water tank - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लापरवाही: पानी की टंकी जर्जर, व्यर्थ बह रहा अमृत
खानपुर।  खानपुर देवपुरा गांव में कई दिनों से पानी की टंकी जर्जर अवस्था में है। जिसमें से पानी का रिसाव हो रहा है, यहां से सभी गांव के ग्रामीण को पानी की आपूर्ति इस टंकी से ही होती है। जिसका उपयोग पीने खाने ,स्नान आदि में किया जाता है, लेकिन समस्या यह है इनका निर्माण हुए कई समय हो गया है, जिस कारण इनकी समय पर मरम्मत नहीं होने से इनमें पानी का रिसाव होने समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने ग्रामीणों कई बार पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ता हैं। लगभग 70 घरों से इसी टंकी से पानी की पूर्ति होती है, लेकिन टंकी की मरम्मत नहीं होने से इनमें कई जगह से पानी रिसाव हो रहा है और पाइप व नल खराब स्थिति में होने से व्यर्थ में जल बह रहा है। पानी की टंकी के आसपास पानी इकठ्ठा होने से कीचड़ जमा हो गया है। दिन रात पानी टंकी में से बहने के कारण समय पर पानी नहीं मिल पाता । जिस कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है।   यहां पर ट्यूबवेल भी है लेकिन पानी सही नहीं होने के कारण ग्रामीण इसे काम में नहीं लेते है। पानी की टंकी पर सफाई करने की तारीख तो लिख गए हैं, लेकिन टंकी की सफाई 2 साल से नहीं होने के कारण इसके अंदर मलवा जम गया है, जिसे मौसमी बीमारियां का खतरा बना रहता हैं। टंकी पर जाने के लिए अंदर की सीढ़ियां टूटी हुई है, जिस कारण ग्रामीण लोग अंदर जाकर इनकी सफाई भी नहीं कर सक ते। अभी मौसमी बीमारियों को दौर चल रहा है ऐसे यदि स्वच्छ पीने का पानी अगर ग्रामीणों को नहीं मिल पानी है तो ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

तुरंत पानी की टंकी को चेक करवाकर मरम्मत व सफाई करवा दी जाएगी। समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
- मुस्ताक पठान खानपुर,पीएचईडी जेईएन

खस्ताहाल टंकी : रिस रहा अृमत जल
टंकी से लगातार टोटी नहीं होने के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है, समस्या का समाधान होना चाहिए।
- कन्हैयालाल, ग्रामीण

पानी के बिना आदमी का जीवन व्यर्थ है और यहां पर इतना गंदा पानी आ रहा है जिसको पीने से बीमारी बढ़ने की समस्या है इसका तुरंत समाधान किया जाए।
- चंद्रकला बाई, ग्रामीण

यहां पर पानी की टंकी कम से कम 2 साल से साफ नहीं हुई है, जिस पर जाने कितने कीड़े मकोड़े जमा हो गए हैं, जिनसे मलेरिया और डेंगू फैलने की संभावना है।
- आशिक वर्मा, ग्रामीण

लगभग 2 साल से टंकी की सफाई नहीं हो रही है और सफाई की तारीख डाल चुके लेकिन सफाई करने नहीं आए ।
- रामपाल, समाजसेवी

इस गांव में लगभग 151 आदमी जुड़े हुए हैं, जो पानी की आपूर्ति इसी टंकी से करते हैं, और यदि टंकी साफ नहीं है तो बीमारियों का परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ सकता है।
- राजाराम, ग्रामीण

हमने बहुत सी बार टंकी की समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
- रमेशचंद, ग्रामीण

असर खबर का-कोटा विवि में 1 फरवरी से शुरू होगी केंटीन, 6 माह में बनेगी पानी की टंकी
कोटा। कोटा विश्वविद्यालय में दो साल से बंद पड़ी 34 लाख की केंटीन का संचालन एक फरवरी से शुरू किया जाएगा। केंटीन शुरू होने से विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को राहत मिल सकेगी। विद्यार्थियों को अब अल्पहार के लिए एक किमी दूर दुकानों के चक्कर काट भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दैनिक नवज्योति द्वारा छात्रहित में लगातार खबरें प्रकाशित कर विद्यार्थियों की ज्वलंत समस्याओं के प्रति विवि के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। इसी का नतीजा है कि दो साल से बंद पड़ी लाखों की केंटीन शुरू होने जा रही है। वहीं, परीक्षाओं व परिणामों से संबंधित समस्याओं के समाधान का भी मार्ग प्रशस्त्र किया। दरअसल, विश्वविद्यालय में बुधवार को विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा की अध्यक्षता में सभी विभागों-अनुभागों के अधिकारियों व प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विश्वविद्यालय व अन्य महाविद्यालयों में अध्ययनरत नियमित एवं स्वयंपाठी छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याओंं पर चर्चा की गई। साथ ही समाधान को लेकर महत्वपूर्ण निम्नलिखित निर्णय लिए गए।

बैठक में यह लिए निर्णय
- विवि परिसर में केंटीन का संचालन 1 फरवरी से शुरू किया जाएगा।
- परीक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए परीक्षा नियंत्रक द्वारा एजेंसी कार्मिकों की नियमित बैठक लिए जाने पर सहमति बनी।
- निमार्णाधीन पानी की टंकी का काम आगामी 6 माह में पूर्ण करवा दिया जाएगा।
- कन्या छात्रावास अधीक्षक द्वारा फर्नीचर खरीद व पानी की समस्या को लेकर अभी कन्या छात्रावास शुरू करने में असहमति व्यक्त की गई।
- विवि में फर्नीचर की कमी है। जल्द ही 1000 टेबल-कुर्सी खरीद किए जाने पर सहमति बनी।
- विवि के नियमित कार्मिकों के लिए रजिस्टेÑशन किया हुआ है और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन के लिए विभागाध्यक्ष की सहमति आवश्यक बताई।
- कम्प्यूटर एवं लैपटॉप को शीघ्र क्रय करने के लिए दोनों पत्रावली क्रय समिति की बैठक में रखी जाए।
- सभी विभागों-अनुभागों के लिए विभिन्न उपापन के लिए तैयार करवाकर क्रय समिति से स्वीकृत कराये जाने पर सहमति बनी।
- नागार्जुन भवन में द्वितीय तल पर स्थापित दो वाटर कूलर में से एक  प्रथम तल पर रसायन शास्त्र एवं भौतिक शास्त्र विभाग दोनों विभागों के स्तर पर समन्वय किया जाए।
- विवि  सम्पदा अधिकारी व कुलानुशासक को सम्पूर्ण विवि परिसर का निरीक्षण कर पाई गई खामियों के समाधान किए जाने की सख्त हिदायत दी गई।

तीन यूटीबी नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े, समझाइश कर उतारा
जयपुर। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास पानी की टंकी पर तीन यूटीबी नर्सिगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए। नर्सिंगकर्मियों के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे वार्ता का दौर शुरू हुआ। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से नीचे जाल बिछाने और एम्बुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाएं कराई गई। एसएचओ ममता मीणा ने बताया कि करीब दोपहर बारह बजे रामलखन गहलोत पुत्र प्रेमराज निवासी नागौर, देवेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह महामंदिर जोधपुर और गुलाब सिंह पुत्र बाबूलाल माताजी का मंदिर जोधपुर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। मोाबाइल से उनसे वार्ता का दौर का चला और वे करीब डेढ़ घण्टे बाद नीचे उतर आए। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी बजाज नगर थाना इलाके में दो लड़के पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।

क्या हैं मांगें
यूटीबी भर्ती-2020 की जांच निष्पक्ष कराई जानी चाहिए, जिससे से भर्ती में हुई गड़बड़ियों के बारे में जानकारी सामने आएगी। हाईकोर्ट ने सरकार को 5 नवंबर, 2024 को वेतन भुगतान करने का आदेश किया था, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से कोई भी दिशा-निर्देश नहीं दिए गए। कर्मचारियों की सेवावृद्धि, विभाग द्वारा अन्य जिलों की सेवावृद्धि के अनुसार निरन्तर रखा जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।

इनका कहना है
तीन नर्सिंगकर्मियों के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस ने वार्ता का दौर चलाया, जिसमें सहमति बनने पर वे नीचे आ गए। उनकी चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ मैम से वार्ता कराई गई।
-तेजस्वनी गौतम, डीसीपी पूर्व जयपुर

नहीं बुझ रही प्यास, पानी की टंकी नकारा
उन्हैल। छोटी सुनेल ग्राम पंचायत उन्हैल गांव में सर्दी में भी ग्रामीणों पर पेयजल संकट छाया हुआ है। जानकारी अनुसार उन्हैल छोटी सुनेल क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए पानी की समस्या बनी हुई है। पानी की समस्या के चलते आमजन के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है। एक तरफ तो घर घर पेयजल योजना की बाते की जा रही है वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को पेयजल संकट का दंश झेलना पड़ रहा है। पानी की समस्या के चलते ग्रामीण हैण्डपम्प व बोरवेल, कुएं बावड़ी के भरोसे ग्रामीण है लेकिन उन्हैल छोटी सुनेल क्षेत्र में पानी की सुविधा के लिए पानी की टंकी लगा रखी है, जिसके जरीए ग्रामीणों को पानी समय समय पर पहुंचाया जाता है लेकिन फिलहाल इस पानी की टंकी में तकनीकी खराबी के चलते पानी नहीं भरा जा पा रहा है जिसके के कारण ग्रामीणों को पानी समय पर नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों को दूर दराज से पानी लाने की मजबूरी बनी हुई है। ग्रामीण कारू लाल नागर, अरबाज लाला, कालू, अनिल, पंकज आदि ने बताया कि पिछले 3 दिनों से गांव की पेयजल टंकी में पानी नहीं भराने से ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर दराज के गांव से कुओं व हैंडपंप से पानी लाने मजबूर होना पड़ रहा है।

इनका कहना है...
आगे से पानी सप्लाई नहीं आ रही है, जिसके कारण मैं पानी सप्लाई नहीं कर पा रहा हूं।
- नेन सिंह, नल सप्लायर कर्मचारी

पानी की समस्या ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है जिसके कारण ग्रामीणों के सभी कार्य प्रभावित हो रहे है जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
- पंकज ग्रामीण

3 दिन से नल नहीं आने के  कारण 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
- अनिल ग्रामीण

पानी की समस्या को लेकर जो भी मामला है इसको जल्द दिखाता हूं।
- कमल, प्रभारी  गागरिन पेयजल परियोजना

हर बार कागज भिगो रहा टंकी का प्रस्ताव
कोटा। नगर निगम की ओर से हर साल आयोजित होने वाले दशहरा मेले के दौरान करीब एक माह के भीतर लाखों लोग दशहरा मैदान में आते हैं। उन्हें पीने  व अन्य कामों के उपयोग में आने वाले पानी की सुविधा देने के लिए पिछले कई सालों से पानी की टंकी बनाने का प्रस्ताव तो तैयार होता है लेकिन टंकी अभी तक नहीं बनी। इस बार भी मेला समिति की पहली बैठक में फिर से टंकी बनाने का निर्णय किया गया है। नगर निगम की ओर से 131 वां राष्ट्रीय दशहरा  मेला 3 से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों रावण दहन से लेकर करीब 20 से 25 दिन तक शहर ही नहीं दूरदराज तक से हजारों लाखों लोग रोजाना दशहरा मैदान में आते हैं। उन लोगों की सुविधा के लिए मैदान में जगह-जगह पर पीने के पानी के साथ ही जन सुविधा के उपयोग में आने वाले पानी की व्यवस्था तो है। लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। ऐसे में नगर निगम की ओर से पिछले कई सालों से मेला समिति की बैठक में दशहरा मैदान में पानी की टंकी बनाने का निर्णय व प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन वह टंकी अभी तक नहीं बनी है। इस बार 2 अगस्त को हुई मेला समिति की पहली बैठक में फिर से पानी की टंकी बनाने का निर्णय किया गया।

50 हजार लीटर की टंकी, 50 लाख होगा खर्चा
नगर निगम की ओर से दशहार मैदान में पानी की टंकी बनाने पर करीब 50 लाख रुपए का खर्चा होगा। करीब 50 हजार लीटर की टंकी बनाने में दो माह से अधिक का समय लगेगा। वह भी निर्माण का कार्यादेश जारी होने के बाद। अभी तक तो समिति में निर्णय लिया है। उस निर्णय की पालना में जितना समय लगेगा उससे पहले तो मेला ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस बार यदि टंकी बन भी जाती है तो वह मेले के दौरान लोगों के काम नहीं आ पाएगी।

यू मार्केट के टैंक से आ रहा पानी
नगर निगम कोटा दक्षिण के एक्सईएन ए.क्यूु कुरैशी ने बताया कि दशहरा मैदान में वर्तमान में यू मार्केट के टैंक से पानी की सप्लाई की जा रही है। वह भी पम्प के माध्यम से हो रही है। ऐसे में यदि बीच में लाइट गुल हो जाए तो पानी बंद हो जाता है। उसे 24 घंटे बनाए रखने के लिए टंकी बनाने का निर्णय लिया गया है। यह टंकी मैदान में ऊंचे हिस्से में बनाई जाएगी। हालांकि इसे बनाने में समय लगेगा। पहले भी इसे बनाने का निर्णय हुआ था लेकिन स्थायी काम होने से उत्तर दक्षिण निगम में खर्च को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी।

इनका कहना है
दशहरा मैदान में आने वाले हजारों लाखों लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैदान में पानी की टंकी बनाने का निर्णय किया गया है। टंकी बनाने में समय लगेगा। जिससे उसका उपयोग इस बार मेले के दौरान किया जाना मुश्किल है लेकिन टंकी बनकर तैयार हो जाएगी तो अगले मेले में काम आएगी। लेकिन पिछले सालों की तरफ यदि प्रयास व शुरुआत ही नहीं करेंगे तो यह कभी नहीं बन पाएगी। इस बार मेले को भव्य तरीके से बनाने का प्रयास रहेगा। विशेष रूप से आमजन व दुकानदारों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- विवेक राजवंशी, अध्यक्ष दशहरा मेला आयोजन समिति

नलों से नहीं पहुंच रहा पानी लेकिन समय पर पहुंच रहा बिल
राजपुर। समीपवर्ती क्षेत्र के खांडा सहरोल ग्राम पंचायत के मामोनी गांव में करोड़ों रुपए की लागत से 2 वर्ष पहले बनाई गई जनता जल योजना की हवाई पानी की टंकी कुछ दिनों तक उपभोक्ताओं के घरों में नलों से पानी पहुंचा रही थी। उसके बाद 5 महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है। नल शोपीस मात्र बनकर रह गए हैं लेकिन उल्लेखनीय बात तो यह है कि 5 महीने से मामोनी गांव के ग्रामीणों के घरों में नलों से पानी नहीं पहुंच रहा है और नल सप्लाई का बिल नियमित तरीके से हर महीने समय पर पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीण अचंभित हैं। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है। जगदीश, सोम, मुकेश, हरीश, घनश्याम, नाथूलाल, प्रेमचंद सांवरिया आदि ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के लिए मारामारी बनी हुई है। गांव में एक ही ट्यूबवेल संचालित है। जिस पर पानी पानी भरने वालों की सुबह-शाम देर रात्रि तक भीड़ लगी रहती है। कई बार तो पानी भरने को लेकर लड़ाई झगड़े की नौबत तक आ जाती है इसी बीच अगर बिजली गुल हो जाती है तो घण्टो तक रात के अंधेरे में पानी के इंतजार में काली रात करनी पड़ती है।

जनता जल योजना की ट्यूबवेल खराब
इस संबंध में सरपंच धनराज मेहता ने बताया कि जनता जल योजना की ट्यूबवेल खराब है। बजट के अभाव में बिल जमा नहीं होने से डीपी उठाकर बिजली विभाग के कर्मचारी ले गए थे। अभी डीपी मंगवा जाएगी इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई है। गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में भी विभाग की अधिकारियों को अवगत करा दिया है। ग्राम विकास अधिकारी रोशन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर नहीं है। बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की गई है। ट्रांसफार्मर आते ही कनेक्शन जोड़कर नल सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।

ग्रामीण इधर-उधर से कर रहे पानी का जुगाड़
एक और तो सरकार एवं जिला प्रशासन सहरिया क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने की हिदायत देने में लगे हुए हैं लेकिन मामोनी गांव में विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही व मनमानी के चलते भीषण गर्मी में पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। लोग आवश्यकता के अनुरूप इधर-उधर से पानी का जुगाड़ कर रहे हैं तथा गांव में एक ही ट्यूबवेल चालू है जो लाइट आने पर ही संचालित होती है। उस पर भी पानी भरने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है।

पानी भरने को लेकर होते है लड़ाई झगड़े
वहीं पानी भरने को लेकर कई बार लड़ाई झगड़ा भी उत्पन्न हो जाते है। पानी की समस्या गांव में करीब 5 महीने से बनी हुई है इसको लेकर कई बार जनप्रतिनिधि और अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। लोगों के घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है लेकिन हर महीने पानी का बिल लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इसको लेकर ग्रामीण परेशान है और यह कौतूहल का विषय भी बना हुआ है। लोगों ने जिला प्रशासन से पानी की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।

नलों में पानी आए बिना ही पहुंच रहे बिल
ग्रामीणों का कहना है कि नलों में पानी तो आ नहीं रहा फिर बिल कैसे आ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदार कर्मचारियों अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पानी के लिए भीषण गर्मी में त्राही त्राही मची हुई है। मामोनी गांव में करीब 1500 लोग निवास करते हैं तथा एक ही से 1500 लोगों की प्यास बुझा पाना मुश्किल साबित हो रहा है और पानी टंकी का निर्माण दो वर्ष पहले हुआ था इसे हर घर में नल कनेक्शन दिया गया था लेकिन करीब डेढ़ साल तक नियमित नल से पानी लोगों के घरों में पहुंचा उसके बाद नलों में अभी तक करीब 5 महीने से पानी नहीं पहुंचा है नल शोपीस मात्र बनकर सूखे पड़े हुए हैं।

गांव में पानी की समस्या विगत पांच महीने से बनी हुई है। भीषण गर्मी में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। पानी की समस्या को लेकर हर घर में परेशानी हो रही है। जिम्मेदार मामले को लेकर गंभीर नहीं है।
- राजेंद्र प्रसाद सेन, ग्रामीण।

मामूनी गांव में 2 वर्ष पहले पानी टंकी का निर्माण हुआ था कुछ महीने नलों में पानी आया था लेकिन अब नल शो पीस मात्रा बने हुए हैं। दूरदराज क्षेत्र से लोग बाग पानी ला रहे हैं। पानी की समस्या से लोग परेशान हैं।
- फूलचंद, ग्रामीण।

5 महीने से नलों में पानी नहीं आ रहा है लेकिन जनता जल योजना के कर्मचारी हर महीने नल उपभोक्ताओं तक पानी के बिल पहुंचा रहे हैं। इसके चलते लोगों में रोष बना हुआ है।
- पवन ओझा, ग्रामीण।

पानी की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करा रखा है। ट्यूबवेल खराब है। बिल जमा नहीं होने के कारण ट्रांसफार्मर उतार ले गए हैं। ट्रांसफार्मर लाने को अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
- धनराज मेहता, सरपंच खांडा सहरोल।

जनता जल योजना से गांव में पानी की सप्लाई होती थी लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। डीपी मंगवा ली हैं। जल जीवन मिशन के तहत जल्दी पानी सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
- रोशन सिंह, सहायक ग्राम विकास अधिकारी, खांडा सहरोल।

क्षतिग्रस्त पेयजल टंकी से बर्बाद हो रहा अमृत
राजपुर। आदिवासी अंचल क्षेत्र में इस वर्ष बारिश कम होने के चलते नदी, तालाब में पानी की मात्रा कम है। ऐसे में लोग पानी की तलाश में इधर-उधर सर्दी के मौसम में ही भटक रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते क्षतिग्रस्त हो रही पानी की टंकी से सैंकड़ों लीटर व्यर्थ बह रहे पानी की बबार्दी हो रही है। इसको लेकर कोई जिम्मेदार ध्यान देता नजर नहीं आ रहा है।

लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते अमृत की बबार्दी दिन-रात होती रहती है इसको लेकर सरपंच, ग्रामसेवक और वार्ड पंच सहित जागरूक ग्रामीण कोई तत्परता दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। कॉलोनी गांव में लाखों रुपए की लागत से बनाई गई पानी की टंकी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे सैंकड़ों लीटर पानी की बबार्दी हो रही है। पानी की बर्बादी के चलते आम रास्ते पर कीचड़ गंदगी जमा हो गई है। इससे मच्छरों की तादाद में भी बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आने संभावना बनी हुई है। लोगों ने जिम्मेदारों से पानी की बर्बादी पर रोक लगाने एवं क्षतिग्रस्त पानी की टंकी की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि पानी की बबार्दी रुक सके।

हर तरफ कीचड़ और गंदगी
कलोनी गांव पानी की बर्बादी के चलते आम रास्ते पर कीचड़ गंदगी हो चुकी है। साथी पानी की टंकी से व्यस्त पानी की बर्बादी को लेकर कोई जागरूक दिखाई नहीं दे रहा है। पानी भरने वाले लोग भी यहां पहुंचते हैं तो टंकी के आसपास कीचड़ गंदगी जमा है , जो पानी भरकर ले जाते हैं तो कई बार इस कीचड़ गंदगी में दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं। उसके बावजूद भी मामले को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है।

कई दिनों से टंकी क्षतिग्रस्त हालत में है। जिससे टंकी से पानी का रिसाव हो रहा है। रिसाव से पानी की बर्बादी हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
- रामकिशन, निवासी, कॉलोनी।

हम टंकी के पास लगे नल से पानी भरने जाते है लेकिन टंकी के आसपास व्यर्थ बह रहे पानी से कीचड़ फैला हुआ है। जिससे हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
- कलावती बाई, निवाासी, कॉलोनी।

यह पानी की टंकी पीएचडी विभाग की है या पंचायत प्रशासन की। मामले की जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- धनसिंह, विकास अधिकारी, शाहाबाद।

कड़ाके की सर्दी में भी जलसकंट तो गर्मी में क्या होगा हाल ?
समरानियां। भीषण गर्मी में तो जल संकट हो तो माना जा सकता है लेकिन समरानियां के ग्राम पंचायत ढ़िकवानी में तो लोग कड़ाके की सर्दी में पानी को तरस रहे है। करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी केन्द्र सरकार की हर घर नल योजना सफल होती नहीं दिख रही है। क्षेत्र में करोड़ों की लगात से बनी जलदाय विभाग की पानी टंकी की मोटर पिछले छ: महीने से खराब है। जिससे ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। यहीं नहीं गांव में पाइप लाइन भी अधूरी छोड़ दी गई है जिससे घर-घर पानी का सपना अधूरा सा लग हो रहा है। ग्रामीणों ने राजस्थान जन संपर्क 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन वहां से भी उचित समाधान नहीं मिला वहीं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों का भी ध्यान आकृष्ट कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की लेकिन समस्या की और कोई ध्यान नहीं दिया गया। मालूम हो कि केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर इस समय लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपए की लागत से पानी टंकी बनाने का काम कर रही है।  पिछले 2 वर्ष से संचालित इस योजना में करोड़ों रुपये की लागत से पानी टंकी की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों की मानें तो कुछ ही दिन नलों से पानी आया वह भी ग्रामीणों ने अपने स्तर से पंप संचालन कर पानी सप्लाई की व्यवस्था की लेकिन देखरेख के अभाव में पिछले 6 माह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है ।

पानी की मोटर 6 माह पूर्व जल गई थी
ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर का संचालन सही तरीके से नहीं किया जाता जिस वजह से पंप हाउस का स्टार्टर मोटर दोनों जल गये है जिसे अभी तक सुधारा नहीं गया है। पंप संचालन के लिए किसी व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए जिसकी नियुक्ति अभी तक नहीं की गई है एवं टंकी के चारों और बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं किया गया है जिस वजह से उपकरण खुले में रखे हुए हैं। देखरेख के अभाव में मोटर एवं अन्य उपकरण जल्द खराब हो जाते हैं जिसको समय पर सही नहीं किया जाता और लोग पानी को लेकर परेशान होते हैं। आगे बताया कि ठेकेदार द्वारा पाईप लाइन पूरे गांव में नहीं डाली गई। कुछ जगह पाईप लाईन डालकर इतिश्री कर दी गई जिसके लिए ठेकेदार से बोला भी लेकिन ग्रामीणों की बात को अनसुना कर दिया गया। अब स्थिति यह की कुछ घरों तक तो पानी पहुंच जाता है लेकिन कुछ घर तो आज तक हलक सुखाएं बैठे हैं। आगे बताया की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो गांव खुशी हुई की पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा हर घर पानी पहुंचेगा लेकिन निराशा हाथ लगी टंकी से पानी की सप्लाई कुछ ही दिनों हुई इसके बाद से सप्लाई बंद है नलों में पानी की जगह कचरा जमा हो गया है इस बर्ष बारिश कम हुई है जब सर्दी में यह स्थिति है तो गर्मियों में क्या होगा।

ग्रामीणों का दर्द
कुछ दिन तो टंकी से पानी आया लेकिन अब लगभग चार से छह माह से यह टंकी सूखी पड़ी है पता नहीं क्या हो गया हमें पानी की परेशानी आ रही है।
- चम्पा बाई, ढिकवानी

पांच माह से पानी की टंकी सूखी पड़ी है। चार-पांच बार शिकायत भी की लेकिन समाधान नहीं हुआ मोटर खराब पड़ी हुई है। संबंधित विभाग से मांग है मोटर ठीक करवाएं ताकि लोगों राहत मिल सके।
- माणक वैष्णव, ढिकवानी

इनका कहना है
पेयजल टंकी जल जीवन मिशन के तहत बनी है। टंकी को बने लगभग 2 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जलदाय विभाग द्वारा टंकी पंचायत को सम्भला दी गई है। टंकी के संचालन के लिए एक कार्यकारिणी बनाई जाती है जो टंकी का संचालन करती है। फिर भी मैं बात करूंगा और समस्या का समाधान किया जाएगा।
- पुष्पेंद्र सिंह, एईएन,पीएचईडी शाहाबाद

85 लाख की लागत से बनी पानी की टंकी, फिर भी प्यासे हैं लोग
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद पर सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत शाहाबाद कस्बे में लगभग 85 लाख रुपए खर्च करके सरकार द्वारा कार्यकारी एजेंसी ठेकेदार के माध्यम से काम कराया गया। जिसमें तीन बड़े कुओं का निर्माण एवं मंदिर के पास पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। जिससे राजपुर रोड बस्ती  आदि को पानी मिल सके परंतु सरकार द्वारा इतनी धनराशि खर्च करने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। राजपुर रोड की तरफ सरकार द्वारा नई पाइपलाइन डाली गई तो लोगों को उम्मीद लगी थी कि अब नलों के माध्यम से पानी मिलेगा।

20 से 25 परिवारों को आज भी नहीं मिल पा रहा पानी
सरकार द्वारा ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डाली गई एवं लोगों के कनेक्शन भी कर दिए गए परंतु राजपुर रोड बस्ती तरफ लगभग  20 से 25 परिवारों को आज भी पानी नहीं मिल पा रहा है। कनेक्शन होने के बाद सिर्फ तीन दिन तक पानी आया। इसके बाद पानी विगत 15 दिनों से बिल्कुल भी नहीं आ रहा है। जिससे राजपुर रोड क्षेत्र के लोगों में गुस्सा बना हुआ है। जिसमें सबसे अधिक महिलाएं पानी के लिए परेशान हो रही हैं।

टंकी निर्माण के बाद नहीं हुई साफ-सफाई
कस्बे के मनोज सोनी, मधुकांत मित्तल, हरिशंकर शर्मा, सुरेश सोनी सहित दर्जनों ने बताया कि कंकाली मंदिर माता के पास नवीन टंकी का निर्माण किया गया है जो पहाड़ी के नीचे बनी हुई है परंतु टंकी निर्माण के बाद मलबा आदि में रोड पर फेंक दिया गया है जिसकी साफ सफाई नहीं की गई और न ही टंकी के चारों तरफ बाउंड्री की गई। जिससे टंकी आदि की सुरक्षा पर भी समस्या आ सकती है जबकि मलबा पड़ा होने के कारण रोजाना लोगों को मुसीबत बना हुआ है।

राजपुर रोड बस्ती को भी नहीं मिल रहा पानी
राजपुर रोड निवासी गुड्डी बाई, सुशीला बाई, पूनम सरोज एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि हम जब से इधर रह रहे हैं। पानी की समस्या बनी हुई है पहले पाइप लाइन नहीं थी नई टंकी का निर्माण हुआ। पाइपलाइन डाली गई तो सबसे ज्यादा खुशी हम लोगों को हुई थी क्योंकि सबसे अधिक समस्या पानी की थी परंतु अब टकी निर्माण पाइपलाइन कनेक्शन आदि होने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है बिल्कुल भी नल नहीं आ रहे एवं पास में लगा हुआ हैंडपंप भी खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में आसपास के कुआं से पानी लाकर अपनी दैनिक दिनचर्या चल रहे हैं। कई बार इस समस्या की शिकायत भी की जा चुकी है परंतु कोई भी ध्यान देने वाला नहीं है।

सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च करके नई पाइप लाइन टंकी आदि बनाई गई कनेक्शन भी किए गए परंतु नल सिर्फ तीन दिन आए थे। इसके बाद एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा। इसके चलते हमें सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-  सुशीला, राजपुर रोड बस्ती, शाहाबाद।

इनका कहना है
कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है। जिससे हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- सरोज, ग्रामीण।

पानी के बिना परेशानियां आ रही है। जब सरकार द्वारा लाखों रुपए हर घर पानी पहुंचाने के लिए खर्च किए गए हैं। परंतु लापरवाही के चलते हमें पानी नहीं दिया जा रहा। बिना पानी के हमारे दैनिक दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे है।
- गुड्डी बाई, निवासी राजपुर रोड बस्ती, शाहाबाद।

जब कुएं में पानी नहीं है तो टंकी का निर्माण क्यों किया गया। सर्दियों में हमें पानी नहीं मिल रहा। गर्मियों में तो और अधिक हालत खराब हो जाएगी इसलिए जिला कलक्टर से मांग करते हैं कि जैसे भी हो हमें नालों के माध्यम से पानी मिले।
- पूनम, निवासी, राजपुर रोड बस्ती।

कंकाली माता मंदिर के समीप मलबा आदि के बारे में संबंधित विभाग को साफ-सफाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
- लोकेश माली, सरपंच, ग्राम पंचायत शाहाबाद।

राजपुर रोड कंकाली माता मंदिर के पास बनी टंकी का कंपोज क्लियर नहीं है। जैसे ही क्लियर होगा। लोगों को पानी मिलेगा। कहीं कोई समस्या नहीं आएगी। जितने भी नल कनेक्शन हैं। सभी को पानी मिले इसका प्रयास हमारा रहेगा।
- महेश मालव, एईएन, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिक विभाग, शाहाबाद।

पति संग पानी की टंकी पर चढ़ी सरपंच, प्रशासन की धड़कन बढ़ी
लालसोट। ग्राम पंचायत चांदसेन सरपंच कौशल्या देवी, पति महेश मीणा के साथ शनिवार सुबह ग्राम पंचायत से अतिक्रमण हटाने और मारपीट के मामले में अतिक्रमियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जमात स्थित नवीन बस स्टैंड पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलने पर एडीएम रामकिशोर मीणा, एसडीएम बृजेंद्र मीणा, डिप्टी एसपी अरविंद गोयल, दौसा डिप्टी कालूराम मीणा, तहसीलदार मदन लाल मीणा, सीआई नाथू लाल मीणा, मंडावरी थाना अधिकारी रामपाल मीणा,झांपदा थाना प्रभारी रिछपाल सिंह मय पुलिस जाप्ते मौके पर पहुंचे। इस दौरान टंकी पर चढ़ी सरपंच ने प्रशासन को चेतावनी देते कहा है कि अगर 12 बजे तक मांगें नहीं मानी गई तो दोनों टंकी के ऊपर से कूदकर जान दे देंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस की ओर से टंकी के नीचे जाल बिछाया गया। इस बीच भाजपा नेता रामबिलास डूंगरपुर, हरकेश मटलाना, पूर्व सरपंच शंभू यादव, जिला परिषद सदस्य रामप्रसाद बगड़ी, श्याम सिंह मीणा बड़कापाड़ा,बलराम बैरवा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मामले को लेकर  प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। रामबिलास डूंगरपुर ने कहा कि महिला सरपंच के साथ मारपीट एवं प्रभावशाली लोगों की ओर से पंचायत की आबादी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जाना, प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं किया जाना अतिक्रर्मियों को खुला संरक्षण देना साबित हो रहा है।

उल्लेखनीय है, कि सरपंच कौशल्या देवी करीब 2 माह पहले श्यामपुरा रोड पर ग्राम पंचायत की भूमि पर  अतिक्रमण कार्य को रुकवाने गई थी। इस दौरान अतिक्रमियों ने सरपंच के साथ मारपीट कर दी। सरपंच का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर सुनवाई नहीं होने पर विवश होकर सरपंच अपने पति के साथ शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। सरपंच ने बताया कि खसरा नं. 534 पर आरोपियों ने सन्-2015 में पक्का निर्माण कर अतिक्रमण का प्रयास किया था। मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों की ओर से भूमि पर वापस 6 अगस्त को निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिस पर निर्माण को रुकवाने के लिए पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। इस दौरान आरोपियों ने गाली.गलौज करते उनके साथ मारपीट की। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस को 5 सितम्बर वापस आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई लिए लिखा गया। 6 सितम्बर को डीजी, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, थानाधिकारी और एसीबी को शिकायत की गई। बावजूद अतिक्रमण और आरोपियों के खिलाफ  अभी कार्रवाई नहीं हुई है। अंत में पुलिस एवं प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद 12 घंटे बाद सरपंच दम्पती टंकी से नीचे उतरे, तब जाकर पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।

वार्ता में इन मुद्दों पर बनी सहमति
मामले को लेकर एडीएम रामकिशोर मीणा, एसडीएम बृजेंद्र मीणा, डिप्टी अरविंद गोयल एवं कालूराम मीणा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ भाजपा नेता रामबिलास डूंगरपुर, हरकेश मटलाना, शंभू यादव बलराम बैरवा सहित अन्य लोगों के साथ हुई वार्ता में चार मुद्दों पर सहमति बनी। जिसमें सीआरपीसी के तहत 145 का इस्तगासा सोमवार को लालसोट पुलिस की ओर से पेश किए जाने, ग्राम पंचायत की ओर से निर्धारित विधिक प्रक्रिया का अनुसरण कर अतिक्रमी को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने एवं जरूरत पड़ने पर एसडीएम एवं पुलिस उपाधीक्षक से जाब्ता मांगा जाएगा।  एक जनवरी तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं टंकी पर चढ़ी सरपंच एवं पति महेश के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सहमति बनने के बाद सरपंच एवं उनके पति टंकी से उतरे। इस दौरान दिनभर मौके पर लोगों की भारी भीड़ बनी रही।

कबड्डी मैच के निर्णय से खफा खिलाड़ी पानी की टंकी पर चढ़ा
रामगढ़ पचवारा। ब्लॉक स्तरीय ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान कबड्डी मैच में  निर्णय से नाराज खिलाड़ी निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जा चढ़ा, जिसके चलते प्रशसन के हाथ पाव फूल गए। बाद में पुलिस ने टंकी पर चढ़कर खिलाड़ी को समझा कर नीचे उतारा। गोपालपुरा व सोनड टीम के बीच कबड्डी  पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला चल रहा था कि इसी दरमियान निर्णयक के फैसले को लेकर दोनों टीमें आमने सामने हो गई, जिसके चलते मैच काफी देर तक रुका रहा।  मामले को लेकर एसडीएम नीतू करोल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने समझाइश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद  कमेटी ने मोबाइल पर वीडियो देख कर सोनड़ टीम को राहत दे दी, जिससे नाराज गोपालपुरा की टीम खेल मैदान से बाहर चली गई।

आयोजकों ने खिलाड़ियों को समझा कर मैच दोबारा शुरू कराने का प्रयास किया लेकिन गोपालपुरा टीम के खिलाड़ी राजी नहीं हुए। इसके बाद कमेटी ने सोनड़ टीम को विजेता घोषित कर दिया। इसके बाद फैसले से नाराज  खिलाड़ी जितेश कुमार मीना निकट स्थित निर्माणाधीन पानी की टंकी पर जा चढ़ा, जिसके चलते मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि सहित प्रशासन के हाथ पाव फूल गए। बाद में  पुलिस के जवान टंकी पर चढे एवं खिलाड़ी को समझा कर नीचे उतारा।

कुएं पर बने पानी के हौज में उतरे चार युवकों की मौत
नसीराबाद/श्रीनगर।नसीराबाद के निकटवर्ती लवेरा गांव स्थित एक खेत के कुएं के पास बने हुए पानी के हौज में रहस्यमय परिस्थिति में अचेत होकर गिरे बच्चे को बचाने के प्रयास में चार की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 4 अचेत हो गए। हादसे में अचेत युवकों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। चारों मृतक युवक एक ही परिवार के होने के कारण गांव में सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार लवेरा निवासी महेंद्र गुर्जर पुत्र रतनलाल ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि हरदेव गुर्जर के खेत पर कुएं के निकट पानी का हौज बना है। उस हौज में पानी लेने के लिए 12 वर्षीय सुरेंद्र पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस दौरान बेहोशी का आभास होने पर वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आस पास काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संभावना जताई जा रही है कि हौज का ढक्कन खोलने के बाद आई दुर्गंध से सुरेन्द्र अचेत होकर हौद में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक आठ व्यक्ति उस हौज में उतरते चले गए। बेहोशी का हालत में होने के कारण उन्हें कड़ी मशक्कत करके हौज से बाहर निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच करके हरदेव गुर्जर के पुत्र 32 वर्षीय शैतान गुर्जर एवं 21 वर्षीय शिवराज गुर्जर सहित हरदेव गुर्जर के भाई श्रवण गुर्जर के पुत्र 27 वर्षीय महेंद्र गुर्जर एवं 37 वर्षीय देवकरण गुर्जर की जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र, शेरू और रतन को उपचार के लिए अजमेर रेफर कर दिया जबकि धनराज का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार जारी है। हौज में चार युवकों की मौत के समाचार सुनते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पूनम भरगड़, सदर पुलिस थानाधिकारी हेमराज, सिटी पुलिस थानाधिकारी कल्पना सिंह राठौड़, श्रीनगर पुलिस थानाधिकारी गणपत सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के साथ चिकित्सालय और घटनास्थल पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की।

पानी के विषाक्त या रसायनयुक्त होने की आशंका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने हौज में से पानी का नमूना लेकर जांच करने के लिए भिजवाया है। उन्होंने जानकारी दी कि यह पानी का हौज लगभग 8 फुट गहरा और 6 गुना 10 फुट लंबा चौड़ा है। जिसमें लगभग साढ़े 3 फुट पानी था। हौज में इतना कम पानी होने के कारण किसी भी व्यक्ति की डूबने से मृत्यु नहीं हो सकती। कुएं पर बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। इस कारण पानी में करंट आने की संभावना भी नहीं है। पानी में कुछ दुर्गंध का आभास किया गया और जिन व्यक्तियों ने उस हौज के पानी में उतरकर उनको बाहर निकाला। उनके हाथ में पहने हुए चांदी के कड़े काले पड़ गए। जिससे आशंका है कि पानी में विषाक्त होने के कारण उसकी विषाक्त दुर्गंध से इतना बड़ा हादसा घटित हो गया।

मुआवजे की मांग को लेकर दिया धरना
मृतक एवं घायल युवकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीण चिकित्सालय के सामने सड़क पर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि जिला कलेक्टर मौके पर आकर मुआवजे की घोषणा करें। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था। धरना स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

मृतक महेंद्र को मंदिर में कर दिया था दान
मौत का शिकार बने देवकरण और महेंद्र का बड़ा भाई रामदेव हादसे के बाद चिकित्सालय पहुंचा। उसने बताया कि महेंद्र की धार्मिक कार्यक्रमों में अत्यधिक रूचि थी। इसी कारण उसे पुष्कर स्थित देवनारायण मंदिर में दान कर दिया गया था। उसे दो-चार माह बाद ही देवनारायण मंदिर में जाना था।

दो भाइयों के दो-दो बेटे
हादसे में मृतक शैतान और शिवराज दोनों सगे भाई हैं। इसी प्रकार देवकरण और महेंद्र सगे भाई हैं।  इन दोनों के पिता हरदेव और श्रवण भी आपस में सगे भाई हैं।

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर सहित पीसीसी सचिव पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर के पुत्र हरेंद्र गुर्जर आदि चिकित्सालय पहुंच गए और पीड़ित परिवार को राहत की मांग की। विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर अंशदीप और पुलिस अधीक्षक चूनाराम से इस हादसे के बारे में चर्चा करके पीड़ित परिवार को उचित राहत दिलाने की मांग की।