cycling - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बीकानेर दौरा: मेगा साइक्लिंग, एमजीएसयू भवनों का लोकार्पण और रेल अधिकारियों के साथ बैठक
बीकानेर। राजस्थान में केंद्रीय विधि एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आयेंगे। आधिकारिक सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेघवाल सात जून को बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वह जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित "मेगा साइक्लिंग कार्यक्रम" में शामिल होंगे। 11 बजे वह पीएम रूसा के तहत निर्मित नवीन भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह डीआरएम कार्यालय, बीकानेर में रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वार्ड संख्या 57 में धर्मगुरु द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों और बैठकों में सहभागिता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत वह रात्रि दस बजकर 20 मिनट पर बीकानेर रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

साइकिल से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा, हैदराबाद और बेंगलुरु से रवाना हुए दो युवा जयपुर पहुंचे
जयपुर। मन में दृढ़ संकल्प हो तो फिर कोई कार्य असंभव नहीं होता। यह कहना है हैदराबाद और बेंगलुरु से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए निकले युवाओं का। हैदराबाद से 24 वर्षीय मनोज गालीजर्ला और बेंगलुरु से सफर पर निकले सुदर्शन जीवी पिछले महीने साइकिल चलाकर सोमवार को जयपुर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि हम घर से ये निश्चय करके निकले हैं कि उत्तराखण्ड में केदारनाथ और ब्रदीनाथ धाम के दर्शन करने हैं।  दोनों ने बताया कि एमपी स्थित उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उदयपुर, अजमेर से होते हुए जयपुर पहुंचे है।

इस सफर के दौरान लोगों ने खूब सपोर्ट किया और हौंसला बढ़ाया। सफर के दौरान भूख लगने पर रास्ते में दिखाई देने वाले मंदिरों में खाना खा लेते हैं। रात के समय पेट्रोल पम्पों में रुकते हैं। जयपुर से दिल्ली और हरिद्वार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की ओर निकलेंगे।

58 वर्षीय रेणु सिंघी की साइकिलिंग के आगे नतमस्तक हुई मियाओ-विजयनगर की दुर्गम राहें
जयपुर। देश-विदेश की कई प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवा चूकी जयपुर की 58 वर्षीय साइक्लिस्ट रेणु सिंघी ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने देश के सबसे दुर्गम रास्तों में से एक माने जाने वाले रास्ते मियाओ से विजयनगर (अरुणाचल प्रदेश) के करीब 125 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण साइकिलिंग का सफर पूरा किया है। ऐसा करने वाली वे संभवतया देश की पहली महिला हैं। जोधपुर के 61 वर्षीय होटल व्यवसाई प्रद्युम्न सिंह ने भी उनके साथ यह सेल्फ सपोर्ट टास्क पूर्ण की। दोनों ने पांच दिन में असम, अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड में करीब 340 किलोमीटर की माउंटेन टेरेन बायसाइक्लिंग(एमटीबी) की।

उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण सफर के बारे में बताया कि असम के डिब्रूगढ़ से इसकी शुरुआत की। पहले दिन 126 किलोमीटर साइकिलिंग कर जयरामपुर रुके। दूसरे दिन वहां से म्यांमार बॉर्डर के करीब स्थित पंगसौ पास गए। घने जंगल और पहाड़ों की चढ़ाई होने से 12 किलोमीटर का सफर तय करने में ही चार घंटे लगे। फिर 45 किलोमीटर साइकिलिंग कर अरुणाचल प्रदेश के नामपोंग लौटे। अगले दिन मियाओ से बर्मा नाल तक का 35 किलोमीटर का सफर पांच घंटे में पूरा किया। रास्ते में फैले गोल पत्थरों और बारिश के कीचड़ ने इस उबड़-खाबड़ व कच्ची राह को और अधिक मुश्किल बना दिया, लेकिन हमने हार नहीं मानी। इस दौरान खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं थी।

प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि अगली सुबह बर्मा नाल से विजयनगर के लिए रवाना हुए, जो हमारे जीवन में अभी तक की सबसे मुश्किल टास्क थी। यहां हमने कुछ स्थानीय लोगों से बात की तो सभी ने कहा कि इस दुर्गम राह पर साइकिलिंग करना असंभव है आप जा ही नहीं पाओगे, लेकिन हम आगे बढ़े। 80 किलोमीटर की इस एमटीबी में 50 किलोमीटर अत्यंत मुश्किल थे। भारत के सबसे घने जंगल के बीच पगडंडी जितनी राह पर साइकिलिंग करना वाकई चुनौतीपूर्ण था। हमने झरने से पानी पिया और रास्ते में जंगली हिरण, बंदर, मुर्गे व गिलहरी देखीं, जो एक रोमांचकारी अनुभव रहा। इसके बाद अंतिम दिन हम गाड़ी से आसाम के सोनारी आए, जहां से साइकिल से नागालैंड बॉर्डर पर मोन (सोनारी) गए। खड़ी पहाड़ी चढ़ाई की वजह से 52 किलोमीटर पहुंचने में सात घंटे लगे।

इस एमटीबी के अनुभवों के बारे में रेणु सिंघी व प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि यह एक एडवेंचरस जर्नी थी, जिसमें हमने उस क्षेत्र के लोगों के रीति-रिवाज करीब से देखे, जयरामपुर में म्यांमार व भारत सरकार द्वारा लगाए जाने वाला मार्केट देखा। हमें असम राइफल्स व अरुणाचल प्रदेश के वन विभाग का काफी सपोर्ट मिला। विजयनगर के एंड पॉइंट से वापस लौटने पर स्थानीय लोगों को काफी आश्चर्य हुआ कि पैदल चलने के लिए भी अत्यधिक मुश्किल रास्तों पर हमने साइकिलिंग कैसे पूरी कर ली।

उल्लेखनीय है कि साइकिलिंग के प्रति इस खास जुनून की वजह से रेणु सिंघी लोगों के लिए आज एक मिसाल बन चुकी हैं और साइक्लिंग ग्रुप में उन्हें आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है। 'लंदन-एडिनबर्ग-लंदन 2022' करने वाली वे एकमात्र भारतीय महिला हैं और लगातार 11 बार एसआर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं। रेणु सिंघी अगस्त-19 में फ्रांस में आयोजित पेरिस-बे-पेरिस में 92 घंटे में 1220 किलोमीटर साइकिलिंग कर चुकी हैं। यही नहीं, उन्होंने अक्टूबर-21 में श्रीनगर से खारदुंग-ला होते हुए तुरतुक तक करीब 620 किलोमीटर की टास्क भी पूरी की है।

पूनिया ने साइकिल चलाकर युवाओं को स्वस्थ रहने का दिया संदेश
जयपुर। राजस्थान  के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर जिले में आमेर के खोरा मीना गांव में आयोजित खेल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ किया और साइकिल चलाकर युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। खोरा मीणा की सरकारी स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के अवसर पर डा पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जो नई खेल नीति बनी है, उसमें इस बात पर विशेष जोर दिया गया है, कि बच्चों का समग्र विकास हो, जिसमें खेल और खेल से जुड़ी हुई सुविधाओं पर मोदी सरकार दूरगामी सोच के साथ कार्य कर रही है, जिससे दुनियाभर में हमारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं और स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि खेल, पढ़ाई, अनुशासन  और संस्कार के मैदान पर जीतो, इस संकल्प के साथ युवाओं को परिश्रम करना चाहिए ताकि वे समाज, प्रदेश और देश के उत्थान में अपना योगदान दे सकें।

मेंटल हेल्थ में भी फायदा करती हैं साइकिलिंग
इन दिनों हर कोई फिट रहने के बारे में सोचता है। ऐसे में रोजाना साइकिल चलाने से आपकी हेल्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। अगर आप दिन भर में एक घंटा भी साइकिल चलाते हैं तो ये आपकी नींद को बेहतर बनाता है, समय बचाने में मदद कर सकता है, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है।

मेंटल हेल्थ होती है बूस्ट

तनाव, डिप्रेशन या चिंता की भावनाओं को कम करने में साइकिल चलाना मददगार हो सकता है। साइकिलिंग सामाजिक तौर पर भी मदद करता है।

वेट होता है कंट्रोल

साइकिल चलाने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। इसे करने से मांसपेशियां बनती हैं और बॉडी से फैट बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप हेल्दी खाने के साथ साइकिलिंग को जोड़ते हैं तो साइकिल चलाना वजन कम करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो एक घंटा साइकिल चलाने से 400 से 1000 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

बेहतर हार्ट

रोजाना साइकिल चलाना आपको हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से निपटने में मदद कर सकता है और दिल से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। साइकिलिंग अक्सर आपके दिल के हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करती है और कई बार कार्डियक अरेस्ट और इस तरह की अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करती है।
फेफड़ों को करता है बूस्ट रोजाना साइकिलिंग आपके फेफड़ों के हेल्थ और सहनशक्ति को भी बढ़ा सकती है। साइकिल चलाने के दौरान, फेफड़ों को फ्रेश आॅक्सीजन मिलती है।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण राजस्थान को साइक्लिंग में दो स्वर्ण
पंचकुला। गत दो बार के चैंपियन महाराष्ट्र ने नौ स्वर्ण पदक के साथ खेलों इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में रविवार को पदक तालिका में बढ़त बना ली जबकि मेजबान हरियाणा छह स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है।

राजस्थान ने साइक्लिंग में दो स्वर्ण पदक जीत लिए। मणिपुर चार स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।  राजस्थान के लिए पहला स्वर्ण पदक महेन्द्र सारण ने जीता। महेन्द्र ने 10 किमी. स्क्रैच रेस में प्रथम स्थान पर रहते हुए राजस्थान का खाता खोला। राजस्थान ने दूसरा स्वर्ण टीम स्प्रिंट में जीता। राजस्थान टीम में लव कुमार, मुकेश कासवान और दिनेश खिंचड शामिल थे।

प्रणय और शुभम आगे बढ़े
राजस्थान के बैडमिंटन में भी आज का दिन अच्छा रहा। प्रणय कट्टा ने उत्तरप्रदेश के मयंक को पहले सेट में पिछड़ने के बाद 18-21, 21-11, 21-16 से हराया। शुभम पटेल ने आसाम के टी. बरुआ को सीधे सेटों में 21-19, 21-9 से हराया। वही महिला वर्ग में राजस्थान की साक्षी फोगाट ने उत्तराखंड की एस. राजभर को 21-13, 21-8 से हरा अगले दौर में प्रवेश किया।

कुश्ती के पांचों स्वर्ण हरियाणा की झोली में
कुश्ती का पावरहाउस कहे जाने वाले हरियाणा ने चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कुश्ती मुकाबलों में अपनी धाक जमाते हुए सभी पांच स्वर्ण पदक जीत लिए। हरियाणा के साहिल जागलान ने पुरुष फ्री स्टाइल 92 किग्रा में स्वर्ण  जीता जबकि रोनित शर्मा ने ग्रीको रोमन शैली 51 किग्रा में और अंकित ने 60 किग्रा में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग में हरियाणा की तन्नू ने 46 किग्रा और ज्योति ने 57 किग्रा में स्वर्ण जीते।

खेलो इंडिया की साइक्लिंग  प्रतियोगिता में मेजबान राज्य हरियाणा ने पहला स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई प्रतियोगिता में हरियाणा की वृंदा यादव ने पहला स्वर्ण जीता।

हरियाणा ने जीते सबसे अधिक 23 पदक
हरियाणा ने कुश्ती में पांच स्वर्ण और साइक्लिंग में एक स्वर्ण जीता। हरियाणा ने सबसे अधिक कुल पदक 23 जीत लिए है जबकि महाराष्ट्र के 17 पदक है जिसमें नौ स्वर्ण, चार रजत और चार  कांस्य पदक शामिल हैं। महाराष्ट्र ने भारोत्तोलन में चार में से तीन, योग में तीन और एक स्वर्ण साइक्लिंग में जीता। मणिपुर थांग ता में चार स्वर्ण जीतकर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया। भारोत्तोलन में दो नए युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बने।

वालीबॉल
राजस्थान ने वालीबॉल में भी जीत दर्ज की। राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-22, 25-22, 20-25, 25-17 से शिकस्त दी अगले दौर में प्रवेश किया।

कबड्डी
पहले दिन मेजबान हरियाणा से हारने वाली राजस्थान टीम ने रविवार को पंजाब को 31-23 से शिकस्त दी।