threats - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ा तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ओमान को उड़ाने की धमकी, ओमान के समर्थन में उतरा तेहरान
तेहरान। ओमान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान ओमान के समर्थन में उतर आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी थी कि होर्मुज जलडमरूमध्य में यदि ओमान ईरान के साथ मिलकर व्यापारिक जहाजों से टोल वसूलने या जलमार्ग को नियंत्रित करने की कोशिश करेगा, तो अमेरिका ओमान को 'उड़ा' देगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाकेई ने ईरान और दूसरे क्षेत्रीय देशों के लिए अमेरिकी अधिकारियों की 'धमकी भरी बातों' की निंदा की और 'दोस्ताना और भाईचारे वाले देश ओमान' के लिए समर्थन जताया।

बाकेई ने ईरान के बंदर अब्बास पर हाल ही में अमेरिकी हमलों की भी निंदा की और उन्हें 'ईरान की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई' कहा। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमले सोचे-समझे, पूरी तरह से बचाव के लिए थे और उनका मकसद युद्धविराम बनाए रखना था। ट्रंप ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य 'सबके लिए खुला रहेगा' और ओमान को सीधे चेतावनी दी, 'ओमान भी बाकी सबकी तरह ही बर्ताव करेगा वरना हमें उन्हें उड़ा देना होगा।'

ईरान ने अमेरिका को जवाब देते हुए कहा कि वॉटरवे का प्रबंधन, जिससे दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है, तेहरान और मस्कट का मामला है वॉशिंगटन का नहीं। ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बंदर अब्बास हमले के बाद इलाके में एक अनजान अमेरिकी सैन्य अड्डा पर जवाबी हमले किए। इस बीच अमेरिका ने ईरान की नयी बनी फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्राधिकरण को विशेष रूप से चिह्नित नागरिक (एसडीएन) लिस्ट में रखा गया है, जो आम तौर पर अमेरिकी लोगों को इससे समझौता करने से रोकती है। फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य को होर्मुज जलडमरूमध्य और उसके आस-पास एक नई समुद्री व्यवस्था से तालमेल करने का काम सौंपा गया है। यह उन लेन को तय करने के लिए जिम्मेदार है जिनसे जहाजों को गुजरने की इजाजत है।

बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने कहा कि ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध ने देशों को ईंधन आपूर्ति के रास्तों में विविधता लाने और घरेलू ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। बिरोल ने नवीनतम विश्व ऊर्जा निवेश रिपोर्ट में कहा, "हम दुनिया के अब तक के सबसे बड़े ऊर्जा सुरक्षा संकट के बीच में हैं और मेरा मानना है कि यह दुनियाभर में निवेश की रणनीतियों को नया आकार देगा, जो 1970 के दशक के तेल के झटकों के बाद ऊर्जा की दुनिया में देखे गए बड़े बदलावों के समान होगा।"

आईईए के अनुसार वर्ष 2026 में लगातार तीसरे साल वैश्विक तेल निवेश में गिरावट आने की उम्मीद है, जो कच्चे तेल की अधिक कीमतों के बावजूद 500 बिलियन डॉलर से नीचे आ जाएगा। एजेंसी ने कहा कि 2026 में कुल वैश्विक ऊर्जा निवेश 3.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है।

डिजिटल अरेस्ट का बढ़ता खतरा और पुलिस की मुहिम : खाली हो रहे हैं बैंक खाते, राजस्थान पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी
जयपुर। राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट ने राज्य में साइबर ठगी के एक और खतरनाक ट्रेंड डिजिटल अरेस्ट को लेकर आमजन को आगाह किया है। साइबर अपराधी अब खुद को सीबीआई, पुलिस, कस्टम, ईडी या इनकम टैक्स का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल करते हैं। इन कॉल्स के माध्यम से वे नागरिकों को डराते हैं कि उनके नाम पर कोई गंभीर अपराध दर्ज हुआ है और जांच पूरी होने तक उन्हें वीडियो कॉल पर ही डिजिटल अरेस्ट रहना होगा।

ठगी के तरीके और मनोवैज्ञानिक दबाव :

महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि अपराधी अक्सर शिकार को फोन कर बताते हैं कि उनके परिवार के किसी सदस्य ने अपराध किया है या उनके आधार कार्ड से जारी सिम का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में हुआ है। ठग पीड़ित को इतना डरा देते हैं कि वह अपनी जमा पूंजी, एफडी और बैंक खातों का वेरिफिकेशन कराने को तैयार हो जाता है। इसके बाद अपराधी एक फर्जी सरकारी बैंक खाता देते हैं, जो उनका ही होता है; जिसमे वे पीड़ित को अपनी सारी रकम ट्रांसफर करने का आदेश देते हैं, जिसे बाद में ठग निकाल लेते हैं।

फर्जी अधिकारियों की पहचान कैसे करें ?

कोई भी असली सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी या पैसों की मांग नहीं करती है। ठगों की पहचान उनके कॉल करने के तरीके से की जा सकती है; वे अक्सर अनजान या अंतरराष्ट्रीय नंबरों (जैसे +92) से कॉल करते हैं। वीडियो कॉल के दौरान वे फर्जी थाने, वर्दी पहने स्टाफ या कोर्ट रूम जैसा बैकग्राउंड दिखाते हैं ताकि पीड़ित को सच लगे। यदि कोई कॉल पर पैसे मांगे या किसी को सूचना देने से मना करे, तो समझ लें कि वह साइबर ठग है।

सतर्कता और आपातकालीन स्थिति में क्या करें ?

राजस्थान पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल को तुरंत काट दें और घबराएं नहीं। यदि आप या आपके आसपास कोई इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 या 9257510100 पर भी सूचना दी जा सकती है। नागरिक अपनी शिकायत भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी दर्ज करवा सकते हैं।

दिल्ली में 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर
नई दिल्ली। स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों को सूचित किए जाने के तुरंत बाद स्कूलों में मौजूद छात्रों को घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बम का पता लगाने वाली टीम और अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये।

उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी स्थित डीपीएस, डिफेंस कॉलोनी केसाउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजे एन्क्लेव डीपीएस और रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को सुबह 4:30 से 8:30 बजे के बीच धमकियां मिलीं। एक सप्ताह के भीतर यह स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित दूसरी घटना है। सप्ताह की शुरुआत में भी राष्ट्रीय राजधानी के 6 स्कूलों को भी ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली थी।

कांग्रेस विधायक पर खनन कारोबारी ने किया 5 करोड़ की मानहानि का दावा
जयपुर। कांग्रेस के विधायक जोगिंदर सिंह अवाना पर एक खनन कारोबारी ने 5 करोड़ की मानहानि का दावा किया है। कारोबारी ने जयपुर के जिला एवं सेशन महानगर कोर्ट में एक याचिका भी दायर की है। कोराबारी ने आरोप लागाया कि उसके विधायक को रुपए देने बंद कर दिए, तो उसे विधायक की ओर से धमकी मिल रही है। विधायक उससे मांइस छीनने की कोशिश कर रहे है। कारोबारी ने शिकायत में बताया कि विधायक उससे पैसे की मांग  करते है और इंकार करने पर बर्बाद करने की धमकियां देते है। इस मामले पर अवाना ने स्व्यं पर लगे आरोपों को खारिज किया है। अवाना ने कहा कि वह आरोप लगाने वाले कारोबारी से परिचित नहीं है। इस मामले में उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

बता दे कि अतिरिक्त जिला न्यायालय क्रम-3 ने खान व्यवसाई की मानहानि से जुड़े मामले में नदबई विधायक एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना को नोटिस जारी कर 16 अगस्त तक तलब किया है। अदालत ने यह आदेश दौलत सिंह के मानहानि परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिए।

दावे में कहा गया है कि बीती 17 जुलाई को विधायक की ओर से उच्चैन कस्बे में एक पंचायत आयोजित की गई थी। उसमें सैकड़ों की संख्या में लोग आए हुए थे। इसमें संबोधित करते हुये विधायक ने उनको भ्रष्ट कहा था और कई आरोप लगाए थे। जबकि उस पर आज तक उनके ऊपर एक भी आरोप नहीं लगा है। दौलत सिंह का आरोप है कि विधायक जोगिंदर सिंह अवाना उनकी एक खान को हड़पना चाहते हैं। वो खान उसने बंसी पहाड़पुर में ली है। उस पर विधायक जोगिंदर सिंह अवाना की नीयत खराब हो रही है। इसी के कारण वे उनके खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे हैं। विधायक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल कर उसकी छवि को धूमिल किया है। ऐसे में उसे मानहानि के मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपए दिलाए जाए।

हिन्दू लड़के के साथ बेटी के प्रेम विवाह से बाप खफा
भरतपुर।  यहां के सहयोग नगर कॉलोनी के निकट बेटी के मुस्लिम युवक से पे्रम विवाह करने से खफा बाप ने बेटी को ऑटो से कुचलने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह बेटी अपने पति के साथ खुद को चिकित्सक को दिखाकर घर जा रही थी।  पति-पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही घरवाले उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। जानकारी अनुसार नमक कटरा स्थित माली मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार सैनी व नगमा पुत्री इस्लाम खान के बीच गत एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो ने गत 22 फरवरी को घर से भागकर दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद दोनों जने नरेन्द्र के भाई के यहां कटनी मध्यप्रदेश जाकर रहने लगे। वहां से आकर दो माह मथुरा में रहे। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। अब वह दोनों रंजीत नगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। शुक्रवार को पति नरेंद्र पत्नी को जनाना अस्पताल में दिखाने के लिए गया था। जनाना अस्पताल में ही लड़की का पिता इस्लाम खान उन्हें देखकर चौंक गया। इस्लाम आॅटो चलाता है, पति पत्नी के घर जाने के दौरान वह  आॅटो से पीछा करने लगा। इस दौरान पति पत्नी को ज्यूस पिलाने के रुक गया। इस दौरान अचानक तेज रफतार मेंं आॅटो लेकर आए इस्लाम ने ऑटो से बाइक में टक्कर मार ऑटो को बेट पर चढ़ाने की कोशिश की, बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई।

घटना को देखकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए जिन्हे देखकर वह ऑटो को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पति पत्नी को दोनों को साथ लेकर थाने पहुंची। जहां से परिवाद लेने के बाद उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही घर छोड़ा गया है। लड़के का आरोप है कि लड़की का पिता अवैध हथियार भी लेकर आया था और उसने दोनों को जान से मारने की कोशिश की।

सलमान खान को फिर जान से मारने की मिली धमकी, मुंबई पुलिस पहुंची सलमान के घर
मुंबई । एक बार फिर सलमान खान और उनका परिवार फिर चर्चाओं में है। चर्चा यहां किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि सलमान खान को मिली धमकी को लेकर है।  सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है और यह धमकी सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली है। दरअसल सोमवार को सलमान ख़ान के पिता सलीम खान जब सुबह जॉगिग पर  गए, वहां उन्हे ओर उनके बेटे सलमान खान को मारने का धमकी भरा पत्र मिला। जिसमे  कहा गया है की सलमान खान का भी सिधू मूसेवाला जैसा ही हाल किया जायेगा। सलमान खान को धमकी मिलने के बाद मुम्बई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और पुलिस ने मामले कि जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस सलमान खान के घर पहुंची और उनकी सुरक्षा के लिहाज से वहां पुलिस घेरा बढ़ा दिया गया। मुंबई पुलिस ने सलमान खान और उनकी पिता की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गौरतलब हैं की एक बार पहले भी सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। जोधपूर काला हिरण शिकार मामले मे लॉरेंन्स बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकियां दी थी । क्योकि काले हिरण को बिश्नोई बहुत पवित्र मानता है। धमकी के बाद सलमान खान कि सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पिछले दिनो सिधू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेन्स बिश्नोई  काफी चर्चाऔं में बने हुए है। लेकिन सलमान ख़ान को ये धमकी भरा पत्र किसने भेजा है ये अभी तक सिद्ध नही हो पाया है। पुलिस मामले की जाँच मैं जुटी हैं।