनानी है। ईशा ने बताया कि उसका एक ही सपना है वो  आॅलम्पिक में पदक प्राप्त कर भारत के साथ कोटा व राजस्थान का नाम भी रोशन करें। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए ईशा गांव से नयापुरा स्टेडियम स्थित महाबली स्पोटर््स एकडमी पर कोच अशोक गौतम के सानिध्य में रोजाना 5 घंटे अभ्यास करती है। पिता जयनारायण गुर्जर एक किसान और माता सीमा गुर्जर जो एक गृहणी होते हुए भी ईशा के इस सपने को पूरा  करने के लिए उसका भरपूर सहयोग कर रहे है।

रिंग की सुविधा मिले तो सुधरेगा प्रदर्शन
हाड़ौती में खिलाड़ियों की कमी नहीं हर गली मोहल्ले में प्रतिभावन खिलाड़ी मौजूद है। कमी है तो यहां खेल संसाधनों की हाड़ौती में बेटियों में बॉक्सिंग व विशु को लेकर खास के्रज है लेकिन यहां अभ्यास के लिए बॉक्सिंग रिंग और अभ्यास के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है। जिसके चलते खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अपने स्तर पर संसाधन जुटाने पड़ते है।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण राजस्थान को साइक्लिंग में दो स्वर्ण
पंचकुला। गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान ने साइक्लिंग में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। मणिपुर चार स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।  राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक महेन्द्र सारण ने जीता। महेन्द्र ने 10 किमी. स्क्रैच रेस में प्रथम स्थान पर रहते हुए राजस्थान का खाता खोला। राजस्थान ने दूसरा स्वर्ण टीम स्प्रिंट में जीता। राजस्थान टीम में लव कुमार, मुकेश कासवान और दिनेश खिंचड शामिल थे।

प्रणय और शुभम आगे बढ़े
राजस्थान के बैडमिंटन में भी आज का दिन अच्छा रहा। प्रणय कट्टा ने उत्तरप्रदेश के मयंक को पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18-21, 21-11, 21-16 से हराया। शुभम पटेल ने आसाम के टी. बरुआ को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से हराया। वही महिला वर्ग में राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की एस. राजभर को 21-13, 21-8 से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।

कुश्ती के पांचों स्वर्ण हरियाणा की झोली में
कुश्ती का पावरहाउस कहे जाने वाले हरियाणा ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती मुकाबलों में अपनी धाक जमाते हुए सभी पांच स्वर्ण पदक जीत लिए। हरियाणा के साहिल जागलान ने पुरुष फ्री स्टाइल 92 किग्रा में स्वर्ण  जीता जबकि रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन शैली 51 किग्रा में और अंकित ने 60 किग्रा में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा की तन्नू ने 46 किग्रा और ज्योति ने 57 किग्रा में स्वर्ण जीते।

खेलो इंडिया की साइक्लिंग  प्रतियोगिता में मेजबान राज्य हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की वृंदा यादव ने पहला स्वर्ण जीता।

हरियाणा ने जीते सबसे अधिक 23 पदक
हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण और साइक्लिंग में एक स्वर्ण जीता। हरियाणा ने सबसे अधिक कुल पदक 23 जीत लिए है जबकि महाराष्ट्र के 17 पदक है जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार  कांस्य पदक शामिल हैं। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में चार में से तीन, योग में तीन और एक स्वर्ण साइक्लिंग में जीता। मणिपुर थांग ता में चार स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारोत्तोलन में दो नए युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने।

वालीबॉल
राजस्थान ने वालीबॉल में भी जीत दर्ज की। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-22, 25-22, 20-25, 25-17 से शिकस्त दी अगले दौर में प्रवेश किया।

कबड्डी
पहले दिन मेजबान हरियाणा से हारने वाली राजस्थान टीम ने रविवार को पंजाब को 31-23 से शिकस्त दी।