chaos - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हंगामा: छात्रों ने कहा-अतिथियों के हाथों से नहीं दिलवाई जा रही डिग्रियां, विद्यार्थियों के काफी विरोध के बाद आयोजन फिर से शुरू हुआ और डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने डिग्रियां बांटी
जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह बुधवार को आरआर्ईसी में हंगामी की भेंट चढ़ गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं मिलने से नाराज  होकर विरोध कर दिया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि ‘उन्हें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन अतिथियों के हाथों से डिग्रियां नहीं दी जा रही हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जब जाने लगे तो छात्रों ने उनसे आग्रह किया कि उनके साथ डिग्रियां देने में भेदभाव किया जा रहा है।

राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष का काफिला तो निकल गया, लेकिन विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। छात्र नेता विकास चौधरी, मनीष चौधरी, कोमल चौधरी सहित अन्य ने बताया कि हमें डिग्रियां देने के लिए बुलाया गया, लेकिन बाद में कहा कि विश्वविद्यालय से ले लेना।

271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं: समारोह में 271 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव नहीं बल्कि जीवन में नई शुरुआत का प्रतीक है। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी सम्बोधित किया। कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

बिहार में विदेशी यूट्यूबरों में गैंगवार : जमकर हुई चाकूबाजी, चाकू लगते ही अफरा-तफरी का माहौल
गयाजी। दुनिया को शांति के संदेश देने वाली भगवान बुद्ध की धरती बोधगया में विदेशी यूट्यूबरों में गैंगवार हो गया। इसमें एक वियतनामी यूट्यूबर को चाकू मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल यूट्यूबर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बोधगया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही। बोधगया में तकरीबन हर स्थान का विदेशी यूट्यूबर वीडियो बनाकर उसे अपलोड करते हैं। इससे कहीं न कहीं अंतर्राष्ट्रीय धरोहर बोधगया की सुरक्षा-व्यवस्था की नीजता भी भंग हो रही। इसी बीच ये बड़ी घटना सामने आई। इससे पहले 29 मई को भी विदेशी यूट्यूबरों के बीच मारपीट की घटना हुई थी।

वियतनामी यूट्यूबर को मारा चाकू
बिहार के बोधगया में वियतनाम यूट्यूबर को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बोधगया के कालचक्र मैदान के पास में की ये घटना है। घायल वियतनामी यूट्यूबर का नाम युगेन वान दोउ है। उसका इलाज बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बताया जा रहा है कि वियतनामी साधु मेन श्यो के समर्थक यूट्यूबरों ने वारदात को अंजाम दिया।

चाकूबाजी तक क्यों पहुंचा मामला?
बोधगया चिल्ड्रेन पार्क के पास विदेशी यूट्यूबरों में भिड़ंत हो गई। किसी तरह मामले को सुलझाया गया कालचक्र मैदान के पास भी झगड़ा शुरू हो गया। फिर वियतनामी यूट्यूबरों में मारपीट होने लगी। वियतनामी यूट्यूबरों के दो ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हुई। तभी युगेन वान दोउ नाम के वियतनामी यूट्यूबर को चाकू मार दिया गया। चाकूबाजी लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी होते ही बोधगया पुलिस पहुंची और फिर मामले की छानबीन शुरू की। घायल यूट्यूबर के पक्ष का आरोप है कि वियतनामी साधु मेन श्यो के समर्थक यूट्यूबरों ने वारदात को अंजाम दिया।

साधु की इमेज को लेकर तकरार
बताया जाता है कि वियतनामी साधु मेन श्यो के कार्यों को लेकर वियतनामी यूट्यूबरों के दो गुटों में मतभेद है। एक गुट जहां इन्हें आध्यात्मिक गुरु बताता है, तो दूसरा गुट उन्हें प्रचारबाज कहता है। इसे लेकर दोनों गुट अपने-अपने पक्ष से सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करते हैं। अपने पक्ष को सही बताते हैं। माना जा रहा है कि विवाद का मुख्य कारण यही था। इसी को लेकर वियतनामी यूट्यूबर के दो गुटों के बीच मारपीट की घटना शुरू हुई और फिर हिंसक झड़प में तब्दील हुई।

लोकल भी यूट्यूबर्स से परेशान
वहीं, स्थानीय लोग भी इन विदेशी यूट्यूबर से काफी परेशान हैं। इनका कहना है कि आए दिन बोधगया के हर जगह पर विदेशी यूट्यूबर्स वीडियो बना रहे हैं। उससे ये कमाई करते हैं। इससे बोधगया की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। चाकूबाजी की घटना के बाद बोधगया जैसे अंतर्राष्ट्रीय जगह की छवि धूमिल हुई है। अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि पर ऐसे लोगों पर रोक लगाई जाए। स्थानीय लोगों ने कहा है कि प्रशासन को इस तरह के मामले पर सख्ती बरतनी चाहिए। इस संबंध में बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि लिखित शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

द्वारकापुरी में अव्यवस्थाओं को लेकर महिलाएं पहुंचीं हाऊसिंग बोर्ड मुख्यालय
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल की प्रताप नगर स्थित द्वारकापुरी आवासीय योजना में सीवर, पेयजल व गंदगी की बढ़ती समस्याओं से परेशान आवंटी महलिाओं ने ज्योति नगर स्थित मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिला हेमा गुप्ता, मेंहदी गुर्जर और पूजा सोनी ने कहा कि आवासीय योजना में मंहगी दरों पर आवासों का आवंटन किया और अलग से सोसायटी चार्ज भी वसूल किया, लेकिन मौके पर जगह जगह गंदगी के ढ़ेर पड़े हैं, लेकिन कोई सफाई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सोसायटी के अंदर जाना तक मुश्किल हो जाता है। योजना में पीने की पानी तक की व्यवस्था नहीं है और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बना रहता है, ऐसे में महिलाओं को घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है। सोसायटी की लिफ्ट भी काम नहीं करती और लोगों को सात मंजिला बिल्डिंग में आना जाना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

Stock Market Update : बाजार में कोहराम, दो सप्ताह के निचले स्तर पर, सेंसेक्स 1017.23 अंक टूटा
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दर में होने वाली संभावित कटौती की गति और आकार निर्धारित करने वाले रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों की सतर्कता से विश्व बजाए में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में भूचाल आ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1017.23 अंक अर्थात 1.24 लुढ़ककर दो सप्ताह के निचले स्तर 81,183.93 अंक पर आ गया। इससे पहले 23 अगस्त को यह 81,086.21 अंक पर रहा था। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 292.95 अंक यानी 1.17 प्रतिशत का गोता लगाकर 24,852.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.41 प्रतिशत की गिरावट लेकर 48,504.84 अंक और स्मॉलकैप 0.96 प्रतिशत कमजोर होकर 55,977.86 अंक रह गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4034 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2538 में बिकवाली जबकि 1409 में लिवाली हुई वहीं 87 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 42 कंपनियों में गिरावट जबकि आठ में बढ़त रही।

बीएसई के सभी 20 समूहों में बिकवाली हुई। इससे दूरसंचार 3.23, कमोडिटीज 0.69, सीडी 0.87, ऊर्जा 2.09, एफएमसीजी 0.72, वित्तीय सेवाएं 1.47, इंडस्ट्रियल्स 1.41, आईटी 1.05, यूटिलिटीज 1.29, ऑटो 1.30, बैंकिंग 1.93, कैपिटल गुड्स 1.70, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.81, धातु 0.64, तेल एवं गैस 2.19, पावर 1.37, रियल्टी 0.86, टेक 1.22 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.58 प्रतिशत लुढ़क गए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.37, जर्मनी का डैक्स 0.44, जापान का निक्केई 0.72 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.81 प्रतिशत टूट गया। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त रही।

उदयपुर में दो स्कूली छात्रों में झगड़े के बाद बवाल, शहर में 24 घंटे के लिए नेट बंद
उदयपुर। शहर के भट्टियानी चौहट्टा क्षेत्र स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्र ने सहपाठी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शहर में शुक्रवार रात दस बजे से इंटरनेट सेवाओं को अगले 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। वारदात के बाद शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया है।  आक्रोशित भीड़ ने शहर में कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की, कई जगह पत्थरबाजी की घटनाएं हुई, जिसमें अरवाना मॉल सहित  जगह-जगह कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पंचवटी स्थित गुमानिया पेट्रोल पंप के पास गैराज में खड़ी कारों में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बिगड़ते माहौल को देख कलक्टर अरविंद पोसवाल ने शहर में धारा 144 (नए कानून की धारा 163) लगा दी है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सूरजपोल थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भट्टियानी चौहट्टा में हुई। दसवीं कक्षा के दो छात्रों में विवाद के बाद एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर हालत में अन्य साथी छात्र उसे  एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी स्थिति गंभीर  है। दोनों छात्र अलग-अलग धर्म के हैं। घटना के बाद शहर में आक्रोशित लोगों ने हुड़दंग मचाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल प्रयोग कर खदेड़ा। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चेतक सर्कल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, बापू बाजार और घंटाघर की दुकानों को बंद करवा दिया।

बेडम ने दिए उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कहा है कि पुलिस अधीक्षक, उदयपुर को निर्देशित किया गया है कि वे हर स्थिति में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें और उपद्रव फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। जिला उदयपुर को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा पांच आरएसी कंपनियों का बल उपलब्ध कराया गया है। पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक पुलिस, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में कांस्टेबल भी उपलब्ध कराए गए हैं।

15 थानों का जाप्ता तैनात
जिला कलक्टर ने कहा कि हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। हमलावर छात्र को डिटेन कर उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी सिटी उमेश ओझा ने बताया कि शहर के लगभग सभी इलाकों में पुलिस बल तैनात है। इसमें शहर के करीब 15 थानों का जाब्ता लगाया है। पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता क्षेत्रों में तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधिकारी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

घर में घुसे एक साथ तीन सांप, परिवार में मची दहशत
क ोटा। रिहायशी इलाकों में आए दिन भुजंग के आतंक से लोगों में दहशत बनी हुई है। बरसात के बाद घरों में सांपों की घुसपैठ के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। ताजा मामला शुक्रवार सुबह अनंतपुरा इलाके का है। यहां तलाब गांव में स्थित एक घर में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब घर में एक साथ तीन सांप घुस आए। जिसकी दहशत से परिवार आधे घंटे तक घर के बाहर रहा। मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में रेक्यूअर आसिम हुसैन ने मौके पर पहुंच तीनों सांपों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। टिंÑकेट प्रजाति के थे तीनों सांप: मानव कल्याण समिति के सदस्य स्नैक कैचर आसीम ने बताया कि सुबह 10 बजे घर में एक साथ तीन सांप निकलने की सूचना मिली थी। इस पर 15 मिनट में मौके पर पहुंचा तो वहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी। परिवार दहशत में घर के बाहर खड़ा था। अंदर जाकर देखा तो ट्रिंकेट प्रजाति के तीनों सांप टीनशेड का बना कच्चे घर में छिपे हुए थे। जिसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांप जहरीले नहीं होते हैं लेकिन इनकी लंबाई देख लोग डर जाते हैं।

पेड़ों पर चढ़ पक्षियों का कर लेता शिकार
आसिम ने बताया कि ट्रिंकेट प्रजाति के सांप अक्सर रिहायशी इलाकों के आसपास नजर आता है। यह पेड़ों पर चढ़ पक्षियों का शिकार कर लेता है। यह चिड़िया, गिलहरी, घौंसलों में रखे अंड़े व जमीन पर चूहों का शिकार करता है। बरसात में भूमिगत बिलों में पानी भरने से यह बाहर आ जाते हैं।  उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही अनंतपुरा स्थित एक दुकान से पांच फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया था।

रसोई में सिलेंडर के छिपा कोबरा
नयागांव इलाके में 2 जुलाई को एक घर की रसोई में 6 फीट लंबा कोबरा छिपा बैठा था। जबकि, महिला भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी नजर कोबरा पर पड़ी तो तुरंत रसोई से बाहर निकल जान बचाई। महिला नीतू व गीताबाई ने बताया कि कोबरा सिलेंडर के पीछे फन फैलाकर बैठा था। गनीमत रही कि समय पर नजर आने से बड़ा हादसा टल गया।

इधर, घर के गेट पर तो उधर, दुकान में घुसा कोबरा
भीमगंजमंडी पुलिस थाने के पीछे स्थित कॉलोनी में एक घर के मुख्य गेट के बाहर कोबरा बैठा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोगों ने स्नैक कैचर गोविंद शर्मा को मौके पर बुलाया। इसके बाद उन्होंने साढ़े चार फीट लंबा कोबरा को रेस्क्यू किया। इसी तरह धाकड़खेड़ी हाइवे स्थि विकास नगर में घर में बनी किराने की दुकान में कोबरा आ धमका। उस वक्त  परिवार में 16वर्षीय बालिका थी। जिसकी नजर पड़ते ही वह घबरा गई। परिजनों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गोविंद ने मौके पर पहुंच कोबरा को रेस्क्यू किया।

फैक्ट्री में कोबरा ने मचाई थी दहशत
इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया में 3 जुलाई को एक फैक्ट्री में साढ़े पांच फीट लंबे कोबरा ने कर्मचारियों में दहशत फैला दी। यहां श्रमिक वेल्डिंग का काम कर रहे थे। तभी, वहां बजरी से भरे कट्टों के पीछे अजीब आवाज आने पर श्रमिक ने वहां देखा तो कोबरा फन फैलाकर बैठा था।

यहां सोफा फाड़कर किया था रेस्क्यू
स्नैक केचर शर्मा ने बताया कि 13 जुलाई को कोटा यूनिवर्सिटी स्थित इलाके में एक कमरे में सांप सोफे में जा छिपा। अजीब तरह की आवाज आने पर दीपक कुमार को सोफे में सांप छिपे होने की आशंका होने पर सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो वह कभी सोफे के अंदर तो नीचे नजर आया। इस पर सोफा फाड़कर उसे बाहर निकाल रेस्क्यू किया।

कार व स्कूटर से भी निकले सांप-गोयरा
नयागांव इलाके में 4 जुलाई को एक कार में कोबरा निकल आने का मामला सामने आया था। वह कभी बोनट तो कभी इंजन व कार के अंदर नजर आता रहा। जब उसे रेस्क्यू करने की कोशिश करते तो वह कहीं छुप जाता। जिसे स्नेक कैचर द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया जा सका।  इसी तरह शिवपुरा इलाके में 11 जुलाई को दो फीट लंबा गोयरा दो दिन से एक स्कूटी में छिपा हुआ था। वह कभी डिग्गी तो कभी हैड लाइट व हॉर्न की जगह पर छिपता रहा। गत शुक्रवार को चालक स्कूटी लेकर जा रहा था तो वह अचानक से बाहर निकल आया, जिसे रेस्क्यू करवाया।

8000 करोड़ का कारोबार, फिर भी अव्यवस्था की मार
कोटा। एशिया की सबसे बड़ी भामाशाहमंडी बम्पर आवक के चलते छोटी पड़ने लगी है। ऐसे में अब मंडी के विस्तार की दरकार है। मंडी प्रशासन विस्तार के लिए पिछले 9 सालों से लगातार प्रयास कर रहा है। वन भूमि को मंडी समिति को हस्तानांतरित करने में आ रही सभी अड़चनों को पूर्ण कर दिया गया है। इसके बावजूद अभी तक मंडी परिसर के विस्तार को हरी झंडी नहीं मिली है। विस्तार की फाइल राज्य व केन्द्र सरकार के बीच फुटबॉल बनी हुई है। अब केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से किसानों और व्यापारियों को मंडी के शीघ्र विस्तार होने की उम्मीद है। वर्तमान में मंडी का सालाना कारोबार 8000 करोड़ रुपए हैं। विस्तार होने के बाद कारोबार में काफी बढ़ोतरी हो जाएगी।

इधर से उधर घूम रही फाइल
व्यापारियों के अनुसार भामाशाह मंडी अभी 48 हैक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैली हुई है। कृषि जिंसों की बम्पर आवक के चलते सीजन में मंडी ठसाठस हो जाती है। ऐसे में सड़कों पर जिंसों के ढेर लगाकर नीलामी करनी पड़ती है। हालात यह है कि किसानों को अपनी जिंस बेचने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार करना पड़ जाता है। मंडी प्रशासन ने 75 हैक्टेयर वन भूमि में विस्तार की फाइल राज्य सरकार को भेज रखी है। यह फाइल वन विभाग, राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के बीच घूम रही है।

पीक सीजन में 5 लाख बोरी होती है आवक
भामाशाहमंडी में खरीफ व रबी सीजन के पीक टाइम में रोजाना 2 लाख से 5 लाख बोरी कृषि जिंसों की आवक होती है। मंडी में राजस्थान ही नहीं देश के कई राज्यों से यहां अनाज आ रहा है। ऐसे में मंडी छोटी पड़ने के साथ ही मंडी प्रशासन की व्यवस्थाएं भी अब छोटी हो चुकी हैं। यार्ड फुल होने के बाद अब खुले में व सड़कों पर नीलामी करनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में खुले में रखी जिंस भीगने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

साख ने मंडी को बना  रखा खास
भामाशाहमंडी की साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान ही नहीं पड़ौसी राज्यों से मंडी में कृषि जिसों की बम्पर आवक होती है। अन्य मंडियों के मुकाबले यहां अच्छे भाव मिलने से मध्यप्रदेश से भी कृषि जिंसों की आवक होती है। खरीफ सीजन में धान की कुल आवक का 70 प्रतिशत धान मध्यप्रदेश से आता है। हर साल कृषि जिंसों की आवक में हो रही बढ़ोतरी के चलते मंडी छोटी पड़ने लग गई है। किसान व मंडी प्रशासन  मंडी विस्तार के प्रयास पिछले कई सालों से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल पाई है।

विस्तार से यह होगा फायदा
- 75 हैक्टेयर यानी 468 बीघा में होगा विस्तार
- 05 गुना ज्यादा कृषि जिंसों की होगी आवक
- 20 से 25 लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा
- 50 हजार करोड़ टर्नओवर हो जाएगा
- कृषि जिंस बेचने के लिए किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा
- फोरलेन हाइवे से जुड़ने से देश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी
- मंडी के आसपास इण्डस्ट्रीयल एरिया में जाम से मुक्ति मिलेगी
- रेलवे माल गोदाम बनने से ट्रांसपोर्ट की समस्या से मुक्ति मिलेगी

फैक्ट फाइल
- 400 से ज्यादा दुकानें
- 1500 से ज्यादा लाइसेंसधारी व्यापारी
- 20 कवर्ड नीलामी यार्ड
- 8000 करोड़ रुपए सालाना टर्नओवर
- 01 किसान भवन
- 01 किसान कलेवा योजना भवन
- 06 बैंकों की शाखाएं
- 01 एग्रो ट्रेड टावर
- 01 आॅयल टेस्टिंग लैब
- 01 मिनी शॉर्टटेक्स (ग्रेडिंग) यूनिट

इनका कहना
गेहूं बेचना था, मंडी में कुछ दिन से जाम लगा हुआ है। बरसों से जाम के यही हालत है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को किसानों की पीड़ा दिखाई नहीं देती।
- लटूरलाल मीणा, दीगोद, कोटा

मंडी ठसाठस होने से एक सप्ताह बाद गेहूं मंडी में लेकर आया था। जाम लगने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां मंडी विस्तार की सख्त जरूरत है।
- किशनलाल,किसान कोयला,

पिछले दो दिनों से भामाशाह मंडी में धक्के खा रहे हैं। आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। प्रशासन और सरकार को नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने और मंडी के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए।
- धर्मराज किसान इन्द्रगढ़ बूंदी

मंडी प्रशासन ने मंडी विस्तार के लिए फाइल राज्य सरकार को भेजी थी। राज्य सरकार ने 75 हैक्टेयर यानी करीब 465 बीघा वनभूमि का प्रस्ताव केन्द्रीय वन मंत्रालय को भेज रखा है। वहां पर अधिकांश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विस्तार के बाद मंडी का क्षेत्रफल बढ़कर 123 हैक्टेयर हो जाएगा।
- महेश खंडेलवाल, महामंत्री, कोटा ग्रेन एण्ड सीडस मर्चेन्ट एसोसिएशन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनमानी, टैलेंड का पिछड़ रहा लक्ष्य
कोटा। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अनेक प्रकार के खेल जैसे बेडमिन्टन, बॉक्सिंग, तैराकी और बॉस्केटबॉल आदि का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन विभागीय अव्यवस्था के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गत दिनों हुई तीरंदाजी प्रतियोगिता में तो मनमानी का स्तर यह था कि बच्चें के तीन-तीन हजार के तीर टूट रहे थे और आयोजक थे कि अपनी मनमानी पर उतरे थे। दरअसल प्रतियोगिता ऐसे स्थान पर थी जहां टार्गेटके पीछे दीवार थी। दीवार से टकराकर महंगे तीर टूट रहे थे। जब कि तीरंदाजी के लिए टार्गेट के पीछे खाली स्थान होना चाहिए जिससे तीर कितनी भी दूरी पर जाकर गिर सके।

3 हजार का है एक तीर
प्रतियोगी लक्ष्यराज(परिवर्तित नाम) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तीर और बाण उनके अपने थे जो उन्हें खुद ही ले जाने थे। एक तीर की कीमत करीब 3 हजार रुपए थी और बच्चों के ऐसे तीन से चार तीर खराब हो गए। लक्ष्यराज का कहना है कि इसकि जिम्मेदारी लेने वाला भी कोई नहीं है जो नुकसान कि भरपाई कर सके।

9,10 व 11 सितम्बर को हुआ था आयोजन
कोटा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत हुई अन्डर 17 तीरंदाजी प्रतियोगिता में यह अनियमिताएं पाई गई। प्रथम चरण कि तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन शिक्षा विभाग द्वारा 9,10 व 11 सितम्बर को  एक निजी स्कूल में किया गया था जहां खिलाड़ीयों को इन अनियमितताओं के चलते निराश होना पड़ा। श्री पंचमुखी आर्चरी अकादमी के कोच बृजपाल सिंह सोलंकी का कहना है कि उनके  करीब बीस बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था जहां बच्चों को काफी परेशानीं का सामना करना पड़ा। बच्चों का कहना है कि जब वो आयोजन स्थल पर गए तो पाया कि बटर जिसे निशाना भी कहा जाता है उसके पीछे बफर के तौर पर कम से कम 20 मीटर कि खाली जगह रखनी होती है ताकि अगर कोई तीर निशाने से चूक भी जाए तो कहीं टकराए नहीं और खराब ना हो लेकिन आयोजन स्थल पर ऐसा कुछ नहीं था। निशाने को दीवार से कुछ फीट दूरी पर ही लगाया गया था। आगे बच्चों ने बताया कि बफर नहीं होने के कारण उनके तीर निशाना चूकने पर दीवार से टकराकर टूट गए और  वो प्रतियोगिता में आगे नहीं खेल पाए।

प्रभारी ने झाड़ा पल्ला
इस मामले को लेकर जब तीरंदाजी प्रतियोगिता प्रभारी संगीता शर्मा से कोच बृजपाल सिंह ने बात कि तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रभारी शर्मा ने कहा कि जैसा विभाग ने व्यवस्था की है में उसी में प्रतियोगिता करा सकती हूं। अगर आपको कोई समस्या है तो आप विभाग में शिकायत कर सकते हो यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया।

नियमों के चलते राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चूके
कोच बृजपाल सिंह सोलंकी का कहना है कि संस्थान से गए हुए काफी बच्चे ऐसे थे जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेल सकते थे। मगर प्रशासन के नियमों व अनियमिताओं के चलते चूक गए। सिंह ने बताया कि अनियमिताओं से कई बच्चे तीर टूट जाने के कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई होने से चूक गए क्योंकि प्रशासन ने तीर के टूट जाने कि अवस्था में प्रतिभागियों के लिए किसी प्रकार के नियम नहीं बनाए हैं।

हॉस्टल में आग से मची अफरा-तफरी, बच्चों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
सीकर। शहर के पिपराली रोड पर रविवार सुबह एक निजी हॉस्टल में आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गई। घटना के दौरान हॉस्टल में बच्चे भी मौजूद थे, जो एकबारगी तो आग की लपटें देख घबरा गए। बाद में सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने स्तर पर ही आग को काबू में कर लिया। जानकारी के अनुसार, अपने मकान में बनाई गई पीजी हॉस्टल की रसोई में खाना पकाने के लिए एक महिला ने जैसे ही गैस चूल्हे को जलाया तो उसमें से अचानक आग भभक उठी। इसे देख महिला चिल्लाती हुई बाहर निकली।

कुछ देर में ही आग की लपटें आसमान को छूने लगी तो वहां मौजूद विद्यार्थी भी घबरा गए। उन्होंने दमकल विभाग को फोन करने के साथ ही अपने स्तर पर ही आग बुझाने की कोशिश की। आग पर पानी डालने के साथ उन्होंने नजदीक पड़े दो सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालकर बड़ी हानि को बचा लिया। हॉस्टल संचालक मोहन गुर्जर ने बताया कि दमकल के पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, तब तक करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया।

हॉस्टल में नहीं मिला फायर फाइटिंग सिस्टम
हॉस्टल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं होना भी सामने आया है, जो हॉस्टल संचालक की लापरवाही के साथ जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है। हम ज्ञात करें लगभग दो वर्ष पूर्व की घटनाओं को जब बड़े जोर शोर से प्रशासन ने अभियान चलाया था। आग लगने की घटना के बाद शहर में जहां पर बड़े-बड़े कॉम्प्लेक्स, शिक्षण संस्थाएं, हॉस्टल, विवाह स्थल, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, बैंकिंग वाले बहुत से ऐसे स्थान जहां पर फायर सिस्टम की जरूरत रहती है, वहां पर दिखाने के लिए थोड़ी बहुत कार्रवाई की। बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बड़े-बड़े हॉस्टल जो कुछ शिक्षण संस्थानों के हैं, उनके साथ अन्य लोगों ने भी शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द अपने घरों को हॉस्टल का रूप दे दिया है जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहते हैं। कुछ में पीजी भी चल रही है जहां ठहरने के साथ खाने का भी प्रबंध होता है। इस वजह से कई बार अग्निकांड की घटनाएं हो चुकी है। रविवार की घटना भी इसी का एक उदाहरण है।