sewage line - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीसी के लिए खोदी सड़क, जाम व हादसों का खतरा
कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण की ओर से छावनी मेन रोड पर डामर की जगह सीसी रोड बनायी जा रही है। लेकिन उसके लिए खोदी गई सड़क वहां से गुजरने वालों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। दिनभर जाम व हादसों का खतरा बना हुआ है। केडीए की ओर से छावनी में डॉ. रामकुमार चौराहे से मुख्य बाजार में होते हुए रामचंद्रपुरा तक सीसी रोड काफी समय पहले बनाई जा चुकी है। ऐसे में जहां डामर रोड बरसात के समय बार-बार गड्ढ़ो में तब्दील होने से लोगों के लिए हादसों कारण बन रही थी। उससे काफी राहत मिली है। वहीं अब मेन रोड पर चौराहे के आस-पास की सड़क पर जहां हर बार बरसात में पानी भरने से गड्ढ़े हो रहे थे। उसे भी सीसी किया जा रहा है। इसके लिए संवेदक द्वारा पिछले कई दिन से सड़क को खोदकर छोड़ा हुआ है। डामर सड़क को खोदने से वहां डाली गई सीवरेज लाइन के चैम्बर काफी बाहर तक निकल गए हैं। ऐसे में यह मार्ग काफी व्यस्त होने से यहां वाहनों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में यहां दिनभर वाहनों का जाम व छोटे वाहनों विशेष रूप से ई रिक् शा के पलटने व दो पहिया वाहनों के संतुलन बिगडऩे से गिरने का खतरा बना हुआ है।

चौराहा है तो चार तरफ से आ रहा ट्रैफिक
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह चौराहा है इस कारण से यहां चार तरफ से वाहन निकल रहे हैं। छावनी अंदर की कॉलोनियों से चौराहे की तरफ जाने वाले, चौराहे से अंदर कॉलोनी में जाने वाले, बंगाली कॉलोनी की तरफ से आने व उधर की तरफ जाने वाले वाहनों के एक साथ आने से वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी हुई है। इतना ही नहीं सुबह के समय तो थोक फल सब्जीमंडी के लोडिंग वाहन तक निकल रहे हैं। जिससे उनका कई बार संतुलन बिगड़ चुका है। वहीं सोमवार को बरसात होने से वहां खुदी सड़क में पानी भरने से कीचड़ हो गया। जिससे हादसों का खतरा अधिक बना रहा।

काम होना अच्छा है लेकिन जल्दी हो
छावनी निवासी देवेश तिवारी ने बताया कि केडीए की ओर से चौराहे की सड़क को सीसी किया जा रहा है। यह अच्छा काम होगा लेकिन उसे कई दिन तक खोदकर खुला छोड़ा हुआ है। जिससे मेन रोड होने से वहां से निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
छावनी निवासी राकेश जैन व मोहम्मद इसरार ने बताया कि केडीए द्वारा संवेदक से काम कराया जा रहा है तो उसकी मॉनिटरिंग भी होनी चाहिए। जिससे संवेदक काम को समय पर और बेहतर ढ़ंग से करे। जैन ने बताया कि सड़क खुदी होने से वहां रास्ता उबड़ खाबड़ हो रहा है। जिससे दो पहिया वाहन असंतुति होकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह काम जितना जल्दी पूरा होगा उतना अच्छा रहेगा।

बरसात के कारण देरी हुई, काम जल्दी पूरा होगा
इधर केडीए अधिकारियों का कहना है कि चौराहे का कुछ हिस्सा डामर का है। जिससे वहा बरसात में पानी भरने पर बार-बार सड़क खराब हो रही है। उसे सही करने के लिए यहां सीसी रोड बनाया जा रहा है। इसका काम शुरु होना था लेकिन बरसात आने से काम अटक गया। मंगलवार को काम शुरु कर जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा। संवेदक का कहना है कि पहले एक तरफ की सड़क सीसी करने के बाद दूसरी तरफ की की जाएगी। जिससे आवागमन सुचारू रह सके।

सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान हादसा: मिट्टी ढहने से दो मजदूर दबे, एक की मौत, दूसरा घायल
कोटा ।  रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार को सीवरेज लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी    ढहने से दो मजदूर दब गए । जिससे एक मजदूर की मौत हो गई तथा एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया ।  जिसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है ।  पुलिस निरीक्षक मुनींद्र कुमार ने बताया रेलवे स्टेशन काला तालाब में यूआईटी के द्वारा सीवरेज लाइन खुदाई का कार्य चल रहा है । इस खुदाई के दौरान मजदूर सीवरेज लाइन की खुदाई कर रहे थे तभी खुदाई करते समय अचानक मिट्टी ढह गई । जिसमें डोलू उम्र 34 साल ग्राम धनपुरा झबुआ मध्य प्रदेश तथा राकेश दब गए ।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों मजदूरों को मिट्टी से बाहर निकालकर निजी अस्पताल लेकर गए । जहां चिकित्सकों ने डोलू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश का उपचार जारी है।   मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है ।