traveled - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

Mission Aditya L-1: 126 दिन बाद मिशन पहुंचा हेलो ऑर्बिट में, लगभग 15 लाख किमी का किया सफर तय, पीएम मोदी ने दी बधाई
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के द्वारा 126 दिन पहले छोड़ा गया मिशन आदित्य एल-1 हेलो ऑर्बिट में पहुंच गया है। मिशन आदित्य एल-1 15 लाख किलोमीटर का सफर तय करके अपने मिशन पर पहुंचा हैं। यह मिशन 5 साल का होने वाला हैं।

आदित्य-एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। सफल प्रक्षेपण के साथ ही सभी चार चरणों के प्रज्वलन और पृथक्करण के बाद रॉकेट को करीब 600 किलोमीटर की ऊंचाई पर निर्धारित कक्ष में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है।

2 सितंबर को किया था लॉन्च

इसरो ने श्रीहरिकोटा से अपना पहला सोलर मिशन आदित्य एल 1 मिशन 2 सितंबर को लॉन्च किया था। इसरो ने 2 सितंबर को सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिए प्रक्षेपित किया था। आदित्य एल 1 सूर्य का अध्ययन करेगा। ऐसा करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष मिशन है।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी बधाई

इसरो द्वारा आदित्य एल-1 के अपने मिशन में पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो को बधाई दी हैं।

India creates yet another landmark. India’s first solar observatory Aditya-L1 reaches it destination. It is a testament to the relentless dedication of our scientists in realising among the most complex and intricate space missions. I join the nation in applauding this…

— Narendra Modi (@narendramodi) January 6, 2024

बीसलपुर पानी की मांग को लेकर बगरू के लोगों ने किया जयपुर कूच
बगरू। विगत डेढ़ दशक से पेयजल की किल्लत झेल रही बगरू विधानसभा की आम जनता ने बीसलपुर से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को जयपुर कूच किया। रैली सुबह 9 बजे कस्बे के लिंक रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय से शुरू हुई। रैली में हजारों की तादात में हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए लोग पानी की मांग को लेकर ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए, कूच कर रहे लोगों का हुजूम जैसे ही बगरू पुलिया के पास पहुंचा तो पुलिस ने बेरीकेट्स लगाकर जनता को आगे जाने से रोक दिया। इससे एक बार तो जनता अक्रोशित हो गई और माहौल गर्मा गया। भीड़ बेरीकेट्स हटाकर आगे बढ़ने पर आमदा हो गई, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जनप्रतिनिधियों ने लोगों से समझाइश की और बगरू एसीपी देवेंद्र सिंह से वार्ता की।

लंबे समय तक चली वार्ता विफल रही

पुलिस ने आंदोलनकारियों को एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जयपुर जाकर उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का प्रस्ताव दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और मौके पर ही सक्षम अधिकारियों को बुलाने की मांग गई। लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस और आंदोलनकारियो के बीच प्रतिनिधि मंडल को जयपुर भेजने पर सहमति बनी। बाकी लोगों ने वार्ता का नतीजा आने तक मौके पर धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। जयपुर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल की जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबोध अग्रवाल से मुलाकात कर बगरू विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका व आसपास की ग्राम पंचायतो को बीसलपुर से जोड़ने को लेकर लंबे समय तक वार्ता चली जो विफल रही। वार्ता के विफल होने की सूचना धरना स्थल पर मौजूद लोगों को पता चली को लोगों में आक्रोश और बढ़ गया और बगरू पुलिया से जयपुर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने के और रवाना हुए, पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का किया। लेकिन आंदोलनकारी मानने को तैयार नहीं हुए और जयपुर कूच को लेकर अड़े रहे और बड़े आंदोलन कि चेतावनी देते हुए सभी ने सामूहिक गिरफ्तारियां दी। मौके पर बगरू एसीपी देवन्द्र सिंह, बगरू थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण, भांकरोटा थानाधिकारी रविन्द्र प्रताप सिंह, सेज थानाधिकारी सत्यपाल सिंह सहित पुलिस लाइन के अधिकारी व भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना कि लोग फ्लोराइड का पानी पीने का मजबूर है। कई सालों से सरकारों द्वारा बीसलपुर पानी देने का वादा किया जा रहा है। लगातार पानी की मांग की जा रही है, लेकिन प्रतिनिधि और प्रशासन ने अब तक कोई समाधान नहीं किया है अगर जल्द कोई समाधान नही किया गया तो पानी की मांग को लेकर जल्द उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल आंदोलन के समर्थन में बगरू पूरी तरह बंद रहा। कस्बे में अधिकांश दुकानें बंद रही। वहीं कृषि उपज मंडी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहा। लिंक रोड, जुगल बाजार, लक्ष्मीनाथ बाजार, झाग स्टेण्ड, बगरू रिको सहित अन्य बाजार बंद रहे। बगरू के सभी 13 व्यापार मंडल, अनाज मंडी व सब्जी मंडी सहित सरपंच संघ, बालाजी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट और राम सागर बांध प्रबंधन समिति ने समर्थन दिया और कूच में शामिल हुए। काफी संख्या में लोगों के सड़क पर  आने से यातायात व्यवस्था खराब हो गई। यातायात पुलिस और जयपुर जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अफसरों ने यातायात को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया।