dehradun - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड कॉरिडार का करेंगे लोकार्पण, डाट काली मंदिर में की पूजा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए। यहां से वे हेलिकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर 10:50 बजे पहुंचे। इस समय वे एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख रहे हैं। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद हैं। डाट काली मंदिर में पूजा करने के लिए रोड शो करते निकले श्री मोदी का सड़क के दोनों ओर खड़े ग्रामीणों के हुजूम ने जोरदार स्वागत किया। आज प्रधानमंत्री मोदी एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड (देहरादून - दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर) का लोकार्पण करने के साथ ही जनसभा को संबोधित भी करेंगे

"महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई" उत्तराखंड़ कांग्रेस ने सांकेतिक रूप से गुब्बारे उड़ा कर सरकार का जताया विरोध
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में रविवार को प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढती महंगाई के सांकेतिक गुब्बारे उड़ाकर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आगाज किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गुब्बारों पर संदेश और नारे लिखकर उड़ाया।

इस अवसर पर राजभवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय कर दिया है कि 16 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा जिसकी शुरूआत कांग्रेस पार्टी कर चुकी है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि सोमवार के प्रदर्शन राजभवन घेराव में प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचेंगे तथा यह घेराव ऐतिहासिक होगा जो भाजपा सरकार की जड़ों को हिलाने का काम करेगा।

ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ किया 4 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग यहां शनिवार तड़के को सघन प्रवर्तन अभियान चला कर अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की संयुक्त कार्रवाई में ऋषिकेश बस अड्डा, चंद्रेश्वर नगर और जाटव बस्ती क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 210 पाउच देशी शराब (माल्टा) तथा 264 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्तों मके नाम आकाश गौड़ निवासी चंद्रेश्वर नगर, रोहन जाटव निवासी पुरानी जाटव बस्ती,गुड़यिा निवासी चंद्रेश्वर नगर और दिनेश कुमार निवासी सिवान, बिहार शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। विभाग ने जनता से अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

बसंत पंचमी पर हुई चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा, 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
देहरादून। भगवान विष्णु अर्थात बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इससे पहले गुरुवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। आज सुबह पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। यहां परंपरागत तरीके से भगवान बदरी विशाल धाम कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई।

जिसके अनुसार भगवान बदरी विशाल के कपाट आगामी 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोले जाएंगे। जबकि गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल को आरंभ होगी। इसका निर्णय परंपरा अनुसार टिहरी गढ़वाल जनपद के नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पंचांग पूजा के बाद भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की।

राजदरबार में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान महाराजा मनु जयेंद्र शाह ने स्वयं कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा की जन्मकुंडली, ग्रह-नक्षत्र और शुभ योगों का सूक्ष्म अध्ययन कर बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे शुभ मुहूर्त में खोलने की तिथि निर्धारित की। परंपरा अनुसार पंचांग पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों के बाद यह घोषणा की गई।

इस ऐतिहासिक अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित, डिमरी समाज के प्रतिनिधि तथा अनेक धार्मिक गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजदरबार में जैसे ही तिथि की घोषणा हुई, पूरा वातावरण जय बद्री विशाल के उद्घोष से गूंज उठा । उल्लेखनीय है कि, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीय है। इसलिए उस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा। जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि के दिन तय होगी।

अटल जयंती 2025: सीएम नीतीश और पुष्कर सिंह धामी ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में यहां पाटलिपुत्रा पार्क, स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, रत्नेश कुशवाहा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदय कांत मिश्रा, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

इसके साथ ही बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अपने शिविर कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। सीएम धामी ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सबसे उपर रखा। इसके आगे उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीली दवा कम्पनी का संचालक
जयपुर। एसओजी ने रविवार को नशीली दवा प्रकरण में दवा निर्माता कंपनी के संचालक सुनील नंदवानी को गिरफ्तार किया है। यह अजमेर के रामगंज में दर्ज एनडीपीएस प्रकरण में फरार चल रहा था। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि जब पुख्ता सूचना मिली तो दवा निर्माता कंपनी हिमालया मेडिकेट सेलाकुई देहरादून (उत्तराखंड) के संचालक सुनील नंदवानी (52) को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उत्तराखंड रवाना की गई। टीम ने सुनील को देहरादून से गिरफ्तार किया।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। जांच में सामने आया कि सुनील नशीली दवाइयों के कारोबार में लिप्त था। वह गिरोह के अन्य सदस्य सुशील करनानी, हरेराम, सुनील सैनी, बाबूलाल सैनी व अन्य के साथ मिलकर फर्जी फर्म बायोमेक्सटार, दीमापुर (नागालैंड) के नाम पर भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को बनाकर फर्म रमैया एंटरप्राइजेज जयपुर को बेची थी। इस गिरोह के सदस्य जयपुर, अजमेर और राजस्थान के अन्य जिलों में अवैध तरीके से नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहे थे। अब तक इस प्रकरण में श्याम सुंदर मूदंड़ा, शेख साजिद, मुकेश टांक, कमलदीप मौर्य और शशि भारती को गिरफ्तार किया जा चुका है।