ransom - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिरौती के लिए युवक का अपहरण कर की हत्या, शव छिपाने से पहले तीन बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कमिश्नरेट की सीएसटी टीम ने बुधवार को फिरौती के लिए एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के बाद शव को छिपाने से पहले ही तीन बदमाशों को नीमका थाना अजीतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने इनसे एक घायल युवक को सकुशल बचा लिया। टीम ने इन बदमाशों को करीब 125 किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी तुषार उर्फ  लिटिल (22) नैनवा बूंदी हाल रामपुरा रोड सांगानेर मुहाना, आशीष (20) मेहंदीपुर बालाजी दौसा हाल रामपुरा रोड मुहाना और शम्भूदयाल वर्मा (23) नीमका थाना कोतवाली हाल पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर का रहने वाला है। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि नौ जुलाई, 2024 को महिपाल सिंह सहायक उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल देवकरण को सूचना मिली कि मुहाना क्षेत्र से दो युवकों नेमीचन्द महावर निवासी सपोटरा करौली और मनीष कुमार बैरवा निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर का अपहरण हुआ है, जिनमें से नेमीचंद की मारपीट से मृत्यु हो गई है और डेड बॉडी को डिस्पोजल करने तथा दूसरे लड़के मनीष का भी मर्डर करने के इरादे से बदमाश स्विफ्ट गाड़ी से जयपुर से बाहर भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया था। टीम ने अज्ञात बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। इस दौरान तकनीकी इनपुट के आधार पर बदमाशों का मूवमेंट दिल्ली रोड पर होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और टोल प्लाजा पर भी नाकाबंदी कराई। बदमाश टोल प्लाजा एवं पुलिस नाकाबंदी से बचते हुए चंदवाजी, मनोहरपुर, शाहपुरा होते हुए त्रिवेणी धाम अजीतगढ़ की तरफ मुड़ गए।
नाकाबंदी में पकड़े गए
टीम ने बदमाशों का पीछा करते हुए अजीतगढ़ में उनकी घेराबंदी कर ली। कांस्टेबल संजय कुमार ने नीमका थाना स्पेशल टीम से सम्पर्क कर अजीतगढ़ पुलिस के सहयोग से आगे नाकाबंदी करवाई, लेकिन अजीतगढ़ थाने की नाकाबंदी को तोड़ते हुए बदमाश गढ़टकनेत की तरफ  कार को तेज रफ्तार में भगा ले गए। पुलिस टीम से घिरकर तीन बदमाश कार से उतर कर खेतों में भागने लगे।  इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो-तीन किलोमीटर पीछा करके उनको पकड़ा तथा एक मृतक व उसके साथी को मुक्त कराया। इस संबंध में मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

मौज-मस्ती के लिए वारदात: फिरौती ऑनलाइन गेमिंग के खातों में कराते थे ट्रांसफर, दो बदमाश गिरफ्तार आधा दर्जन थाना इलाकों में कर चुके हैं अपराध
जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व युवक का अपहरण कर 50 हजार रुपए की फिरौती लेने के मामले में दो बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। जेल से शिनाख्त परेड होने के बाद इन्हें वापस गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार और मोबाइल जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी बाबूलाल उर्फ मोहित और गोविन्द फतेहपुर सीकर के रहने वाले हैं। इस मामले में पुलिस अब तक पांच जनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस गिरोह ने 30 अप्रेल की रात को रिंग रोड के पास बाइक सवार रहीश खान निवासी शिवदासपुरा का अपहरण कर लिया। इसी दौरान इन बदमाशों ने रहीश के मोबाइल से कॉल करवाकर उसके साले अरबाज खान से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद पीड़ित को ब्यावर के पास फेंककर चले गए। अपहरण की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपियों ने जिन खातों में रुपए डलवाए थे, वे अकाउंट फतेहपुर सीकर निवासी बाबूलाल उर्फ  मोहित व गोविंद चलाते हैं। टीम ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दूसरे आरोपियों को चिन्हित किया। उसके बाद पुलिस ने शिवदासपुरा से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों प्रताप नगर में किराए के मकान में रहते थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान की और पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

ये वारदातें कीं
इस गिरोह के खिलाफ 12 अप्रेल को शिवदासपुरा थाने में आकाश वर्मा ने रिपोर्ट दी कि कॉलेज के पास उसका भी अपहरण किया था। उसके बाद बदमाशों ने उनसे 27 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए और गाड़ी लूट ली।
-भांकरोटा से युवक का अपहरण करने के बाद भागते समय अजमेर में एक पंप से पेट्रोल भरवाया था। जहां पर पेट्रोल भरते ही कार लेकर भाग गए थे। इस दौरान पंप का नोजल भी फंस गया था। इस संबंध में श्रीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा करणी विहार, भांकरोटा व बगरू में आधा दर्जन वारदातें सामने आई हैं।

ऐसे करते थे ठगी

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि बाबूलाल व गोविंद ऑनलाइन गेमिंग का व्यवसाय करते हैं। कुछ समय पहले अपहरणकर्ता बदमाश भी उनसे जुड़ गए। एक अपहरणकर्ता ऑनलाइन गेमिंग का अवैध कार्य करने वाले के क्षेत्र का ही निवासी है। अपनी मौज मस्ती व नशे के लिए रुपयों की जरूरत पड़ती है औ इसके लिए अपहरण करते हैं। अपहरण से हासिल रुपयों को गेमिंग के खातों में डलवाते हैं।

पहले किया अपहरण, फिर हत्या शव को द्रव्यवती नदी में फेंका
जयपुर। पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के लिए बचपन के दोस्त एडवोकेट ने अपने दो साथियों संग मिलकर सरस डेयरी में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर का पहले तो अपहरण किया और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया। सांगानेर पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा कर दोस्त समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एडवोकेट दिवाकर टांक मारूति नगर सांगानेर, बृजभान सिंह चौहान एवं उसका छोटा भाई योगेन्द्र सिंह चौहान श्रीनाथ कॉलोनी सांगानेर के रहने वाले हैं।

हत्या के लिए आरोपियों ने मृतक को योगेन्द्र के फ्लैट पर बुलाया। यहां आने के बाद आरोपियों ने मृतक हनुमान मीणा को बंधक बनाकर मुंह पर टेप चिपका दी और तड़पते हुए के फोटो-वीडियो बना लिए। इस दौरान हनुमान की दम घुटने से मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को पांच-पांच किलो के दो बांट रखकर द्रव्यवती नदी में फेंक दिया और वीडियो भेजकर मृतक के पिता से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पहले इनकी योजना पांच करोड़ रुपए मांगने की थी। हनुमान की मौत के बाद आरोपियों ने फिरौती की रकम कम कर दी। एडिशनल कमिश्नर कैलाश चन्द्र बिश्नोई ने बताया कि 22 मई को सांगानेर निवासी जगदीश मीणा ने सांगानेर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी कि उसका बेटा हनुमान मीणा सुबह से लापता है। अगले दिन उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी कि उनके बेटे के मोबाइल से वीडियो भेजकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वीडियो में उनका बेटा बंधक बना हुआ है।

पूछताछ की तो खोला मुंह
एडीसीपी अवनीश शर्मा, एसीपी राम सिंह एवं थानाप्रभारी महेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी जांच करके अपहृत हनुमान के दोस्त दिवाकर को चिन्हित किया। बाद में उसके दो दोस्त बृजभान और योगेन्द्र को चिन्हित कर पकड़ लिया। इनसे से पूछताछ की तो सामने आया कि उन्होंने 22 मई को ही हनुमान की हत्या कर दी थी और शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर द्रव्यवती नदी में फेंक दिया। पुलिस ने 24 मई की रात सर्च आपरेशन चलाकर नदी से शव निकाला। पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को परिजनों को शव सौंप दिया।

दो माह पहले किराए पर लिया था फ्लैट
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी एडवोकेट दिवाकर टांक हनुमान का बचपन का दोस्त था। वह उसके बारे में पूरी जानकारी रखता था। उसे पता था कि हनुमान के पिता बैंक मैनेजर हैं और उनके पास काफी रुपए हैं। तब उसने अपने दोस्त बृजभान और योगेन्द्र के साथ मिलकर साजिश रची और करीब दो माह पहले योगेन्द्र ने पड़ोस में किराए से फ्लैट ले लिया। इसके बाद बृजभान ने अलग-अलग बहाने से हनुमान को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार मना करता रहा। 22 मई को वह मिलने के लिए पहुंचा तो बंधक बना लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह पर टेप चिपका दी। बाद में पिता से फिरौती मांगने के लिए वीडियो बना लिया। बदमाश हनुमान को तड़पते हुए कमरे में छोड़कर आ गए, दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बदमाश इसके अगले दिन भी पिता को वीडिया भेजकर फिरौती मांगते रहे। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बृजभान मृतक हनुमान के कपड़े पहनकर उसकी बाइक से तारों की कूट पहुंचा और यहां पर बाइक को लावारिस छोड़कर वापस चला गया।

लिफाफे में भेजी 2 राखी, 1 बुलेट और धमकी भरा लैटर
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने 30 लाख की फिरौती मांगने और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ध्रुव मीणा एसएमएस अस्पताल में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत है। ध्रुव मीणा परिवादी मदन जैन का जानकार है। दोनों ऑनलाइन सट्टे का काम किया करते थे। इस बिजनेस में ध्रुव मीणा को 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया था। जिस पर ध्रुव मीणा ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मदन जैन को डराने धमकाने के साथ-साथ 30 लाख रुपए की मांग कर ली। आरोपियों ने परिवादी मदन जैन के बेटे को एक लिफाफा दिया। जिसमें दो राखी एक धमकी भरा पत्र और एक बुलेट मिली। परिवादी के बेटे ने जब इसे परिवादी मदन जैन को दिया तो परिवादी इस पत्र को लेकर सीधे मुहाना थाने पहुंचा। जांच शुरू हुई तो पुलिस को बताए गए चेहरों के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू किया। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह ध्रुव मीणा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मीणा के दूसरे साथी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस पूछताछ में पहले परिवादी ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन जब पुलिस ने परिवादी मदन जैन की कुंडली खोली तो पता चला कि वह 3 महीने पहले ही मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था। यहां वह अपना तीन मंजिला बड़ा मकान बना रहा है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन का दायरा बड़ा किया तो पता चला परिवादी आरोपी के साथ पूर्व में सट्टे का काम कर चुका है।

पंजाबी सिंगर को दी मारने की धमकी, फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार
जयपुर। चित्रकूट इलाके में सिंगर मन्नू(मनोज) पंजाबी से ई-मेल के जरिए धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले कुलवीर सिंह चौहान श्योहारा बिजनौर यूपी को स्थानीय पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिशन विश्नोई ने बताया कि वैशाली नगर निवासी मनोज पंजाबी ने 22 जून को रिपोर्ट में बताया कि बदमाश ने चार घंटे में दस लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। ई-मेल में आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और गोल्डी बराल की फोटो लगा रखी थी। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच की तो लोकेशन यूपी आई टीम यूपी पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

फिरौती की मांग को लेकर बैखोफ बदमाशों ने की फायरिंग
सरदारशहर। क्षेत्र में सोमवार सुबह बैखोफ बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत का माहौल बना दिया। आरोपीयों ने एक जगह जमीन लेने की मांग की और दूसरे से 5 लाख की मांग की थी। पुलिस थाने में दर्ज मामलो में फायरिंग का पहला मामला प्रताप कॉलोनी वार्ड नंबर 29 निवासी मानखां चायल व उनके पुत्र पूर्व पार्षद असलम पर आरोपी अरशद पुत्र रजाक ने फायरिंग की। पूर्व पार्षद असलम ने बताया कि में आेैर मेरे पिता मान खां क्यामखानी सुबह अपनी बाड़ी को संभालने गये हुये थे तभी वहां पर अरशद व अन्य ने आकर हमें धमकाते हुए कहा जमीन हमारी है, खाली कर दो और अचानक फायरिंग कर दी।

वहीं दूसरा मामला शहर के वार्ड नंबर 40 में बदमाश अरशद ने प्रतिष्ठित अनाज व्यापारी मांगीलाल पुत्र जमुनालाल जैसनसरिया को धमकाकर 5लाख मांगे थे रुपए नही देने पर व्यापारी के घर पर फायरिंग की। मांगीलाल ने बताया कि 10 जून को अरशद क्यामखानी ने फोन कर मुझसे 5 लाख की फिरौती मांगी और नहीं देने पर मुझे व मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी दी। इससे पूर्व उक्त आरोपी ने पहले भी 50 हजार रुपये लिये थे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे मेरे घर का दरवाजा किसी ने खटखटाया तो मैं नीचे आया और जैसे ही दरवाजा खोला तो दरवाजे पर अरशद खड़ा था। अरशद ने मुझे कहा 5 लाख दो तो मैंने कहा नहीं दूंगा तभी उसने रिवाल्वर निकाल कर मुझे जान से मारने की नियत से दो गोलियां चलाई। जो मेरे पैरों के पास से होती हुई घर की सीढ़ियों पर जा लगी और मैं बाल-बाल बच गया, तभी आनन-फानन में मेरे मुनीम श्रवण कुमार मेघवाल ने जोर-जोर से शोर मचाया तो अरशद और उसके साथी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

गोविंदराम मेघवाल से मांगी 70 लाख की फिरौती, परिवार को मारने की दी धमकी
जयपुर। आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंदराम मेघवाल के परिवार को मारने की धमकी देकर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मेघवाल को वॉट्सऐप पर 70 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार को मारने की धमकी दी गई। यह कॉल मलेशियाई नम्बर से आया है। इसके बाद से पुलिस की साइबर टीम जांच कर रही है।

धमकी देने वाले  ने स्वयं को लॉरेंस गैंग के संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) का सदस्य बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इस मामले पर मेघवाल का कहना है कि वह इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मेघवाल राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायकों की चल रही बाड़ेबंदी में थे और वह मुख्यमंत्री के साथ जयपुर आये हैं।

छात्र का अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने रविवार को एक छात्र का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नवरतन मीणा, देशराज मीणा, लाखन सिंह मीणा, अजय कुमार मीणा उर्फ कांग्रेस मीणा और भूपेन्द्र सिंह टोंक के रहने वाले हैं। थानाप्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि परिवादी संग्राम मीणा निवासी बिलौता उनियारा टोंक ने बीती चार जून को रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई विक्रम मीणा शांति नगर दुर्गापुरा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

बीती तीन जून को वह दोपहर तीन बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास से लाखन मीणा व कांग्रेस मीणा और तीन अन्य उसका अपहरण कर ले गए थे। बाद में भाई के फोन से ही बदमाशों ने 10 लाख रुपए फिरौती की डिमांड की। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने रिश्तेदारों को भी फोन पर धमकियां देकर ई-वॉलेट में रुपए ले रहे थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि अपहरणकर्ता कोटपूतली के पास दिल्ली नेशनल हाईवे के पास आएंगे।

इस सूचना पर टीम ने दबिश देकर दिल्ली नेशनल हाईवे के एक ढाबे पर अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया और अपह्रत विक्रम मीणा को दस्तयाब कर लिया। मौके से देशराज मीणा और अजय मीणा को दबोचा लिया गया, जबकि इनके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। इन दोनों से पूछताछ के बाद शहर के अन्य ठिकानों में दबिश देकर नवरतन मीणा, लाखन मीणा और कार चालक भूपेन्द्र को पकड़ लिया गया। वहीं रवि गुर्जर और आशु गुर्जर फरार हो गए।

बदला लेने के लिए किया था अपहरण
एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि नवरतन मीणा और अपह्रत पीड़ित विक्रम मीणा दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। 2018 में इनमें आपस में लड़ाई हुई थी। उस लड़ाई का बदला लेने के लिए विक्रम का अपहरण किया था। अपहरण के बाद बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करवाकर पीड़ित के ई-वॉयलेट अकाउंट में परिजनों से 25 हजार रुपए ले लिए थे। आरोपी का फिरौती के बाद हत्या करने का इरादा था।